पंजाब : धुंध का कहर, तेज रफ्तार बस ने वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

मोगा : पंजाब के मोगा में लुधियाना रोड पर गहरी धुंध के कारण 3 वाहन आपस में टकरा गए। आगे चल रही कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। वहीं, उसके पीछे टाटा ऐस भी टकरा गई। जिसके बाद बस ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी देते हुए स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने कहा कि वह लुधियाना से मोगा की ओर आ रहा था। जब वह बुग्गीपूरा बाइपास के पास पहुंचा तो उसके आगे गाड़ी थी। जब उसने अपनी कार के ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि बाइपास के पास बस और कार की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। कार को पीछे से टक्कर मारी गई। वहीं, पीछे से आ रहा टाटा ऐस (छोटा हाथी) भी बस के पीछे टकरा गया। मौके पर बस छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। कार और छोटे हाथी का काफी नुकसान हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *