Blog

  • जल्दी बूढा कर देती हैं ये खराब आदतें, आज से ही बदलें

    जल्दी बूढा कर देती हैं ये खराब आदतें, आज से ही बदलें

    हैल्थ टीप्स : आज की इस मॉर्डन दुनिया में हर कोई जवां और सुंदर दिखने की चाह रखता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं। कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेता है, तो कोई दिनभर वर्कआउट करता है। हालांकि, फिर भी कई लोग समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं। इसके पीछे उनकी गलत आदतें हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, व्यक्ति की गलत आदतें जैसे- कम नींद लेना, अनहेल्दी चीजें खाना, ज्यादा शराब का सेवन, आदि उन्हें समय से पहले ही बूढ़ा बना देती हैं। इन आदतों में सुधार करके आप सालों साल तक जवां दिख सकते हैं और यंग स्किन पा सकते हैं। 

    शराब का ज्यादा सेवन: ऐसे कई अध्ययन हुए हैं जिनमें पाया गया है कि ज्यादा शराब पीने की आदत से आंखों के नीचे सूजन आ जाती है और स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं. इसके कारण व्यक्ति जल्दी बूढ़ा दिखने लगता है।

    कम नींद: आज-कल लोग आपने जीवन में काफी बीज़ी होने के कारण कम नींद लेने की वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं कि सोने के कम टाइम से शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता है, जिसके कारण स्किन ज्यादा डल दिखने लगती है।

    धूम्रपान: धूम्रपान करने से शरीर में जहरीले पदार्थ प्रवेश कर जाते हैं, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को बाधित करते हैं। तंबाकू से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से नई स्किन सेल्स बनना कम हो जाते हैं। 

    कम पानी पीना: कई सारे लोगों की कम पानी पीने की आदत होती है. इस आदत में तुरंत सुधार करना चाहिए. कम पानी पीने से स्किन का निखार गायब होने लगता है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं. 

    गलत खानपान: खानपान में लापरवाही बरतने वाले लोग भी जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं. अगर आपको जवां दिखना है तो रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें. अनहेल्दी फूड आइटम्स जितना बच सकें, बचने की कोशिश करें.

    (यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें ।)

  • मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे है। ये शादी 14 फरवरी को होगी। एक बच्चे के पिता हार्दिक अपनी पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ ही सात फेरे लेंगे। दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। वहीं पर , मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के साथ दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

    दोनों ने जनवरी, 2020 में सगाई की थी। इसके बाद मई, 2020 में दोनों ने सिर्फ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने साझा किया, “उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी का विचार आया। वे सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।”दोनों एक बच्चे के पेरेंटस भी हैं।

  • एक ही परिवार के 10 भाइयों ने बनाई गैंग, पुलिस हैरान

    एक ही परिवार के 10 भाइयों ने बनाई गैंग, पुलिस हैरान

    डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 10 भाइयों ने मिलकर लूटपाट करने वाली गैंग बना डाली। फिर मौज-मस्ती के लिए वाहनों पर पथराव कर लूटपाट करने की वारदातें शुरू कर दी। पुलिस ने इस गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही तीन नाबालिग भी डिटेन किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी शराब पीने और मौज शौक के लिए ये लूटपाट करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार सागवाड़ा थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र में आए दिन वाहनों पर पथराव करने और वाहन चालकों से लूट की वारदातें हो रही थी। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की छानबीन के दौरान नीलेश डामोर निवासी कानड़कुंआ पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के शराब के नशे में सड़कों पर घूमने का पता चला। शक होने पर पुलिस ने निलेश डामोर के साथ ही उसके सहयोगी कैलाश डेंडोर मीणा, राहुल खराड़ी और पंकज मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पथराव और लूट की वारदातें करना कबूल कर लिया। मुख्य सरगना निलेश और उसके साथियों ने बताया की वे एक ही परिवार के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। एक जैसी उम्र होने की वजह से दोस्तों की तरह रहते हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • पंजाब: सीएम मान के आवास के बाहर धरने पर बैठे अध्यापक, देखें वीडियो

    पंजाब: सीएम मान के आवास के बाहर धरने पर बैठे अध्यापक, देखें वीडियो

    संगरूर:  सीएम भगवंत मान की रिहायश के बाहर पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों के साथ धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ई.टी.टी. और बी.एड पास अध्यापकों द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है और नौकरी की मांग करते हुए जोर-शोर से सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। बेरोजगार अध्यापकों की मांग है कि पंजाब में पड़ी खाली आसामियों को जल्द भरा जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि तीन सालों से टैट का जो पेपर नहीं लिया जा रहा है, वह पेपर लिया जाए। पेपर लेने के बाद खाली आसामियों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलेगा तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। बता दें कि 10-15 दिन पहले भी इन बेरोजगार अध्यापकों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था तब कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि 10 तारीख तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन वह अपने किए वादे पर खरे नहीं उतरे जिसे चलते बेरोजगार अध्यापकों ने आज सी.एम. मान की रिहायश के घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

  • महाशिवरात्रि पर रेलवे का खास तोहफा!

    महाशिवरात्रि पर रेलवे का खास तोहफा!

    नई दिल्ली: 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार आ रहा है है और इस खास अवसर पर शिवभक्तों के लिए भारतीय रेलवे खास ताेहफा लाया है। दरअसल भारतीय रेलवे कम पैसों में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका शिवभक्तों को दे रहा है। रेलवे की तरफ से महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा नामक पैकेज में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग, औंढा नागनाथ ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। यह सफर 13 और 12 रात का है।

    इस सफर की शुरुआत मदुरई से होगी। पैकेज का बोर्डिंग प्वाइंट है तिरुनेलवेली, मदुरै, डिंडीगुल, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर। इस सपर के पैकेज का शुल्क- 5,350 रुपये है। इस पैकेज के जरिए आप 8 मार्च 2023 से लेकर 20 मार्च 2023 तक इन सभी जगहों की यात्रा करेंगे। पैकेज में आपको ट्रेन में स्लीपर कोच से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आपको हर जगह ठहरने के लिए उचित व्यवस्था भी मिलेगी।

  • पार्षद गुरबख्श रावत ने किया फ्री मेडिकल कैंप का उद्घाटन

    पार्षद गुरबख्श रावत ने किया फ्री मेडिकल कैंप का उद्घाटन

    चंडीगढ़ (अजीत झा): आज चंडीगढ़ के सैक्टर 40 मार्केट में कांग्रेस पार्षद गुरबखश रावत ने हिमाचल सभा की और से आयोजित लोगों की सुविधा के लिए फ्री मैडिकल कैंप का उद्घाटन किया गया। इस वस्र पर स्थानीय लोगों ने भी मेडिकल कैंप का पूरा फायदा उठाया। बावेजा परिवार की और से यह कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों को फ्री आँखे, दांत, गायनी की सुविधा एवं फ्री दवाइयां दी गई है। हरविंदर बावेजा जो कि डेंटल सर्जन भी है। आयोजकर्ता ने बताया की यहाँ पर लोगों की सुविधा के लिए इंगलैंड से भी डाक्टर आए हुए हैं। जो लोगों को फ्री में मैडिकल सुविधा दे रहें हैं।

  • अदालतों में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर पंजाबी मंच की ओर से किए खुलासे, देखें वीडियो

    अदालतों में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर पंजाबी मंच की ओर से किए खुलासे, देखें वीडियो

    चण्डीगढ़ : आज प्रेस क्लब चण्डीगढ़ में “पंजाबी मंच की ओर से एक विशेष व अनूठा प्रयास किया है जिसमे करीब पांच साल से विभिन्न अधिकारियों, कमेटियों व विशेष जांच द्वारा ड्रग माफिया व अदालतों में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच चल रही है । मीडिया के सामने बिना सीलबंद रिपोर्टों के महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए।

    प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मैं पंजाबी मंच का अध्यक्ष और प्रख्यात वकील  राजविंदर सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब और पंजाबियत को लगा  कोढ़ नेताओं और अफसर शाही की सांठगांठ के कारण हुआ है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू और आईजी कुंवर प्रताप सिंह आदि द्वारा विभिन्न विशेष जांच टीमों/जांच समितियों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट में अनुसंधान रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। करोड़ों की बेनामी संपत्ति, लेकिन दुर्भाग्य से अभियुक्तों के दबाव और प्रभाव के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार इन लोगों के काले कारनामों को लंबे समय तक अदालतों में बंद लिफाफे में सील कर दिया गया है। यह लंबा समय सबूतों को नष्ट करने और गवाही को प्रभावित करने का एक सुनहरा अवसर है, जिसे सभी राजनीतिक सरकारों ने दुर्भावना से प्रदान किया है और इस सारी मिलीभगत से कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनों से आम लोगों का विश्वास उठ रहा है।

    बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने इन रिपोर्टों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नामों का गलत तरीके से खुलासा किया है, जिन्हें बिना देर किए कानून का पालन करते हुए बहुत पहले जेल जाना चाहिए था, मुख्य रूप से पूर्व डीजीपी और पंजाब के सूचना आयोग के वर्तमान अध्यक्ष सुष अरोड़ा के नाम हैं।

  • इस्लाम धर्म को लेकर मौलाना मदनी ने दिया विवादित बयान

    इस्लाम धर्म को लेकर मौलाना मदनी ने दिया विवादित बयान

    नई दिल्ली: रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के मंच पर रविवार को बवाल हो गया। दरअसल मौलाना अरशद मदनी ने मोहन भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि अल्लाह और ओम् एक हैं। इस बयान के विरोधस्वरूप जैन मुनि ने मंच छोड़ दिया। मदनी ने मोहन भागवत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि हमारे मजहब में दखल क्यों दिया जाता है, हमारा सबसे पहला नबी मनु यानी आदम है।

    मदनी ने कहा कि तुम्हारा पूर्वज हिन्दू नहीं था, तुम्हारा पूर्वज मनु था यानी आदम था। मदनी बोले अल्लाह ने इसी धरती पर मनु यानी आदम को उतारा है। ये हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके पूर्वज हैं। मदनी के बयान पर जैन गुरु लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया। बयान से नाराज कई लोगों ने तुरंत ही मंच छोड़ दिया। मौलाना मदनी के बयान का जैन मुुनि लोकेश ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। ऐसे में इस तरह का बयान कहां जायज है। मुनि लोकेश ने मंच पर यह बात कही। इसके बाद वे कार्यक्रम से उठकर चले गए। उनके बाद दूसरे धर्मों के संतों ने भी कार्यक्रम छोड़ दिया।

  • मेंढक से परेशान व्यक्ति के कारनामें से एक बच्चे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

    मेंढक से परेशान व्यक्ति के कारनामें से एक बच्चे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

    ओडिशा : ओडिशा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अपने घर में एक मेंढक के घुसने से परेशान एक आदिवासी व्यक्ति ने ऐसा किया जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे । उसने मेंढक को पकड़कर उसे टुकड़ों में काटा और सब्जी बना दी। इस सब्जी को उसने अपने परिवार को खिलाया। हालांकि इस सब्ज़ी को खाने के बाद परिवार के बच्चों की हालत बिगड़ी और एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे की हालत भी गंभीर है, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने कहा कि पीड़ित 6 वर्षीय सुमित्रा मुंडा की शुक्रवार देर रात क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में मौत हो गई। सुमित्रा का चार वर्षीय भाई मुनि की हालत गंभीर है। मामला क्योंझर जिले के जोड़ा ब्लॉक का है।

    डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्योंझर से 70 किलोमीटर दूर बामेबारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक दूरस्थ गांव गुरुदा पहुंची। उन्होंने बच्चों के पिता मुना मुंडा (40) को पकड़ा।

    पुलिस ने कहा कि मुना ने पूछताछ में बताया कि उनके घर में बार-बार एक मेंढक घुस आता था। वह उससे बहुत परेशान थे। उन्होंने गुरुवार की शाम को उस मेंढक को पकड़ लिया। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए और मिर्च-मसाला डालकर किसी नॉनवेज की तरह उसे पका दिया।

  • अब नहीं करवाना पडेगा रिचार्ज! 6 किलोमीटर तक कर सकते है फ्री में बातचीत

    अब नहीं करवाना पडेगा रिचार्ज! 6 किलोमीटर तक कर सकते है फ्री में बातचीत

    गैजेट : जब भी आप कहीं बाहर या किसी ट्रिप के सिलसिले में दूर-दराज के इलाके में जाते हैं तो आपको कई बार नेटवर्क की कमी के कराण कॉलिंग में दिक्कत आने लगती है। दरअसल नेटवर्क की कमी की वजह से आप कॉल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मार्केट में मौजूद एक सस्ता डिवाइस आपके बड़े काम आ सकता है। इस डिवाइस की कीमत किसी सस्ते स्मार्टफोन से भी बेहद कम है।

    जिस डिवाइस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम Baofeng BF-888S Walkie Talkie Two Way Radio 16CH 400-470MHZ Long Range WT01 Walkie Talkie  है और ये असल में एक रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस है। इस डिवाइस का इस्तेमाल करके आप 6 किलोमीटर की रेंज में आसानी से किसी भी शख्स से बातचीत कर सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि बात करने वाले शख्स के पास भी ये वॉकी-टॉकी होना चाहिए। ये वॉकी-टॉकी आसानी से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसे खरीदना आपके बजट में आसानी से फिट हो जाता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

    अगर बात करें इस वॉकी-टॉकी के प्राइज की तो ग्राहक फ्लिपकार्ट से इसे महज 1,829 रुपये में खरीद सकते हैं। ये कीमत किसी सस्ते फीचर फोन जितनी या उससे भी कम है। ऐसे में आप अगर एडवेंचर के शौक़ीन हैं या फिर आपको अपने घर के लिए वॉकी-टॉकी चाहिए तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।