Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ, ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਵੱਧ ਪਹਿਰ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਿਪਲ ਹੋਟਲ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਰਜਾਪਤ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੀਸੀਆਰ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਤੇਲੇ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਉੱਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

    ਜਦ ਰੈਡ ਅਲਰਟ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਅੱਗੋਂ ਦੂਸਰੀ ਟੀਮ ਨੇ ਜਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਘੇਰਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੱਡੀ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਉਥੋਂ ਭੱਜਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਪੀਡੀ ਅਜੇ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਜੇ ਤੱਕ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਚਰਮਰਾਈ, DSP ਖੁੱਦ ਕਰ ਰਹੇ ਕੰਟਰੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : DSP ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਕਾਫੀ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਰ ਅਸੀਂ ਕੰਟਰੋਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹੈ। ਕਾਫੀ ਹੱਦ ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਕੰਟਰੋਲ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਰਿੰਗ ਰੋਡ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਬਾਹਰਲਾ ਟਰੈਫਿਕ ਬਾਹਰ ਦੀ ਬਾਹਰ ਚਲਾ ਜਾਵੇ । ਬਾਕੀ ਸੰਗਤਾਂ ਫਤਹਿਗੜ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਸ ਕਰਕੇ ਵੀ ਟਰੈਫਿਕ ਜ਼ਿਆਦਾ ਹੈ।

    ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਨਰਿੰਦਰ ਰਾਥੋੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਹਿਰ ਵਿਚ ਰਿੰਗ ਰੋਡ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਇਹ ਬਣਾਉਣਾ ਪੈਣਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਇਸ ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ।

  • जालंधरः फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ डीसी का एक्शन, जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इसी के चलते आज डीसी ने जिला प्रशासकीय परिसर में ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने के लिए वचनबद्ध है और किसी को भी लोगों को लूटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोशल साइट्स पर फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जा रहे लुभावने प्रचार-प्रसार का मामला डिप्टी कमिश्नर ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के ध्यान में ला दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस और साइबर क्राइम को फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ पत्र लिखा जाएगा ताकि इस प्रकार के एजेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

    वहीं ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रिन्यू समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में सभी लंबित फाइलों का निपटारा 10 दिन के भीतर सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान डीसी ने एसोसिएशन की समस्याएं भी सुनी और आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही उनके समाधान के लिए एक तालमेल समिति का गठन करेगा। उन्होंने कहा कि इस समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा और उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा इमीग्रेशन फर्मों/ट्रैवल एजेंटों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी लाइसैंस प्राप्त फर्मों से अपना काम कानून के अनुसार करने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों, विशेषकर माता-पिता से भी अपील की है कि जो अपने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं। वह सेवाओं का लाभ उठाने से पहले फर्मों की प्रामाणिकता की जांच करें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. अमनपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में योगा शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले एनएसएस स्वयंसेवियो ने योगा किया और उसके बाद ड्रिल किया। दूसरे सत्र में स्वयंसेवियो ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद एक इंटरैक्टिव सेशन रखा गया। इस इंटरैक्टिव सेशन में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय मेगा कैंप गए एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी और कामना ने अपने अनुभव साझा किया। उन्होनें बताया कि इन 5 दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा, ड्रिल, परेड और प्रत्येक महाविद्यालय के स्वयंसेवीयों से इंटरेस्ट करने का, संयुक्त तौर पर अनुशासन में रहने का, अपनी अपनी संस्कृति को जानने का और हर एक सत्र में नई-नई जानकारी प्राप्त करने व सीखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है और यकीनन हमारे लिए एक नया अनुभव था और समापन समारोह में हम सब को अपने अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान जो भी उन्हें नई बातें, नया अनुभव नया कार्य शैली  सीखने को मिला उसे आगामी एनएसएस के कार्यक्रमों में लागू करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी और एनएसएस हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।
  • ग्लेनमार्क फार्मा ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट

    बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा की नालागढ़ यूनिट ने सीएसआर गतिविधियों के तहत बारिया पंचायत के अथवाप्राथमिक पाठशाला सलेहड़ा, बारिया, टिक्कर पनोह, अल्योहन, महुआ, बंसाही, सरकारी माध्यमिक पाठशाला सलेहड़ा और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारिया के कुल 534 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी। ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी की मुहिम के तहत लड़का लड़की एक सामान सबको शिक्षा सबको ज्ञान के अतंर्गत इस वर्ष के अंत तक नालागढ़, बद्दी और चंडी क्षेत्र के कुल 1800 स्कूली बच्चो को कॉपियां और स्टेशनरी बाटी जा चुकी हैं। ग्लेनमार्क फार्मा प्लांट हेड सौमाया दत्त ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन द्वारा संचालित गतिविधियो के बारे में जानकारी दी, अकाउंट मेनेजर सुरिंदर कपूर ने बच्चो को भविष्य के लिए पढ़ाई का क्या महत्व है उसके बारे में बताया। वही डॉक्टर अंजली द्वारा बच्चो को सही पोषण और स्वच्छता के बारे में जानकारी ढ़ी। इस मौके पर शरवन सिंह, कृष्ण लाल, तारा चंद, बंकम अवस्थी, सतीश कुमार और बारिया स्कूल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल पल्मो नेगी और सेंटर हेड परदीप कुमार मौजूद रहे।
  • पंजाब : LED TV और नगदी ले चोर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियाना :  33 फीट रोड पर स्थित 4 महीने पहले खुले एक शो रूम का शटर उखाड़कर चोरों द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये का कीमती सामान और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शोरूम के मालिक विक्रांत ने बताया कि उनका 33 फीट रोड पर बालाजी लग्जरी हब नाम से शोरूम है। जहां वह ब्रांडेड एलईडी और अन्य लग्जरी सामान बेचते है। बीती रात चोरों ने उनके शोरूम में तोड़फोड़ की। शटर उखाड़कर एलईडी टीवी और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।

    उन्होंने बताया कि चोरों की ये सारी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकतें साफ देखी जा सकती है। विक्रांत ने बताया कि चोरी की शिकायत मूंदी थाने में दी गई है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही पुलिस मौका देखने आई है। जानकारी लेने के लिए जब चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह से फोन पर बात की, तो उन्होंने यह कहकर फोन रख दिया कि वह बाहर हैं।

  • पंजाब : सरेआम बाइक पर पिस्तौल लहराने के मामले में 3 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : अशोका चौक पर 3 लड़के एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिसमें से मोटरसाइकिल के पीछे बैठा लड़का खुलेआम हाथ में पिस्तौल लिए हुए था। इस नजारे का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द इन युवकों का पता लगाने के निर्देश दिए और पुलिस पार्टी ने हर तरफ से जांच की और बताया कि 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवकों की पहचान गगनदीप सिंह, कबीर सिंह, दिलराज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद पता चला कि यह पिस्तौल एक खिलौना थी और उन्होंने यह खिलौना पिस्तौल रंजीत एवेन्यू, डी ब्लॉक में आयोजित एक मेले से खरीदी थी। इन तीनों युवकों के खिलाफ अपराध निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और मोटरसाइकिल पर खिलौना पिस्तौल से फायर भी किया गया।

    कानून के दायरे से बाहर होने के कारण ऐसा कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि 25 दिसंबर की रात खिलौना पिस्तौल लेकर सड़कों पर घूमने वाले इन युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जहां लोग पुलिस प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई कड़ी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे थे। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि बेशक युवकों के पास खिलौना पिस्तौल थी, लेकिन जिस तरह से वे हरकत कर रहे थे उससे नहीं लग रहा कि ये खिलौना पिस्तौल है। इसीलिए पुलिस अब इन युवकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

  • जालंधरः दातर के बल पर युवक को लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी 2 दिन पहले हुई गुलाबदेवी रोड़ पर वारदात का मामला सुलझा नहीं था कि आज एक और लूट की वारदात सामने आई है। जहां दातर के बल पर 3 लुटेरों ने एक्टिवा सवार युवक को लूट लिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लुटेरा राजू जूस वाले युवक को दातर दिखाता और दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता है। इस दौरान लुटेरों ने पीड़ित से फोन का पहले पासवर्ड खुलवाया।

    जिसके बाद वह पीड़ित से नगदी, मोबाइल और एक्टिवा की चाबी छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे गुलाब देवी रोड़ पर एक मोड़ पर एक्टिवा सवार युवक को रोक लेते है। जिसके बाद दातर के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। घटना के दौरान लुटेरे एफ जेड बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ऐसे मे लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों से लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! मामूली बात को लेकर मासूम बच्ची पर फेंका खौलता चावलों का पानी

    लुधियानाः शिवपुरी इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो प्रवासी युवकों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने वहां खड़ी बच्ची पर चावलों का उबलता पानी फैंका गया। इस हादसे में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को पीजीआई में रैफर कर दिया है।

  • उपमण्डल बंगाणा के हर पँचायत में नशे के खिलाफ होगी स्टिकर जंग, हर घर दस्तक देंगे प्रतिनिधि : कृष्ण पाल शर्मा

    थानाकला पँचायत शुरू हुई मुहिम, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर पहुंच रही घर घर 
    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के थानाकला में नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने थानाकला महिला मंडल एबम आगन बाड़ी कार्यकर्ताओ से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त भारत,नशा मुक्त समाज अभियान में हर प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी है। शर्मा ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर ब्यक्ति बेझिझक होकर अभियान से जुड़े।उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान में उपमण्डल बंगाणा की हर पँचायत में जनता का सहयोग बहुत मिल रहा है। लोग अब खुलकर नशे के खिलाफ़ जन  आंदोलन चलाने की बात कर रहे हैं कोई भी नशा कर रहा है उसकी शिकायत नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन पर कर रहे हैं।  जिस से अब नशे के जाल में फंसे मरीजों का ईलाज होना संभव हो रहा है ग्राम पंचायत के कर्मचारी और अन्य प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत की टास्क फोर्स की मीटिंग की जा रही है जिसमे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान, जिम इत्यादि बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है जिस से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनका भविष्य भी उज्वल होगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि आज के समय मे बाहरी राज्यो से आ रही नशे की सप्लाई चिंताजनक है। इसलिए हर ब्यक्ति अपनी पँचायत में अपने बच्चों के भविष्य को उजबल बनाने के लिए नशे के सौदागरों को पुलिस तक पहुंचाए। इस मौके पर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता संजना कुमारी ,रेखा,उषा देवी, आशा वर्कर रजनी देवी, सरोज कुमारी,स्वय सहायता समूह से वंदना देवी के अलाबा कई गणमान्य मौजूद रहे।