Blog

  • मजदूरों को हक दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगेः उप्पल

    मजदूरों को हक दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगेः उप्पल

    चंडीगढ़/प्रवेशः आम आदमी पार्टी नेता रंजीत उप्पल आज,  मोरनी खंड वन विभाग के तहत काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों से मिलने के लिए पहुंचे। जानकारी देते हुए रंजीत उप्पल ने बताया कि मोरनी खंड वन विभाग के तहत कार्यरत लगभग 350 दिहाड़ी मजदूर ऐसे है, जो वन विभाग में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करते हैं। तीन- चार वर्ष बीत चुके हैं, इनको अभी तक भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) नहीं मिला।

    उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा, रूपलाल, लालसिंह, बलवंत सिंह,परमेश्वर दत्त और अन्य कई मजदूरों ने अपना दुखड़ा बयान करते हुए बताया कि, कई मजदूर तो ऐसे हैं जिन्हें काम करने के उपरांत दिहाड़ी नहीं मिली। इसको लेकर संबंधित ठेकेदार से बातचीत की। ठेकेदार ने आश्वासन दिलाया कि अधिकारियों से बात करके उनके खाते में भविष्य निधि की राशि जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी, और जो मजदूरी बाकी है उसका भी निपटारा जल्दी ही कर देंगे।

    रंजीत उप्पल ने वहां मौजूद दिहाड़ी मजदूरों को आश्वासन दिलाया कि यदि उनकी मजदूरी और भविष्य निधि की राशि ना प्राप्त हुई तो इसको लेकर वह उपायुक्त से मिलेंगे और लिखित रूप में उनके संज्ञान में समस्या को लेकर आएंगे। इस मौके पर उनके साथ बड़ी शेर से डॉ लज्जाराम अत्री, पंच प्रतिनिधि कमल किशोर, जीवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, आप नेता ईश्वर सिंह कैप्टन अमरजीत सिंह,पंडित विश्वनाथ मौजूद रहे।

  • पंजाबः कार से अवैध शराब की पेटियों सहित चालक काबू

    पंजाबः कार से अवैध शराब की पेटियों सहित चालक काबू

    चंडीगढ़/प्रवेशः पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से सप्लाई की जा रही शराब को जब्त किया है। टीम ने अवैध शराब की कुल 46 पेटियां चंडीगढ़ के फेज-2 से जब्त की हैं। इन पेटियों में विभिन्न ब्रांड की शराब थी और ये हिमाचल नबर की एक कार में रखीं हुईं थीं। वहीं इस कार्रवाई में टीम ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हरियाणा के जिला पंचकूला के रहने वाले बलविंदर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के फेज-2 में यह अवैध शराब पकड़ी गई है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को सुबह करीब साढ़े 7 बजे फेज-2 के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब एएसआई राजेश कुमार फेज-2  पहुंचे तो सूचना मिली कि हिमाचल नंबर की एक कार में शराब की पेटियां मौजूद हैं जो कि अवैध रूप से सप्लाई की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल एक्शन मोड में आए उस कार को धर दबोचा 

    बता दें कि, टीम ने जब कार को रोका और पूछताछ की तो आरोपी बलविंदर पहले आनाकानी करता दिखा। हालांकि, बाद में टीम ने कार की चेकिंग करते हुए अवैध शराब की 46 पेटियां जब्त कर लीं। इस दौरान जब टीम ने बलविंदर से शराब का कोई लाइसेंस/परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद टीम ने मामले में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कारवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः स्कूल के युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    पंजाबः स्कूल के युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः जनकपुरी इलाके में सोमवार को स्कूल के छात्रों और कुछ बाहरी युवकों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र सौरव ने बताया कि हमला करने वाले युवक उसकी बहन से मिनी रोज गार्डन में छेड़छाड़ करते थे।

    उसकी बहन को हमलावरों ने कुछ दिन पहले सड़क पर रोका था। बहन ने घर आकर परिवार के सदस्यों को पूरी घटना की जानकारी दी। सौरव ने बताया कि इसी रंजिश के कारण तीन से चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की। उसके कुछ साथी छड़वाने आए तो उन्हें भी पीटा।

    हमलावरों से अपना बचाव करने के लिए उन्होंने भी एक युवक को पीटा है। मारपीट की ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं इलाका निवासी राजन ने कहा कि इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती। अकसर गली में शरारती लोग घूमते रहते हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

  • पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड को लेकर मूसेवाला के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड को लेकर मूसेवाला के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    तरनतारनः गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार के बाद अब उसकी वीडियो के वायरल होने पर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की प्रतिक्रिया आ गई है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने इस घटनाक्रम को सरकार का फेलियर बताया है। इतना ही नहीं, सरकार को स्पष्ट कहा है कि अगर पंजाब नहीं संभल रहा तो हाथ खड़े कर देने चाहिए।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि उन्होंने गोइंदवाल साहिब जेल की वीडियो देखी है। इस वीडियो में बदमाशों के हौंसले देखो। वीडियो में दिनदहाड़े कत्ल किया गया। इसके बाद बदमाश गालियां निकाल रहे हैं और जेल में हुए कत्ल की जिम्मेदारियां ले रहे हैं। सरकार को और कानून को टिच समझ रहे हैं, जैसे कह रहे हों, करो क्या करते हो।

    इससे बड़ा सरकार का फेलियर क्या हो सकता है। अगर आपके (AAP सरकार) के हाथों में कुछ नहीं है तो हाथ खड़े कर दो। अपने आप गवर्नर राज लग जाएगा या कुछ और हो जाएगा। राज्य को चलाने के लिए कोई ना कोई तो हल होगा ही।

  • पी.जी.कॉलेज ऊना में एनसीसी कंपनी यूनिट ऊना ने अग्निवीर योजना पर दी जानकारी

    पी.जी.कॉलेज ऊना में एनसीसी कंपनी यूनिट ऊना ने अग्निवीर योजना पर दी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना मे विभिन्न अवधियों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस में विशेष रूप से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हमीरपुर हवलदार अ.एस.चौधरी , हवलदार बी.एस चौहान तथा एनसीसी ऊना की ओर से सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार विनोद कुमार , कार्यवाहक शिव कुमार , एनएसएस कार्यवाहक डॉ  राजेंद्र , ए.एन.ओ. मोनिका खन्ना , एस.यू.ओ. धीरज धीमान, यू.ओ. कंचन, सार्जेंट दविदर, कैडेट अरूण कौशल आदि मौजूद रहे। इस में कॉलेज मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ – साथ एनसीसी कैडेटस , एनएसएस के स्वयंसेवकों को योजना के प्रति कुछ अहम बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए बताया गया और देश की रक्षा के लिए बढ़-चढ़ कर सेना मे शामिल होने की बात कही गई।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में 2 युवकों में हुई झड़प, एक की मौत

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में 2 युवकों में हुई झड़प, एक की मौत

    अमृतसरः गुरु नानक देव अस्पताल में दो युवकों में झगड़े का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों में लिफ्ट में मामूली बात को झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों युवक दूसरी मंजिल से बंद लिफ्ट से नीचे गिर गए। जिसके दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने प्रवक्ता से बात करते हुए बताया कि इन दोनों युवकों में से एक युवक छजलविंडी गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा युवक मुस्तफाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छजलविंडी निवासी युवक राजवीर सिंह यहां पुलिस ड्यूटी पर तैनात अपने भाई को रोटी देने आया था, जबकि दूसरे युवक सतिंदर सिंह की पत्नी इसी अस्पताल में भर्ती है।

    उन्होंने बताया कि लिफ्ट में किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ था और जब वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो उनका फिर से झगड़ा हो गया। जिसके बाद लिफ्ट का दरवाजा टूटा होने से ये दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। इनमें राजबीर सिंह की मौत हो गई और दूसरा सतिंदर सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर के घर पर कब्जा करने के मामले में सीएम मान ने जारी किए आदेश

    पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर के घर पर कब्जा करने के मामले में सीएम मान ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर के घर पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंच गया। अब सीएम मान ने गुरलेज अख्तर के घर पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरलेज अख्तर फरीदकोट जिले के गांव वांदर जटाना की रहने वाली है, जहां उसके पास 4 मरले का मकान है और अब उसकी मां रानी रहती है। कुछ दिन पहले गुरलेज की मां उससे मिलने लुधियाना गई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने गेट का ताला तोड़कर घर पर कब्जा करने की कोशिश की और कुछ सामान भी चुरा लिया।

    इस संबंध में गुरलेज की मां ने फरीदकोट के एसएसपी और सीएम भगवंत मान को लिखित शिकायत भेजी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए हैं। गुरलेज की मां ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • होशियारपुरः बुलेट पर पटाखे बजाने के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, किया जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बुलेट पर पटाखे बजाने के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, किया जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः शहर के शतेरी रोड में पुलिस ने बुलेट के पटाखे बजाने वाले शरारती अनसंरों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान आज एसएचओ ने टीम के साथ शतेरी रोड़ में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की उल्लंघना करने और पटाखा बजाते बुलेट बाइक पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नाके पर पुलिस ने बुलेट के पटाखे मारने पर नौजवान को रोककर उसका बुलेट इंपाउंड कर लिया और कागज पत्र सहित बुलेट थाने ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि बुलेट बाइक पर पटाखे बजाना बैन है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। एसएचओ ने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। अगर कोई बुलेट पर पटाखे बजाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहन चालक साइलेंसर बदलवा कर पटाखे बजाते हैं। उन पर भी कार्यवाही की जाएगी जो इस तरह से साइलेंसर को चेंज करते हैं।  

  • पंजाबः विधानसभा में सीएम मान और बाजवा के बीच तीखी नोकझोक, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा में सीएम मान और बाजवा के बीच तीखी नोकझोक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में सीएम भगवंत मान और विपक्ष के प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी नोकझोक हुई। सत्र के दौरान प्रताप बाजवा द्वारा विजिलेंस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। जिस पर सीएम मान के कहा कि सोनिया गांधी के पास भ्रष्ट नेताओं की सूची पहुंची थी, लेकिन हाईकमान इसे सामने नहीं लेकर आई। उनका कहना था कि इससे पार्टी की बदनामी होगी।

    सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अगर कोई नेता गलती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर बाजवा ने कहा कि पूर्व मंत्री फौजा सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसे लेकर सीएम मान का कहना था कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाती है और जांच में समय लगता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है सबकी बारी आएगी। 

    मुख्मंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिसने भी पंजाब का पैसा खाया है उससे पूरा हिसाब लिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़ आदि ने पार्टी बदल ली है पर इसका मतलब ये नहीं कि वह बच जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का पैसा इन्होंने खाया है तो वह जरुर जेल जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मान ने शेयर सुनाया कि ”मेरी कमीज पर लाखों दाग हैं पर खुदा का शुक्र है कोई धब्बा नहीं है।” इस पर बाजवा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये कमीज ही फटने वाली है।

  • हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : सुदेश अरोड़ा

    हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : सुदेश अरोड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में समाजसेवी व सेवानिवृत शिक्षिका सुदेश अरोड़ा ने कहीं। उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अलग-अलग कार्य क्षेत्र की छह महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। जबकि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने वाली हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की तीन छात्राओं को मुख्य अतिथि सुदेश अरोड़ा ने सम्मानित किया।

    सुदेश अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। सुदेश अरोड़ा ने कहा कि शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित होने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी केंद्र बिंदु बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर सशक्त होकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सुदेश अरोड़ा ने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिलाओं के सशक्तिरण के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है, लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है। परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा हेतु आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। वहीं बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिषद ने ऊना में कन्या महाविद्यालय की भी स्थापना की। इसके अलावा परिषद छात्राओं को शिक्षा पूरी करने के लिए फीस में सहयोग प्रोत्साहन स्वरुप छात्रवृतियों का वितरण सहित अनेक प्रकल्प चला रही है। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष महिला मंच के अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने भी संबोधित किया। उन्होंने हिमोत्कर्ष महिला मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की इंस्ट्रक्टर मीना ठाकुर ने संस्थान में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सिज के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए कटिंग, टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग का एक वर्ष का कोर्स, कटिंग टेलरिंग के एक वर्ष व छह माह के हॉबी कोर्स, फैशन डिजाइनिंग का एक वर्ष का हॉबी कोर्स तथा कम्प्यूटर शिक्षा के लिए एक वर्ष का डिप्लोमा, छह माह का सर्टिफिकेट व तीन माह का बेसिक कोर्स हॉबी कोर्सिज के रुप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह से नया बैच भी शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते एडमिशन का दौर भी अब शुरु है। महिला मंच की सदस्य कविता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जबकि हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने मंच का संचालन किया। 

    ये रहे उपस्थित

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, महिला मंच प्रधान दीपशिखा कौशल, महिला मंच की वरिष्ठ सदस्य डा. जागृति दत्ता, रंजना जसवाल, मंजू मनकोटिया, कविता गोयल, मनीषी ठाकुर, रमा कंवर, सिम्मी चौधरी, रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, मधु अरोड़ा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

    इन्हें किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम में फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर रजनी कालिया, टीजीटी मैडिकल अंबिका शर्मा, सिलाई प्रशिक्षिका रंजू बाला, मल्टी टास्क वर्कर रेणू बाला, नर्स अनु सैनी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरदीप कौर को उनके संबंधित कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने पर पूर्व छात्रा ज्योति, नवनीत कौर व लवलीन कौर को हिमोत्कर्ष युवा उद्यमी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।