Blog
-

CM का ऐलान, उत्तराखंड के बाद अब इस जिले में लागू होगा UCC
गांधीनगर: उत्तराखंड में बाद अब एक ओर जिले में यूसीसी लागू होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसरा अब इस फेहरिस्त में गुजरात का नाम शामिल होने जा रहा है। गुजरात सरकार ने यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर राज्य में समिति का गठन किया है। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि यूसीसी का मसौदा तैयार करने और कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए गुजरात सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है। इसी दिशा में गुजरात सरकार आगे बढ़ रही है। सभी नागरिकों को समान हक मिले, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति के गठन का फैसला किया गया है। यह समिति 45 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी।
सीएम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ‘हम संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने देश में नागरिकों के समान हक के लिए कॉमन सिविल कोड पर अमल करने का फैसला लिया है। भाजपा ने ‘आर्टिकल 370’ हो या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, ‘ट्रिपल तलाक’ कानून जैसे वादों को पूरा किया है। इसी सिलसिले में आज गुजरात सरकार ने कॉमन सिविल कोड के लिए एक समिति का गठन किया है।’ उन्होंने कहा, ‘इस समिति में रंजना देसाई के अलावा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सीएल मीणा, वकील आरसी कोडेकर, पूर्व कुलपति दक्षेश ठाकर और सामाजिक कार्यकर्ता गीता श्रॉफ शामिल हैं।’
गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, ‘गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने यूसीसी (समान नागरिक संहिता) समिति का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई करेंगी। सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीएल मीणा, अधिवक्ता आरसी कोडेकर, पूर्व कुलपति दक्षेश ठाकर और सामाजिक कार्यकर्ता गीता श्रॉफ भी इस समिति का हिस्सा होंगे। मुख्यमंत्री ने इस समिति को अगले 45 दिनों में इस पर विस्तृत शोध करने और सरकार को एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।’
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लागू हुआ यूसीसी कानून देश के लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. यूसीसी के नियम में आदिवासी समाज के रीति-रिवाज का संरक्षण किया जाएगा. यह समिति सभी धर्मों के गुरु से चर्चा करने के बाद ही रिपोर्ट बनाएगी. उत्तराखंड का मॉडल एक श्रेष्ठ मॉडल है, समिति डिटेल में रिसर्च करने के बाद ही सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी.
-

विदेश में Punjabi Singer के घर पर हुई फायरिंग
इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- कफन तैयार रखो
चंडीगढ़ः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता है कि कुछ हमलावरों ने सिंगर के बंगले पर फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात के बाद जहां कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी वायरल हो गया है। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए जयपाल भुल्लर गैंग ने अपने कथित पोस्ट में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी नाम लिया है, जिनकी 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलीबारी की यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।
फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली और म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी बहुत कुछ लिखा है। इसमें जेंटा खरड़ ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है और जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है। जेंटा खरड़ को खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का भी करीबी माना जाता है। घटना की जिम्मेदारी लेने वाला सोशल मीडिया पोस्ट पंजाबी में है। इसमें लिखा गया है, ‘मैंने इसे टालने की कई बार कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सबसे पहले तो वह सिद्धू मूसेवाला के साथ आया। उन्हें साइन किया और फिर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर सिद्धू को धमकी देकर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा। फिर उनके नुकसान पर भी उंगली उठाई।
इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया और सहानुभूति के लिए एक गाना भी बनाया।’ इस पोस्ट में आगे कहा गया है, ‘वह सिद्धू को अपना बाप मानता था। लेकिन बाप की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर आने लगा। अब उसने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लों) को गाना दे दिया। मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है। ये बस आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे, तो तुम जहां भी भागोगे, तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पाएगा। फिर चाहे तुम कनाडा चले जाओ या कहीं और। मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा।’ इस धमकी भरे पोस्ट के आखिर में लिखा है, ‘उसने तुम्हारे जैसे सांप को अपने पास रखा। उसे किसी दुश्मन की क्या जरूरत थी। अपना ‘कफन’ तैयार रखो।’
-

Punjab News: Fake Encounter मामले में 2 पुलिस अधिकारियों को हुई सजा, देखें वीडियो
मोहालीः फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत में आज 32 साल पहले केस को लेकर सुनवाई हुई। जहां 1992 में बलदेव सिंह उर्फ देबा और कुलवंत सिंह के फर्जी एनकाउंटर मामले में 2 पूर्व पुलिसकर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई और 2-2 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। 1992 में पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस मुठभेड़ में दो युवा सैनिकों बलदेव सिंह देबा और लखविंदर सिंह लक्खा उर्फ फोर्ड की हत्या के आरोप में यह सजा सुनाई गई है। दोषियों में तत्कालीन एसएचओ मजीठा पुरुषोत्तम सिंह और एएसआई गुरभिंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें हत्या और साजिश रचने के आरोप में सजा सुनाई है।
जबकि इंस्पेक्टर चमन लाल और डीएसपी एसएस सिद्धू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हालांकि, फर्जी एनकाउंटर के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उक्त दोनों कट्टर आतंकवादी थे, जिन पर इनाम घोषित किया गया था। वे हत्या, जबरन वसूली, डकैती आदि के सैकड़ों मामलों में शामिल थे। हरभजन सिंह उर्फ शिंदी यानी पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह के बेटे की हत्या में भी शामिल था। हालांकि, हकीकत में उनमें से एक सेना का जवान था और दूसरा 16 साल का नाबालिग था। इस मामले की जांच सीबीआई ने 1995 ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी।
सीबीआई की जांच में सामने आया कि बलदेव सिंह उर्फ देबा को 6 अगस्त 1992 एसआई मोहिंदर सिंह और हरभजन सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस छहरटा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गांव बसेरके भैनी में उसके घर से उठाया था।इसी तरह लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा फोर्ड निवासी गांव सुल्तानविंड को भी 12 सितंबर 1992 को प्रीत नगर अमृतसर में उसके किराए के घर से कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था, जिसका नेतृत्व एसआई गुरभिंदर सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने किया था, लेकिन बाद में कुलवंत सिंह को छोड़ दिया गया था।
-

Punjab News: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है।
पुलिस से बचने के लिए तस्कर किराए के मकान में रह रहा था ताकि पुलिस को शक ना हो ओर वह उसे गिरफ्तार न कर सके। इनवेस्टिगेशन डीएसपी सुजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ वन की टीम ने गनेसा बस्ती में से तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करी में उसने जो भी जमीन और मकान बनाए हैं, उन्हें फ्रीज किया जाएगा। आरोपी को कोट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
-

बाइक व स्कूटी की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई में हुई मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव झलेडा में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई, जिस पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंकित शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी गांव बड़साला ने आरोप लगाया कि इसके पिता अपनी स्कूटी पर झलेड़ा से टक्का की ओर जा रहे थे तो आरोपित व्यक्ति अपने बाइक पर तेज रफ्तार से अम्ब की ओर से आया ओर स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण इलाज के दौरान इसके पिता की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हो गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिलप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी फेस न 2 सेक्टर 65 मोहाली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
हमलावरों ने मौजूदा और पूर्व सरपंच के घरों पर भी किया हमला
फिरोजपुरः जिले के गांव गटी राजो में 2 पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। हैरानी की बात यह है कि हमलावारों ने मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के घरों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि इस हादसे में गोलियां चलने की भी सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सरहदी गांव गट्टी राजो में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इसी को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का इंतजाम किया गया था। इस दौरान लंगर के बांटने को लेकर दो पक्षों के बीच मामला इतना गरमा गया कि पूरा गांव जंग का मैदान बन गया और लोग एक-दूसरे के घरों पर छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान पूर्व सरपंच और मौजूदा सरपंच को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा गया, उनके घरों पर ईंटें फेंकते देख ऐसा लग रहा है मानो दो सेनाएं युद्ध में गोलीबारी कर रही हों। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है, ताकि इस हमले के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab News: गोलियां चलने के मामले में कुलबीर जीरा का आया बयान, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जीरा रोड पर स्थित गांव शेरखा के पास देर रात पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें बदमाश कांग्रेस जिला प्रधान पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। कुलबीर सिंह जीरा ने बताया कि वह फिरोजपुर से अपनी कार से जीरा जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का पीछा कर रही क्रेटा कार सवार हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई।
ज़ीरा ने कहा कि उनके ड्राइवर गुरदेव ने बताया कि उसने क्रेटा गाड़ी को साइड भी दी, लेकिन गाड़ी उनका पीछा कर रही है। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को रुकवाया, लेकिन उस दौरान वह गाड़ी भी वहां पर रूक गई। जिसके बाद उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए कहा, तभी क्रेटा गाड़ी भी उनके पीछे लग गई। इस दौरान क्रेटा सवार नौजवानों ने पहले 2 फायर किए जिसके बाद 4 अन्य फायर किए।
कुलबीर जीरा का कहना हैकि चुनाव के दौरान भी उन्हें गैंगस्टर के द्वारा धमकियां मिली थी, उस दौरान भी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। वहीं अब भी मामला पुलिस के ध्यान में रख दिया गया है और सीआए स्टाफ की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी मुहैय्या करवा दी है, जिसके सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी की पहचान हुई है।
उन्होंने कहा कि सरेआम कुलविंदर सिंह नामक युवक द्वारा 200 से 250 गोली चलाई गई। भोग पर मौजूद परिजनों ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी, 3 गाड़ियां में से क्रेटा गाड़ी उनके भाई को ढूंढ रही है। जीरा ने कहा कि उसका भी क्रेटा गाड़ी ने ही पीछा किया और फायरिंग की। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं।
-

हिम भोग – सेहत और स्वरोजगार का सुंदर सुयोग
हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना से युवाओं को बने रोजगार के नए अवसर
ऊना/सुशील पंडित: आप प्राकृतिक खेती करिए…गेहूं-मक्की उगाइए…हिमाचल सरकार उसे आपसे चोखे दामों पर खरीदेगी। दरअसल, राज्य सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के संबल से खेतीबाड़ी का कार्य अब केवल अन्न उपजाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत और स्वरोजगार से सफलता का मजबूत आधार बन गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए सरकार ने ‘हिम भोग’ ब्रांड के साथ पहले पहल हिम मक्की आटा बाजार में उतारा है। यह प्रयास किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले चरण में हिम मक्की आटा लॉन्च किया है, जिसे 1 किलो और 5 किलो की पैकेजिंग में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

युवाओं को स्वरोजगार की नई राह
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर साल 2024 के दिसंबर में बिलासपुर में आयोजित समारोह में हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने इसके तहत हिम भोग ब्रांड का शुभारंभ भी किया था। समारोह में सांकेतिक रूप से चुनींदा लाभार्थियों को हिम मक्की आटा वितरित किया गया था। यह पहल युवाओं को पारंपरिक खेती से जोड़कर उन्हें सशक्त रोजगार अवसर प्रदान करने को समर्पित है। सरकार मक्की को 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान और युवा इस योजना से लाभान्वित हो सकें। आगे इसे और व्यापक बनाया जाएगा और अन्य प्राकृतिक खेती उत्पाद भी हिम भोग ब्रांड के तहत बाजार में उतारे जाएंगे।उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का आटा
ऊना के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि जिले के 322 डिपुओं के माध्यम से हिम भोग ब्रांड का प्राकृतिक खेती मक्की आटा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इन डिपुओं में अब अन्य सामान के साथ-साथ सस्ते दामों पर हिम मक्की आटा भी उपलब्ध है। वहीं, सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एरिया प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 16 किसानों से 111 क्विंटल प्राकृतिक मक्की की खरीदारी की गई है। बता दें, हिमाचल प्रदेश देशभर में गेहूं और मक्की के लिए सर्वाधिक समर्थन मूल्य निर्धारित करने वाला राज्य है। किसानों से गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है।किसानों-उपभोक्ताओं ने जताया सरकार का आभार
ऊना जिले के किसानों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उनका कहना है कि हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना चलाकर सरकार ने सेहत, स्वरोजगार और सरकारी सहयोग का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं डिपुओं से हिम भोग ब्रांउ का हिम मक्की आटा खरीदने वाले उपभोक्ताओं ने शुद्ध और प्राकृतिक आहार का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल सरकार का आभार जताया है। ऊना की नीलम द्विवेदी ने बताया कि हिम मक्की आटा उन्हें सस्ते दामों पर उचित मूल्य की दुकानों से मिल रहा है, और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक है। कोटला कलां निवासी सुलेखा देवी और सोनिया सैनी बताती हैं कि डिपो में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की पैकेजिंग में हिम मक्की आटा खरीदा है। यह आटा डायबिटीज रोगियों के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वहीं, चताड़ा की मीना देवी और सर्वजीत कौर ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार यह आटा स्वास्थ्यवर्धक तो हे ही, साथ ही बाजार से किफायती दरों पर उपलब्ध हो रहा है।क्या कहते हैं उपायुक्त
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि हिमाचल सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के तहत हिम भोग की यह पहल किसानों के हितों को संरक्षित करने में कारगर रही है। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आहार विकल्प मिलने के साथ ही राज्य की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध हो रहा है। -

Punjab News: America में भारतीय नौजवानों को Depot करने के मामले में भड़के कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो
अमृतसरः अमेरिका द्वारा भारतीय युवाओं को डिपोर्ट करने के मामले में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की तीखी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अमेरिकी सरकार को चाहिए कि वह अवैध भारतीयों में से खासकर पंजाबियों को जेलों में या डिपोर्ट करने के बजाय उन्हें वहां रखें। पंजाबी युवाओं को जेलों में डालने के मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह अगले सप्ताह भारत के विदेश मंत्री से इस मामले लेकर मुलाकात करेंगे।
इस मौके पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने युवाओं से अवैध रूप से विदेश न जाने की भी अपील की। वह आज अजनाला में खुली जनसभा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इससे पहले उन्होंने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
