Blog

  • तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 की मौत, मची चीख पुखार

    तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 की मौत, मची चीख पुखार

    मुंबईः महाराष्ट्र के धुले जिले में बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद फिर एक राजमार्ग पर एक होटल में कंटेनर जा घुसा। इस भीष्ण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और होटल में जा घुसा। होटल में खाना खाने वाले लोगों की भीड़ थी, इसलिए ये बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। साथ ही, बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है। इसने दो मोटरसाइकिलों, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टॉप के पास होटल में जा घुसा और वहीं पलट गया।

    अधिकारी ने कहा, “लगभग 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कई लोग भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

  • अनिल अंबानी की पत्नी ED के समक्ष हुई पेश

    अनिल अंबानी की पत्नी ED के समक्ष हुई पेश

    मुंबई: उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई हैं। यह मामला कथित विदेशी मुद्रा के उल्लघंन का है जिसमें अनिल अंबानी और उनकी पत्नी दोनों जांच के घेरे में हैं। जांच एजेंसी द्वारा अनिल अंबानी से पूछताछ के एक दिन बाद टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुईं। इससे पहले, अनिल अंबानी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुए।

    अंबानी इससे पहले 2020 में यस बैंक ऋण रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे, जिसमें बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला अंबानी की कंपनियों में निवेश और विदेशी अधिकार क्षेत्र में अघोषित संपत्ति से जुड़ा है। यह एक ताजा मामला जो जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत दायर किया गया है। अनिल अंबानी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के अध्यक्ष हैं।

    गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने अनिल अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए काले धन विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया था। इसके बाद सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल अंबानी को राहत देते हुए आयकर विभाग से उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था।

  • होशियारपुरः 2 ट्रकों की भीष्ण टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    होशियारपुरः 2 ट्रकों की भीष्ण टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    गढ़शंकरः होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात दो ट्रकों की भीष्ण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ‘श्री आनंदपुर साहिब रोड’ पर 2 ट्रकों के बीच भयानक टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि 14 टायर का ट्रक नं. पीबी 02 बीवी 9886 देरत रात गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब सीमेंट लेने जा रहा था।


    जब वे गोगों गांव के पास पहुंचा तो इस सामने से भारी वजन वाले गार्डर लेकर आ रहे ट्रक संख्या एचआर 68 बी 5674 ट्रक के ड्राइवर साइड वाले हिस्से के साथ हो गई। भारी वजन वाले गार्डरों में टकराने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक जगिंदर सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नवाला (पठानकोट) की मौत हो गई। सड़क पर हुए इस हादसे के कारण कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते एएसआई उंकार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एएसआई ने बताया कि ड्राइवर जगिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी

    बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी

    मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए। मंगलवार को आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद शाहरुख की अमेरिका में सर्जरी हुई। कथित तौर पर अभिनेता को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। शाहरुख खान अब भारत वापस आ गए हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं। अभी तक न तो शाहरुख खान और न ही उनकी टीम ने हादसे को लेकर कोई बयान जारी किया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, “शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई।

    उससे खून बहने लगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।” यह भी बताया जा रहा कि, “उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख खान अब देश वापस आ गए हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।” शाहरुख का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है। 

    अपने लगभग 31 साल लंबे बॉलीवुड करियर में उन्हें कई बार चोट लगी है। 2017 में उनकी एक छोटी सर्जरी हुई थी। रईस की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभिनेता ने सर्जरी भी कराई थी। 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख ने अपनी आठवीं सर्जरी करवाई। शाहरुख को 2009 में भी अपने बाएं कंधे की चोट को ठीक करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

  • पंजाबः विवादों में आया यह थाना, लड़की ने पुलिसकर्मियों पर लगाए थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप

    पंजाबः विवादों में आया यह थाना, लड़की ने पुलिसकर्मियों पर लगाए थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप

    गुरदासपुर : जिले में चोरी और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह बड़े-बड़े अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाने लगे है। हाल ही में गुरदासपुर में एक न्यायिक अधिकारी के घर से 22 तोला सोने के गहने और 20 हजार रुपये नकद चोरी का मामला सामने आया था। जिसमें थाना सिटी पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए उक्त अधिकारी के घर पर काम करने वाली 23 वर्षीय लड़की को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया।

    वहीं अब लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि थाना प्रभारी और उनके सहयोगियों ने उसे 2 दिनों तक अवैध तरीके से सरकारी क्वार्टर में रखा और अमानवीय तशद्दत की। सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित लड़की ने बताया कि वह उक्त न्यायिक अधिकारी के घर पर सफाई का काम करती है। अधिकारी के घर में चोरी के संदेह में थाना सिटी पुलिस ने उसे शनिवार सुबह 11 बजे उसके घर से उठा लिया। पुलिस ने उसके घर की भी गहन तलाशी ली लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद थाना सिटी के SHO और तीन अन्य पुलिसकर्मी उसे उठाकर पुलिस क्वार्टर में ले गए।

    वहां उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। उसने आरोप लगाया कि उसके सीने पर करंट लगाया गया। उसे दो दिन तक सरकारी क्वार्टर में रखा गया और प्रताड़ित किया गया और रविवार रात करीब 11 बजे उसके गांव के सरपंच कुलवंत सिंह को बुलाया गया और घर भेज दिया गया। जिसके बाद किसान संगठन के ध्यान में मामला आया और उन्होंने बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची पर अमानवीय अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और न्याय न मिलने पर संघर्ष की चेतावनी दी।

  • पंजाबः अंसारी को जेल लाने के मामले में सीएम मान ने किया बड़ा खुलासा, जाने किसने करवाई थी सेटिंग 

    पंजाबः अंसारी को जेल लाने के मामले में सीएम मान ने किया बड़ा खुलासा, जाने किसने करवाई थी सेटिंग 

    चंडीगढ़ः यूपी के गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का मामला पंजाब में काफी तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इन दोनों से वकीलों की फीस के 55 लाख रुपये वसूले जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंसारी को पंजाब की जेल में रखने के मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह ने अंसारी को पंजाब आने के लिए कहा था। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह कैसे कह सकते हैं कि मैं अंसारी को नहीं जानता।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दरअसल मुख्तार अंसारी को यूपी में एमएलए/एमपी कोर्ट में सजा होने ही वाली थी कि 3 महीने पहले मुख्तार अंसारी ने रणइंदर के जरिए पंजाब सरकार से संपर्क किया और पंजाब जेल में आने की योजना बनाई। जिसके बाद मुख्तार अंसारी के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज किया गया और उन्हें पंजाब लाया गया।

    भगवंत मान ने कहा कि इस दौरान यूपी पुलिस ने पंजाब सरकार को 25 बार पत्र लिखकर कहा कि अंसारी को हमें सौंप दिया जाए। लेकिन पंजाब सरकार अंसारी को वापस भेजने के बजाय उसे पंजाब में ही बनाए रखने का मामला सुप्रीम कोर्ट में ले गई। जिसका बिल 55 लाख था। भगवंत मान ने कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह को नहीं पता कि अंसारी कौन है तो उन्हें जाकर उनके बेटे रणइंदर सिंह से पूछना चाहिए, जिसके कारण अंसारी को पंजाब लाया गया था।

  • पंजाबः सीएम मान ने अंसारी को लेकर किया एक और नया खुलासा, कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान ने अंसारी को लेकर किया एक और नया खुलासा, कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्तार अंसारी के मुद्दे को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर की जेल में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के प्रवास पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूलेगी। जिसके बाद कैप्टन अमरिदंर सिंह और सुखजिंदर रंधावा ने भी सीएम मान पर पलटवार किया था। लेकिन आज सीएम मान ने अंसारी को लेकर एक और नया खुलासा किया है।

    मीडिया के समक्ष सीएम मान ने कहा कि आबास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर रोपड़ जेल में वक्फ बोर्ड की जमीन है। इसका उनके पास रिकार्ड भी मौजूद है। सीएम ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर रोपड़ जेल में जमीन कैसे प्राप्त हुई और उनके नाम पर जमीन किसने प्राप्त की. इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह खुलासा नहीं किया कि यह कितनी एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा अंसारी के बेटे आबास और उनके भतीजे उमर के नाम पर यह जमीन है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें लगता है कि हम ऐसे ही बाते करते है। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब से दिल से जुड़े हुए है। इसके बाद सीएम मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह ऐसे ही पंजाब को लूटते रहे है। साढ़े 9 साल तक वह रहे है और मैं पिछले डेढ़ साल से हूं। उन्होंने कहा कैप्टन साहिब के ऐसे तजुर्बे क्या करें। जो कहते है कि हम तजुर्बेकार होते है। सीएम मान ने कहा कि जब वह एमपी चुने गए तो उनका हाजिरी रिकार्ड देख लो 6 प्रतिशत है और मेरी हाजिरी 90 प्रतिशत थी।

    उन्होने कहा जहां चुने जाते है वह वहां जाते ही नहीं है। जब एमपी चुने गए तो लोकसभा में नहीं गए, जब एमएलए चुने गए तो विधानसभा में नहीं गए। इस दौरान जब मुख्यमंत्री चुने गए तो वह सैकट्रीरेट में नहीं गए। ऐसे तजुर्बे क्या करना। सीएम मान ने कहा कि ऐसे तजुर्बे से भगवान ही बचाए। बता दें कि मुख्तार अंसारी के प्रवास पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली के मुद्दे पर सीएम मान ने कहा कि अगर सिंह अब भाजपा नेता और रंधावा कांग्रेस विधायक पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी। इस मामले को लेकर आज मान सरकार ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम को नोटिस भेज दिया है।

  • कटिंग के बहाने नाई ने बाउंसर पर चाकू और कैंची से किया हमला

    कटिंग के बहाने नाई ने बाउंसर पर चाकू और कैंची से किया हमला

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत शहर की नलवा कॉलोनी में एक नाई की दुकान पर कटिंग करवाने गए बाउंसर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दरअसल, नाई ने बाउंसर से फोन मांगा था। उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद कटिंग करने के बहाने उसकी गर्दन नीचे की और पीछे से नाई समेत तीन ने चाकू, कैंची से हमला कर दिया। इसके बाद उसके 50 हजार कैश और मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल को उसका दोस्त इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गया। जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए हैं। निजी अस्पताल में होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है। ऑपरेशन के दौरान घायल के सिर से कैंची का टुकड़ा भी मिला है।

    चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह गांव डुंडुखेड़ा जिला शामली (UP) का रहने वाला है। वह पानीपत TDI सोसायटी में बाउंसर के पद पर कार्यरत है। 28 जून की रात 8 बजे वह कटिंग करवाने के लिए ऊझा रोड स्थित नलवा कॉलोनी में अजय उर्फ काला के पास गया था। जहां अजय ने उससे फोन मांगते हुए कहा कि उसे एक कॉल करनी है। राहुल ने फोन देने से मना कर दिया। जब वह कटिंग करवाने के लिए कुर्सी पर बैठा तो अजय ने उसे पीछे से पकड़ लिया। वहां पहले से मौजूद विष्णु ने अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया।

    इसके अलावा ननु ने उसके सिर पर कैंची से वार किया। विष्णु ने अपने हाथ मे लिए तेजधार चाकू से उसके सिर पर, बाजू पर बाएं और हमला किया। आरोपी जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे। जब उसने शोर किया तो तीनों आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोड़ कर उसकी जेब से 50 हजार कैश व उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचा घायल का दोस्त आसिफ उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गया।

  • कपूरथलाः सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः कस्बा भुलत्थ के मोहल्ला राजपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को निशाना बनाया है। चोर एलीमेंट्री स्कूल से टूटियां, बर्तन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना का तब पता चला जब स्कूल के कर्मचारी गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद पहले दिन वहां पहुंचे। स्कूल कर्मचारी ने बताया कि चोरों ने स्कूल से टूटियां, बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है।

    चोरी की घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के अध्यिापक सुरेश बाला एवं मंगल सिंह ने बताया कि आज जब वे गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। बच्चों के मीड डे मील के लिए रखे गए बर्तन और बच्चों के पानी पीने के लिए लगी टूटियां भी चोरों ने चुरा लिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

  • होशियारपुरः पेट्रोल पंप चली गोलियां, एक घायल

    होशियारपुरः पेट्रोल पंप चली गोलियां, एक घायल

    दसूहाः होशियारपुर के दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव घासीपुर के नजदीक  लूट की नीयत से अज्ञात हमलावारों ने पेट्रोल पंप के कारिदें पर गोलियां चला दी। इस घटना में पेट्रोल पंप का कर्मी घायल हो गया। जिनमें से एक कंधे पर और दूसरी उसकी टांग में गोली लगी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना हरियाणा के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया देर रात उन्हें पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि पेंट्रोल पंप के कर्मी पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। घायल व्यक्ति की पहचान सुनील ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी खटरेल, जिला हमीरपुर हिमाचल के रूप में हुई है।

    पीड़ित ने बताया कि 2 बाइक पर सवार होकर आए 4 हमलावारों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली सुनील के कंधे पर और दूसरी टांग में लगी है। घायल सुनील को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।