उपमण्डल बंगाणा के हर पँचायत में नशे के खिलाफ होगी स्टिकर जंग, हर घर दस्तक देंगे प्रतिनिधि : कृष्ण पाल शर्मा

थानाकला पँचायत शुरू हुई मुहिम, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर पहुंच रही घर घर 
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के थानाकला में नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने थानाकला महिला मंडल एबम आगन बाड़ी कार्यकर्ताओ से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त भारत,नशा मुक्त समाज अभियान में हर प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी है। शर्मा ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर ब्यक्ति बेझिझक होकर अभियान से जुड़े।उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान में उपमण्डल बंगाणा की हर पँचायत में जनता का सहयोग बहुत मिल रहा है। लोग अब खुलकर नशे के खिलाफ़ जन  आंदोलन चलाने की बात कर रहे हैं कोई भी नशा कर रहा है उसकी शिकायत नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन पर कर रहे हैं।  जिस से अब नशे के जाल में फंसे मरीजों का ईलाज होना संभव हो रहा है ग्राम पंचायत के कर्मचारी और अन्य प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत की टास्क फोर्स की मीटिंग की जा रही है जिसमे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान, जिम इत्यादि बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है जिस से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनका भविष्य भी उज्वल होगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि आज के समय मे बाहरी राज्यो से आ रही नशे की सप्लाई चिंताजनक है। इसलिए हर ब्यक्ति अपनी पँचायत में अपने बच्चों के भविष्य को उजबल बनाने के लिए नशे के सौदागरों को पुलिस तक पहुंचाए। इस मौके पर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता संजना कुमारी ,रेखा,उषा देवी, आशा वर्कर रजनी देवी, सरोज कुमारी,स्वय सहायता समूह से वंदना देवी के अलाबा कई गणमान्य मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *