Blog

  • पंजाबः सिविल अस्पताल का फटा वाटर पाइप, वार्डों में घुसा पानी, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल में वाटर पाइप फट गया। जिसके बाद अस्पातल की पहली मंजिल में बना महिला वार्ड पानी-पानी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फीमेल वार्ड में बने शौचायल का किसी अज्ञात व्यक्ति ने नल उखाड़ कर चुरा लिया। पानी की बौझारों इतनी जबरदस्त थी कि अस्लताल के ग्राउंड फ्लोर तक पानी टपकता रहा। मरीजों को मिलने आए उनके रिश्तेदारों सहित मरीजों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर रात अचानक से पानी की पाइप फट गई। किसी मरीज के रिश्तेदार ने जब नर्स को बताया तो उसने तुरंत जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में जाकर पलम्बर की तालाश की लेकिन उसे कही कोई मददगार नहीं मिला।

    नर्स ने आखिरकार सीनियर अधिकारियों तक को सूचित कर दिया। करीब अढ़ाई घंटे के बाद इलैक्ट्रिशन फीमेल वार्ड में आया। कड़ी मुशक्कत के बाद उसने शौचायल में चल रहे नल को लकड़ी के सहारे बंद किया। फीमेल वार्ड के मैडिसन स्टेशन तक में पानी भर गया जिस कारण मरीजों को दवाइयां देने में भी स्टाफ को दिक्कत आई। मरीज के रिश्तेदार जतिंद्र सिंह ने कहा कि वह साढ़े 8 बजे अस्पताल अपने मरीज को देखने आए थे। करीब 9 बजे के बाद अचानक से वार्डों में पानी भरना शुरू हो गया।

    जतिंद्र मुताबिक जब वह दवा लेने के लिए वार्ड से बाहर निकला तो उसका बूट पानी से गिले हो गए। जतिंद्र ने कहा कि उनके मरीज ने यदि बाथरूम भी जाना है तो वह भी नहीं जा सकता क्योंकि शरीर में कमजोरी होने के कारण वह पानी में गिर सकते है। डेंगू वार्ड सहित कुल 4 वार्डों में पानी घुस गया। सिविल अस्पताल में चोरों का आतंक इतना है कि शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। लोगों के मुताबिक फीमेल वार्ड के शौचालय से जो नल चोरी हुआ है वह किसी चोर ने किया है। नल चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन अस्पताल के शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। 

    सिविल अस्पताल में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत देख-रेख करने वाले इंचार्ज को पाइप फटने की जानकारी दी। इसके बावजूद करीब 3 घंटे तक कोई पलम्बर नल को बंद करने नहीं आया। करीब 3 घंटे में सैकड़ों लीटर पानी सिविल अस्पताल में बरबाद हुआ। वार्डों में पानी की निकासी को ही करीब 2 घंटे लग गए। फीमेल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने कहा पानी कुल 4 वार्डों में घुस गया है। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित कर दिया था।

  • चुनाव के बीच देशभर में मोबाइल सर्विस सस्पेंड

    नई दिल्लीः पाकिस्तान में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में सभी मतदान केंद्रों पर 128 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) से शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तक जारी रहेगी। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वोटिंग से पहले कई आतंकवादी गतिविधी के कारण देश में सुरक्षा माहौल में हड़कंप मचा। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और संभावित सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए, इसके खिलाफ कढ़ा कदम उठाया गया है। देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है।

    समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए

    पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ने आम चुनावों के दौरान पाकिस्तान में समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में आंतरिक विभाग, पुलिस और पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) सहित सभी संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस कमरे में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच जानकारी साझा करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

    नवाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो नवाज शरीफ पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। डॉन ने जियो न्यूज के हवाले से बताया कि शहबाज शरीफ ने कहा, “जब लोग कल अपना जनादेश देंगे, तो हम इस पर चर्चा करेंगे और अगर हमें साधारण बहुमत मिलता है, तो मियां नवाज शरीफ हमारे उम्मीदवार होंगे।”

    इमरान खान कई आरोपों में जेल में बंद

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाने वाले इमरान खान कई आरोपों में अदियाला जेल में बंद हैं। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सिफर मामले में 10 साल, तोशाखाना मामले में 14 साल और ‘गैर-इस्लामिक’ विवाह मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है।

    खान ने कहा सभी मामले “राजनीति से प्रेरित”

    पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के प्रतिष्ठित ‘बल्ला’ चिन्ह को रद्द करने के पाकिस्तान चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखा। खान ने कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामले “राजनीति से प्रेरित” हैं। अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, खान ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने का आग्रह किया। 7 फरवरी को एक वीडियो संदेश में, खान ने कहा, “कल चुनाव हैं। मैं चाहता हूं कि आप बाहर आएं और जितना आप जानते हैं उतने लोगों को बाहर लाएं। क्योंकि आप इन चुनावों के माध्यम से अपना और अपने बच्चों का भाग्य बदल देंगे।”

  • जालंधर : गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी

    जालंधर : चोरों ने दिनदहाड़े शाहकोट के गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित कश्मीर सिंह निवासी मोहल्ला आजाद नगर शाहकोट ने बताया कि वह कोहाड़ कलां (शाहकोट) में सेंटर हेड टीचर के पद पर कार्यरत है। वह गुरुद्वारा साहिब में स्व. केवल सिंह की अंतिम अरदास की अंतिम प्रार्थना में शामिल होने आया था।

    दोपहर करीब 2 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आया तो गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ी उसकी सफेद एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने बताया कि जब गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे CCTV. कैमरे की फुटेज देखी गई तो पता चला कि दोपहर करीब 1 बजे एक चोर ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी कर ली। चोरी के संबंध में थाना मॉडल टाउन शाहकोट की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

  • आज का राशिफल, 8 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 8 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज रटन्ती कालिका पूजा भी है। आज रात 11 बजकर 9 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोचसमझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। घरके साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्टकचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके माता पिता आपकी सफलता के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ेबुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    सिंह राशि

    आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीकि को सीखने की भी कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

    धनु राशि

    आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा, और हर प्रोजेक्ट में हेल्प करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे| साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

    मकर राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के लोगों को कोई प्रॉपर्टी लेने का योग बना हुआ है।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के वादविवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। नवविवाहित दंपत्ति में आज मीठी नोकझोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरापूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

  • जालंधर : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS): थाना फिल्लौर की पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ डूंडी निवासी गांव मरोन थाना फिल्लौर और जतिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अपरा चौंकी के इंचार्ज  एएसआई सुखविंदर पाल को न्यू अमन नगर के रहने वाले सन्नी गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से चोर लैपटाप, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। जिस पर कारवाई करते हुए  मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ऊके कब्जे से  2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा सहित गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • जालंधर : नकली पुलिस बन कर रहे थे वसूली, लोगो ने किया हंगामा, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : मकसूदा में वरियाणा मोड़ पर उस वक्त हंगामा हो गया , जब लोगो ने खुद को सीआईए के मुलाजिम बताने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया। मौके पर मौजूद लोगो ने कहा कि ये दोनों नकली पुलिस बन कर रोजाना इस इलाके में ऑटो चालकों से वसूली करते है। 

    आज जब लोगो ने पुलिस के आई कार्ड मांगे तो दोनों के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान दोनों वहा से भागने की कोशिश करने लगे तो लोगो ने इन्हे काबू कर लिया। वही दोनों ने मीडिया से कहा कि इस जगह पर जुआ चल रहा था जिसकी वीडियो बनाने के लिए वह आए थे। लोगो उन दोनों को पहले लैदर कमप्लेक्स ले गए झा पुलिस ने इलाका मकसूदा थाने में पड़ने का हवाला देकर पीसीआर के साथ दोनों को मकसूदा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, देखे वीडियो 

    3 दिन पहले Rehab सेंटर से इलाज करवा लौटा था घर 

    तरनतारन : नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक युवक की मां ने एक महिला पर नशा बेचने व उसके बेटे की मौत का कारण बताते हुए आरोप लगाए हैं। साथ ही थाना सदर तरनतारन की पुलिस से न्याय की मांग भी की है।
     
    बलजीत कौर पत्नी फतेह सिंह निवासी अलादीनपुर ने बताया कि उसका बेटा जजबीर सिंह (25) ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। जो नशे की दलदल में फंसता चला गया। जजबीर सिंह का प्राइवेट सैंटर हरीके से इलाज चल रहा था। जो 3 दिन पहले ही इलाज करवा कर घर वापस लौटा था। नशो उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। 

    बहू के जाने के बाद वह 3 वर्षीय पोते की देख-रेख करती आ रही है। मंगलवार को जजबीर सिंह नजदीकी गांव जोधपुर में किसी महिला के घर में गया। जो नशे का धंधा करती है। देर शाम उसे सुचना प्राप्त हुई कि जजबीर सिंह की नशे की ओवरडोज के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई  है। इलाज के लिए वह उसे  अस्पताल लेकर जा रही थी , परंतु इस बीच बेटे की मौत हो गई। इस घटना पर थाना सदर तरनतारन के सब इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है बनती कारवाई की जाएगी।

  • पंजाब :विजिलेंस ने निगम के क्लर्क और मार्केट कमेटी के कर्मचारी को किया गिरफ्तार ,देखे वीडियो

    लुधियाना : विजीलैंस विभाग ने नगर निगम लुधियाना के पार्ट टाईम कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है। इस  संबंधी जानकारी देते एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधु बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीश सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 


    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया था कि उसने अपने नाम पर पैतृक घर का तबादला करवाने के लिए नगर निगम लुधियाना से टैक्स सुपरटैंडैंट रजिस्टर नंबर टीएस- 1 सर्टिफिकेट प्राप्त करना था। उसकी मुलाकात एक कर्मचारी हरीश कुमार के साथ हुई, जिसने ख़ुद को निगम की हाऊस टैक्स शाखा के क्लर्क के तौर पर पेश किया और उसने सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर से शिकायतकर्ता के घर का टी. एस.-1 सर्टिफिकेट जारी करवाने के लिए उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की और मौके पर ही उससे 4000 रुपए ले लिए और बाकी रहते 6000 रुपए टी. एस.-1 उपलब्ध करवाए जाने पर देने की बात तय हुई । जिस पर कारवाई करते हुए टीम ने उक्त मुलाजिम को पकड़ कर उसके खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।


    इसी तरह विजिलेंस की टीम ने मार्केट कमेटी लुधियाना के नीलामी रिकार्डर (ऑक्शन रिकार्डर) हरी राम को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी संधू ने बताया कि उक्त अधिकारी को अशोक नगर, स्लैम टाबरी, लुधियाना के रहने वाले सोनू, जो कि गिल कोआपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लुधियाना का सचिव है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 


    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उनकी उक्त सोसायटी लुधियाना शहर में पड़ती मंडियों, मछली मंडियों आदि की सफ़ाई का ठेका लेती थी। उक्त सोसायटी को मार्केट कमेटी लुधियाना की तरफ से 01- 04- 2023 से 31- 03- 2024 तक की मियाद के लिए कारा-बारा चौक, बहादरके रोड, नज़दीक सब्ज़ी मंडी लुधियाना की सफ़ाई का ठेका अलॉट हुआ है। 


    मार्केट कमेटी का कर्मचारी हरी राम द्वारा सचिव मार्केट कमेटी से सोसायटी के मासिक बिल पास करवाने के एवज में हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है। जिसे शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब : RERA के चेयरपर्सन का इस्तीफा सरकार ने किया मंजूर

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने रेरा के मुख्य चेयरपर्सन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दे कि पूर्व आई.ए.एस सत्या गोपाल ने इस पोस्ट से हटने को लेकर सर्कार को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसे आज सरकार ने मंजूर कर लिया है। सर्कार जल्द ही इस पद पर नए चेयरपर्सन की नियुक्ति कर सकती है।

    पंजाब सरकार ने दिसंबर 2023 को यूटी कॉडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सत्य गोपाल को पंजाब रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) का चेयरमैन नियुक्त किया था। गोपाल 1988 बैच के अधिकारी हैं और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के ओहदे से रिटायर हुए थे । सत्य गोपाल इससे पहले चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा सरकार ने 1989 बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी राकेश गोयल को भी रेरा का सदस्य नियुक्त किया था।  इससे पहले सत्य गोपाल अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਮਾਡਲ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੀ ਸਕੂਟਰ ਮਾਰਕੀਟ ਚ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਚ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਸਨ । ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸਨ ਅਤੇ ਚੋਰ ਦੀ ਭਾਲ ਵੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਅਜ ਚੋਰ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੇ ਹਥੇ ਚੜ ਹੀ ਗਿਆ।  

    ਜਿਸ ਦੀ ਸੀਸੀ ਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਚੋਰ ਜਦੋ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਫਿਰਾਕ ਦੇ ਨਾਲ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹਥ ਫੜ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।  ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਫੜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਬੰਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।