Blog

  • पंजाबः मंत्री फौजा सिंह सरारी का आडियो वायरल, ओएसडी से हो रही सौदेबाजी की बात, सुनें

    पंजाबः मंत्री फौजा सिंह सरारी का आडियो वायरल, ओएसडी से हो रही सौदेबाजी की बात, सुनें

    कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने उठाए सवाए

    चंडीगढ़ः स्वतंत्रता संग्रामी, रक्षा सेवाएं, फूड प्रोसेसिंग और बागबानी मंत्री फौजा सिंह सरारी की पांच मिनट 36 सेकेंड का एक कथित सौदेबाजी का आडियो वायरल हुआ है। वह आडियो में अपने ओएसडी से सौदेबाजी की बात करते सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने इस वायरल आडियो को ट्वीट कर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री फौजा सिंह सरारी का कहना है कि यह आडियो एडिट करके वायरल किया गया है।

    आडियो में मंत्री का ओएसडी उन्हें फोन करके चाय पी लेने की बात करता है और फिर शर्मा नाम के एक व्यक्ति जिक्र होता है। आडियो में डीएफएससी का भी हक है और उसे भी हिस्सा जाता है, हमने माल पकड़वाना है आदि बातें सुनाई देती हैं। इसे लेकर खैहरा का कहना है कि मंत्री कथित तौर पर कुछ अधिकारियों को फंसाने और फिर उनसे रिश्वत लेने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं।

    खैहरा ने कहा, यह एक ओपन एंड शट केस है, मान मंत्री को बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके उनके खिलाफ बहुत सारे सबूत होने का दावा किया था, परंतु अब तक इस बारे में कुछ नहीं बताया और न ही अभियोजन पक्ष ने सिंगला के खिलाफ अदालत में कोई सबूत पेश किया है।

    खैहरा ने कहा कि मंत्री सरारी ने तो संदेह के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है और उनकी आडियो सार्वजनिक हो चुकी है। अगर मान ने सरारी के खिलाफ कार्रवाई न की तो लोगों को विश्वास हो जाएगा कि आप सरकार ने डा. सिंगला के मामले में नाटक किया, ताकि संगरूर लोकसभा उप चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद को सख्त और स्वच्छ छवि वाला पेश किया जा सके।

    वहीं, वायरल आडियो को लेकर मंत्री फौजा सिंह सरारी का कहना है कि यह एडिट की गई आडियो है और बिल्कुल गलत है। इसे वायरल करने वाला मेरा दोस्त और ओएसडी है। उसका (ओएसडी) का भतीजा शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और गलत काम करने वाले को छुड़वाना मंत्री की ड्यूटी नहीं है।

  • पंजाबः एक्शन में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, इस पूर्व विधायक को पार्टी से निकाला

    पंजाबः एक्शन में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, इस पूर्व विधायक को पार्टी से निकाला

    चंडीगढ़ः  पूर्व विधायक पिरमल सिंह धौला को पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है। राजा वड़िंग से मिलकर चंडीगढ़ से लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खो ने बताया कि सोमवार को वह प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भी पिरमल धौला को पार्टी से निकालने (निष्कासित) करने के बारे में जानकारी देंगे।

    बता दें आम आदमी पार्टी की टिकट से 2017 में पिरमल सिंह धौला भदौड़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीते थे। उन्होंने सुखपाल सिंह खैरा के साथ आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 2022 विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की खातिर खूब भागदौड़ लगाई लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतार दिया था। 

    प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद से ही पिरमल सिंह धौला हलका भदौड़ में पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे। इसका कांग्रेस ने सख्त संज्ञान लिया और अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

  • पंजाबः जिम मालिक ने खुद को मारी गोली, घायल डीएमसी में भर्ती

    पंजाबः जिम मालिक ने खुद को मारी गोली, घायल डीएमसी में भर्ती

    लुधियानाः जिला लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जिम मालिक ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार अभी मल्होत्रा नाम से सिविल सिटी, संधू नगर में यह जिम स्थित है। बताया जा रहा है कि जिम के मालिक अभी ने गत रात जिम में ही लाइसैंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। जिस समय यह वारदात हुई, अभी जिम में अकेला था।

    फिलहाल उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना हैबोवाल अधीत आती चौंकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अभी मल्होत्रा के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले को बड़ा खुलासा होने की संभावना है। 

  • पंजाबः मूसेवाला हत्याकांड में संदीप केकड़े का भाई बिट्टू गिरफ्तार

    पंजाबः मूसेवाला हत्याकांड में संदीप केकड़े का भाई बिट्टू गिरफ्तार

    लगातार प्रियव्रत फौजी के संपर्क में था और लॉरेंस के साथ भी था जेल में 

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में नजर आ रही है। इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने संदीप केकड़ा के भाई बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिट्टू को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बिट्टू पर मूसेवाला की रेकी करने का भी आरोप है। बिट्टू लॉरेंस के साथ जेल में रह चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक बिट्टू केकड़े के साथ रेकी भी कर रहा था और पुलिस उसकी काफी देर से तलाश कर रही थी।

    सीआईए प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने उसे हरियाणा के डबवाली से गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि प्रियव्रत फौजी के लगातार संपर्क में था और लॉरेंस के साथ जेल में भी था।पता चला है कि बिट्टू ने ही केकड़े को रेकी करवाया था। दोनों भाई लंबे समय से रेकी कर रहे थे। बिट्टू को पुलिस द्वारा मानसा लाया गया है और उसे जिला अदालत में पेश कर पुलिस उसका रिमांड हासिल करेगी ताकि उससे पूछताछ की जा सके कि वह और किसके संपर्क में था।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नए चेहरों के शामिल होने के बाद करीब आधा दर्जन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि पुलिस ने शनिवार को मूसेवाला की हत्या करने वाले आखिरी शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर जोकर के साथ नेपाल सीमा पार करने की तैयारी कर रहे थे।

  • जालंधरः ताजपुर चर्च पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

    जालंधरः ताजपुर चर्च पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

    प्रार्थना के नाम पर परिजनों से ठगे 65 हजार रुपए, बच्चे की मौत

    जालंधर/वरुण: खुरला खिंगरा में स्थित ताजपुर चर्च में धर्म के नाम पर धोखाधड़ी की गई। जिस कारण एक नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। बच्चे के परिजनों के अनुसार बच्चा ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त था, तभी उन्होंने एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा जो कि ताजपुर चर्च का था। जिसमें चर्च के पास्टर बृजेंद्र मरे हुए लोगों को जिंदा और बीमार लोगों को ठीक कर रहे थे। जिससे प्रभावित होकर बच्चे के परिजन उसे ठीक करवाने के लिए ताजपुर चर्च आ पहुंचे।

    तत्पश्चात उन्हें पता चला की स्पेशल प्रार्थना करवाने के लिए उन्हें 15000 रुपए देने होंगे जब  इस प्रार्थना से बच्चा ठीक नहीं हुआ तब उन्होंने दूसरी स्पेशल प्रार्थना करवाने के लिए 50000 रुपए की डिमांड कर डाली। बच्चे के परिजनों ने 50000 रुपए दे दिए, लेकिन फिर भी बच्चा ठीक नहीं हुआ। पुलिस ने चर्च वालों का साथ देते हुए बच्चे के परिजनों को गाड़ी कराकर दिल्ली नागलोई भेज दिया।  

    पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं, जबकि बच्चे के परिजनों ने मीडिया में बताया कि उनके साथ धर्म के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर चर्च के प्रधान अवतार सिंह ने मीडिया कर्मियों को खबर ना करने के लिए कहा। लेकिन जब मीडियाकर्मी ना माने तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को लांबड़ा थाने के अंदर ही धमकी दे डाली, कि थाने के बाहर जाते हैं आपके साथ कुछ भी हो सकता है।

  • NIA की बड़ी कार्रवाईः पंजाब सहित उत्तर भारत में 60 ठिकानों पर की रेड

    NIA की बड़ी कार्रवाईः पंजाब सहित उत्तर भारत में 60 ठिकानों पर की रेड

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समेत 10 गैंगस्टरों के घरों में छापेमारी जारी

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर भारत में सक्रिय गैंगस्टर्स के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा और पंजाब, पश्चिमी यूपी, राजस्थान आदि राज्यों में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। एनआईए की ये कार्रवाई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध ‘आतंकी गिरोहों’ पर भी है। न्यूज एजेंसी के अनुसार एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘हाल ही में कुछ आतंकी गिरोहों के खिलाफ दर्ज एक मामले में दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है।’ अधिकारी ने कहा कि गिरोह के इन सदस्यों का संबंध सिद्धू मूसेवाला की हत्या से है, जिनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गायक की हत्या के पीछे मास्टरमाइंड के रूप में सामने आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह सहित उसके एक करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टर इस छापेमारी में एनआईए के  रडार पर है। बिश्नोई फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

    गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानी संबंध

    सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में जांच के दौरान पंजाब के कुछ गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानी आतंकियों से संबंध की बात सामने आई है। इसके बाद NIA ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि NIA ने नीरज बवाना, लॉरेंस बिश्नोई और टिल्लु ताजपुरिया समेत 10 गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। इन्हीं के ठिकानों पर अब छापेमारी की गई है। NIA डोजियर में कहा गया है कि ऐसे गैंग अब देश में आतंक का पर्याय बन चुके हैं। ये गैंग टारगेट किलिंग करते हैं और सोशल मीडिया पर इसके जरिए युवाओं को बरगलाने का काम करते हैं। बताया जाता है कि लारेंस बिश्नोई भगोड़े खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी भी है।

    मूसेवाला मर्डर के बाद गैंगस्टर्स निशाने पर

    मूसेवाला ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में मनसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और ‘आप’ के विजय सिंगला से हार गए थे। 28 वर्षीय पंजाबी गायक को मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मार दी गई थी। ऐसा अनुमान है कि हत्यारों ने मूसेवाला पर 30 से अधिक राउंड फायरिंग की थी। मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने जून में दो शूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ ​​फौजी (26), राज्य के झज्जर जिले के कशिश (24) और पंजाब के भटिंडा निवासी केशव कुमार (29) के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने जून में कहा था कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • जालंधरः British Olivia School में चोरी की वारदात हुई ट्रेस

    जालंधरः British Olivia School में चोरी की वारदात हुई ट्रेस

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में लाखों रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्यामू पुत्र धनई निवासी सनी नाई किराएदार ढिलवां रामा मंडी के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया आरोपी ने 4 सितंबर को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल रामा मंडी में 9 लाख 30000 रुपए  की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज दकोहा मनीष भारद्वाज ने पुलिस टीम सहित श्यामू को 8 लाख 5500 रुपए की नगदी और एक एलसीडी सहित गिरफ्तार कर लिया। 

  • मामूली से कहासुनी पर पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

    मामूली से कहासुनी पर पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

    इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना इलाके में शनिवार रात पेट्रोल पंप पर युवकों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम गौरव था और वह छिंदवाड़ा का रहने वाला था। गौरव इंदौर से इंजीनियरिंग कर रहा था. उसके पिता सेना में पदस्थ हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, रात में गौरव और उसके दोस्त की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. इसके बाद सभी दोस्त तीन चार गाड़ियों से सयाजी होटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे. यह सभी जन्मदिन के बाद झांकी देखने राजवाड़ा जा रहे थे. इस बीच जब गौरव पेट्रोल भरवा रहा था तो उसका वहां मौजूद अन्य युवकों से विवाद हो गया. विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई और बदमाशों ने गौरव को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. गौरव की जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के वार होने से वह बुरी तरह घायल होकर वहीं ढेर हो गया. यह देख बदमाश भाग निकले. वहीं गौरव को उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें मामूली विवाद होता नजर भी आया, लेकिन इसमें गाड़ी का नंबर और हमलावर का हुलिया नजर नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों द्वारा किए गए डिजिटली पेमेंट के बारे में जानकारी मांगी। इसमें मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने बाणगंगा इलाके से दो संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर अन्य आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • कुटलैहड़ क्षेत्र में जल रक्षक दे रहे रहे सराहनीय सेवाएं – कंवर 

    कुटलैहड़ क्षेत्र में जल रक्षक दे रहे रहे सराहनीय सेवाएं – कंवर 

    प्रदेश सरकार ने की मानदेय में 2800 की बढ़ोतरी

    ऊना/सुशील पंडित : वैश्विक महामारी कोविड-19 सहित सभी विपरीत परिस्थितियों में भी जल रक्षकों द्वारा बेहतरीन सेवाएं दी जा रही हैं तथा प्रदेश सरकार द्वारा भी इन्हें नजर अंदाज नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में जल रक्षकों के मानदेय में 28 सौ रुपए की बढ़ोतरी की है तथा अब  इन्हें 4500 रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है। यह जानकारी ग्रामीण विकास पंचायती राज कृषि पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जल शक्ति विभाग के निरीक्षण भवन थानाकलां में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जल रक्षकों को संबोधित करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि गत पौने 5  वर्षों  के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड रुपए पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं । इन पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात रोजाना एक करोड़ लीटर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत  प्रत्येक घर तक  स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं । इस कड़ी में समूर तथा चपलाह में निर्मित चैक डैमों से क्षेत्र की 9 हजार कनाल भूमि सिंचित होगी तथा इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों व बागवानों को होगा। उन्होंने कहा कि  सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50% किराए में छूट दी है । इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गत  पौने 5 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को जाता है जिन्होंने मुझे लगातार चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों की जन समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को हल करने के दिशा निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा व जिला ऊना के अध्यक्ष मलकीत राय, उना जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार बंसल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जल रक्षक गण तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • वीरभद्र सिंह ने ही दिया था ओपीएस सहमति पत्र: जयराम ठाकुर

    वीरभद्र सिंह ने ही दिया था ओपीएस सहमति पत्र: जयराम ठाकुर

    अब कांग्रेस नेता अपने ही मुख्यमंत्री द्वारा लिए निर्णय पर उठा रहे सवाल

    ऊना/सुशील पंडित : आज ऊना के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री हिमाचल जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कभी किसी को कापी नहीं करती। बल्कि विश्व की नंबर बन पार्टी है और अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ती है। कांग्रेस को किसी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं है। जैसे ही चुनाव संहिता लगेगी, उसके बाद पार्टी हाईकमान तय करेगी कि किस-किस को मैदान में उतारना है। ताकि मिशन रिपीट करके प्रदेश के रिवाज को बदला जाए। 
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जिस ओपीएस को अपने घोषणा पत्र में देने की बात कर रहे हैं। यह करीब 20 साल पहले उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही सहमति पत्र दिया था और अब कांग्रेस नेता अपने ही मुख्यमंत्री द्वारा लिए निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य के लिए अच्छा सोचना ठीक है। लेकिन कांग्रेस नेता ओपीएस को लेकर कर्मचारियों को राजनीतिक रुप से गुमराह करने में लगे हैं। जबकि ओपीएस को कांग्रेस कुछ भी नहीं कर पाएगी।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश कर्मचारियों की मांगों को भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है। ओपीसी गंभीर विषय है, इस पर गहनता से मंथन किया जा रहा है। 
    जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव में झूठे वायदों के दम पर नहीं बल्कि विकास के दम पर वोट मांगने के लिए उतरेगी।
    उन्होंने कहा कि कोविड़ काल में जब पूरा देश भयंकर बीमारी की चपेट में था। तो देश के प्रधानमंत्री ने भारत को दवाईयों के सैक्टर में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बल्क ड्रग पार्क बनाने को लेकर कवायद शुरु की थी। इसमें देश के तीन राज्यों में सबसे पहले हिमाचल को मैरिट के आधार पर हरोली के पोलियां बीत में बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी मिली। इसके बनने से प्रदेश के 30 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार के साधन मिलेगा। जबकि केंद्र की तरफ से 1000 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर इसमें बाहर से करीब पचास हजार करोड़ रुपए का नया निवेश आएगा। इस पार्क के बनने से हिमाचल समेत अन्य पांच राज्यों में स्थित मेडिकल उद्योगों में कच्चे माल की पूर्ति यहां से होगी। इसे बनने के लिए करीब आठ से दस साल लग जाएंगे। इसे धरातल तक लाने में प्रदेश के अधिकारियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वह उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इसे हरोली में बनाने से रोकने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे मंजूर करके बड़ा तोहफा दिया है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जो उद्योग लगाए जा रहे हैं। उस से पर्यावरण को नुकसान न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।