Blog
-

कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में बटूही और रत्न 11 के बीच फाइनल मुकाबला आज
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में रत्न 11 ने तनोह को और बटूही ने जसाना टीम को हराया ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ संसद खेल महाकुंभ के तहत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। शानदार प्रदर्शन के बाद बटूही और रत्न 11 की टीमें फाइनल में जगह बना चुकी हैं। आज डूमखर मैदान में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में जसाना और बटूही की टीमें आमने-सामने थीं। जसाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। हालांकि, बटूही ने शानदार खेल दिखाते हुए 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में रत्न 11 और तनोह की टीमें भिड़ीं। इस मैच में रत्न 11 ने दमदार प्रदर्शन किया और 127 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में तनोह की टीम 119 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ रत्न 11 ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रत्न 11 नंगल सालंगड़ी की ओर से प्रकुल, राजीव और भीष्म ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रकुल ने 34, राजीव ने 22 और भीष्म ने 28 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की बदौलत टीम ने सेमीफाइनल में मजबूती से जीत दर्ज की। रिंकू ने बताया कि बटूही की टीम ने जसाना को हराने के लिए पूरा जोर लगाया। जसाना ने 70 रन बनाए थे, लेकिन बटूही ने बिना दबाव के 71 रन बनाकर सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया। बटूही के खिलाड़ियों ने बल्ले बाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भाजपा नेता एवं प्रधान शकुंतला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। साथ ही कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इन गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। अब सबकी नजरें आज होने वाले फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां बटूही और रत्न 11 की टीमें डूमखर मैदान में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच खास होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें संतुलित हैं और शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। डूमखर मैदान में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब क्या बटूही की टीम अपनी लय बरकरार रख पाएगी, या फिर रत्न 11 की टीम अपनी दमदार बल्लेबाजी से खिताब अपने नाम करेगी? यह तो आज के मुकाबले के बाद ही साफ होगा। दर्शकों को एक बेहतरीन मैच की उम्मीद है, जिसमें रोमांच, जोश और शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा। -

कुशासन व फरेब की राजनीती के विरोध में भाजपा क़ो मिला जनादेश :सुमीत
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने भाजपा की दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली भाजपा क़ो हार्दिक बधाई प्रेषित की है। यहाँ कार्यकर्ताओं संग जीत के हर्षोल्लास मौके पर बताया कि भाजपा दिल्ली में 27 वर्षों बाद लोगों के समर्थन से लोकसेवा के लिए जीत क़र सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल के झूठ, भ्र्ष्टाचार फरेब और कुशासन के खिलाफ इस जनादेश क़ो भाजपा हर्ष से स्वीकार करते हुए मोदी जी नेतृत्व में जल्द ही दिल्ली में सरकार का गठन करेगी।
सुमीत के कहा कि यह जनादेश मोदी जी ग्रारंटी पर विश्वास और सुशासन के साथ सबका साथ, सबका विश्वास पर अर्जित हुआ है उन्होंने बताया कि आज दिल्ली में अटल के जन्मदिन शताब्दी वर्ष में कि वो पंक्तियाँ सच हो रही है कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा… साथ ही स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा क़ो भी दिल्ली कार्यकर्ताओं संग बधाई दी है वरणीय है जेपी नड्डा सहित इन दोनों नेताओं का भी हिमाचल से संबंध हैइस लिए दिल्ली कि जीत में हिमाचली नेताओं का भी बहुत बड़ा योगदान है।
-

Punjab News: Water Supply Operator के कत्ल की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः पुलिस ने वाटर सप्लाई ऑपरेटर के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, घटना 31 जनवरी 2025 को वाटर सप्लाई ऑपरेटर शमशेर सिंह का कत्ल हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती चरनजीत सिंह सोहल ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते कत्ल किया। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की प्रेमिका को मृतक शमशेर सिंह परेशान करता था। इसी रंजिश के चलते हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा उर्फ कत्तू के साथ मिलकर शमशेर सिंह की हत्या कर दी। एसएसपी ने कहा कि 31 जनवरी को शमशेर सिंह, जो कि वाटर सप्लाई टैंकी, गांव घनश्यामपुरा में ड्यूटी कर रहा था, दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात युवकों ने उस पर दार (चाकू जैसी हथियार) से हमला किया और फिर उसे गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल शमशेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी भुपिंदर कौर ने महिता थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद उनकी टीम ने टैक्नीकल तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को हत्या के मामले में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा को नामजद किया। उसी दिन करण सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडैहर’ के 25 छात्रों ने ट्विनिंग प्रोग्राम में भाग लिया
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘पांच दिवसीय ट्विनिंग प्रोग्राम’ के तहत वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडैहर’ के 25 छात्रों ने भाग लिया। ट्विनिंग प्रोग्राम में स्कूल आपस में साझेदारी करके छात्रों और शिक्षकों के लिए विशेष पाठ्यक्रम, छात्र विनिमय और शोध कार्यक्रम संचालित करते हैं। इसके तहत कक्षा नौवीं व दसवीं के छात्रों को निकटतम माध्यमिक विद्यालयों में भ्रमण करवाया जाता है। विद्यार्थी वहां की बेस्ट प्रैक्टिस का अवलोकन करने के साथ ही स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, साफ – सफाई , अनुशासन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
विद्यालय में विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य,अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वाह करना सीखते हैं। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों ने हिंदी वाद -विवाद प्रतियोगिता, साइंस क्विज , पेंटिंग कंपटीशन व अन्य गतिविधियों में बढ़ -चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांँच दिवसीय ट्विनिंग प्रोग्राम के समापन पर बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और बडैहर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कौशल ने वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों व वहाँ पढ़ने वाले बच्चों की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से उठाया जा रहा यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इससे सरकारी स्कूल के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा व उनमें सीखने की भावना जागृत होगी ।वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कौशल ने बच्चों को ट्विनिंग प्रोग्राम के महत्व के बारे में समझाया और आगामी दिनों में होने वाली उनकी परीक्षाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएंं दी। -

कबाड़ी की दुकान के पास बम से मचा हड़कंप, पुलिस ने सील किया Area
चंडीगढ़ः कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास आज दोपहर बम मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में इसको लेकर कॉल आई, तो पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को खाली कराया गया है। बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना को सूचना देकर बुलाया गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।चंडीगढ़ में बम की सूचना के बाद एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में डीएसपी उदयपाल, थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, ऑपरेशन सेल और बम डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया। बम के चारों ओर रेत से भरी बोरियां रखकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने राहुल कार वाश के नजदीक बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह बम सेल युद्धकाल का हो सकता है। इससे पहले भी सुखना चौक में इसी प्रकार का बम सेल मिल चुका है। पुलिस ने सेना को भी सूचित कर दिया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। -

दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत, आपदा तो गई साथ में कांग्रेस पार्टी को भी डूबो गई: दविंद्र भुट्टो
दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर बंगाणा चौक एवं भाजपा कार्यालय में जश्न, पटाखे फोड़े, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बांटे लड्डू ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। बंगाणा चौक एवं बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम माना जा रहा है। कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। दविंद्र भुट्टो ने कहा कि दिल्ली से आपदा यानि केजरीवाल को उसके झूठ की सजा जनता ने दी है। खुद डूबे सनम तुझको भी साथ लेकर चले, यानि आपदा से दिल्ली की जनता को मुक्ति तो मिली। लेकिन आपदा ने कांग्रेस पार्टी को भी दिल्ली से खत्म कर दिया। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला,, और सभी 70 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आपदा के साथ कांग्रेस का भी सफाया हो गया है। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंद्र भुट्टो ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन के लिए मतदान किया है, और हम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। बंगाणा भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता दविंद्र भुट्टो ने कहा यह जीत हमारे लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, और दिल्ली की जनता ने इसे स्वीकार किया है। भुट्टो ने कहा यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का परिणाम है। हम सभी को मिलकर इस सफलता को आगे बढ़ाना है और आने वाले चुनावों में भी इसी तरह की जीत हासिल करनी है। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली चुनावों में भाजपा की इस जीत को राजनीतिक विश्लेषक महत्वपूर्ण मान रहे हैं। यह जीत न केवल दिल्ली की राजनीति में बदलाव का संकेत है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा है।राजधानी दिल्ली के विस चुनावों की जीत देश के भाजपा कार्यकर्ता भरेगा जोश,
दविंद्र भुट्टो ने कहा कि राजधानी दिल्ली के चुनाव परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे “नए भारत की जीत” बताया है। पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भुट्टो ने कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने इस बार स्थानीय मुद्दों से अधिक राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान दिया और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए बीजेपी को सत्ता में लाने का फैसला किया। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार,जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता सुदर्शन शर्मा, प्रधान सुशील रिंकू रिवाड़, ज्योति शर्मा, सुरेश शर्मा,अभय राणा,श्याम सिंह, मोहन लाल शर्मा, संजीव मिंटू, सन्नी स्वीट शॉप, वीरेंद्र शर्मा, राज कुमार के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, चैट से हो सकता है खुलासा, देखें वीडियो
लुधियानाः काकोवाल रोड़ पर एक नाबालिग के सुसाइड का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने कमरा बंद करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। मृतक की पहचान अर्पण शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना का परिजनों को उस समय पता चला जब वह कमरे में उसे चाय देने गए तो दरवाजा अंदर से बंद देखकर परिजनों द्वारा शोर मचाया गया।
जिसके बाद जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा था और उसका मोबाइल जमीन पर गिरा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। अर्पण शर्मा 10वीं तक पढ़ा था और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। जानकारी देते हुए अर्पण की बुआ मोनिका ने बताया कि इलाके की ही एक लड़की के साथ अर्पण का अफेयर चल रहा था। करीब 8 महीने से दोनों में बातचीत चल रही थी। लड़की काफी समय से अर्पण के साथ बहसबाजी करती थी। उसने अर्पण से कहा कि हम दोनों इक्कट्ठे सुसाइड करेंगे। सुसाइड 6 फरवरी को करना दोनों का तय हुआ। लड़की छत पर कूदने की बात इंस्टाग्राम पर कहकर छत पर चली गई।
इधर, कमरे में अर्पण के साथ उसकी इंस्टाग्राम पर चेटिंग चल रही थी। अर्पण ने मरने से पहले लड़की को फंदा बना कर दिखा रहा था कि अभी रुक जा मेरा फंदा अभी बना नहीं है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 1.35 हो गए है मैं जंप करने वाली हूं। लेकिन लड़की ने जंप नहीं किया। अर्पण ने उसे लिखा कि तुमने पहले जंप नहीं करना है। पहले मैं तुझे करके दिखाउंगा। दोनों इक्कट्ठे ही मरेंगे। अर्पण ने उसे कहा कि मैं तुझे पहले ट्राई करके दिखाता हूं। अर्पण ने फंदा लगाकर उसे लाइव दिखाया। लड़की के कहने पर अर्पण ने जंप किया है। अर्पण की मां रितु ने कहा कि लड़की जीएमटी स्कूल में पढ़ती थी। अर्पण भी उसी स्कूल में पढ़ा है। हमें पता नहीं चला कि कब अर्पण की उसके साथ दोस्ती हो गई। रितु ने कहा कि मैं नेल आर्ट्स का काम करती हूं।
अक्सर उस लड़की की मां और वह खुद कई बार हमारे घर आते जाते थे। दोनों परिवार शादी के लिए मान भी गए थे, लेकिन लड़की के साथ उसका क्या विवाद हुआ यह अभी तक रहस्य है। लड़की की तरफ से कुछ की गई चेट डिलीट हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच अर्पण का मोबाइल कब्जे में लिया है। ऐसे में कहा जा रहा है चैट से बड़े खुलासे हो सकते है। रितु ने कहा कि जो लड़की है वह भी नाबालिग है उसका पूरा परिवार अभी घर से भागा हुआ है। पुलिस के पास 2 दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई हो नहीं रही। अर्पण का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
अर्पण की दादी रामरखी शर्मा ने कहा कि घटना वाले दिन अर्पण गली में उस लड़की के साथ बहसबाजी करता हुआ फोन चलाता हुआ कमरे में आया। मैंने उसे चाय देने के लिए आवाज लगाई लेकिन कमरे का दरवाजा जब नहीं खुला तो मैंने अर्पण के पिता को आवाज लगाई। उसने आकर दरवाजा खोला तो अर्पण फंदे से झूल रहा था। बेटे को तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। उधर, इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल के अधिकारी ने कहा कि 25 फरवरी को उन्हें अर्पण के सुसाइड की सूचना मिली थी, लेकिन उस दौरान ना तो सुसाइड और ना ही कोई वीडियो मिली थी, जिसमें सुसाइड के बारे में पता चल सके।
जिसके बाद परिजनों ने अब मोबाइल पेश किया है, जिसमें लड़के और लड़की की एक ओर चैट दिखाई है। मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। अभी तक मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। परिजनों के मुताबिक लड़का का एक साल से लड़की से अफेयर चल रहा था। जांच अधिकारी ने कहा कि मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
-

Punjab News: 27 सालों बाद सत्ता में वापसी, BJP में भारी उत्साह, देखें वीडियो
पठानकोटः दिल्ली चुनाव में पिछले 10 सालों में सत्ता में रह रही आप पार्टी की सरकार को हराकर भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी खुशी वह उत्साह पाया जा रहा है और ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांट कर अपनी खुशी को एक जश्न के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दिल्ली में भाजपा की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और भाजपा के जीत की खुशी में नारे लगाते हुए लोगों को लड्डू बांटे गए।
जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया है इसमें देश की जनता उनके साथ है और दिल्ली में भी लोगों ने इस बार उन्हें जीत दिलवाकर कर अपना भरपूर समर्थन और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहकर जनता के साथ धक्केशाही और घोटाले करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाए है कि आप पार्टी ने दिल्ली की आम जनता युवा वर्ग एवं महिलाओं को हमेशा योजनाओं के नाम पर गुमराह किया, लेकिन इस बार जनता ने ऐसी लोक विरोधी सरकार से पल्ला छुड़ाते हुए इन्हें इनका असली चेहरा दिखा दिया। आज दिल्ली में चुनाव के परिणाम के बाद अब पंजाब की जनता भी यह समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ लोगों से वादों के नाम पर गुमराह करती है और आने वाले समय में पंजाब की जनता भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
-

Punjab News: पाकिस्तान को खुफिया दस्तावेज भेजने के मामले फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः देहात पुलिस ने कुछ दिन पहले कुछ जवानों को गिरफ्तार किया था जो पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की खेप भेज रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पूछताछ एक और साथी को गिरफ्तार किया है, जोकि फौजी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप को पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि आरोपी फौजी में है और वह इस समय नासिक पोस्टड है। आरोपी हाल ही में छुट्टी पर आया हुआ था।
एसएसपी ने बताया कि संदीप सिंह अपने साथियों के साथ सेना की विभिन्न इकाइयों और ब्रिगेड की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भेजता था। पुलिस को संदीप सिंह के कब्जे से 3 मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी फोरेसिंक जांच की जा रही है। जिससे बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ घरिंडा थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसके एक और साथी की अभी गिरफ्तारी होना बाकी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
