Blog

  • जानलेवा साबित हो सकता है रुम हीटर चलाना!

    नई दिल्ली :  कई लोग ठंड के दिनों में दिनभर रूम हीटर को ऑन करके इसके सामने बैठे रहते हैं। रूम हीटर चलाकर कभी भी सोने की गलती न करें। ऐसा करने से दम घुट सकता है। रुम हीटर लगा कर सोने से कई बार मौत के मामले भी सामने आ चुके है।

    बाजार में कई तरह के रूम हीटर मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं, लेकिन मकसद एक रहता है कमरे में मौजूद हवा को गर्म करना। यही नहीं हवा को गर्म करने के साथ ही हीटर इसे ड्राई भी बना देता है, जिसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है। दिसंबर और जनवरी में ठंड अधिक पड़ती है। इससे बचने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

    कुछ लोग तो ऐसे हैं जो दिन रात हीटर चलाकर रखते हैं और हीटर के बिना उनका जैसे गुजारा ही नहीं होता। सच है कि हीटर के पास बैठकर गर्मी का अहसास होता है। लेकिन कुछ देर की यह राहत जिंदगी की परेशानी का सबब बन सकती है।कंबल और हीटर से निकलने वाली गर्मी वास्तव में सर्दियों के दौरान मूड को रिफ्रेश जरूर करती है। लेकिन अगर आप इन दिनों में हीटर का हर वक्त इस्तेमाल करते हैं, तो इसका इस्तेमाल करने के तरीके और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसानों के बारे में पहले से जान लेना बहुत जरूरी है।

    ​​अस्थमा के मरीज के लिए खतरा

    सर्दियों में चलने वाली सर्द हवा पहले से ही सूखी होती है। ऐसे में रूम हीटर हवा की नमी को और कम करने का काम करते हैं। ऐसे में स्किन और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है।

    शरीर में खुजली की शिकायत

    लगातार रूम हीटर के सामने रहने से स्किन गर्मी के संपर्क में आती है, जिससे त्वचा को नुकसान होता है। इससे सूखापन, खुजली, टोस्टेड स्किन सिंड्रोम जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।

    हार्ट अटैक का खतरा

    भले ही रूम हीटर लोगों को आराम देता हो, लेकिन इसकी वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं। खिड़कियों को बंद करके रूम को गर्म करना शरीर के लिए भारी पड़ सकता है। रूम में हीटर या ब्लोअर चलाते समय खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए, ताकि वेंटिलेशन बना रहे।

    रूम में वेंटिलेशन बनाकर रखा जाए तो इससे हार्ट अटैक ही नहीं चिकनपॉक्स, सांस की परेशानी और टीबी जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

  • Morning Walk पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    Morning Walk पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    आजमगढ़ :  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से कारोबारी पर गोलीयां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार का है, जहां सुबह सेर पर निकले व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर बदमाशों ने कारोबारीयों की हत्या कर दी। घटना के बाद कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जिले के पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है।

    आपको बचा दें कि बुधवार सुबह 6:15 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ क़स्बा निवासी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि परिजनों के अनुसार घटना सुबह 4:00 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर हुई। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

  • जालंधरः एक बार फिर सुविधा सेंटर से सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों के मन में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है। आए दिन चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला लंबा पिंड चौंक के पास बने सुविधा सेंटर से सामने आया है। जहां चोर सुविधा सेंटर से सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान बताया जा रहा है कि चोर 16 बैटरियां, एक डीवीआर और एक जरनेटर स्टार्ट करने वाली बैटरी लेकर चोर फरार हो गए।

     

    सुविधा सेंटर के कर्मियों का कहना है कि लाख से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। सुविधा के कर्मियों ने कहा कि आज सुबह काम पर आए तो देखा सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बता देंकि इससे पहले भी इस सुविधा सेंटर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया था। जिसके कुछ दिनों बाद एक बार से चोरों ने सुविधा सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कर्मियों का कहना है कि पहली बार चोरी की वारदात के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी के कारण चोर दरवाजा की तोड़ पाए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने में वह नाकाम रहे थे।

  • पंजाबः JK Hotel में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला अमृतसर के मजीठा रोड़ से सामने आया है। जहां एक होटल में देर रात गोली चली। गोली चलने से होटल में काम करने वाला एक नौजवान घायल हो गया। जिसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में घायल युवक और उसके परिजनों ने बताया कि होटल में दो कमरे बुक थे और उन कमरों में 3 युवक किसी से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद कमरे में चीख-पुकार शुरू हो गई। इस दौरान 3 लोग पैसे लेकर भागने लगे। लेकिन होटल के मैनेजर और कर्मचारी उन्हें रोकने के लिए आगे आए और उक्त 3 लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे होटल कर्मचारी मनरूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर हल्का उत्तरी के एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि फरीदकोट निवासी गगनदीप कुमार और उत्तराखंड निवासी रोहित सिंह दोनों ही 2 दिन जेके होटल में ठहरे हुए थे। वह लोग मोहाली में इमीग्रेशन का काम करते हैं। उन्होंने दुबई में रहने वाले जतिंदर सिंह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए बात की और उनकी अंतिम बातचीत लगभग 25 लाख पर हुई थी। उन्होंने कहा कि देर रात जब उन्होंने लड़कियों को विदेश भेजने के लिए दिल्ली भेजा तो एजेंटों ने जितेंदर सिंह से मांग की कि वह पैसे शो करें। उसके बाद ही लड़कियों की टिकट या वीजा वह देंगे।

    इसके बाद जब उन्होंने करीब 16 लाख रुपये निकाल कर रख दिए तो जतिंदर ने अपने भाई रविंदर सिंह को दुबई भेजा और उसके साथ 3 अन्य लड़कों के साथ जतिंदर होटल में आ गया। जहां चारों युवकों ने होटल में उनसे पैसे लेकर गिनने शुरू कर दिए। जिसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और पैसे लेकर उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान जब दोनों युवक चिल्लाए तो जेके होटल के मनरूप सिंह नाम के मैनेजर और उसके दो अन्य काम करने वाले लड़कों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसके बाद उक्त हमलावारों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में मनरूप सिंह के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः सुबह सुबह मेन बाजार में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला मेन बाजार गुड़ मंडी से सामने आया है। जहां चोरों ने गुड़ मंडी में स्थित महाजन करियाना स्टोर को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान के ताले तोड़कर दुकान से 10 हजार रुपए का सामान लेकर चोर फरार हो गए।

    चोरों की इस वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि बीते दिन सुबह भी इस जगह से कुछ दूरी पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोरों ने राजू जनरल स्टोर के मालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी लेकर फरार हो गए थे। ऐसे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में डर पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब : धुंध का कहर, तेज रफ्तार बस ने वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब के मोगा में लुधियाना रोड पर गहरी धुंध के कारण 3 वाहन आपस में टकरा गए। आगे चल रही कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। वहीं, उसके पीछे टाटा ऐस भी टकरा गई। जिसके बाद बस ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    जानकारी देते हुए स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने कहा कि वह लुधियाना से मोगा की ओर आ रहा था। जब वह बुग्गीपूरा बाइपास के पास पहुंचा तो उसके आगे गाड़ी थी। जब उसने अपनी कार के ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि बाइपास के पास बस और कार की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। कार को पीछे से टक्कर मारी गई। वहीं, पीछे से आ रहा टाटा ऐस (छोटा हाथी) भी बस के पीछे टकरा गया। मौके पर बस छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। कार और छोटे हाथी का काफी नुकसान हुआ।

  • पंजाबः किसान यूनियन के प्रधान सहित कई नेता गिरफ्तार

    संगरूरः भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) के अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल को पुलिस ने आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है और इसी तरह हैप्पी नमोल, दिलबाग सिंह हरिगढ़, जसविंदर सिंह पेदनी आदि नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियों की ओर से कड़ी निंदा की जा रही है। इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि शीघ्र बैठक कर संघर्ष को तेज किया जा रहा है।

  • जालंधर सहित पंजाब भर में कोहरे से विजिबिलिटी हुई शून्य, रेड अलर्ट जारी 

    जालंधर, ENS: पंजाब में बुधवार सुबह भी धुंध का कहर दिखा। बहुत घनी धुंध के कारण लुधियाना, जालंधर, मोगा, होशियारपुर, पटियाला, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली, बरनाला सहित कई जिलों में सुबह साढ़े 5 से 10 बजे तक विजिबिलिटी घटकर शून्य तक पहुंच गई। धुंध के कारण नमी की मात्रा सौ प्रतिशत रही। जिसके चलते सड़कों पर यातायात व्यवस्था बाधित हुई। वाहनों की हेडलाइट जलाने के बाद भी सामने कुछ नजर नहीं आ रहा था। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। जिसकी वजह से कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति भी रही। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज पंजाब में बहुत घनी धुंध होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

    पूर्वानुमान के अनुसार धुंध काफी ज्यादा रहेगी। जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हालांकि राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह 10 बजे के बाद भी कई जिलों में धुंध छाई रही। घनी धुंध के चलते सूर्य की किरणें भी बेअसर दिखी। जिसके चलते दिन में काफी ठिठुरन रही। बीते दिन जालंधर का तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रात का तापमान कई जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जालंधर दिन में सबसे ठंडा रहा।

  • पंजाब : धुंध का कहर, विजिबिलिटी हुई जीरो, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में घनी धुंध का प्रकोप जारी है। यही वजह रही कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व फरीदकोट में दृश्यता 50 मीटर से भी कम की रही। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घनी धुंध छाई रहेगी। वहीं विभाग ने लोगों को वाहन चलाते समय और भी सावधान रहने की सलाह दी है। आज भी धुंध का कहर जारी रहा।

    वही सड़कों पर कुछ भी दिखाई नही दे रहा है। जिससे जीटी रोड पर वाहनों की गति बहुत धीमी हो गई है। अगर आप वाहन से सफर करने जा रहे है तो अपने वाहन को धीरे से चलाए। क्योंकि धुंध में अकसर हादसे होने का डर लगा रहता है। जिले के ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज केवल सिंह ने आम जनता को जागरूक करने के लिए भी संदेश दिया।

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की जमानत याचिका पर HC का आया फैसला

    तरनतारनः अजनाला थाने पर हमले के आरोपी और अमृतपाल के सहयोगी शिव कुमार व भूपिंदर सिंह की जमानत याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भीड़ के बल पर किसी भी नागरिक का न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप और कानून को हाथ में लेना पूरी तरह अस्वीकार्य है। कोर्ट ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और ऐसे में याचिकाकर्ताओं की आठ माह से हिरासत में होने की दलील स्वीकार कर उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

    याचिका दाखिल करते हुए अजयपाल सिंह उर्फ शिव कुमार और बलविंदर सिंह उर्फ शेरू ने हाईकोर्ट को बताया कि जिस घटना को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, घटना के दिन तो वे अजनाला में थे ही नहीं। उन्हें एक अन्य आरोपी के बयान के आधार पर बिना इन तथ्यों पर गौर किए नामजद कर लिया गया। साथ ही एफआईआर दर्ज करने में अत्यधिक देरी हुई है, क्योंकि घटना 23 फरवरी को दोपहर दो बजे हुई थी और एफआईआर 24 फरवरी को रात 9:50 बजे दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता के वकील ने यह भी तर्क दिया कि पंजाब पुलिस की किसी भी तस्वीर और वीडियो में दोनों मौजूद नहीं है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि दोनों ने अमृतपाल सिंह का सहयोगी होने का दावा किया था, जिसने पंजाब के युवाओं को गुमराह करने के लिए भड़काऊ बयान दिया था।

    साथ ही दिलावर सिंह जैसे मानव बम के माध्यम से मुख्यमंत्री की हत्या को भी उचित ठहराया था। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं से बरामद हथियारों और संबंधित सामग्री का भी हवाला दिया गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अपराधों की गंभीरता को देखते हुए केवल इस आधार पर याची को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता कि वे आठ माह से जेल में हैं। साथ ही जांच एजेंसी को निर्देश दिया कि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि निचली अदालत जल्द से जल्द मुकदमे को समाप्त कर सके।