Blog

  • पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः इस योजना को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः इस योजना को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    चंडीगढ़: पंजाब द्वारा विधायकों के लिए शुरू की गई एक विधायक, एक पेंशन योजना को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। यह चुनौती लुधियाना के राकेश पांडे व अन्य ने दी है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। बता दें, पंजाब सरकार ने योजना लागू की है कि राज्य में किसी भी विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी बार भी विधायक रहा हो। अभी तक राज्य में नियम था कि जनप्रतिनिधि जितनी बार विधायक बनता था उसे उतने टर्म की पेंशन मिलती थी।

    उदाहरण के लिए यदि कोई पांच बार विधायक रहा हो तो उसे पांच पेंशन मिलती थी। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इसे बंद कर दिया था। राज्य में अब विधायकों को एक ही टर्म की पेंशन मिलती है। पंजाब सरकार पहले पेंशन योजना को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन कानूनन इसे विधानसभा में पास करवाया जाना जरूरी थी। 

    जून में पंजाब सरकार इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसे पास कर दिया गया। इसके बाद इसे कानूनी रूप देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद 11 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद अब पंजाब में विधायकों को सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन मिल रही है। पंजाब सरकार का कहना है कि वन विधायक वन पेंशन के लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर 19 करोड़ रुपये सालाना का बोझ कम होगा। 

  • पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग ने दुबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट के ही दो कर्मचारियों को 1 किग्रा सोने के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुबई से अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG56 सुबह 3.20 बजे लैंड हुई।

    कस्टम विभाग ने दुबई से पहुंचे पैसेंजर्स के साथ-साथ स्पाइस जेट के कर्मचारियों की भी चैकिंग की। इस दौरान फ्लाइट के अंदर कैटरिंग करने वाले राहुल नाम के कर्मचारी से 1.015 किग्रा सोना मिला। कस्टम विभाग ने जब राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथी का नाम भी बता दिया। अन्य आरोपी की पहचान स्पाइस जेट के ही सुरक्षा स्टाफ कर्मी हितेश के तौर पर हुई।

    कस्टम विभाग ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 52 लाख रुपए के आसपास है। कस्टम विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अभी सोने की सही वैल्यूएशन में थोड़ा समय लग सकता है।

  • 35 दिन बाद कामेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर आई ख़बर, जानें क्या बोले डॉक्टर

    35 दिन बाद कामेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर आई ख़बर, जानें क्या बोले डॉक्टर

    नई दिल्लीः मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ ही रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर्स लगातार उन पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन फंक्शन नहीं कर पा रहा है, जिसकी वजह से वो होश में नहीं आ पाए हैं और जब तक वो होश में नहीं आ जाते, कुछ भी कहना डॉक्टर्स के लिए मुमकिन नहीं है।

    राजू की स्थिति में नहीं है कोई सुधार

    डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को होश में लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा। 35 दिनों से उनका इलाज चल रहा है और वो लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके इलाज में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन बावजूद इसके उनकी स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार होता नहीं दिख रहा।

    परिवार की बढ़ रही हैं चिंताएं

    राजू के परिवार को डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है कि वो उन्हें जल्द ही ठीक कर देंगे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के लोग, करीबी और फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई ने कहा है कि क्यूंकि राजू 10 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती हैं और समय गुजरने के साथ ही चिंताएं भी बढ़ रही हैं, फिर भी उन्हें डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है। उन्हें ये उम्मीद है कि कोई चमत्कार होगा।

    हाल ही में राजू को हो गया था इन्फेक्शन

    दरअसल, राजू श्रीवास्तव के ब्रेन के अलावा शरीर के बाकी सभी अंग पूरी तरह से ठीक हैं। हाल ही में उन्हें इन्फेक्शन की वजह से बुखार आ गया था। डॉक्टर्स इन्फेक्शन से जुड़ी शंकाओं को दूर करने की कोशिश में जुट गए थे। उनके पास करीबियों को भी जाने से रोक दिया गया था, साथ ही उनके वेंटिलेटर के पाइप को भी बदल दिया गया था।

    लोग कर रहे हैं उनके लिए प्रार्थना

    राजू श्रीवास्तव को होश आने के बाद ये संभव हो सकता है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं, लेकिन उनका होश में आना बेहद जरूरी है। उनकी सेहत के लिए करीबी, फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर वापस लौट सकें और लोगों का मनोरंजन एक बार फिर से कर सकें।

  • बड़ी ख़बरः ED ने Paytm, EasyBuzz, Razorpay और Cashfree कंपनियों के 46 करोड़ रुपए किए जब्त

    बड़ी ख़बरः ED ने Paytm, EasyBuzz, Razorpay और Cashfree कंपनियों के 46 करोड़ रुपए किए जब्त

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चीनी लोन ऐप मामले में हुई छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाकर उन्हें जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के साथ 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

    प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चीनी लोन ऐप मामले में हुई छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाकर उन्हें जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के साथ 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

  • पंजाबः अकाली नेता तनवीर धालीवाल सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः अकाली नेता तनवीर धालीवाल सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब मेें निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक ने प्रेस वार्ता दौरान इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज लुधियाना से अकाली नेता तनवीर धालीवाल, अमृत वर्षा रामपाल सहित कई मौजूदा और पूर्व पार्षद आप पार्टी में शामिल हुए है। 

    इस दौरान मंत्री लाल चंद कट्टारूचक ने सभी पार्षदों को पार्टी में ज्वाइन करवाया और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 6 महीने हो गए हैं। इस कार्यकाल के दौरान हमने 6 महीने में बहुत काम किए, बिजली को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया, लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी, नौजवानों को नौकरियां दी गई। 

  • होशियारपुर में स्कूल का  हाल बेहालः पढ़ाई की जगह टॉयलेट साफ कर रहीं छात्राएं

    होशियारपुर में स्कूल का हाल बेहालः पढ़ाई की जगह टॉयलेट साफ कर रहीं छात्राएं

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर जिले में एक स्कूल में छात्राओं से टॉयलेट की सफाई करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष है। वायरल वीडियो में छात्राएं स्कूल का बाथरूम साफ करते नजर आ रही हैं। छात्राएं पानी की बाल्टियां भरकर टॉयलेट में फेंक रही हैं और वाइपर से बाहर सफाई कर रही हैं। कोई अध्यापक साथ में नहीं दिखाई दे रहा है। 

    वायरल वीडियो पर स्कूल की अध्यापिका हरजिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। यही वजह है कि बच्चे सफाई में जुटे थे। गांव के ही रहने वाले अभिभावक दरबारा सिंह ने संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की और कहा कि उनकी बेटी भी कक्षा चार में है। वायरल वीडियो में उनकी बेटी तो नहीं दिखाई दी लेकिन बेटी ने बताया के वह अंदर सफाई कर रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, जिलाधीश और बस्ती सैंसिया के सरपंच व नंबरदार जतिंदर जोती को शिकायत भेज कर करवाई की मांग की है। 

    अभिभावकों का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल शिक्षा ग्रहण करने भेजते हैं। उन्होंने रोष जताया और कहा कि स्कूल टीचर्स को बच्चों से टॉयलेट साफ नहीं करवाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि टॉयलेट की सफाई करवाने वाले टीचर को नौकरी से डिसमिस कर दिया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर हेड टीचर दिलबाग सिंह ने बताया कि मैं छुट्टी पर था। दो टीचर जो स्कूल में मौजूद थी, उन्होंने बताया कि वह भी साथ में सफाई कर रही थीं लेकिन वायरल वीडियो में उनके साथ न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट के भीतर सफाई कर रही थीं। यह सभी काम सफाई पखवाड़े के तहत चल रहे थे।

  • काफिला रोक की जान से मारने की कोशिश, बाल बाल बचे राष्ट्रपति, सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड 

    काफिला रोक की जान से मारने की कोशिश, बाल बाल बचे राष्ट्रपति, सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड 

    नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर एक जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। जब वो अपने घर के पास थे तभी उनके काफिले का रास्ता रोक उन पर हमला किया गया। हालांकि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड हो गए हैं। ये पहली बार नहीं है, जब पुतिन पर इस तरह का जानलेवा हमला हुआ हो।

    साल 2017 में उन्होंने खुद ये जानकारी दी थी कि किस तरह 5 जानलेवा हमलों में उनकी जान बाल-बाल बची है। यूरोवीकली की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की कार का अगला बांया पहिया किसी चीज से बेहद जोर से टकराया। वह अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर ही थे, तभी उनकी सुरक्षा में लगी एक कार का रास्ता एंबुलेंस ने रोक लिया। जबकि अचानक से आई बाधा की वजह से दूसरी सुरक्षा कार भटक गई।

    हालांकि रूस मे मीडिया पर कड़ी पहरेदारी है, ऐसे में पुतिन पर ये हमला कब हुआ, इसकी साफ-साफ जानकारी नहीं है। लेकिन यूरोवीकली का कहना है कि पुतिन पर हमले की संभावनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए वह डिकॉय मोटरकेड में सफर करते हैं। अंदर के सूत्रों ने जानकारी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कई जवानों और अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

    वहीं कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है, क्योंकि राष्ट्रपति के मूवमेंट की जानकारी काफी कम लोगों को होती है। हालांकि इन दावों की पुष्टि किया जाना बाकी है। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समरकंद की यात्रा पर जा रहे हैं। यहां वो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेंगे। उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी और अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात भी तय है। 

  • देश भर में ईडी ने 40 ठिकानों पर मारे छापे

    देश भर में ईडी ने 40 ठिकानों पर मारे छापे

    नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को देशभर के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह आबकारी नीति अब वापस ले ली गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश में नेल्लोर तथा कुछ अन्य शहरों, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शराब कारोबारियों, वितरकों और आपूर्ति शृंखला के नेटवर्क पर छापे मारे जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में दूसरी बार छापेमारी कर रही है। 

    इससे पहले 45 ठिकाने पर मारे थे ईडी ने छापे

    इससे पहले उसने छह सितंबर को देशभर के करीब 45 ठिकानों पर छापे मारे थे। ईडी का आबकारी नीति से जुड़ा धन शोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों को आरोपियों के तौर पर नामजद किया गया है। सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया (50), भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण के दिल्ली स्थित आवास तथा सात राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 19 अन्य स्थानों पर छापे मारे थे। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार में सिसोदिया के पास आबकारी और शिक्षा समेत कई विभाग हैं। ईडी इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि क्या पिछले साल नंवबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताएं बरती गईं। जांच एजेंसी के एक स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की भी संभावना है।

    सिसोदिया ने दिया था भाजपा को चैलेंज

    इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को कथित ‘स्टिंग’ ऑपरेशन वाले वीडियो को सीबीआई को सौंपने की चुनौती दी थी। सिसोदिया ने कहा था अगर आरोप सच हैं तो जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करे। ‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि अगर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो माना जाएगा कि कथित स्टिंग वीडियो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालयों में रची गई साजिश का हिस्सा तथा एक और झूठ है।’ 

    भाजपा ने आप पर लगाए घोटाले के उद्देश्य नीति लेकर आने के आरोप

    गौरतलब है कि भाजपा ने कल आरोप लगाया कि ‘आप’ घोटाले के उद्देश्य से नयी आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके। भाजपा ने एक स्टिंग ऑपरेशन भी दिखाया था।

  • बड़ी ख़बरः कनाडा सरकार इन 40 पंजाबी युवकों करने जा रही डिपोर्ट

    बड़ी ख़बरः कनाडा सरकार इन 40 पंजाबी युवकों करने जा रही डिपोर्ट

    सरीः कनाडा के सरी में पंजाब से पढ़ने गए युवकों ने जमकर हुडदंग मचाया। युवकों द्वारा नियम तोड़े जाने, एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने, कार व निकास मार्ग को घेरने और रास्ता अवरुद्ध करने मामले में कनाडा सरकार करीब 40 पंजाबी युवाओं पर डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कनाडा पुलिस के कांस्टेबल सरबजीत सांघा ने वहां के एक स्थानीय रेडियो से बातचीत में कहा कि हुडदंग मचाने वाले सभी युवकों को पहचान कर ली गई है और उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। सांघा ने बताया कि युवक स्ट्राबेरी हिल प्लाजा 72वें एवेन्यू में घूम रहे थे। वाहनों पर स्पीकर लगा रखे थे। तीन घंटे से युवक तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे।

    युवकों का समूह पूरी तरह से अराजकता फैला रहा था। जब एक पुलिस अधिकारी ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो कई युवकों ने पुलिस अधिकारी को घेरकर दुर्व्यवहार किया। पुलिस कर्मचारी युवकों को ट्रैफिक नोटिस जारी कर रहा था। युवकों को चेतावनी दी गई कि वह वाहनों से स्पीकर हटा लें, लेकिन युवकों ने ऐसा करने के बजाय पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डाली। सांघा ने कहा कि कनाडा की अर्थव्यवस्था और विकास में पंजाबियों का बहुत योगदान है लेकिन कुछ शरारती तत्व परेशानी पैदा कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वीडियो रिकार्डिंग में 40 युवा दिख रहे हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। इस सभी को डिपोर्ट की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सांघा ने कहा कि कुछ को डिपोर्ट किया भी जा चुका है। युवाओं को यह समझना चाहिए कि वह यहां पर पढ़ने के लिए आ रहे हैं, न कि अराजकता फैलाने के लिए। नियम तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसा करने वालों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

  • जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के पास नशे में धुत व्यक्ति ने घर में घुसकर की मारपीट

    जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के पास नशे में धुत व्यक्ति ने घर में घुसकर की मारपीट

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला छोटी बारादरी में क्रिकेटर और राज्यसभा सासंद हरभजन सिंह की कोठी के पास एक सरफिरा चरणप्रीत का सामने आया है। जिसने घर में घुसकर जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं चरणप्रीत ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मीरपीट की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख का रहने वाला सिरफिर पुलिस के साथ भी भिड़ गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रीति ने बताया कि वह पिछले 5 साल से बस्ती शेख के साथ लिव इन में रह रही है। चरणप्रीत की गुड़मंडी में दुकान भी है। चरणप्रीत नशा करता है और उसे भी मजबूर करता है कि वह नशा करे। उसके साथ बैठकर शराब पिए। उसके मना करने पर वह उसे मारता-पीटता है। रात को भी चरणप्रीत नशे में धुत होकर आया और मारपीट करने लगा। घर का सामान तोड़ डाला। पड़ोसियों के घर में घुसकर भी मारपीट की। पड़ोसियों का भी सामान तोड़ा।

    पड़ोस की एक महिला ने कहा कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिस तरह से चरणप्रीत ने हुड़दंग मचाया, देखकर वह सहमे हुए हैं। देर रात पुलिस हुड़दंग मचाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तो चरणप्रीत पुलिस वालों के साथ भी उलझ गया। उनके साथ भी मारपीट करने लगा। यहां तक भी पता चला है कि एक पुलिस कर्मचारी की इस मारपीट में पगड़ी भी उतर गई।

    इसके बाद थाने से फोर्स मंगवाकर उसे काबू करके थाना बारादरी में ले जाया गया। महिला ने कहा कि चरणप्रीत पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। जब महिला से पूछा गया कि यह सब कुछ पता होने के बावजूद भी वह चरणप्रीत के साथ लिव इन में रह रही थी तो वह बोली कि मजबूरी है। पिछले 5 साल से वह उसे मारता पीटता आ रहा है। वह उसके भाइयों को भी मारने की धमकियां देता है।