Blog

  • अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स में भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद

    अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स में भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में ट्रेनी(मशीन) के कुल 100 पद भरे जाएंगे जिसमें 60 पद महिला एवं 40 पद पुरुष वर्ग के शामिल है।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वी, 10वीं, 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी दस्तावेज़ों व पासपोर्ट साईज़ फोटो साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • जालंधरः बिक्रम मजीठिया ने आप विधायक के बेटे की पुलिस में भर्ती को लेकर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः बिक्रम मजीठिया ने आप विधायक के बेटे की पुलिस में भर्ती को लेकर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव दौरान करतापुर से आप विधायक बलकार सिंह और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया के बीच जंग तेज हो गई है। बीते दिन आप विधायक ने मजीठिया को खुला चैलेंज किया था। जिसके बाद आज मजीठिया ने जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान एक बार फिर से आप विधायक पर पलटवार किया है। इस दौरान मजीठिया ने आप विधायक पर आरोप लगाया कि बलकार ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि विधायक बलकार सिंह ने अपने बेटे को पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के लिए अपना 50 प्रतिशत डिसेबल का सर्टिफिकेट बनाया। इसके बाद कोर्ट में पिटीशन देकर सारे प्रोसेस को स्टे करवा दिया। जिससे सभी लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि 2021 में कांग्रेस शासन में यह पद निकले थे, लेकिन आप सरकार में बलकार के लिए नियम बदले।

    मजीठिया ने विधायक बलकार सिंह को जारी सर्टिफिकेट के मामले में डीजीपी गौरव यादव पर भी सवाल खड़े किए हैं। मजीठिया ने कहा कि यह सर्टिफिकेट गौरव यादव ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि क्या यह रिकमेंडेशन मेडिकल बोर्ड ने दी होगी? सर्टिफिकेट जारी करने वाले ने भी तो देखा होगा कि उसके सामने खड़ा व्यक्ति 50 प्रतिशत डिसेबल है या नहीं और सर्टिफिकेट में यह भी लिखा है कि बलकार सिंह की रिक्वेस्ट पर जारी किया गया है। उन्होंने सवाल उठाए कि बलकार सिंह कहां से लगता है कि 50 प्रतिशत डिसेबल (दिव्यांग) हैं। मजीठिया ने कहा कि 50 प्रतिशत डिसेबल का मतलब होता है कि आधे शरीर का काम न करना। 50 प्रतिशत में शरीर का एक पूरा हिस्सा आता है जिसमें एक टांग-बाजू और आंख भी हो सकती है और शरीर का ऊपरी या निचला हिस्सा भी हो सकता है।

    उन्होंने राघव चड्ढा के साथ फोटो दिखाते हुए कहा कि यह कहां से डिसेबल है? मजीठिया ने कहा ने कहा कांग्रेस शासन में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली थी, लेकिन उस समय भर्ती हो नहीं सकी थी। सत्ता बदलते ही आप की सरकार आ गई। सरकार ने कहा सभी कैंडिडेट ऑनलाइन प्रोफार्मा भरें, लेकिन पहले भरा है उसमें जो कैटेगरी भरी है उसमें कोई हेरफेर नहीं होगा। आरोप लगाया कि बलकार ने अपने एक्साइज टेस्ट और नायब तहसीलदार के टेस्ट में फेल बेटे को पुलिस विभाग में एडजस्ट करवाने के लिए अपना फर्जी सर्टिफिकेट बनाया। बलकार ने यह पुलिस का कोटा लेने के लिए किया। सरकार अपने विधायक के लिए रुल तोड़े और नई कैटेगरी उसमें शामिल की। इसके बाद कोर्ट से स्टे लिया 560 युवाओं के रोजगार पर ब्रेक लगा दी।

  • कल्याण भवन ऊना में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित

    कल्याण भवन ऊना में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित

    कल्याण भवन ऊना में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित

    आईसीडीएस विभाग ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: मोटे अनाज की फसलों को बढ़ाना देने तथा  आमजन में इसकी महत्ता के बारे में जागरूक करने हेतू सोमवार को कल्याण भवन ऊना के सभागार में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला के समस्त प्रिंट तथा ईलैक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स के बारे में आमजन में जागरूकता लाने हेतू किए जा रहे कार्यों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। 

    इस मौके पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स क्रोप वर्ष घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज़ वाली फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगणी, कोदा, कुटकी, कुटू इत्यादि को मिलेट क्रोप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को सुपर फुड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्र में पोषक तत्व पाए जाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में लोगों को मिलेट्स बारे जागरूक करने बारे 15 अप्रैल से मिलेट्स जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई थी। उन्होंने बताया कि कृषि, कृषि विज्ञान केंद, आतमा, महिला एवं बाल विकास व डीआरडीए विभाग द्वारा मिलेट्स की महत्ता बारे शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महा अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें मिलेट्स से तैयार किए व्यंजनों बारे जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के माध्यम से मिलेट्स से बनने वाले व्यंजनों बारे प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएंगी।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया ज्वार और बाजरे में पोषण संबंधी बेहतर गुण होते हैं। ज्वार और बाजरे की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा तथा कृषि विभाग की ओर से इनका बीज भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आतमा और केवीके के माध्यम से डेमो प्लाॅटस लगाकर किसानों को मोटे अनाज़ों की फसलों बारे प्रेरित  किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला में कृषि सखियों को मिलेट्स बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोटे अनाज की महत्ता बारे जागरूक करने के साथ-साथ मिलेट्स की खेती करने की ओर प्रेरित करेंगी।
    उपायुक्त ने बताया कि मिलेट्स स्वास्थ्य विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज में फाइब्र, प्रोटीन, विटामिन व अन्य पोषक मौजूद होते हैं।

    इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी(आईसीडीएस) सतनाम सिंह ने विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया बेटी है अनमोल योजना के तहत 1699 पात्र बेटियों को  52 लाख 87 हज़ार 550, मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत 285 पात्र लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 24 हज़ार, 30 महिलाओं को स्वरोजगार हेतू 1.50 लाख, विधवा पुनर्विवाह हेतू 21 पात्र महिलाओं को 10.95 लाख रूपये, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र लाभार्थियों को 1 करोड़ 3 लाख 85 हज़ार और मदर टेरसा मातृ संबल योजना के अंतर्गत 3534 पात्र महिलाओं को 1 करोड़ 20 लाख 3 हज़ार 405 रूपये की राशि प्रदान की गई।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 21,390 पात्र महिलाओं को 9 करोड़ 52 लाख 48 हज़ार, फाॅस्टर केयर योजना के तहत 190 पात्र लाभार्थियों को 93 लाख 97 हज़ार 418 तथा वन स्टाॅप सेंटर के अंतर्गत 22 महिलाओं पर 13 लाख 46 हज़ार की राशि व्यय की गई।
    इसके अतिरिक्त जिला स्तर प्रशासन के माध्यम से संचालित की जा रही गरिमा, नवजीवन, संबल, आशीर्वाद, ऊना उत्कृष्ट योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, मंजू देवी, नीरू वाला, कुकी देवी, महेंद्रो देवी, कृष्णा देवी, मोनिका, बीना, गुरदीप कौर, नीतू, रीना, चंचला देवी, कुसुम लता, सुरेखा, सृष्टा देवी, सुरेंद्र कौर,कमलेश कुमारी,  वीना रानी, शकुंतला  देवी, बलजीत कौर, दीप कौर, सुमन लता, सुनीता, नरेश कुमारी, मीना कुमारी, सुरजीत कौर, अंजू सैनी, कांता देवी, शीला कुमारी, बीना देवी, बलवीर कौर के साथ-साथ कृष्णा देवी कृषि सखी बनगढ़ को मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया। 

    कार्यक्रम में प्रशिक्षित आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा मोटे अनाज से निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें कंगणी, कोदा, रागी, ज्वार, बाजरा इत्यादि से निर्मित व्यंजन शामिल थे।
    इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, पूनम कुमारी हरोली, लक्ष्मण दास गगरेट, विजय कुमार अंब तथा रूपेश कुमार बंगाणा उपस्थित रहे।

  • Model Town Police ने आप कार्यकर्ता से मारपीट मामले में किया केस दर्ज

    Model Town Police ने आप कार्यकर्ता से मारपीट मामले में किया केस दर्ज

    होशियारपुरः मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आप पार्टी के नेता को पीटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर 27 के कीर्ति नगर निवासी पूरन सिंह ने कहा कि वह आप पार्टी का पदाधिकारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मियों द्वारा उनकी गली के सीवरेज की मुरम्मत करनी थी। बीते दिन उन्हें नगर निगम के ठेकेदार का फोन आया कि जेसीबी फ्री हो गई है और आप अपना सीवेज का काम करवा सकते हैं।

    जब वह घर से गली तक पहुंचा तो उसके जाने से पहले कुलविंदर सिंह हुंदल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर होशियारपुर जेसीबी से काम करवा रहा था। उक्त कुलविंदर सिंह हुंदल जेसीबी चालक को अपनी दीवार से मिट्टी खोदकर आगे फेंककर समतल करने के लिए कहने लगा। जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने मुझे धमकाया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आप कार्यकर्ता पूरन सिंह के बयानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई शुरू कर दी।

  • गुर्जर भवन बनाने का होगा प्रयास ताकि राहगीरों व पथिकों को ठहरने का स्थान मिले

    गुर्जर भवन बनाने का होगा प्रयास ताकि राहगीरों व पथिकों को ठहरने का स्थान मिले

    गुज्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन इकाई की बैठक संपन्न

    शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ नशा निवारण पर हुई चर्चा: हरिचंद चौधरी

    सचिन बैंसल (बददी): गुज्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन की बैठक सिक्का होटल बददी में संगठन के अध्यक्ष हरिचंद चौधरी बटेड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन व समाजसेवी भगवान दास चौधरी ने की। बैठक में जहां संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई वहीं आगामी बिंदुओं का खाका भी खींचा गया। चेयरमैन भगवान दास चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज सक्षम व समर्थवान बने यह हमारा प्रयास होना चाहिए। यानि हम देने वाले बनें न कि लेने वाले। उन्होने कहा कि बीबीएन के इंडस्ट्रियल माहौल में जिस प्रकार लूटपाट मची हुई है वो चिंतनीय है और यह हम सबका दायित्व है कि यह औद्योगिक क्षेत्र बसा रहे क्योंकि उसी में सबकी भलाई है। उन्होने कहा कि गुर्जर समाज कल्याण परिषद का मानना है कि नेता कोई भी हो वो हमारे उपर निर्भर हो न कि हम उसके उपर निर्भर हो।

    संस्था के अध्यक्ष हरिचंद चौधरी बटेड ने कहा कि आज की बैठक में मुख्य रुप से तीन मुददों पर चर्चा हुई जिसमें नशा निवारण, लडकियों व बच्चों की शिक्षा का स्तर उपर उठाना तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करना था। उन्होने कहा कि हमारे घर परिवार में कोई भी सामाजिक या पारिवारिक संस्कार हो हमें नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहना चाहिए। मीडीया प्रभारी हरदेव सिंह छाबडी ने बताया कि मंच संचालन शिव कुमार चौधरी ने किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हम चाहते हैं कि बीबीएन में भव्य गुर्जर भवन बने ताकि लोगों, राहगीरों व पथिकों को ठहरने का ऊचित स्थान मिले। इसके लिए सरकार से मिलकर जमीन तलाशी जाएगी या हम मिलकर खुद जमीन देंखेंगे। जैसे ही जमीन मिलेगी तो काम शुरु कर दिया जाएगा। आज बीबीएन की बढती आबादी व जरुरतों को देखकर ऐसे भवन की बहुत जरुरत है जिसके लिए हम सबका सहयोग लेंगे। बाद में बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर रणेश राणा को गुज्जर समाज कल्याण परिषद ने शाल व टोपी देकर सम्मानित किया। हरिचंद बटेड व कमल काठा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जिला सोलन का कोई युवा राष्ट्रीय स्तर पर किसी संस्था का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होने रणेश राणा के सामाजिक योगदान को भी सराहा और कहा कि वो पत्रकारिता के साथ साथ आम लोगों के दुख दर्द को भी समझते हैं और गांव, समाज, विकास के लिए यथासंभव कार्य करते रहते हैं।

    इस अवसर पर हरिचंद बटेड, भगवान दास, गुरप्रताप सिंह, चिंतन कुमार, बलबीर, संजीव कुमार,  महासचिव कमल काठा, शिवकुमार चौधरी,शिवराम चौधरी, हरदेव सिंह, मोहिंद्र चौधरी बागबाणियां, जसविंद्र चौहान, गोपाल चंद, अशोक चौधरी, बलराम, देवराज, जसवीर, गुरतेज, राजेश, मनीष, विकास, परविंद्र, रामदास, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, हेमराज, दीपा गुर्जर, सुरेंद्र कुमार, रामपाल, गुरदेव सिंह, राम दयाल,केवल, मान सिंह, हरदेव चंद, रवि चौधरी, सैंटी , संदीप कुमार व मोहिंद्र पाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • पति ने किया पत्नी का बेरहमी कत्ल, हाथ-पैर और सिर काटकर धड़ जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    पति ने किया पत्नी का बेरहमी कत्ल, हाथ-पैर और सिर काटकर धड़ जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से श्रद्धा वॉकर और निक्की जैसी सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। आरोपी ने शव के हाथ-पैर और सिर को काट कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। जबकि धड़ को जला कर महिला का नामोनिशान मिटाना चाहता था, लेकिन कातिल की बदकिस्मती की बॉडी का हिस्सा पूरी तरह से जल नहीं पाया, जिसके बाद मानेसर थाने की पुलिस इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर की छानबीन करते हुए आरोपी तक पहुंच गई।

    आरोपी नेवी में करता था कुक का काम

    हैरान करने वाली बात है कि ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने ही की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान, जितेंद शर्मा (35) के रूप में हुई है। आरोपी नेवी में कुक का काम करता था और लगभग एक साल पहले रिटायर हुआ है। आरोपी ने अपनी पत्नी सोनिया शर्मा (28) की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था और वो लगातार उसका विरोध कर रही थी। इसलिए आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, 21 अप्रैल को मानेसर पुलिस को पंचगांव चौक पर ठेके के नजदीक स्थित एक खंडहरनुमा कमरे में अर्धजली लाश के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि उसने कासन रोड पर जमीन लीज पर ले रखी है, जिसमें खंडहर जैसे 2 कमरे बने हुए हैं। उन्हें खबर मिली कि कमरे से धुआं निकल रहा है और जब वो वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एक शव अर्धजली अवस्था मे वहां पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके ओर पहुंची और बिना हाथ-पैर और सिर के एक धड़ अर्धजली अवस्था में बरामद किया।

    पुलिस ने ऐसे किया इस हत्याकांड का खुलासा 

    पुलिस को घटनास्थल के पास से एक बैग भी बरामद मिला, जिसकी जांच के बाद चला कि, इसे विशाखापत्तनम की एक कंपनी ने सप्लाई किया था। साथ ही यह भी पता चला कि ये बैग इंडियन नेवी को सप्लाई किये जाते हैं। पुलिस ने इस कड़ी की सहायता से नेवी कर्मी/अधिकारी द्वारा किसी महिला की गुमशुदगी के बारे में सूचना एकत्र की तो उन्हें मानेसर थाने में जितेंद शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज मिली। इसके बाद पुलिस ने लापता महिला और उसके पति की मूवमेंट का पता करने के लिए कई सीसीटीवी फूटेजों की जांच की। इसमें मृतका का पति बाइक पर सवार हो कर एक ट्रॉली और पिट्ठू बैग लेकर जाता नजर आया। इसे ट्रेस करने पर इस हत्याकांड का खुलासा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मानेसर बस स्टैंड से दबोच लिया।

    शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नौसेना में बतौर कुक काम करता था और एक साल पहले रिटायर हुआ था। उसने बताया कि 2018 में ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी, जिससे उसका अवैध संबंध हो गया था। उन दोनों का एक लड़का भी है और उसके अवैध संबंध की जानकारी उसकी पत्नी सोनिया को हो गयी थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने उसके हाथ-पैर व गर्दन काट कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। जबकि धड़ को ट्रॉली बैग में डाल कर जलाने ले गया था।

    मृतका के कपड़े, ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग भी बरामद

    उसने बताया कि पैरों को उसने खेड़की दौला इलाके में हाथ मानेसर की पहाड़ियों में जबकि गर्दन को केएमपी टोल के नजदीक गंदे तालाब में फेंका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका के पैर और गर्दन समेत वारादत में इस्तेमाल की गई बाइक, मृतका के कपड़े, ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग भी बरामद कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਤਨੀ ਦੇ ਆਸ਼ਕ ਨਾਲ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਤਨੀ ਦੇ ਆਸ਼ਕ ਨਾਲ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਭੈਣੀ ਮੀਆਂ ਖਾਂ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਅਮਰੀਕਾ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭੈਣ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਅਮਰੀਕਾ ਦਾ ਸਿਟੀਜਨ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ 13 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਪਰਤਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਨਵੰਬਰ 2018 ਵਿੱਚ ਸਤਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਨਵਰੀ 2019 ਵਿਚ ਸਤਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਸ਼ਕਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਘਰ ਵਿਚ ਹੀ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। 

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਥਾਣਾ ਭੈਣੀ ਮੀਆਂ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਸਤਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਉੱਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿ੍ਤਕ ਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਉਸ ਨੂੰ ਅਮਰੀਕਾ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਫਿਰ ਭਾਰਤ ਪਰਤ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਅਮਰੀਕਾ ਪਰਤ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਾਤ ਸੁੱਤਾ ਤੇ ਸਵੇਰੇ ਉਹ ਉੱਠ ਹੀ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕੇ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁਕੀ ।ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਜਮਾਨਤ ਤੇ ਬਾਹਰ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਆਪਣੇ ਪੁੱਤਰ ਦੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਅਤੇ ਹੁਣ ਮੌਤ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਹੀ ਇਨਸਾਫ ਦੇ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਪਿੰਡ ਭੇਜਣ ਦੀ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • दर्दनाक हादसाः शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों को वाहन ने कुचला, सड़क पर बिखरे शव के अंग

    दर्दनाक हादसाः शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों को वाहन ने कुचला, सड़क पर बिखरे शव के अंग

    नागौरः जिले में एक विभत्स सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो रिश्तेदार भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक पर बैठकर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में लिया। हादसा इतना भयानक था कि शव के अंग-अंग सड़क पर बिखर गए। नागौर जिले के कुचेरा बाइपास के पास के पास देर रात मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत के बाद कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही उस घर में मातम पसरने के साथ चीखें सुनाई देने लगी जहां बधाई बज रहा था, सभी खुश थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

    3 मई को घर में थी शादी

    महेंद्र(30) और पूराराम (20) दोपहर 11 बजे शादी का कार्ड बांटने निकले थे। 3 मई को महेंद्र के भाई की शादी होने वाली थी। दोनों रिश्तेदारों के यहां कार्ड बांटने लगे। शाम को उनके घर से फोन आया कि देर होने पर वो निबड़ी गांव के में रिश्तेदार के यहां रुक जाएंगे पर रुके नहीं। रात करीब 11 बजे कुचेरा बाइपास के पास के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे इतना भयानक था कि शव क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को फोन किया।

    तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया

    महेंद्र के छोटे भाई की शादी थी। घर में खुशियों का माहौल था। इधर महेंद्र की मौत के बाद उस घर में मातम छा गया। महेंद्र के दो लड़कियां 9 साल और 6 साल की हैं। वहीं लड़का 2 साल का है। दूसरे मृतक पूराराम की शादी नहीं हुई थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चीखों से पूरा गांव सिहर उठा। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

  • पंजाबः 250 मुलाजमों के साथ केंद्रीय जेल में की गई मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

    पंजाबः 250 मुलाजमों के साथ केंद्रीय जेल में की गई मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब पुलिस की तरफ से तुरन्त करवाई करने को लेकर केंद्रीय जेल फिरोज़पुर में एक मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल में पुलिस के 250 मुलाजम सुबह केंद्रीय जेल में पहुंचे और साथ ही फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस की गाड़िया भी पहुंची।

    ज्यादा जानकारी देते हुए एसपीडी फिरोजपुर रणधीर कुमार ने कहा कि तुरन्त करवाई करने को लेकर केंद्रीय जेल में मॉकड्रिल की गई और पांच मिनट में टीम जेल पहुंच गई और तीन घंटे ऑपरेशन चला था।  मॉक ड्रिल सफल रही थी।  

  • अवारा पशु से टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत

    अवारा पशु से टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत

    सुशील पंडित (ऊना) : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव पक्का परोह में आवारा पशु सामने आ जाने से मोटरसाइकिल सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अम्व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात मोटरसाइकिल सवार युवक मुवारिकपुर की तरफ अपने भाई के पास जा रहा था।

    अम्व के नजदीक गांव पक्का परोह पहुंचने पर अचानक पशु के सामने आने से मोटरसाइकिल सवार युवक पशु से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी स्तोथर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
    थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।