Blog

  • जालंधर: Globetrotters के संचालक जसकरनजीत सिंह के पिता का हुआ निधन, शनिवार को होगी अंतिम अरदास

    जालंधर (ENS) : बस स्टैंड के नजदीक Globetrotters इमीग्रेशन सर्विसेज के संचालक जसिकरणजीत सिंह के पिता सरदार  परमजीत सिंह झीता का अकस्मात निधन 21 दिसंबर हो गया था । वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे । जानकारी देते हुए उनके बेटे जसकरनजीत ने बताया कि 21 दिसंबर को अचानक उनके पिता का देहांत हो गया। जिनकी अंतिम अरदास के लिए रखें पाठ का भोग 30 दिसंबर दिन शनिवार को मैन बाजार गुरुद्वारा सिंह सभा शाहकोट में होगा। एनकाउंटर न्यूज़ इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।

  • पंजाब : विदेश में मारे गए बेटे का शव पहुंचा घर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: सुनहरे भविष्य के लिए विदेश गए युवाओं की दर्दनाक हादसे में मौत होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना गुरदासपुर से सामने आई है। जहां पर न्यूजीलैंड गए युवक की हत्या होने की सूचना मिली। न्यूजीलैंड में मारे गए रमनदीप सिंह का शव उसके गांव कोटली शाहपुर में पहुंचा। जानकारी अनुसार मृतक रमनदीप 5 साल पहले न्यूजीलैंड गया था जहां पर शराब के नशे में 2 लोगों ने उसकी हत्या कर दी। विदेश से आए अपने बेटे के शव देख कर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम दिखी। इस दौरान परिवार ने इंसाफ का मांग की है। सरकार से गुहार लगाई है कि पंजाब में ही युवाओं को नौकरियां मिलें ताकि उन्हें विदेशों में न जाना पड़े। 

    मृतक रमनदीप के पिता धन्ना सिंह ने बताया कि उनका बेटा 12वीं पास करने के बाद 2018 में न्यूजीलैंड चला गया था। वहां पर वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी एक पार्क में लगी हुई थी। बेटे के दोस्तों का 8 दिन पहले एक फोन आया कि उनके बेटे की ड्यूटी दौरान हत्या कर दी गई है। दोस्तों ने बताया कि उनका बेटा रमनदीप पार्क को बंद करके जाने लगा था लेकिन वहां पर दो गोरे शराब पी रहे थे। जब उसने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो वह गुस्से में आ गए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कूड़े के ढेर से नवजात बच्चे का श’व हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः रायकोट के गांव बहामपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां छप्पर के पास बनी पुली के साथ पड़े कूड़े के नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिकायत में पंचायत के मैंबर वरिंदर सिंह और शमशेर सिंह ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए गांव लोहटबाड़ी से गांव बहामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव के छप्पर के पास पुलिया पर पहुंचा तो पुलिया के नीचे कूड़े में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ देखा। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोहटाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं चौकी लोहटबाड़ी के प्रभारी एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव लोहटबाड़ी निवासी अनंतपाल सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह पंचायत के मैंबर वरिंदर सिंह और शमशेर सिंह के साथ सुबह की सैर के लिए गांव लोहटबाड़ी से गांव बहामपुर की ओर जा रहा था और उन्होंने वहां कूड़े में नवजात बच्चे का शव देखा। जिसके बाद उसने हमें घटना की सूचना दी। 

  • पंजाबः इस मामले में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    अमृतसरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस रेंज ब्यूरो अमृतसर ने भ्रष्टाचार के आरोप में अमृतसर शहर के इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ईओ विंग में तैनात थे।

    बताया जा रहा है कि अमृतसर के ईओ विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह संघेड़ा को विजिलेंस ने 50 हजार रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर ने किसी से काम के लिए डेढ़ लाख की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी में छात्रा का शव हुआ बरामद

    बठिंडाः तलवंडी साबो की अकाल यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूनिवर्सिटी में छात्रा का शव बरामद हुआ है। लड़की की पहचान नाम खुशी हरियाणा के डिंग मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलवंडी साबो के शिवाल अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी के यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी खंगाल रहे है। मृतका के साथियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • जालंधरः मेन चौक के पास पलटा ट्रक, लगा लंब जाम देखें Live

    जालंधर, ENS: रामामंडी चौंक के पास ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह अमृतसर से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान वह फ्लाइओवर से उतरने के दौरान आगे गाड़ी को बचा रहे थे। जिसके कारण उनकी गाड़ी डिवाइवर पर चढ़ गई। जिसके बाद अनियत्रिंत हो गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और ट्रक को सड़क से साइड पर करवाया गया। जिसके बाद दोबारा ट्रैफिक को सुचारू रूप में चालू करवाया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

  • जालंधरः नहर से लड़की का श’व हुआ बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव तराडा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर से लड़की का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बाहों लांबड़ा के पुलिस अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतिका के शरीर पर काफी घाव है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

  • कपूरथलाः 2 माह पहले विदेश गए व्यक्ति की हुई मौ’त

    कपूरथलाः कस्बा नडाला वासी युवक की इटली में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वही परिजनों ने इटली सरकार से इस सड़क हादसे की जाँच किये जाने की मांग की है। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त युवक मात्र 2 माह पहले ही इटली गया था। जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गुरधियां निवासी नडाला कपूरथला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन्होंने इटली सरकार से गुहार लगाई है कि हादसे की जांच की जाए। और अजय के शव को भारत लाने में परिवार की मदद की जाये।

    मृतक के रिश्तेदार मंदीप कुमार ने बताया कि 2 माह पहले कर्ज लेकर अजय को रोजी रोटी कमाने के लिए इटली भेजा था। गत दिवस अजय कुमार अपने एक दोस्त राकेश कुमार की कार में किसी रिश्तेदार को लेने के लिए लाजियो के जिला लैटिना से फिमिसिनो एयरपोर्ट पर गए थे। जहां एयरपोर्ट के नजदीक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कार को नो-पार्किंग ज़ोन में डाल दिया और रिश्तेदार की फ्लाइट का इंतजार करने लगा इसी दौरान अजय कुमार बाथरूम जाने के लिए सड़क पार करने लगा और एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • जालंधर एसटीएफ ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है और जहां पुलिस द्वारा नशे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने करीब 15 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल भी जब्त किए थे। इसके बाद अब एसटीएफ जालंधर की टीम को अमृतसर में एक बड़ी सफलता मिली। जब एसटीएफ जालंधर ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लोगों को एक किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसटीएफ जालंधर के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर में 3 युवकों द्वारा नशीली दवाइयों की सप्लाई की जा रही है।

    जिसके चलते उन्होंने देर रात अमृतसर में नाकाबंदी कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियोंं की पहचान अमृतपाल सिंह, गगनप्रीत सिंह और रणजीत सिंह नशे की खेप सप्लाई करने आए तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इन तीनों लोगों के पाकिस्तान की एजेंसियों से संबंध हो सकते है। वहीं रिमांड पूछताछ के दौरान इनसे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः श्रद्धालुओं से भरी बस और कार में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    रोपड़/संदीप शर्माः नंगल-ऊना मुख्यमार्ग पर स्थित शिवालिक एवेन्यू के निकट श्रद्धालुओं से भरी बस और कार में टक्कर होने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन कार और बस में टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस को भी काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की टूरेस्ट बस में सवार लगभग 50 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मन्दिर से माथा टेककर दिल्ली की ओर जा रहे थे कि शिवालिक एवेन्यू के निकट कार के चालक द्वारा मोड़ काटने के दौरान पीछे से आ रही बस ने उस टक्कर मार दी।

    इस हादसे में बस और कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई है। लेकिन इस हादसे के दौरान बिजली का एक खम्बे टूट गया। इस मौके पर एक श्रद्धालु परिनीता खन्ना व एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। उधर, कार मालिक सुरजीत सिंह ने कहा कि मैने दिल्ली जाना था इसी लिए मैं गाड़ी में पैट्रोल भरावा कर आ रहा था कि पीछे से बस चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।फिलहाल दोनों पक्षों द्वारा किसी भी तरह की कारवाई ना करने की बात कही गई। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने क्षेंत्रोंं के लिए रवाना हो गए।