Blog

  • 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौ+त

    11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौ+त

    नई दिल्ली: अलीपुर में एक फार्महाउस के अंदर स्विमिंग पूल में नहा रहे 11 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे के पिता भी वहीं थे और फोन पर बात कर रहे थे। परिवार ने बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है न तो वहां लाइफ गार्ड है, न सुरक्षा के बंदोबस्त। परिवार का दावा है कि यह फार्महाउस दिल्ली पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों ने लीज पर लिया हुआ है, जिसमें 150 रुपये की टिकट पर स्विमिंग पूल में स्विमिंग कराई जाती है।

    अलीपुर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। डीसीपी रवि सिंह के मुताबिक घटना वाले दिन ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रख लिया है। मौत के पीछे कोई संदेह के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय बलराज मान परिवार के साथ गांव अलीपुर गढ़ी में रहते हैं। बच्चे के ताऊ कुलदीप मान ने बताया कि परिवार में वंश के पिता बलराज, मां का नाम नीलम, एक 14 साल की बड़ी बहन है। वंश इकलौता बेटा था। वंश (11) छठी क्लास में पढ़ाई करता था। दर्ज एफआईआर और परिवार के मुताबिक, 14 मई को समय करीब 1 बजे दिन में बलराज अपने बेटे वंश मान के साथ नहाने के लिए फार्महाउस गए थे। बलराज ने बयान दिया कि उस समय स्वीमिंग पूल में 10-12 लड़के और भी नहा रहे थे। उसी समय पत्नी का फोन आया। फोन सुनने के लिए स्विमिंग पूल से बाहर निकलकर आए।

    बात करने के बाद जैसे पूल की तरफ देखा तो इनका बेटा वंश वहां नजर नहीं आया। बलराज का दावा है कि नहाने वालों में से एक ने बताया कि पानी में उसके पैर से कुछ टच हुआ है। उसके बाद बलराज पानी में उतर गए। पानी में देखा तो इनका बेटा वंश डूबा हुआ मिला। बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से मैक्स शालीमार बाग लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आईपीसी (304A) के तहत लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज कर लिया। परिवार का आरोप है कि स्वीमिंग पूल में कोई लाइफ गार्ड उपलब्ध नहीं था।

    लापरवाही की वजह से वंश की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार का दावा है कि स्वीमिंग पूल में करीब 5 फुट पानी था। वंश जिस समय नहा रहा था। उन्होंने रेलिंग की बेल वंश को पकड़ा दी थी। वह पहले भी कई बार स्कूल की तरफ से नहाने जा चुका है। कुलदीप मान का दावा है कि यह फार्महाउस लीज पर दो लोगों ने लिया हुआ है, वे दोनों दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। बुधवार दोपहर को वंश के परिजनों और गांव के लोगों ने अलीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिवार का दावा है कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी घटना हुई है, जिसकी सही तरीके से जांच पुलिस नहीं कर रही है। परिवार का कहना है कि स्वीमिंग पूल के पास दो सीसीटीवी कैमरे हैं। जब कि पूरे फार्महाउस में 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद है। परिवार उसे देखना चाहता है।

  • इस इलाके में ट्रिपल मर्डरः भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे का तेजधार हथियार से किया क+त्ल

    इस इलाके में ट्रिपल मर्डरः भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे का तेजधार हथियार से किया क+त्ल

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव बिंधरोली में एक युवक ने अपने भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, ये मामला सोनीपत के गांव बिंधरोली का है। जहां अमरदीप, उसकी पत्नी मधु और बेटे शिवम को मंदीप ने तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। मंदीर ने हत्या की इस वारदात को घर में ही अंजाम दिया है। तीनों की हत्या करने के बाद वो बड़ी आसानी से वहां से भाग गया। फिलहाल सोनीपत पुलिस आरोपी मंदीप की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आरोपी ने तीनों की हत्या क्यों की अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। मृतक अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि अमरदीप की रात को मंदीप से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह मंदीप ने तीनों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला। मामले की सूचना के बाद एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कांग्रेस की चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस की चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

    विरोधी दलों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    लुधियानाः खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब इलाके में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो वायरल हुआ। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने पर विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही। दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि खन्ना के बाहोमाजरा गांव में जो नकली शराब फैक्ट्री लगाई गई थी, उसका जहर अब कांग्रेस गरीबों में बांट रही है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। वायरल वीडियो में चुनावी सभा फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. अमर सिंह संबोधन करते दिखाई दे रहे हैं वहीं इसके बाद सभा से बाहर आते व्यक्ति के पास शराब की दो बोतलें दिखाई देती हैं।

    एक बोतल हाथ में पकड़ी हुई है और दूसरी डब में डाली हुई। जब इस व्यक्ति से पूछा जाता है कि शराब कहां से लाए हो तो यह व्यक्ति हाथ में पकड़ा कांग्रेसी उम्मीदवार का पंफ्लेट दिखा देता है।  खन्ना पहुंचे कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कहने को यहां से सांसद अमर सिंह डाक्टर हैं लेकिन वे नशा बेचकर वोट लेना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि नशा और पैसा बांटने कांग्रेसी, अकाली दोनों का शुरू से काम रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी किसी प्रकार का लालच वोटरों को नहीं देगी। अगर लोगों को सरकार के काम अच्छे लगेंगे तो वोट देंगे। वहीं कांग्रेस के शराब बांटने की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। 

    कांग्रेस के शराब बांटने की वीडियो पर फतेहगढ़ साहिब चुनाव प्रचार कमेटी के इंचार्ज और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खन्ना के नजदीकी गांव बाहोमाजरा में नकली शराब फैक्ट्री लगाई गई थी। कोरोना काल में कांग्रेसियों ने करोड़ों रुपए की शराब बेची। उसी फैक्ट्री का स्टाक संभालकर रखा हुआ है जिसे कांग्रेस चुनावों में लोगों को बांट रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

    इसी तरह भाजपा उम्मीदवार गेजा राम ने कहा कि कांग्रेस जहरीली शराब गरीबों को बांट रही है। कांग्रेस की सरकार में पंजाब में कई नकली शराब की फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। बहुत सारे गरीब लोग शराब पीने से जिंदगी गंवा गए। इसके बावजूद कांग्रेसी अभी भी लोगों की जान से खेल रहे हैं। लोगों से अपील है कि चुनावों के दिनों में किसी से शराब लेकर वोट न डालें, यह मौत को बुलावा है। गेजा राम ने कहा कि भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। वहीं चुनावी सभा का आयोजन करने वाले श्री माछीवाड़ा साहिब से कांग्रेसी पार्षद परमजीत सिंह ने कहा कि किसी ने शराब नहीं बांटी है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। 

  • जालंधरः भीषण सड़क हादसे में महिला सहित 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधरः भीषण सड़क हादसे में महिला सहित 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के शाहकोट स्थित गांव परजियां कलां में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। गांव परजियां के मोड़ पर टैंपो और पंजाब रोडवेज बस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त टैंपो चेत राम (60) निवासी गांव नारंगपुर, हांसी चला रहा था।

    घटना में गांव परजियां कला के रहने वाले कृष्णा देवी (34), बच्ची अमन (11), बानो (65), कश्मीर सिंह (75), हरदीश कौर (65), लखविंदर कौर (55), अमरजीत कौर (65) और कमलजीत कौर (53) सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पंजाब रोडवेज के बटाला डिपो की बस पवन कुमार निवासी गोपाल नगर, गुरदासपुर चला रहे थे। सवारियों से भरा टैंपो गांव परजियां कलां से शाहकोट शहर की ओर जा रहा था।

    जब टैंपो और बस परजियां कलां मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो सर्विस लेन पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टैंपो चालक चेत राम और महिला कमलजीत कौर को निजी वाहनों से सरकारी अस्पताल नकोदर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की बीते दिन देर शाम मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जब शाहकोट लेकर जाया गया तो सभी को जालंधर रेफर क दिया गया था। एएसआई सरवन सिंह मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाया जाएंगा।

  • पंजाबः 2500 से ज्यादा लोग AAP में शामिल, स्वर्ण सलारिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाबः 2500 से ज्यादा लोग AAP में शामिल, स्वर्ण सलारिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार करते हुए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। संगठन में 2500 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है। कुछ दिन पहले पार्टी में शामिल हुए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गुरदासपुर से बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. के.डी. सिंह और राजिंदर रेहाल को राज्य संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। क्योंकि सीएम भगवंत मान ने पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके है। पार्टी की ओर से जिले से लेकर प्रदेश तक संगठन के सभी विंग में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें जिला स्तरीय डॉक्टर विंग, पूर्व कर्मचारी विंग, स्वर्णकार विंग, परिवहन विंग, बौद्धिक विंग और बीसी विंग शामिल हैं। बीसी विंग में अधिक से अधिक लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक और सड़क तक पहुंच संभव हो सके। इससे पहले भी पार्टी इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर चुकी है।

    पिछले हफ्ते जब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए थे तो तय हो गया था कि अब संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने अमृतसर में ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है। क्योंकि इसके बाद पार्टी को दो मुख्य चुनावों का सामना करना पड़ेगा। इसमें पंचायत चुनाव और अन्य पांच नगर निगम चुनाव हैं। इसके अलावा इस बार चुनाव लड़ने वाले मंत्री और विधायक अगर जीतने में सफल रहे तो उनकी सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

  • आज का राशिफल, 23 मई 2024

    आज का राशिफल, 23 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आज बुद्ध पूर्णिमा है। साथ ही आज छिन्नमस्ता जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएँगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं।

    कर्क राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज रोज की अपेक्षा ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

    सिंह राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा।

    धनु राशि: आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है, जिससे दोस्ती और मजबूत होगी।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

  • जालंधर और लुधियाना में नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त

    जालंधर (ENS) :चुनाव आयोग की तरफ से जालंधर व लुधियाना में नए पुलिस कमिश्ररों की नियुक्ति की गई हैं, जिनमें राहुल एस.को जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि लुधियाना की कमान आई.पी.एस. अधिकारी नीलाभ किशोर को सौंपी गई है।

    बता दें कि राहुल एस. जोकि 2008 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं तथा वर्तमान में DIG-सह-निदेशक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, शाहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में तैनात थे, को अब जालंधर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह से नीलाभ किशोर, 1998 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जो पहले ए.डी.जी.पी. एस.टी.एफ. पंजाब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में तैनात थे, जिन्हे अब लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • जालंधर : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार  

    जालंधर : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार  

    जालंधर (ENS) :थाना लोहिया की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके पास से छीना हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया बाइक बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ बग्गा निवासी जमशेर थाना लोहिया और जलप्रीत सिंह निवासी गांव राईवाल वेट के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुखदेव सिंह को गांव लोहिया के रहने वाले सुरेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उससे आरोपी मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करने लगे, तो वह नीचे गिर गए। 

    जिसके बाद उसने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच एएसआई सुखदेव सिंह ने जाँच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।   पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है , ताकि यह पता चल सके कि वह कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • पंजाब : CBI ने रिश्वत लेते पकडे FCI के 2 कर्मचारी 

    पंजाब : CBI ने रिश्वत लेते पकडे FCI के 2 कर्मचारी 

    जगराओं :गोदामों में चावल लगवाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले FCI के दो कर्मियो को सी बीआई ने शेलर मालिक की शिकायत पर रंगे हाथ पकड़ा है। 
    सीबीआई के शिकंजे में फसे अधिकारियों की पहचान पंकज कुमार व वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियो ने मामले की गहराई से जांच शुरू करते हुए गोदामो की भी जांच शुरू कर दी है। 

    इस मामले मे  एफसीआई विभाग के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। गुरप्रशाद राइस मिल के मालिक बावनदीप सिंह ने सीबीआई से शिकायत की थी कि पंजाब राज गोदाम निगम मुल्लांपुर-बडैच कॉम्प्लेक्स के अधिकारी चावल लगवाने की आड़ मे 50 हजार रिश्वत  मांग रहे है।

    सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए टेक्निकल असिस्टेंट मैनेजर और वरिंदर कुमार एरिया मैनेजर दोनों कर्मियों को रंगे हाथ 50 हजार रूपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। 

    वही इस मामले को लेकर विभाग ने एक निजि कंपनी के मुंशी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई के अधिकारियो ने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाकर रखी है।

  • दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में बीते दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 21 मई से आरंभ हुई होम वोटिंग प्रक्रिया में मोबाइल पोलिंग टीमों ने  2 दिन में कुल 1471 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1022 और 449 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा रही हैं। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 21 से 29 मई तक किया जाएगा।

    कहां कितना मतदान
    जतिन लाल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग वोटरों के घर से मतदान की मुहिम के तहत अब तक चिंतपूर्णी में विधानसभा क्षेत्र में 182,ऊना में 221, कुटलैहड़ में 382, हरोली में 338 और गगरेट में 348 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । प्रत्येक मोबाइल टीम में 4 चुनाव कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 1 मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

    बता दें, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे।