Blog

  • Punjab : महिला पर फेंका तजाब, जाने मामला

    Punjab : महिला पर फेंका तजाब, जाने मामला

    बठिंडा : जिले के कस्बा नथाना में एक शादीशुदा महिला पर एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी द्वारा तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में महिला को नथाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां पर एसएचओ नथाना दुपिंदर कौर व डीएसपी भुच्चो प्रवेश चोपड़ा के अलावा एसपी डी अजय गांधी भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घायल महिला द्वारा पुलिस को दर्ज कराए बयानों के अनुसार उक्त महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार 3 युवक आए और उन्होंने उस पर तेजाब फेंक दिया। जब वह तेजाब फेंकने लगे तो महिला अपना बचाव करते हुए पीछे हट गई तो तेजाब उनके चेहरे पर नहीं पड़ा लेकिन उसकी गर्दन,पेट व टांगों पर तेजाब गिर गया। इससे वह घायल हो गई और उसको घायल अवस्था में नथाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से थाने में सूचना दी गई। जिस पर एसएचओ दुपिंदर कौर अस्पताल में पहुंची और उन्होंने महिला से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली।

    एसएचओ दुपिंदर कौर ने कहा कि उनको जब इस घटना की सूचना मिली तो वह अस्पताल में पहुंची और महिला से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नजदीकी गांव पूहली निवासी एक व्यक्ति प्रीत जो कुछ माह पहले उनके पड़ोस में बोर लगा कर गया था। उसके द्वारा उक्त महिला पर तेजाब जैसा कोई केमिकल फेंका गया है। अभी हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। नथाना पहुंचे डीएसपी भुच्चो प्रवेश चोपड़ा ने कहा कि हम इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। जिन्होंने भी तेजाब फेंका है,उन पर केस दर्ज करके उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Bus और Tractor की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 45 लोग घायल, देखें वीडियो

    Bus और Tractor की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 45 लोग घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली  : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मौत होने की सूचना मिली है। वहीं 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 44 लोग बस में सवार होकर आषाढ़ी एकादशी के लिए पंढरपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दरअसल ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों खाई में गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गई। वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जा रहे थे। ये हादसा रात एक बजे के करीब हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

  • आज का राशिफल, 16 जुलाई  2024

    आज का राशिफल, 16 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट पर सूर्य कर्क राशि मे गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि-आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

    वृष राशि-आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    कर्क राशि-आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

    सिंह राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते है। दांपत्यजीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

    कन्या राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

    तुला राशि-आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नये कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफिस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।

    धनु राशि-आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।

    मकर राशि-आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिये अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा

  • निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मानसून में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं के प्रति अधिकारियों को दिए निर्देश

    निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मानसून में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं के प्रति अधिकारियों को दिए निर्देश

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त कमिश्नरों, कार्य साधक अधिकारियों और अधिकारियों को राज्य में वर्षा जल की पूर्ण निकासी, नालियों की सफाई और लोगों को प्रदान की जाने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अधिकारी के साथ बैठक की गई। इस दौरान निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों के साथ आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों और बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों पर चर्चा की और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

    मंत्री बलकार ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि कहीं सीवरेज ब्लॉक है तो आवश्यक बकेट मशीन, जेटिंग मशीन एवं जेट सैकिंग मशीन एवं आवश्यक मैनपावर का प्रबंध किया जाए। जल निकासी के लिए पंप एवं जेनरेटर सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

    मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों और मक्खियों की रोकथाम के लिए दवाओं की व्यवस्था की जाए और लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी मैंन होल को अच्छी तरह से ढका जाए।

    मंत्री बलकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो वहां के लोगों को सुरक्षित इमारतों में शिफ्ट करने के लिए पहले से ही अन्य स्थान की पहचान की जानी चाहिए साथ ही कहा कि वहां रहने वाले लोगों को पहले से सूचित किया जाना जाए और उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाए जाए।

    इस मौके पर जल आपूर्ति सीवरेज बोर्ड के सीईओ मालविंदर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • ऊना में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, डीसी ने दिए शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश

    ऊना में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, डीसी ने दिए शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश

    ऊनासुशील पंडित: ऊना में जल्द ही एक अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जिला मुख्यालय के आसपास शीघ्र उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं. इस अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर उनके खान-पान एवं खेलकूद संबंधी सभी अद्यतन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.उन्होंने सोमवार को ग्राम पंचायत जल जलग्रां टब्बा तथा लालसिंगी‌ के अपने दौरे में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए .

    इस दौरान उन्होंने दोनों पंचायतों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया और बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा.

    इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी  के.एल. वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल  एवं प्रधान ग्राम पंचायत लालसिंगी दिनेश रायजादा भी उपस्थित रहे ।

  • Actress Rakul Preet Singh के भाई को पुलिस ने ड्रग्स मामले किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Actress Rakul Preet Singh के भाई को पुलिस ने ड्रग्स मामले किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हैदराबादः बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में सोमवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन को अन्य आरोपियों के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने पाया कि 2.6 किलोग्राम कोकीन बिक्री के लिए हैदराबाद लाया जा रहा था।

    आरोपियों की पहचान अमन प्रीत सिंह, अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में हुई है, सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, और मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। राजेंद्र नगर जोन के साइबराबाद पुलिस के डीसीपी श्रीनिवास ने बताया, “ड्रग्स के कस्टमर के रूप में, हमने 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए। टेस्ट करने पर, वे सभी पॉजिटिव पाए गए। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। अब हम उन्हें विस्तृत मेडिकल टेस्ट के लिए भेज रहे हैं।”

  • युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़ : हरदीप बावा

    युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़ : हरदीप बावा

    – विधायक हरदीप बावा का यूथ इंटक ने बद्दी में किया जोरदार स्वागत

     

    – अब विधानसभा में उठेगी मजदूरों की आवाज : जसविंदर चौधरी

     

    बद्दीसचिन बैंसल: नालागढ़ उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय होकर विधानसभा पहुंचे विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शिमला के लिए निकले नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा बद्दी स्थित यूथ इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व इंटक मीडिया प्रभारी ओम शर्मा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया व उन्हें पुष्पगुच्छ तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया।

    विधायक हरदीप बावा ने इस दौरान प्रदेश हाईकमान व नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा के युवाओं को रोजगार, नालागढ़ में सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बावा ने कहा के नालागढ़ की जनता को उन से बहुत उम्मीदें हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे  यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने कहा के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का विधानसभा पहुंचना नालागढ़ की जनता के साथ साथ श्रमिक ओर मजदूर वर्ग के लिए संजीवनी है। चौहान ने कहा के अब विधानसभा में नालागढ़ की जनता के साथ साथ मजदूर व कामगारों की आवाज भी विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के माध्यम से उठेगी।  इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने कहा के नालागढ़ में धनबल की हार और जनबल की जीत हुई है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के विधानसभा पहुंचने से नालागढ़ के विकास को पंख लगेंगे ओर कामगारों की समस्याओं का भी अब मजबूती से समाधान होगा।

     इस मौके पर यूथ इंटक अध्यक्ष जसविंदर चौहान, इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव संजू, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, युवा इंटक प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर, इंटक सचिव राजन गोयल, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष शिव चौधरी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मैहरा, बीबीएन इंटक सचिव वरुण कालिया, यूथ इंटक उपाध्यक्ष कृष्ण, सचिव रविन्द्र कुमार, पृथ्वी कौशल, लक्की, अरुण, अक्षय, राज, अनिल, सन्नी, यूथ कांग्रेस महासचिव केवल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी नीटू, दिलवर खान, गुरदेव चौधरी बिल्ला, मखन्न चौधरी, गुरपाल चौधरी, अक्षय ठाकुर, गुरदेव, बब्बू, सुभाष कुमार यादव, संदीप कुमार समेत भारी संख्या में इंटक, यूथ इंटक व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: जिला परिषद् ऊना की त्रैमासिक बैठक सोमवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने जिला परिषद् क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के समक्ष रखी। जिप बैठक के दौरान जिला परिषद की भड़ोलियां खुर्द भूमि का 6 लाख 80 हज़ार रूपये से तारबंदी करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जिप द्वारा 11 मार्च से 30 जून तक किए गए कार्यों के आय व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्तायोग के तहत वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना और मनरेगा की अनुपूरक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

    बैठक में जिप अध्यक्षा ने ग्राम पंचायत बहडाला में राज्य मार्ग पर अम्बेडकर भवन के पास सड़क के बीचों-बीच लगी रेलिंग को खोलने के लिए संबंधित विभाग से अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त बरसात में राशन डिपुओं में गंदम के आटे के स्थान पर गेहूं उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया।

    उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा द्वारा कुटलैहड वन परिक्षेत्र में खैर के अवैध कटान, गर्मियों में जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ा संज्ञान लेने की बता कही। उन्होंने अपने क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मार्गों पर दूरसंचार कम्पनी द्वारा खुदाई करके बिछाई गई केबल के उपरांत सड़कों को ठीक न करने का मामला उठाया। इसके अलावा अपने जिला परिषद् क्षेत्र के अधीन बंगाणा में अग्निशमन केन्द्र में छोटा वाहन उपलब्ध करवाने, थानाकलां में बिजली बोर्ड का मण्डल खोलने, तथा कृषि विभाग का कार्यालय खोलने, ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में कानूनगो वृत खोलने तथा बल्ह तथा प्रोईयां में पटवार वृत खालने की मांग की।

    जिप सदस्य कमल सैणी द्वारा वन विभाग द्वारा इस वर्ष पौधारोपण पर किए जा रहे व्यय का विवरण मांगा तथा मनरेगा कन्वर्जेंस में पौधारोपण करवाने का सुझाव दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वन मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए गए वे जिला परिषद् सदस्यों को भी पौधरोपण के लिए पौधे वितरित करें। कमल सैणी द्वारा द्वारा रिवर बैड पर स्थापित क्रेशरों द्वारा मापदण्डों के अनुरूप खुदाई न करने के लिए खनन विभाग से कार्यवाही करने की मांगी भी की। उन्होंने मांग की कि हरोली में पंजाब के लोगों को नशा मुक्ति केन्द्र खोलने की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए। टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क 15 महीनों में दोबारा बनाने का मुद्धा उठाया। इसके अलावा उन्होनें कहा कि हरोली-टाहलीवाल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे ओवरलोड टिप्परों के चालान किए जाने चाहिए।

    सदस्य सुशील कालिया द्वारा गांवों में सहकारी सभाओं में खाद के साथ-साथ बीज भी एक ही छत के नीचे मुहैया करवाने का सुझाव दिया ताकि कर्मचारियों की कमी की समस्या न आए।

    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर, सदस्य कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, नरेश कुमारी (दियाडा). सत्या देवी, उर्मिला देवी, गुलजार सिंह, कमल किशोर, रमा कुमारी ओंकार नाथ रजनी वाला तथा सुशील कालिया तथा पंचायत समिति अम्ब की अध्यक्षा सुनीता धीमान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों से कार्यालयाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भी  भाग लिया।

  • एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक

    एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक

    ऊनासुशील पंडित: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 अगस्त से 20 अगस्त तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 अगस्त तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर रहेगी। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 12 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 5 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

  • पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    ऊनासुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता निर्धारित करने की तिथि 1 जुलाई, 2024 रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 16 से 22 जुलाई तक दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। 25 जुलाई को पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 29 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दाखिल कर सकेंगे। 1 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में प्राप्त हुई अपीलों का निवारण करेंगे। इसके अतिरिक्त 2 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।