Blog

  • पंजाब से सबक लें हिमाचल प्रदेश के मतदाता : अरुण खोसला

    पंजाब से सबक लें हिमाचल प्रदेश के मतदाता : अरुण खोसला

    पूर्व मेयर ने हि.प्र. के चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा से की भेंट

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान देवेंद्र सिंह राणा चुनाव प्रभारी (हि.प्र.) एवं पूर्व विधायक नगरोटा (जे.के) से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निकट भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 

    अरुण खोसला ने चुनाव प्रभारी राणा को बताया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में झूठी गारंटियां बांटकर सरकार बनाई लेकिन सत्ता में आने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। भगवंत मान सरकार ने सभी वयस्क महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने की गारंटी से मुंह फेर लिया है, जबकि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल मीडिया को बताया करते थे कि उनकी पार्टी की सरकार महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने के लिए बीस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था का रोड मैप तैयार कर चुकी है। खोसला ने यह भी कहा कि पंजाब में रेत खनन रोकने की गारंटी भी झूठी साबित हुई है जिसके चलते रेत के भाव आसमान पर हैं और जीरो बिजली बिल का प्रचार भी पूरी तरह झूठा है क्योंकि अभी तक किसी भी उपभोक्ता को जीरो बिजली बिल नहीं मिला है। 

    यहां तक कि शराब सस्ती करने की झूठी लिस्ट वायरल करके शराब के शौकीनों को भी रिझा लिया गया मगर अब वे भी निराश हैं। पूर्व मेयर खोसला ने फगवाड़ा में उक्त भेंट बारे बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि उन्होंने चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा को आगाह किया है कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को ये सब बातें बताई जाएं ताकि वे इससे सबक लें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है और पार्टी लगातार दूसरी बार शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

  • पंजाबः सरकार ने नशा तस्करों पर शिंकजा कंसने के लिए बनाया ये प्लान, 3 लॉ अफसरों की कमेटी का किया गठन

    पंजाबः सरकार ने नशा तस्करों पर शिंकजा कंसने के लिए बनाया ये प्लान, 3 लॉ अफसरों की कमेटी का किया गठन

    चंडीगढ़: पंजाब में सीएम मान ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज एजी विनोद घई ने पंजाब हाईकोर्ट के आदेशों के पर वकीलों को नई हिदायतें जारी की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लिक्विट नशे के कोई भी रिपोर्ट पेश करने से पहले उसमें बताना होगा कि नशा कितने ग्राम है। क्योंकि लिक्विट नशे के लिटरों में गिनती होने के चलते आरोपी जल्दी सजा से छूट जाता है।

    लिक्विट नशे की मात्रा ग्रामों में होने से आरोपी को उसी हिसाब से सजा सुनाई जाएगी। इसी चलते एजी विनोद घई ने एफएसएल को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने 3 लॉ अफसरों की एक कमेटी भी गठन किया है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अब ग्रामों में नशे मात्रा बतानी होगी। एजी ने सभी वकीलों को हिदायतें जारी की हैं कि जो भी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए उसमें  बरामद हुए नशे मात्रा ग्रामों में बताई जाए।

  • पंजाब रोडवेज और मिनी बस की हुई टक्कर, हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल

    पंजाब रोडवेज और मिनी बस की हुई टक्कर, हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल

    होशियारपुरः जिलें के उड़मुड़ टांडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उड़मुड़ टांडा में पंजाब रोडवेज और एक मिनी बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस पठानकोट से लुधियाना जा रही थी तभी जाजा चौक से कुछ ही दूरी पर एक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बीच सड़क पर पलट गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी सब डिवीजन टांडा कुलवंत सिंह और थाना प्रभारी टांडा ओंकार सिंह बराड़ ने बचाव कार्य का जायजा लिया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया, जहां कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    इस सड़क हादसे में दोनों बसों में सवार लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशियारपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंधी थाना प्रमुख टांडा इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग पर आप विधायक द्वारा की गई रेड से गर्माया माहौल, किसानों ने लगाया धरना

    पंजाबः अवैध माइनिंग पर आप विधायक द्वारा की गई रेड से गर्माया माहौल, किसानों ने लगाया धरना

    बठिंडा : जिला के मोड़ हलके से आप पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना द्वारा अपने हलके में अवैध माइनिंग को लेकर की गई रेड का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। विधायक द्वारा की गई रेड को लेकर गांव के नाराज किसानों ने घटनास्थल पर धरना लगा दिया गया है। किसानों का कहना है कि उन पर झूठा मामला दर्ज किया गया है।

    धरना दे रहे किसानों द्वारा पर्चा रद्द करने की मांग की गई है। बता दें कि विधायक ने आरोप लगाए हैं कि उन पर अवैध माइनिंग कर रहे लोगों द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। वहीं लोगों का कहना है कि कोई अवैध माइनिंग नहीं की जा रही थी बल्कि गांववासी अपने ही खेत समतल कर रहे थे कि विधायक ने छापेमारी कर दी। जब इस मामले की जानकारी विधायक ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद विधायक खुद थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई थी। 

  • पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    अमृतसरः जिलें कत्थूनंगल थाने के अधीन पड़ते गांव साहनेवाली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हत्या प्रयास के मामले में नामजद हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी इस दौरान कुछ लोगों ने मजीठा पुलिस की टीम पर दातरों से हमला कर दिया और ललकारे लगाकर आरोपी को मौके से भगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई भी की। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने साहनेवाली गांव निवासी हरजिंदर सिंह, उसके पिता अमरीक सिंह, उसके बेटे कंवलप्रीत सिंह उर्फ कंवल, करणप्रीत सिंह और चाचा अमरीक सिंह को नामजद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मजीठा थाने के एएसआइ जगदीप सिंह ने कत्थूनंगल थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि हरजिंदर सिंह हत्या प्रयास के आरोप में एक एफआईआर में नामजद है। सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा है। इसी आधार पर वह कांस्टेबल जसपाल सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह के साथ आरोपित को काबू करने पहुंच गए थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो हरजिंदर सिंह ने बाहर निकलकर चीखना चिलाना शुरु कर दिया। उसका शोर सुनकर उसके बेटे, चाचा और पिता घर के बाहर पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी एकत्र कर लिया। इस बीच आरोपी हरजिंदर सिंह ने दातर लेकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी बचाव किया। इसके बाद आरोपी ललकारे लगाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। बता दें कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बयान दिया था जिसके बाद मुसलमान समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। 

  • जालंधरः शॉपिंग करने आई NRI महिला की गाड़ी का शीशा तोड़ ग्रीन कार्ड और कैश लेकर फरार हुए चोर 

    जालंधरः शॉपिंग करने आई NRI महिला की गाड़ी का शीशा तोड़ ग्रीन कार्ड और कैश लेकर फरार हुए चोर 

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ चोरों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। जिसका नतीजा शहर में बढ़ रही चोरी की वारदाते है। बुलंद चोरों ने अब शरारती अनसरों का तरीका अपनाकर गाड़ी के शीशे तोड़ वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। लेकिन इन सबके बावजूद पुलिस इन शरारती अनसरों पर नकेल कसने में नाकामयाब दिखाई दे रही है। वहीं देर रात चोरों ने स्काईलार्क चौक और भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक गाड़ी के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।

    लुटेरे एनआरआई की गाड़ी से चोर शीशा तोड़ कर कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। दरअसल, विदेश से आई एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ खरीददारी करने के लिए जालंधर में आई हुई थी। महिला अपनी कार नंबर पीबी-08ईएच-3714 को स्काईलार्क चौक और भगवान वाल्मीकि चौक के मध्य किनारे पर खड़ी कर एक शोरूम में खरीददारी करने के लिए गई। जब वह वापस आई तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए। गाड़ी में से उसका पर्स गायब था। साथ ही गाड़ी में रखे बीस हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे। चोर गाड़ी के कागजात भी साथ ही चोरी कर ले गए।  एनआरआई महिला ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी आधे-पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि शिकायत दर्ज करवा देख लेंगे। 

    पीड़िता के साथ उसकी बहन कमलजीत कौर धनोआ ने बताया कि इन दिनों वह भारत में आई हुई है। वह जंडियाला से यहां शॉपिंग करने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में पुलिस की कमजोरी के कारण ही चोर वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर थाने में जाकर इसकी एफआईआर दर्ज करवाएंगी। उनकी बहन के पर्स में तीन एटीएम और ग्रीन कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी थे। गाड़ी के कागजात भी चोर निकाल कर ले गए हैं।जालंधर शहर में लूट और चोरियां तो आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। चोर-लुटेरे घरों में घुसकर लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों खासकर महिलाओं का तो घरों से निकलना मुश्किल को गया है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग पर रेड करने गए आप विधायक ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मामला गरमाया 

    पंजाबः अवैध माइनिंग पर रेड करने गए आप विधायक ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मामला गरमाया 

    बठिंडाः पंजाब में अवैध माइनिंग के मामले अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं बठिंडा में मोड़ हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना द्वारा अपने हलके के एक गांव में कथित अवैध माइनिंग के चलते मारे गए एक छापे दौरान मामला गरमाने का सामने आया है। दरअसल, विधायक का आरोप है कि उन पर अवैध माइनिंग कर रहे लोगों द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई पर लोगों का कहना है कि कोई अवैध माइनिंग नहीं हुई बल्कि गांववासी अपने ही खेत समतल कर रहे थे कि विधायक ने छापेमारी कर दी। जब इस मामले की जानकारी विधायक ने पुलिस को दी तो पता चला कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद विधायक आप थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

  • नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, इस लीग को जीतने वाले पहले भारतीय बने

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, इस लीग को जीतने वाले पहले भारतीय बने

    नई दिल्लीः ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता। 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। फाइनल में भारतीय एथलीट ने चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता याकुब वाडलेज और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा। वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे।

    हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के नीरज ने 27 अगस्त को डायमंड लीग के लुसाने लीग का खिताब जीता था। लुसाने लेग को जीतकर ही उन्होंने डायमंड लीग ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले उन्होंने 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और क्रमशः 7वें और चौथे स्थान पर रहे थे।

    ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दबाव भरे मुकाबले में नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। हालांकि, चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले नीरज ने दूसरे ही प्रयास में ही अपने विरोधियों से काफी आगे निकल गए। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर दूर भाला फेंका। तीसरे प्रयास में नीरज ने 88 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, टोल प्लाजा नजदीक पलटी कार, सास बहू समेत तीन की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, टोल प्लाजा नजदीक पलटी कार, सास बहू समेत तीन की मौत

    लुधियानाः जालंधर रोड पर लाडोवाल टोल प्लाजा के नजदीक पोल से कार पलटने से दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस दौरान एक युवक गंभीर घायल हुआ है। यह चारों मोगा के नजदीक एक गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार को बस के चालक ने फेट मारी और गाड़ी पुल से पलट गई। सुबह करीब 3 बजे सभी को लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल थाना लाडोवाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल है, जिसे मोगा के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। कार तेज गति से थी, जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसा होने के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक है। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।

    मरने वाले वरना कार में सवार थे। हादसे वाली कार के पीछे दो कारें और आ रही थी। बताया जा रहा है मरने वाले मोगा भिंडर कलां निवासी है। मरने वालों में पिंक प्रीत सिंह, कुलविंदर कौर और रणजीत कौर है। कुलविंदर कौर और रणजीत कौर सास और बहू हैं। गाड़ी को पिंक प्रीत सिंह चला रहा था।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि यह परिवार अपने बेटे का शगुन डालने के लिए नवांशहर जा रहे थे। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है इस कार में शगुन वाले लड़के का दोस्त, माता, दादी और दादा बैठे थे। शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि वरना कार के पीछे ही शगुन वाला लड़का भी कार सफारी में आ रहा था। वह कार भी जा रेलिंग में लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।