ठठल के 16 वर्षीय अरमान की सड़क हादसे में मौत

ऊना/सुशील पंडित:तेज रफ्तार ने अम्ब तहसील के ठठल गांव के एक घर का चिराग बुझा दिया। बुधवार को नंदपुर के राधा स्वामी सत्संग घर के निकट जब 16 वर्षीय अरमान पुत्र बख्शीश सिंह जा रहा था तब एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किशोर को टक्कर मारने के बाद सड़क के नीचे खेतों में जा गिरी। जानकार बताते हैं कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अम्ब के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। अरमान की मौत से पूरे ठठल और नंदपुर गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

12वीं के छात्र की इस असमय मृत्यू ने एक बार फिर हमें चेताया है कि वाहन का इतना ही प्रायोजन है कि उसका उपयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने या सामान ढोने के लिए किया जाए। परंतु मशीन के स्टेरिंग पर बैठा व्यक्ति उसे उड़ा ले जाना चाहता है। तेज रफ्तार से प्राप्त होने वाला रोमांच आज किसी परिवार को दुख के अंधकार में डुबो गया है। अम्ब पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *