अपनी प्रतिभाओ को किया अभिभावकों के सामने प्रस्तुत




ऊना/ सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में हो रहे विराट महासम्मेलन का आज समापन हुआ। वहीं आज सुबह के सत्र में बाबा बाल जी ने माघ महत्तम की कथा सुनाई उसके बाद 10:00 वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। सुदामा जी जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते ।
गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौङकर बाहर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते । उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है।

श्री कृष्ण निज सिंघासन पर विठाकर सुदामा जी के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं लेकिन सुदामा जी अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। अगले प्रसंग में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को प्रस्थान करते हैं। इसी के साथ कथा का विराम हो गया। भगवान की मंगल आरती के साथ कथा समापन की ओर बढ़ी। वही आज की कथा में सरबजोत वैंस मंत्री पंजाब सरकार भी बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे और बाबा बाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा बाल जी आश्रम मंदिर प्रांगण में ही चल रही रासलीला सायं तक सुंदर चित्रण के साथ प्रस्तुत की गई मंदिर प्रांगण में बैठे श्रद्धालुओं ने बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिन से चल रहे विराट धार्मिक महाकुंभ में अपने जीवन को धन्य किया।

जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने शादी समारोह में दहशत फैलाने जा रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इमनप्रीत सिंह उर्फ इमन पुत्र रशपाल सिंह निवासी जस्सोवाल (माहिलपुर, होशियारपुर) और राजेश कुमार उर्फ बंटा पुत्र पवन कुमार निवासी गांव ठाणा (गढ़शंकर, होशियारपुर) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी स्वर्ण दीप सिंह ने बताया पुलिस चौक दोसांझ कलां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह अपने स्टाफ के साथ अनिहर गेट के पास गश्त पर थे।
इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 2 युवक जिन्होंने मुंह बांधे हुए हैं उनके पास पिस्तौल हैं और वह ढंडबाड़ गांव की तरफ जाने वाली नहर के साथ-साथ सड़क पर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने बाइक भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है।
पूछताछ में दोनों ने माना कि उन्हें कुक्कड़ मजारा (गढ़शंकर, होशियारपुर) के अमेरिका में रहते जसकरणवीर सिंह उर्फ कन्नू पुत्र जोगिंदर सिंह ने दहशत मचाने के लिए एक लाख रुपया अमेरिका से भेजा था। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी पेशेवर मुजरिम हैं। पैसे लेकर मारपीट करना दहशत फैलाना इसका धंधा है। इमनप्रीत सिंह पर होशियारपुर के विभिन्न थानों में मारपीट से लेकर इरादा कत्ल के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश उर्फ बंटा पर होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ में मारपीट, इरादा कत्ल और जेल में भी मारपीट करने के मामले दर्ज हैं। दोनों सभी मामलों में भगौड़े भी हैं।


चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मकसद से चलाई गई मुहिम के दौरान आज कार्यालय ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफ़सर, गुरूहरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात पटवारी सुखबीर सिंह को 6000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को सरपंच मनप्रीत सिंह और हरचरण सिंह, निवासी गाँव कोहर सिंह वाला, तहसील गुरूहरसहाए की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पटवारी एक अदालती मुकदमे में सहायता करने के बदले 12,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था, परन्तु सौदा 7500 रुपए में तय हुआ। उसने आगे बताया कि दोषी पटवारी पहले ही 1500 रुपए ले चुका है और अब बाकी 6000 रुपए की माँग कर रहा है।
इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत फिऱोज़पुर रेंज से विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 6000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और उसके पास से रिश्वत के पैसे दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि मुलजि़म के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस जिसे हम मिर्गी के नाम से जानते हैं हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 13 फरवरी को मनाया गया | प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने मिर्गी (एपिलेप्सी) के बारे में जागरुकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को बीमारी, इसके लक्षण और निवारक उपायों के बारे में बताने के कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, चिंतपूर्णी व हरोली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
जागरूकता शिविर के दौरान डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया की (एपिलेप्सी) मिर्गी सेंट्रल नर्वस सिस्टम में होने वाली एक समस्या है जिसमें मस्तिष्क की गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिसके कारण दौरे पड़ने लगते हैं। ये दौरे आमतौर पर असामान्य व्यवहार के अलग-अलग चरण होते हैं जिनमें जागरुकता की कमी, बेहोशी और झनझनाहट जैसी समस्या शामिल हो सकती है।
मिर्गी जेनेटिक डिसऑर्डर या फिर दिमाग में चोट के कारण होती है और यह मस्तिष्क के असामान्य व्यवहार का कारण बन जाती है।(एपिलेप्सी) मिर्गी को दौरा पड़ने के रूप में भी जाना जाता है और यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। इस स्थिति के तहत, मस्तिष्क में कुछ इलेक्ट्रिक गतिविधियां होती हैं जिससे बार-बार दौरे पड़ते हैं। डॉक्टरों ने यह भी बताया की एक आँकड़े के मुताबिक दुनिया भर में करीब 65 मिलियन से अधिक लोग मिर्गी से पीड़ित हैं। आज भी इसे समाज के लिए एक कलंक के रूप में देखा जाता है। इसलिए, लोगों को मिर्गी के बारे में शिक्षित करने और ऐसे रोगियों की बेहतर देखभाल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है।
साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम ने डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे गांव एवं ग्राम पंचायत रामपुर में, हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव एवं ग्राम पंचायत बाथड़ी मे स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव एवं ग्राम पंचायत अंदोरा मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव एवं ग्राम पंचायत अंबोआ मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं लोगों की रक्तजांच भी की |
विभिन स्वास्थ्य शिविरों मे 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 42 लोगों की रक्त जांच भी की गई | इन शिविरों के दौरान खास तौर पर बजुर्गों, बच्चों व महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की एवं मिर्गी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया | इन शिविरों के दौरान मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा अस्पताल हर घर, हर द्वार सुविधा के तहत यह स्वास्थ्य सुविधा जनता को निःशुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है , उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी मरीजों को निशुल्क किया गया ।

मानसाः महिला की मौत के मामले में रेलवे पुलिस मनसा ने ट्रैफिक पुलिस मानसा में तैनात एक थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, जिले में 30 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उक्त महिला किराये के कमरे में रहती थी।
मिली जानकारी के अनुसार मतृक महिला के पति की मौत हो चुकी थी और अब वह थानेदार बिकर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक महिला ने थानेदार बिकर सिंह पर मानसिक और शारिरिक शोषण के लगाए आरोप है। जबकि मृतक महिला के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि अमनदीप कौर की हत्या की गई है।

संगरूरः पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के हलके में पुलिस ने स्कूल वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की। डिप्टी कमिशनर जतिंदर जोरवाल के दिशा निर्देशों पर सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण डॉ. सुरक्षित स्कूल वाहन नीति एवं जिला सड़क सुरक्षा के तहत विनीत कुमार द्वारा धूरी में वाहनों की औचक चैकिंग की गई। इस मौके पर सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले तीन स्कूली वाहनों और तीन सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने पर अलग-अलग चालान काटे गए।
इस अवसर पर आरटीए डॉ. विनीत कुमार ने कहा कि यातायात नियमों को पारदर्शी बनाने के लिए समय-समय पर वाहन के दस्तावेज, चालकों और बस कंडक्टरों के लाइसेंस की जांच की जा रही है ताकि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन न करे। जांच के दौरान उन सभी वाहन चालकों को भविष्य में सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की लगातार चेकिंग की जाती है और 15 साल से पुराने वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बसों, कारों व ट्रक आपरेटरों के मालिकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहन के दस्तावेज पूरे रखें।

चंडीगढ़, (ए.एन.एस): द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को साफ सुथरा, वेल प्लेनेड कायदे कानून की पालना करने वाले शहर के नाम से जाना जाता है और यह शहर कई बार सफाई के मामले में अपना परचम लहरा चुका है। इस शहर में कई जगहों को उनके चौकों के नाम से भी जाना जाता है। जैसे कि स्टेडियम चौक मटका चौक किसान भवन चौक और अब चंडीगढ़ में एक और नया चौक बनने जा रहा है। इस चौक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ई साइकिल बनाकर ऐसे सेक्टर 50 और सेक्टर 49 मैं बड़े चौक पर लगा दिया गया है। फिलहाल अभी स्टाफ की रखरखाव तैयार किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट ई साइकिल को बनाने वाले कलासगर के विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर साइकिल को 4 महीने में तैयार किया यह साइकिल 15 फीट ऊंची और इसका भार ढाई टन बताया जा रहा है। साइकिल को बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें कबाड़ की वस्तुएं दी गई और इस चैलेंज को उन्होंने स्वीकार करते हुए स्ट्रीट पोल , हाई सिस्टम टैंक पाइप से चिमटा बनाया, केबल पाइप रोले , स्क्रैप टुकड़े , ड्रेसिंग पॉट , वेल्डिंग पेंटिंग कर इसे तैयार किया गया।
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के चलते ई साइकिल बनने के बाद अब साइकिल को प्रशासन द्वारा चौक पर रखवा दिया गया है हालांकि इस साइकिल को चौक के बीच में लगने के बाद आने जाने वाले लोग इसे देखते है और कुछ नहीं तो इसे साइकिल चौक का नाम भी देना शुरू कर दिया है। विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर की मेहनत को देख दोनों खुशी से फूले नहीं समा रहे क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए गए इस चलो देखो इन दोनों ने बखूबी पूरा कर प्रशासन को बता दिया है कि अगर इंसान अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी कर सकता है।

पंचकूला ( अजीत झा ) : एंटी नारकोटिक्सल सेल नें नाइजीरियन हेरोइन तस्कर को 15.56 ग्राम सहित किया काबू। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में नशे की रोकथाम व नशा तस्करो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु एंटी नारकोटिक्स सेल स्थापित किया गया था। जिस सेल का नेतृत्व उपनि सुरेन्द्र पाल सिंह किया जा रहा है। जिसके नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कल दिनांक 12 फरवरी को अवैध नशीला पदार्थ हैरोईन 15.56 ग्राम सहित नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान नोशू एसेजोमा उर्फ अमेका पुत्र अवाशकाचुक वासी अडेयेमी नाईजेरिया हाल गोल्डन काम्पलेक्श जिला अम्बाला उम्र 29 साल के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक दिनांक 09.02.2023 को एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें अमरटैक्स शोरुम के पास से एक व्यकित सूरजपाल सिहं उर्फ रोबिन पुत्र भूपेन्द्र सिहं वासी मुल्तानी कालौनी सिरसा हाल किरायेदार जीरकपुर मोहाली उम्र 34 साल को अवैध नशीला पदार्थ 8.78 ग्राम हेरोईन सहित गिरफ्तार किया गया था। जिस व्यकित के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
जो आरोपी नें पुछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ उपरोक्त आरोपी नाइजेरियन के पास से खरीद कर लाया था। जो नाइजीरियन व्यकित दिल्ली से हेरोइन लाकर यहा पर आसपास क्षेत्र में सप्लाई करता है जिस बारे सूचना प्राप्त एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें कल दिनांक 12 फरवरी को नशीला पदार्थ हेरोइन 15.56 ग्राम सहित काबू किया। नाईजेरियन आरोपी नें बताया कि वह मुलाना (अम्बाला) स्थित कॉलेज में बी-फार्म की पढाई कर रहा है और वह बराडा में किराए पर रह कर नशीला पदार्थ हेरोइन की सप्लाई करता है। जिस आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल नें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।