Blog

  • पंजाबः DJ पर डांस को लेकर हुआ टकराव, चलें ईंट-पत्थर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के गांव दुबली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह की शादी पर डीजे पर गाना बदलने को लेकर मामे के लड़के के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ने के दौरान ईंट और पत्थरों से हमला किया है।

    वहीं पड़ोस में रहते चाचे के लड़के 34 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र काला सिंह दोनों पक्षों को छुड़वाने के लिए गया। जहां छुड़वाने के दौरान उसके सिर पर ईंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम सिंह के 2 बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः किसानों ने किया नेशनल हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने आज देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का बीते दिन ऐलान किया था। जिसको लेकर आज किसाने ने दकोहा फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर लगाकर नेशनल हाईवे के किनारे खड़े कर दिए है। हालांकि उन्होंने आम जनता के लिए रास्ता खोल रखा है। लेकिन उसके बावजूद हाईवे पर जाम लग गया है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बीकेयू राजेवाल के किसान नेता मुकेशचंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 13 फरवरी से किसान बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान बॉर्डर पर पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली में कूच करने से मना किया है। जिसके चलते आज देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही जब उनका दिल्ली कूच करने का ऐलान हुआ तो वह दिल्ली की ओर भी ट्रैक्टर लेकर कूच करेंगे। 

    मुकेश ने कहा कि आज WTO को लेकर यूनियन के नेताओं की मीटिंग होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग दुबई के आबुदाबी में हो रही है, यह मीटिंग 2 दिन चलेगी। मुकेश ने कहा कि वह चाहते है कि जब किसान WTO से बाहर आए। उन्होंने कहा कि जब तक हम WTO में रहेंगे तो हमें एमएसपी मिलने की उम्मीद नहीं है। WTO के अधीन हम काम करते रहेंगे तो हमें फसलों का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाएगा, जिससे किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसानों पर किए गए प्रदर्शन के रोष में आज उन्होंने नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करके दिल्ली की ओर उसका मुंह किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहे दिल्ली की ओर कूच करना चाहते है।

    वहीं दूसरी ओर जत्थेदार कशमीरा सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार डबल इंजन की सरकार कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसानों पर उनकी हरियाणा सरकार के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। इस हादसे में 4 किसानों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2 नौजवान शामिल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एमएसपी को लेकर कानून बनाने की गांरटी की थी। कशमीरा सिंह ने कहा कि आज केंद्र सरकार की किसानों को दी गई वह गारंटी कहां है। इसी के रोष में वह आज ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे है। 

  • इंस्टा इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर ह’त्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली : राजस्थान के फलोदी में इंस्टा इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीवीटी फुटेज खंगाले तो पता चला कि इस वारदात को अनामिका के पति ने ही अंजाम दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बीते दिनों राजस्थान के फलोदी जिले के शहर में स्थित एक नारी कलेक्शन दुकान में मौजूद महिला दुकानदार को पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी में पता चला कि वारदात से पहले पति दुकान पर पहुंचा और इस दौरान पत्नी से उसकी बहस हुई थी।

    इसके बाद पति ने गुस्से में महिला दुकानदार को गोली मार दी। जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना फलौदी पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थित सिटी पॉइंट के पास रविवार दोपहर की बताई जा रही है। फलोदी के सिटी प्वाइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलने वाली मृतका महिला अनामिका बिश्नोई (33 वर्षीय) है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकरण सिंह व सीआई भंवर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर खून से लथपथ अनामिका बिश्नोई की बॉडी फर्श पर पड़ी थी। जिसे अस्पताल ले जाने के बाद  डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • जालंधरः सरकार ने चंदन ग्रेवाल सहित 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेंबर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की तरफ से चंदन ग्रेवाल सहित 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबरों की नियुक्ति की है। CM भगवंत मान की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सारी नियुक्तियां गई हैं। वहीं, CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई..आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें।

  • कपूरथला : होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सुचना दे दी है उनके आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि युवक को होटल कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आनंद किशोर हाल वासी सुल्तानपुर लोधी रोड मूल वासी गांव हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    सिटी थाना पुलिस के जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल के सर्वेंट क्वार्टर में एक कर्मी के बेहोश होने पर साथी कर्मचारियों द्वारा सिविल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक आनंद किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर उनके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। 

  • जालंधरः 2 सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें Live 

    जालंधर, ENS: थाना पतारा के अधीन आते गांव कोटली में 2 सगे भाईयों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गगन पुत्र बलविंदर कुमार ने आरोप लगाए है कि उसके भाई ने मामे के लड़कों को बुलाकर देर रात उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके छोटे भाई ने मानसा जिले के शेरा नामक युवक को घर पर रखा हुआ है। आरोप है कि वह किसी लड़की के चक्कर के बाद यहां पर आ गया है। जिसके कारण घर में दोनों में विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर देर रात दोनों में खूनी झड़प हो गई।

  • निर्माणाधीन मकान में लगी आग, 5 सिलेंडर हुए ब्लास्ट

    नई दिल्ली : मुंबई से सटे अंबरनाथ में एक निर्माणाधीन मकान में आग लग गई। आग लगने की वजह घर में रखे 5 गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।

    मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

  • जालंधर पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, PM मोदी 554 परियोजनाओं का वर्चुअल करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिसका कई जगहों पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसी क्रम में जालंधर में ही आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। वहीं आज जालंधर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचे। जहां सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

    राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह 10.45 बजे से दिल्ली पब्लिक स्कूल और जालंधर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12.20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

  • किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू, पुलिस ने जारी की एडवायजरी, देखें वीडियो  

    बॉर्डर पर लग सकता है भीषण जाम

    नई दिल्ली: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को वह ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। इसी के चलते गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी मात्रा किसान ट्रैक्टर लेकर आ गए है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में किसानों ने एनएच-58 का घेराव कर लिया है। मेरठ में भारी तादात में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए है। बताया जा रहा है कि परतापुर जटोली टोल प्लाजा को किसानों ने घेर लिया है। पंजाब-हरियाणा के किसानों के समर्थन में पश्चिमी यूपी में भी धरना शुरू हो गया है।  दरअसल, भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आज दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे जो खासकर डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर लगाने का ऐलान किया है। इसी तरह दिल्ली से हरिद्वार रोड़ पर हरिद्वार, मेरठ और गाजियाबाद के लोग रहेंगे। इसी तरह मुरादाबाद की ओर अमरोहा, अपूर्व, गाजियाबाद में वहां के लोग ट्रैक्टर लगाकर जाम करेंगे। वहीं हरियाणा में रोहतक वाली रोड़ जाम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक नए तरीके का प्रदर्शन करने का किसानों द्वारा प्रोग्राम बनाया गया है।

    इसे लेकर नोएडा पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है। इसमें दिल्ली-नोएडा सीमा पर भीषण जाम लगने की संभावना जताई गई है और लोगों से दूसरे रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है। भारतीय किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और नोएडा के मुख्य एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों की तैयारी अपने इस ट्रैक्टर मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाईओवर के जरिए निकालने की है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां कर ली हैं।

    ट्रैफिक संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवायजरी में कुछ मानकों का उल्लेख किया है। चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन जाम से बचने के लिए गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 के जरिए सेक्टर 14ए फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीएनडी बॉर्डर से आने वाले लोगों को सेक्टर 18 में फिल्म सिटी फ्लाईओवर के रास्ते एलीवेटेड रूट अपनाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ट्रैफिक एडवायजरी में कालिंदी बॉर्डर की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर 37 के रास्ते महामाया फ्लाईओवर का रास्ता लेने के लिए कहा गया है।

    यमुना एक्सप्रेस के रास्ते सफर करने वाले लोगों के लिए एडवायजरी में कहा गया है कि वह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और असुविधा से बचने के लिए मेट्रो से सफर करें। माल ढुलाई करने वाले वाहनों को कुछ मार्गों पर बाधा का सामना करना पड़ा सकता है। ऐसे वाहनों के चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए कुछ बैरियर्स हटा दिए थे क्योंकि किसानों ने अपना दिल्ली मार्च रोकने की बात कही थी। इसके स्थान पर उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है।

  • पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रेस्टोरेंट में युवक का तेजधार हथियार से किया क+त्ल, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मॉल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रेस्तरां में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रविवार देर रात का है। जब रात को करीब दो बजे एक अज्ञात शख्स रेस्तरां के अंदर घुसा और मनीष नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे आईजीएमसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, रेस्तरां दी मॉल में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 21 वर्षीय मनीष पर जानलेवा हमला किया। मनीष इस रेस्तरां में काम करता था। इस हमले में मनीष बुरी तरह से घायल हो गया। वो अपनी जान बचाने के लिए पुलिस सहायता कक्ष की तरफ आया। जिस गंडासे से उसके ऊपर हमला हुआ था उसने उसी को अपने में लिया हुआ था। मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के के दरवाजे का शीशा तोड़ा।

    पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकाल कर देखा तो मनीष घायल अवस्था में पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था। पुलिस के सामने वो सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे कंबल डालकर उठाया। पुलिस ने तुरंत उसे गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया । लेकिन आईजीएमसी में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    इस हत्याकांड के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे है। मॉल रोड जैसी जगह पर जहां पर रात के समय में भी पेट्रोलिंग होती है। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के सामने इतनी बड़ी वारदात हुई। लेकिन पुलिस को इसके बारे में तब भनक पड़ी जब घायल व्यक्ति ने कंट्रोल रूम का शीशा तोड़ा। मॉल रोड पर जिस जगह पर यह वारदात हुई है वहां पर दुकानों में और पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं।