Blog

  • पंजाबः पार्टी से लौट रहे युवकों की नहर में गिरी कार, तालाश जारी

    पंजाबः पार्टी से लौट रहे युवकों की नहर में गिरी कार, तालाश जारी

    जगराओंः बर्थडे पार्टी से देर रात आ रहे दोस्तों की कार क्षेत्र के गांव ढल्ला की नहर में गिर गई। घटना में कार सवार दो दोस्तों को गांव के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार गांव लक्खा निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह का जन्मदिन था। दिलप्रीत बीती रात अपने 3 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए गांव ढल्ला के एक रेस्टोरेंट में गया था, जहां उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी।

    पार्टी के बाद चारों दोस्त अपनी जेन कार में सवार होकर गांव ढल्ला की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार की रफ्तार तेज होने के कारण नहर में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही गांव के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए और गांव के गुरुद्वारा साहिब से उक्त घटना की अनाउंसमेंट की गई। गांव वासियों ने कड़ी मशक्कत कर दिलप्रीत व उसके एक दोस्त को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि देर रात तक अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला।

  • जालंधरः आदमपुर में करणजीत पर गोलियां चलने के मामले में आया पुलिस का बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः आदमपुर में करणजीत पर गोलियां चलने के मामले में आया पुलिस का बयान, देखें वीडियो

    मामला हरिपुर में गोलियां चलने का

    जालंधर/हर्ष कुमारः आदमपुर के हरिपुर गांव में गोलियां चलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति पर गोलियां गांव के ही युवकों ने चलाई थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के साथ पुरानी रजिंश को लेकर युवकों ने 3 गोलियां चलाई। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    घायल युवक की पहचान करणजीत सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ हरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का खेतीबाड़ी के साथ दूध का काम है। उसने घर में पशु रखे हुए है। इसी दौरान करणजीत अपनी डेयरी में दूध की धारा निकालने आया हुआ था, तभी युवकों ने उस पर 3 फायर कर दिए। जिसमें में एक गोली दीवार पर लगी है। करणजीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद करणजीत को निजी अस्पताल में रैफर कर दिया है।

  • पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    नई दिल्ली: आज कल स्मार्टफोन हर किसी की ज़रूरत बन गया है, बहुत सारे लोग महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने के करान कारण वह इन्हें नहीं खरीद पाते। ऐसे में लोग महंगे फोन यूज करने के अपने शोक को पूरा करने के लिए सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, लेकिन कई बार अपने फेवरेट मोबाइल पाने के उत्साह में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें महंगी पड़ जाती हैं। इन गलतियों की वजह से कई बार उन्हें बड़ी चपत लग जाती है। हालांकि, आप पुराना फोन खरीदते समय थोड़ी सी सावधानी बरत कर बाद में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपको एक बेहतर डिवाइस खरीदने में मदद करेंगी बल्कि, आपको अन्य नुकसान से भी बचाएंगी। 

    – खरीदने से पहले फोन करें इस्तेामल

    जब भी आप यूज्ड और सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे होते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह चला कर देखसना चाहिए कई बार एसा होता है कि जब हमे अपना पसंदीदा मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर मिल रहा होता है तो हम फोन को बाहर से तो देख लेते हैं लेकिन उसे ऑपरेट करके चेक नहीं करते हैं, जिससे बाद में काफी नुकसान होता । इसलिए आप जब भी कोई यूज्ड फोन खरीदे तो कम से कम 15 मिनट तक लगातार उस फोन को चलाएं। इससे आपको फोन की प्रोसेसिंग पावर, फ्रेम रेट, टच स्क्रीन, हैंगिंग प्रॉब्लम और बैटरी हिटिंग व कैमरा परफॉर्मेंस आदि का पता चल जाएगा।

    – फोन बेचने वाले के बारे में जानकारी हो  

    अगर आप किसी भी कोई यूज़्ड फोन खरीदने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि फोन बेचने वाले से आमने-सामने मुलाकात हो और दोनों को एक दूसरे की रिहायशी लोकेशन का भी पता हो। दरअसल, कई बार फोन बेचते वक्त किए गए दावे गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में पर्सनल मीटिंग से फोन बेचने वाले के दावे को अच्छे से चेक कर सकते हैं।

    – पोर्ट्स और पार्ट्स करें चेक

    कई बार हमन फोन खरीदने की जल्दबाजी में बाहरी लुक को देखकर अक्सर पोर्ट, माइक, स्पीकर और कैमरा लेंस जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देते, जबकि फोन यूज करने के दौरान ये बहुत काम के साबित होते हैं और अगर ये ठीक से काम न करें तो आपको फोन यूज करने काफी दिक्कत होगी।

    – इनवॉइस बिल लेना न भूलें

    सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते वक्त उसका इनवॉइस बिल और फोन का रिटेल बॉक्स लेना न भूलें। अगर फोन बेचने वाला बिल या बॉक्स खराब होने या खो जाने दावा करे तो उसके इस बयान का वीडियो प्रूफ भी लें और अगर आपको बिल मिल रहा है तो फोन से *#06# डायल करके बिल में मौजूद IMEI Number और फोन का आईएमईआई नंबर को चेक करें। 

  • जालंधरः युवकों ने तेजधार हथियारों से की घरों में तोड़फोड़

    जालंधरः युवकों ने तेजधार हथियारों से की घरों में तोड़फोड़

    जालंधर/वरुणः बस्ती बावा खेल के अधीन आते मोहल्ला कच्चा कोट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से दो घरों की खिड़कियां, दरवाजे और शीशे तक तोड़े। इस दौरान शरारती अनसरों ने घर के बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। इस घटना के बाद मोहल्ले में लोग डरे हुए है। इस मामले को लेकर दोनों घरों के मालिकों का कहना है कि उनकी ना तो किसी के साथ कोई रंजिश है और ना ही कोई लड़ाई झगड़ा।

    उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मोहल्ले के रहने वाले सोनू और मट्ठी ने अपने साथ 20-25 युवकों को लाकर उनके घरों पर हमला क्यों किया। पीड़ितों ने घटना को लेकर पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए है।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन युवकों के बारे में मोहल्ला वासियों ने जानकारी दी है उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही युवकों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः BSF ने करोड़ों रुपए की हेरोइन की बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

    पंजाबः BSF ने करोड़ों रुपए की हेरोइन की बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सरहद के पास खेतों से 8 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप को बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने धुंध का फायदा उठाते हुए उसे तारों के पार खेतों में छिपाया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ से पाकिस्तानी तस्करों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया। पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से यह खेप फिरोजपुर के अंतर्गत आते गांव पीर इस्माइल खान में तारों के पार आलू के खेतों में छिपाई गई थी।

    वीरवार जब बीएसएफ के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने फैंसिंग के पास पैरों के निशान देखे। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बीएसएफ की तरफ से जब्त की गई खेप को जांच के बाद खोला गया। खेप में से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 8 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल खेप को जांच के लिए भेज दिया गया है। 

  • विदेश में पंजाबी युवक की मौत

    विदेश में पंजाबी युवक की मौत

    लुधियाना: कनाडा में पिछले कुछ दिनों से पंजाबियों की मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब कैलिफोर्निया में सलिना के नजदीक पंजाबी युवक की हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह निवासी खंडूर जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

    वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह विदेश में फ्रोजन मीट का ट्रक चलाने का काम करता था। कैलिफोर्निया के सलिना के पास जब वह ट्रक लेकर जा रहा था तो उस समय ट्रक बेकाबू होकर पलट गया जिस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

  • जेलों से 117 मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, 5 अधिकारी सस्पेंड

    जेलों से 117 मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, 5 अधिकारी सस्पेंड

    नई दिल्लीः दिल्ली स्थित मंडोली जेल में कई मोबाइल फोन बरामद होने के बाद दिल्ली कारागार विभाग ने 2 उपाधीक्षकों, एक सहायक अधीक्षक, एक प्रमुख वार्डर और एक अन्य वार्डर को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों के अनुसार, मंडोली जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा और धर्मेंद्र मौर्य, सहायक अधीक्षक सन्नी चंद्रा, प्रमुख वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया। 

    कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और जेल में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सभी कारागरों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 117 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने जेल में मोबाइल फोन भेजे जाने के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के लिए कारागार मुख्यालय में विशेष सतर्कता दल का गठन किया है। इस दल ने तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के साथ मिलकर 18 दिसंबर को भी छापेमारी की थी, जिसमें आठ मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

    बता दें कि तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में पिछले 15 दिन से लगातार छापेमारी चल रही है। छापेमारी में अब तक 117 मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। तिहाड़ के डीजी संजय बेनीवाल के आदेश पर तिहाड़ प्रशासन एक्शन ले रहा है। 14 जेल बैरेक की तलाशी ली गई, जिसमें कई गैंगस्टर्स के गुर्गों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। जेल अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टरों के गुर्गों से बरामद हुए मोबाइलों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भी चिट्ठी लिखी जा रही है। बता दें कि इन तीनों जेलों में बड़ी आसानी से मोबाइलों को लाया जा रहा है और यह सिलसिला का लंबे समय से चल रहा है। यहां लगे जैमर भी काम नहीं कर पा रहे हैं।

  • तलाक मांगने पर मिली मौत, परिवार के 5 बच्चों समेत 7 की हत्या 

    तलाक मांगने पर मिली मौत, परिवार के 5 बच्चों समेत 7 की हत्या 

    वॉशिंगटन: अमेरिका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां पत्नी के तलाक मांगने पर पति ने आपा खो दिया और 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पत्नी द्वारा तलाक मांगने की वजह से शख्स ने 5 बच्चों सहित अपने परिवार के सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें उसकी पत्नी, उसकी मां और दंपती की 3 लड़कियां और चार से 17 साल के बीच के दो लड़के भी मृत पाए गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना हनोक शहर के यूटा इलाके में घटी थी. इलाके में पुलिस को आठ शव मिले थे, उनमें से एक चार साल की बच्ची का भी शव था। अधिकारियों का कहना है कि सबके शरीर पर गोली के निशान हैं। साक्ष्य बताते हैं कि संदिग्ध ने घर में लोगों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान ले ली।

  • कोरोना के कारण पुरुषों का वीर्य हो रहा कमज़ोर !

    कोरोना के कारण पुरुषों का वीर्य हो रहा कमज़ोर !

    नई दिल्ली : कोरोना वायरस की मार झेल चुके लोगों के बारे में एक और बात सामने आई है। उनपर एक रिसर्च की गई है जिसमें हैरान करने वाली बात सामने आई है। रिसर्च के मुताबिक, जिन पुरुषों को कोविड वायरस ने अपनी चपेट में लिया है, उनके वीर्य में कमी आ रही है। एम्स पटना, दिल्ली और आंध्र के मंगलागरी के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए एक रिसर्च में पता चला है कि कोविड-19 वीर्य की क्वालिटी को प्रभावित करता है। यह रिसर्च अक्टूबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच एम्स पटना में कोविड-19 के इलाज के लिए एडमिट 19 से 43 साल के बीच के 30 पुरुषों के वीर्य की जांच पर आधारित है। इस जांच को स्पर्म काउंट टेस्ट भी कहा जाता है। कोविड मरीजों के वीर्य का पहला टेस्ट संक्रमण के तुरंत बाद किया गया था और दूसरा टेस्ट ढाई महीने के अंतराल के बाद किया गया। इस दौरान पता चला कि कोरोना वायरस वीर्य में मौजूद नहीं था, लेकिन पहले नमूने में इन पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता खराब थी। ढाई महीने के अंतराल के बाद भी वीर्य की स्थिति कुछ बेहतर नहीं थी।

    सीड्स ऑफ इनोसेंस आईवीएफ सेंटर की संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा, ‘कोविड-19 के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता में आई कमी को लेकर पूरी दुनिया में अध्ययन किया जा रहा है। इन अध्ययनों का एक डेटा भी तैयार किया जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे आईवीएफ से पहले मरीजों के वीर्य की गुणवत्ता की जांच करने की सलाह देते हैं। हालिया कुछ रिसर्च के आधार पर डॉ सतीश पी दीपांकर का कहना है कि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी क्लीनिक और शुक्राणु बैंक को कोविड -19 से पीड़ित रह चुके पुरुषों के वीर्य का आकलन करने पर विचार करना चाहिए। जब तक वीर्य की गुणवत्ता सामान्य नहीं हो जाती, तब तक इस रिसर्च को जारी रखना चाहिए।

  • पंजाबः जालंधर सहित इन शहरों में शिमला से ज्यादा ठंड 

    पंजाबः जालंधर सहित इन शहरों में शिमला से ज्यादा ठंड 

    चंडीगढ़ः पंजाब के आठ शहर शिमला से ज्यादा ठंडे चल रहे हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर 13.0, बठिंडा 14.2, जालंधर 12.3, पठानकोट 12.0, लुधियाना 11.6, फिरोजपुर 14.2 और गुरदासपुर का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। गुरुवार को भी पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में रहा। दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

    अगले दो दिन भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में गुरदासपुर सबसे ठंडा दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान इस दौरान जहां 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वीरवार को राज्य के अन्य स्थानों में बठिंडा में 3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7, पटियाला में 5, अमृतसर में 5.5 जबकि मोहाली में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में रात को 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    7 जनवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी से आएगा। इससे पहाड़ों में आठ से दस जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद 12 जनवरी को दूसरा विक्षोभ आएगा। इससे भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान ठंडी हवाएं रुकेगी और मैदानी इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से बर्फीली हवाएं आएंगी। इससे तापमान और नीचे आएंगे।