Blog

  • पूरे ऊना में ट्रैफिक चालान फिर चर्चा का विषय बने

    पूरे ऊना में ट्रैफिक चालान फिर चर्चा का विषय बने

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना में पुलिस ने रोजाना 100 से अधिक चालान की श्रिंख्ला को जारी रखा है। जो लोग कभी हैलमेट भी नहीं पहनते थे अब वे बिना सुरक्षा के वाहन नहीं चला रहे। जिन्होंने सीट बेल्ट को कभी खींचा नहीं था वे भी उसे साफ करके पहनने लग गए हैं। मंगलवार को भी ऊना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 148 वाहनों के चालान किए। इनमें से 29 लोगों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान करके अपनी जान छुड़ाई। पुलिस को मौके पर ही 17700 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। एक महीने में ऊना पुलिस लगभग 4000 चालान कर रही है।

    गली मोहल्ले गांव गांव लोग चालान की चर्चा ही कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने 7 ऐसे लोगों के चालान भी काटे हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे भी पुलिस ने 700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा हर थाने चौकी में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां भी दिखाई देने लगी हैं। पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली वाले का 5000 रूपए का चालान काटा जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था।
  • ठठल के 16 वर्षीय अरमान की सड़क हादसे में मौत

    ऊना/सुशील पंडित:तेज रफ्तार ने अम्ब तहसील के ठठल गांव के एक घर का चिराग बुझा दिया। बुधवार को नंदपुर के राधा स्वामी सत्संग घर के निकट जब 16 वर्षीय अरमान पुत्र बख्शीश सिंह जा रहा था तब एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किशोर को टक्कर मारने के बाद सड़क के नीचे खेतों में जा गिरी। जानकार बताते हैं कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अम्ब के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। अरमान की मौत से पूरे ठठल और नंदपुर गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

    12वीं के छात्र की इस असमय मृत्यू ने एक बार फिर हमें चेताया है कि वाहन का इतना ही प्रायोजन है कि उसका उपयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने या सामान ढोने के लिए किया जाए। परंतु मशीन के स्टेरिंग पर बैठा व्यक्ति उसे उड़ा ले जाना चाहता है। तेज रफ्तार से प्राप्त होने वाला रोमांच आज किसी परिवार को दुख के अंधकार में डुबो गया है। अम्ब पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बसदेहड़ा निवासी विजय के साथ 4.6 लाख रूपए हुई ठगी

    बसदेहड़ा निवासी विजय के साथ 4.6 लाख रूपए हुई ठगी

    ऊना/सुशील पंडित:बार बार कहने पर भी लोग अनजाने कॉलर से अपनी जानकारी साझा कर देते हैं। ऐसे में दूर बैठा कोई शातिर ठग उनके खाते से सारी जमापूंजि निकाल लेता है। ऊना तहसील के बसदेहड़ा गांव में भी ऐसी ही एक घटना हुई है। हालांकि घटना पिछले साल की है लेकिन पीड़ित ने अब जाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वार्ड नंबर पांच निवासी विजय कुमार पुत्र ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 27 अगस्त 2023 को उन्होंने अपना सिम पोर्ट करने के लिए किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन से ही अपना आधार कार्ड भेजा था। विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने ही धोखे से उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 4,60,000 रु.निकाल लिए थे। मैहतपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तालाश शुरू कर दी है।
  • मरवाड़ी: सड़क हादसे में पांच घायल

    ऊना/सुशील पंडित:तलवाड़ा मार्ग पर स्थित मरवाड़ी में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर की दसूया तहसील का एक परिवार मां बग्लामुखी और बाबा बड़भाग सिंह माथा टेकने आया था। परिवार के सदस्य अक्षय कुमार पुत्र दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को जब वे यात्रा समाप्त होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे तब शाम करीब पांच बजे जियो पैट्रोल पंप मरवाड़ी के सामने अचानक एक इनोवा गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अक्षय का आरोप है कि कार की गति बहुत तेज थी और ड्राइवर उसे लापरवाही से चला रहा था। उसकी गलती से हुई टक्कर से पीड़ित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक नरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गाँव रायपुर, तहसील घनारी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊनाः अवैध शराब की 14 बोतलें बरामद

    ऊनाः अवैध शराब की 14 बोतलें बरामद

    ऊना/सुशील पंडित:पुलिस ने मंगलवार को दो अलग अलग जगहों से अवैध शराब की 14 बोतलें पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहला मामला मैहतपुर ऊना मार्ग का है जहां से सदर थाने की एक टीम ने चाय की एक दुकान से देसी शराब की 6 अवैध बोतलें बरामद की हैं। शराब का कारोबार करने वाले का नाम गणेश कुमार पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी वार्ड न, 4, विकास नगर ऊना बताया जा रहा है।

    जबकि दूसरा मामला संतोषगढ़ का है। संतोषगढ़ पुलिस चौकी की एक टीम ने पुरानी आईटीआई के निकट एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास देसी शराब की 8 बोतलें पाई गईं। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सतीश कुमार, निवासी वार्ड न. 8, संतोषगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सदर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शराब तस्करी की श्रिंख्ला को खंगालने में लगी है। 
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए घरेलू जल निकासी प्रणाली कार्य की आधारशिला रखेंगे, 10.30 बजे खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 11 बजे खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए सिंचाई टयूबवैल, 11.30 बजे पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव टेªनिंग सेंटर व सामुदायिक केंद्र, सांय 3 बजे ग्राम पंचायत हीरां के थड़ा में सिंचाई टयूबवैल बलियाल, 3.30 बजे लालूवाल से गोंदपुर जयचंद रोड़ के अपग्रडेशन कार्य व 4.30 बजे उप मुख्यमंत्री टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ के अपग्रडेशन कार्य का भूमिपूजन करेंगे । इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4 बजे ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नव निर्मित राजीव सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। 
  • 12 फरवरी को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित

    12 फरवरी को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित

    ऊनासुशील पंडित :जिला ऊना के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधन, ऑटो रिक्शा तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ 12 फरवरी को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने दी। 
  • ई-टैक्सी ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को – अशोक कुमार

    ई-टैक्सी ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को – अशोक कुमार

    ऊनासुशील पंडित :ई-टैक्सी आवेदनकर्त्ताओं का ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे आरटीओ कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी परमिट के समस्त प्रार्थी जिन्होंने 5 जनवरी तक अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के ऑनलाईन पॉर्टल पर किया था वे अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगार प्रमाण पत्र व ड्राईविंग लाईसेंस मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि व समय पर ड्राईविंग स्किल टेस्ट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
  • पंजाब : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार

    होशियारपुर : गढ़शंकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह बीती रात गश्त के दौरान बंगा चौक के पास मौजूद थे।

    इसी समय किसी ने उन्हें गुप्त सूचना दी कि घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर छापा मारा तो 6 महिलाओं समेत 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • महाविद्यालय परिसार में जल्द ठीक करवाये जाएं CCTV कैमरे

    ऊना महाविद्यालय में जल्द की जाए स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति-  विशाल ठाकुर

    महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए – अभाविप

    लच्चर हालत में महाविद्यालय के शौचालयों को शीघ्र ठीक करवाये महाविद्यालय प्रशासन

    ऊना/सुशील पंडित:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ऊना इकाई के द्वारा ऊना महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य को एक चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया |इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से ऊना महाविद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य का पद खाली चल रहा है जिसके कारण महाविद्यालय के कई प्रशासनिक कार्य रुके पड़े हैं अतः विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से ये मांग करती है कि जल्द से जल्द ऊना महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की जाए | साथ ही महाविद्यालय में प्राध्यपकों के रिक्त चल रहे पदों को भी शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए ताकि इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो |

    इसी के साथ लम्बे समय से महाविद्यालय में लगे कुछ CCTV कैमरे भी सफेद हाथी साबित हो रहे हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है अतः विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से यह माँग भी करती है कि महाविद्यालय में खराब पड़े CCTV कैमरों को शीघ्र ठीक करवाये व आवश्यकता के अनुसार महाविद्यालय में नये CCTV कैमरे भी लगवाए जाएं ताकि शरारती तत्व महाविद्यालय परिसर में किसी अनहोनी घटना को अंजाम न दे पाएं | इसी के साथ विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के समक्ष चौथी माँग महाविद्यालय परिसर में शौचालयों की साफ सफाई से संबंधित रखी है, ऊना महाविद्यालय जिला केंद्र का महाविद्यालय है जिसमें न सिर्फ जिला ऊना बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं परंतु महाविद्यालय में शौचालयों की स्थिति बहुत ही दयनीय है जिससे बीमारी का खतरा भी छात्रों को रहता है अतः महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द लच्चर शौचालयों को ठीक करवाये व उनकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए |

    उपरोक्त माँगो को लेकर विद्यार्थी परिषद आज कार्यकारी प्राधानाचार्य से मिली व उन्हें ज्ञापन सौंपा है |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर ऐसे ही छात्र मांगो के लिए आवाज उठाने का काम करती आई है और आगे भी निरंतर ही छात्र हितों के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करता है,तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से महाविद्यालय प्रशासन की होगी