Blog

  • गुरुद्वारे में फिल्म की शूटिंग दौरान जूते पहन कर आई स्टारकास्ट, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    गुरुद्वारे में फिल्म की शूटिंग दौरान जूते पहन कर आई स्टारकास्ट, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसर: पाकिस्तान के जिला अटक के हसन अबदाल इलाके में स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब मे फिल्म शूटिंग के दौरान मर्यादा का हनन हुआ है। फिल्म की स्टारकास्ट एवं टीम जूतों सहित गुरुद्वारा साहिब में आए और शूटिंग करने लगे। फिल्म ‘लाहौर—लाहौर ए’ के दर्जन भर मुस्लिम कलाकार पगड़ियां बांधकर पवित्र गुरुद्वारा में फिल्म के कुछ अंश फिल्मा रहे थे।

    जब गुरुद्वारा साहिब में आई संगत ने इन्हें जूतों सहित अंदर देखा तो विरोध दर्ज किया। संगत ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल किया। वीडियो में बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने फिल्म की स्टारकास्ट को सिख धर्म व परंपरा के बारे में बता रहे हैं। यह बताया गया कि श्री पंजा साहिब सिख कौम के लिए विशेष महत्व रखता है। दरअसल, ये मुस्लिम कलाकार सिखों की वेशभूषा में थे। जूते पहनकर तो अंदर गए वहीं कइयों ने सिर भी नहीं ढका था। यह गुरु घर की मर्यादा की अवहेलना थी। सिखों के विरोध के बाद मुस्लिम कलाकार दुहाई देने लगे कि हम आपके मेहमान हैं। सिख संगत ने कहा कि मेहमान भी गुरु मर्यादा में आएं तो उनका स्वागत है।

    गुरुद्वारा साहिब को शूटिंग स्थल नहीं बनाया जा सकता। इन लोगों को गुरुसिखी के सिद्धांतों व मर्यादाओं की जानकारी नहीं है। कलाकारों ने पगड़ी गलत तरीके से पहनी है और क्लीन शेव में हैं। एक मुस्लिम कलाकार ने सिखों से उलझने का प्रयास भी किया। सिखों ने चेतावनी दी कि यदि वे यहां से न गए तो किसी भी प्रकार के नुकसान के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। विरोध के बाद कलाकारों को शूटिंग छोड़कर निकलना पड़ा। दूसरी तरफ एसजीपीसी ने अभी तक इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है। वायरल वीडियो के संदर्भ में एसजीपीसी के मीडिया सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने कहा कि उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहेंगे।

  • पंजाबः व्हाट्सऐप पर अब पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा SHO से मांगा गिफ्ट

    पंजाबः व्हाट्सऐप पर अब पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा SHO से मांगा गिफ्ट

    लुधियानाः पंजाब में ठग शातिरों ने ठगी मारने का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब व्हाट्सऐप पुलिस कमिश्नर की फोटो लगाकर पुलिस अधिरकारियों को ही ठगने के लिए निशाना बना रहे है। वहीं लुधियाना से मामला सामने आया है। जहां पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की व्हाट्सऐप पर फोटो लगा पुलिस अधिकारियों को लिंक भेजे जा रहे हैं। जालसाज पुलिस अधिकारियों को लिंक क्लिक करने के लिए कहते हैं। थाना टिब्बा के एसएचओ को व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर आरोपी उस पर क्लिक करने के लिए कह रहे थे। आरोपी ने पुलिस अधिकारी से गिफ्ट कार्ड भेजने को भी कहा।

    थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी और अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी व्हाट्सऐप पर इस तरह के संदेश मिलने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं इंस्पेक्टर ने कहा कि 1 अक्टूबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर (6280904170) से उनके आधिकारिक नंबर (7837018632) पर संदेश आया।

    नंबर के यूजर ने कमिश्नर ऑफ पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की तस्वीर का इस्तेमाल किया हुआ है। यूजर ने उसे ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के गिफ्ट कार्ड भेजने को कहा। आरोपी ने कहा कि उसे कार्ड चाहिएं, लेकिन वह इस समय मीटिंग में है, इस कारण कार्ड नहीं ले सकता। आरोपी ने पुलिस अधिकारी को गिफ्ट कार्ड की व्यवस्था करने को कहा और वादा किया कि वह पैसे वापस कर देगा। एसएचओ ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मामले को सांझा किया। जांच पड़ताल के बाद में पुलिस स्टेशन टिब्बा में आईपीएस की धारा 419, 420, सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी के तहत अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पंजाब पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    इससे पहले, 18 अगस्त को पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की तस्वीर लगा कर जालसाजों ने पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर ठगने की कोशिश की थी। वहीं पुलिस कमिश्नर शर्मा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कर्मियों और लोगों को इसके बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि यह मेरा नंबर हैं और सतर्क रहें। मैसेज आए तो तुरंत पुलिस को बताएं। वहीं कमिश्नर शर्मा ने साइबर क्राइम विंग को आरोपी का पता लगाने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस आरोपी का पता लगाने में नाकाम रही।

  • विमान में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं दी लैंड करने की अनुमति, अलर्ट पर IAF

    विमान में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं दी लैंड करने की अनुमति, अलर्ट पर IAF

    नई दिल्लीः ईरान की एक फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। ये विमान भारतीय वायुक्षेत्र में था। भारत ने विमान को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दी। सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए। बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद दो सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किए गए। हालांकि, बाद में विमान में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई।

    सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है। एयरक्रॉफ्ट की ओर से ही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई थी। तेहरान से चीन जाने वाली यह उड़ान उस वक्त भारत के हवाई क्षेत्र में था इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं।

    एयरफोर्स ने इसके बाद दो Su-30MKI फाइटर जेट तैनात किए और इसके पीछे लगा दिए। माचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान तेहरान से चीन के गुआंगजोउ जा रहा था। तभी महान एयरलाइन की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी को उड़ान में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी दी गई और दिल्ली में इसे उतारने की अनुमति मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने इसे जयपुर में उतारने की सलाह दी। हालांकि, जयपुर में विमान को भारतीय क्षेत्र में उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया।

  • पंजाबः सिंगर अल्फाज को लेकर हनी सिंह ने फिर शेयर किया पोस्ट, देखें क्या कहा

    पंजाबः सिंगर अल्फाज को लेकर हनी सिंह ने फिर शेयर किया पोस्ट, देखें क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से आए दिन पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और वो उनकी निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। बता दें कि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अल्फाज की हेल्थ अपडेट साझा की है।

    वहीं, अब इस मामले में एक आरोपी को भी मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी हनी सिंह ने ही दी थी। अल्फाज की फोटो साझास कर सिंगर ने बताया था कि उनको जान से मारने की कोशिश की गई है। इस खबर ने अल्फाज के फैंस और करीबियों के दिल-ओ-दिमाग में एक डर पैदा कर दिया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हनी सिंह ने ही उनकी सेहत की जानकारी भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के पकड़े जाने पर मोहाली पुलिस को धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि आरोपी का नाम विकी है और उसे पंचकूला से पकड़ा गया है।

    इंस्टा हैंडल पर हनी सिंह ने दी जानकारी

    हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए अल्फाज के बारे में बताया है। उन्होंने सिंगर की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। वह बेहोश हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा है कि जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से अल्फाज की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की गुजारिश भी की। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया था कि हमले के बाद एक पिकअप टेंपो ने अल्फाज को रौंद दिया था। 

    हनी सिंह के काफी करीब हैं अल्फाज

    पंजाबी गायक अल्फाज की बात करें तो उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में भी उन्होंने बर्थडे बैश गाा भी गाया था। साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज में भी नजर आए थे। अल्फाज हनी के काफी करीब हैं शायद यही वजह है कि सिंगर उनकी सेहत की हर छोटी बड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।

  • कपूरथलाः DC की व्हाट्सएप अकाउंट पर फोटो लगा लोगों को चूना लगा रहे शातिर ठग

    कपूरथलाः DC की व्हाट्सएप अकाउंट पर फोटो लगा लोगों को चूना लगा रहे शातिर ठग

    जालंधर/वरुणः जिलें से डीसी की फोटो लगाकर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शातिर ठग कपूरथला के डीसी विशेष सारंगल की व्हाट्सएप अकाउंट पर फोटो लगाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बेखौफ नौसरबाजों द्वारा लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं जिसके चलते डीसी विशेष सारंगल को फोन आने लगे। बताया जा रहा है कि ठग ने कई उच्चाधिकारियों और अफसरों को भी विशेष सारंगल के नाम से मैसेज भेजे हैं। जब डीसी सारंगल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह नंबर और मैसेज उनका नहीं है।

    कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा है। व्हाट्सएप अकाउंट पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ डीसी विशेष सारंगल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शातिर ठग द्वारा ‘वैरी गुड, देयर इज समथिंग आई नीड यू टू प्लीज डू फॉर मी अरजेंटली, आई एम अटैडिंग टू ए वेरी कुशल मीटिंग विद लिमिटेड फोन कॉल’ आदि मैसेज किए जा रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसा: आरती के समय दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 64 लोग झुलसे

    दर्दनाक हादसा: आरती के समय दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 64 लोग झुलसे

    उत्तर प्रदेशः भदोही से दुखद खबर सामने आई है, जहां आरती के समय दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 64 लोग बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने से बड़ी संख्या में पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी और प्रयागराज में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

    औराई थाना क्षेत्र में हुए इस भयानक हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 64 लोग झुलस गए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे झुलसे हैं। 64 में 42 लोगों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इनमें से 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी और 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तीन लोगों को बीएचयू के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

    भदोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ वो आरती का समय था, जिसके चलते पंडाल में लोगों की काफी संख्या थी। पुलिस के मुताबिक, पंडाल में काफी लोगों की मौजूदगी में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान आग लगने से भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक पूरा पंडाल जलकर राख हो चुका था।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, सुखबीर बादल के सलाहकार भाजपा में शामिल

    पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, सुखबीर बादल के सलाहकार भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार और शिरोमणि अकाली दल प्रवासी विंग के जिला प्रधान चंद्रभान चौहान ने अकाली दल को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में फिर से वापसी कर ली है। गैस पुरा में आयोजित एक बड़े समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने  उन्हें भाजपा में शामिल किया ।

    इस अवसर पर उनके साथ कई और लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि चंद्रभान चौहान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से आए लोगों की समस्याएं दूर की जाएगी। चंद्रभान चौहान ने कहा कि अकाली दल ने रहते पूर्वांचली समाज की समस्याएं हल नहीं हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का फैसला लिया।

  • जालंधर: निगम की कार्रवाई, प्रताप बाग में सील की दुकानें, चिपकाए नोटिस

    जालंधर: निगम की कार्रवाई, प्रताप बाग में सील की दुकानें, चिपकाए नोटिस

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर शहर में प्रतार बाग के पास अवैध रुप से बनाई जा रही दुकान पर कार्रवाई कर डाली। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जहां अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को सील कर दिया वहीं उन पर नोटिस भी चिपका दिए। 
    नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने यह त्वरित कार्रवाई कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर की है। दरअसल इन दुकानों का निर्माण एक कांग्रेसी नेता द्वारा करवाया जा रहा था। जो कि सत्ताधारी दल के नेताओं को रास नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत पहले सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के पास भी पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान इस अवैध निर्माण की शिकायत इलाके की पार्षद ने नगर निगम के कमिश्नर से की। 
    इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर ने आगे बिल्डिंग ब्रांच में एसटीपी औऱ एमटीपी को दिए। कमिश्नर के आदेश मिलने के बाद एमटीपी खुद काम रुकवाने के लिए पूरे अमले के साथ मौके पर पुहुंचे हुए थे। मौके पर उन्होंने दुकानों का निर्माण करवा रहे लोगों से इसकी मंजूरी और अन्य दस्तावेज मांगे। लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम को रुकवा दिया और वहां पर सील कर नोटिस चिपका दिया।

  • राशिफल (सोमवार 03 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 03 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    वृषः अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

    मिथुनः रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

    कर्कः वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

    सिंहः तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

    कन्याः चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

    तुलाः घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

    वृश्चिकः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

    धनुः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

    मकरः शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

    कुंभः घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

    मीनः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

  • जालंधर: निगम की लापरवाही, रेलिंग क्रॉस करते वक्त स्ट्रीट लाइट के पोल से निकला करंट , मौत 

    जालंधर: निगम की लापरवाही, रेलिंग क्रॉस करते वक्त स्ट्रीट लाइट के पोल से निकला करंट , मौत 

    जालंधर/वरुण: महानगर में नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही ने एक नौजवान की जान ले ली। शहर के बीएमसी चौक से गुरुनानक मिशन चौक की तरफ जाति वन-वे सड़क के बीच लगाई गई रेलिंग में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक इसी रोड पर एक निजी अस्पताल के पास ढाबा चलाता था। 


    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक जिसकी पहचान विनय शर्मा के रूप में हुई है वह चाय देकर रेलिंग क्रॉस कर ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रेलिंग के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से छूने पर पर उसे करंट लगा। युवक को जैसे ही करंट लगा तो वह चिल्लाया। युवक की आवाज सुनकर मौके पर उसके पिता भी पहुंचे और आसपास को लोग भी पहुंचे। सभी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान छुड़ाने की कोशिश में ही युवक के पिता को भी झटका लगा। लेकिन वह बच गए। 


    मौके पर लोगों ने टी-शर्ट डालकर युवक को खींचा और पोल से छुड़ाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां से जवाब मिलने के बाद एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां पर भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवक की मौत मौके पर ही करंट लगने से हो चुकी थी। 


    युवक के शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करके नगर निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक को परिजन इस बात पर अड़े हुए हैं कि एक तो इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी है उसके ऊपर कार्रवाई की जाए और दूसरा वह अपने लड़के की पोस्टमार्टम में चीरफाड़ नहीं करवाना चाहते हैं। 

    युवक की मौत के बाद भी तीन घंटे तक पोल में रहा करंट 

    नगर निगम के खिलाफ लोगों का रात को गुस्सा जमकर फूटा। गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि एक तो मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। दूसरा करीब तीन घंटे तक नगर निगम के कर्मचारियों ने पोल की लाइट डिसक्नेक्ट नहीं की। जिससे पोल में तीन घंटे तक करंट दौड़ता रहा। लोगों का कहना था कि शायद निगम और लोगों के मरने का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंचे नगर निगम के इलेक्ट्रीकल विंग के इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि लाइट पीछे से बंद करने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक बंद नहीं की गई है। पोल में करंट आने के बारे में लोगों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अब जांच के बाद ही पतचा चल पाएगा कि पोल में करंट कैसे आया।