Blog

  • जालंधर सहित पंजाब में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़ : पंजाब समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं जालंधर में भी भूकंप के झटके महसूस कए गए। इससे लोग डरे, सहमे नजर आए और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। 

  • उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख को जिला शिकायत कमेटी का गठन

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों की दृष्टि से कार्यरत उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख के लिए जिला शिकायत कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को संयोजक और क्रेडिट योजना अधिकारी व जिला कोषाधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

    जारी आदेश के मुताबिक यह समिति जिले में तैनात उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख करेगी तथा यह सुनिश्चित बनाएगी कि इन टीमों के अभियानों से आम नागरिकों को बेवजह किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए कमेटी को नियमित तौर पर हर 24 घंटे में एक बार बैठक करने को कहा गया है।

    इसके अलावा कमेटी चुनावी व्यय निगरानी को लेकर निर्वाचन आयोग के तय मानकों (एसओपी) का पालन नहीं करने वाले उड़न दस्तों और  स्थैतिक  निगरानी टीमों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करेगी।

    बता दें, लोक सभा सामान्य निर्वाचन और जिले में 2 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें चेकिंग और पूछ पड़ताल के साथ साथ नकदी लाने ले जाने, वाहनों की आवाजाही समेत हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। उनकी कार्यप्रणाली से आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इस उद्देश्य से इस जिला शिकायत कमेटी का गठन किया गया है।

  • जालंधर: इस कालोनी से कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: महानगर में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन ही चोरी की वारदातें सामने देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला जालंधर एक कॉलोनी से सामने आया है। सीसीटीवी में कैद यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। 

    जानकारी के मुताबिक थाना 2 के अंतर्गत आते ही BSF कॉलोनी में चोर घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चुराकर फ़रार हो गई और घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    BSF कॉलोनी के रहने विवेक ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सुबह तीन से 4 युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर दाख़िल हुए और उसके बाद वह घर के बाहर खड़ी गाड़ी का ताला खोलकर उसे चुरा कर फरार हो गए, जिसका पता पीड़ित परिवार को सुबह चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

  • बदोली में भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बदोली में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सभी भक्तों  को श्रीधामवृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी महाराज द्वारा पंचम दिवस की कथा श्रवण कराई गई, जिसमे श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है।

    सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं।

    पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोप बालकों ने जाकर यशोदा माता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदा माता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, वैद्युत, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्णज्योतिर्मण्डल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, महतत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त दीखने लगे।

    पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यहब्रज, ब्रज में नन्द बाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाल लीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में बैठायेगी, न दूध पिलायेगी और न मारेगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गयीं।

    स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड कर गिरिराज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिरिराज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया उपरांत सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
  • हरोली, ऊना विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों का होगा आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल रविवार को हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि इन सम्मेलनों में खुद केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन सुबह 10:00 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर भवन बसदेहड़ा के साथ में आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। जबकि इसके बाद बाद दोपहर बाद 2:00 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर भवन हरोली के साथ  केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगे और यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरोली भाजपा के नेता प्रोफेसर रामकुमार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारियां प्रदान की जाएगी।
  • सलोह में रेडकर दुकान से पकड़ी अवैध शराब, हरोली पुलिस ने किया मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की टीम SI प्रकाश चन्द , हैड कांस्टेबल सन्नी शर्मा चुनावी प्रक्रिया के चलते अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतू गश्त पर थे, तो सुचना प्राप्त हुई कि सलोह में नीरज पुरी निवासी गांव व डा0 सलोह तह0 हरोली जिला ऊना अपनी अण्डा नमकीन इत्यादि की दुकान में ग्राहकों को पैग सेल करके शराब पिलाने का धन्धा करता है । जिस पर हरोली पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर रैड करी गई तो दुकान के अन्दर से 05 अदद बोतल शराब देसी मार्का सन्तरा बरामद हुई । आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है ।
  • सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सतपाल सिंह सत्ती ने संतोषगढ़ वार्ड नंबर तीन सरवण सैनी के घर, कुठार खुर्द, कुठार कलां, जनकौर, फतेहपुर व जलग्रां टब्बा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाएं। गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस छल व कपट की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि आगामी एक जून को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, ताकि विकास का पहिया ऐसे ही आगे बढता रहे। 

    सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार शानदार कार्य कर रही हैं जिसके चलते केंद्र की सरकार ने गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हर यथा संभव कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश पिछले 10 वर्षो में विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत देश का डंका विदेशों में बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। इस दौरान नुक्कड़ सभा को शहरी इकाई भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रभाकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शादी लाल,प्रवेश शर्मा एवम नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा ने भी उपस्थित लोगो को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती के अलावा, शहरी भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजेश प्रभाकर,नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनीश राजू, पार्षद संतोख सिंह सैनी, पार्षद संदीप एडवोकेट, पार्षद किरण वाला, पूर्व पार्षद तृप्ता देवी, शहरी भाजपा इकाई सचिव बुधराज महामंत्री महेश चब्बा, उपप्रधान बलराम चब्बा, उपप्रधान प्रमेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शादी लाल, भाजपा नेता अवतार सैनी, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सैनी, महामंत्री रजत चब्बा, कृष्ण सैनी, केलाशपति, राहुल सैनी, केशव सैनी, रोहित धीमान, विजय सैनी, डॉक्टर राम कुमार, सुभाष चंद्र, नरेंद्र सिंह, कुठार कलां गांव से पूर्व प्रधान मलकीयत सिंह, वीना देवी, सुच्चा सिंह, एकता भनोट, जनकौर गांव में जगदेव जग्गा, प्रकाश चंद, शांता देवी, संजय लंबरदार, फतेहतपुर गांव से जगतार सिंह, नवदीप सिंह, चंद्रभान व पिंकी, जलग्रां टब्बा के प्रधान सुदेश कुमारी, रशपाल, अवतार काकू, पूर्व बीडीसी जंग बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  • डटवाड़ा और धमांदरी में डोर-टू-डोर अभियान से दिया “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला प्रशासन ने युवाओं और हर वर्ग के लोगों को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान छेड़ा है। इसी के तहत जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश पहुंचाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीडीओ ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत डटवाड़ा और धमांदरी में ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे सचेत किया तथा “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एवं बच्चों पर ध्यान देना है।

    उन्हें अच्छे कामों की तरफ प्रेरित करना है, बच्चों को समझना है, उनका दोस्त बनना है, और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या में शामिल होनेे वाली गतिविधियों पर नज़र रखने ताकि युवाओं को नशे जैसी गतिविधियों से दूर रखा जा सके।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर अभियान की ब्लाक कोआर्डिनेटर समाक्षी धीमान भी  मौजूद रही। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने विशेष रूप से महिला शक्ति के साथ संवाद स्थापित करते हुए नशे के बारे में सचेत किया।
  • पंजाब : सुखबीर बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री की कार्रवाई घर वापसी, देखें वीडियो

    लुधियानाः आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पहुंचे हैं, और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा और ‘टकसाली अकाली’ नेता जगदीश सिंह गरचा ने 4 साल के लंबे समय के बाद शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने का फैंसला किया है।

    शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपनी गरचा वापसी की घोषणा कि है। 80 वर्षीय गरचा ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है, लेकिन वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

  • शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य से जन जन तक पहुंच रहीं स्वीप टीमें

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ स्वीप टीमें जन जन तक पहुंच रहीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार यह टीमें रोचकता और मनोरंजन से भरे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भड़ोलियां खुर्द, बसदेहड़ा, झलेड़ा, हरोली व कैलाश नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    निर्भीक होकर करें मतदान
    वीरवार को कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह की अगुवाई में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने भड़ोलियां कलां व बसदेहड़ा में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया। कलाकारों ने मतदाताओं को एक सुंदर संदेश के जरिए बताया कि लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन में न आकर स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से चुनावों में सौ फीसदी सहभागिता सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया।

    कॉलेज प्रशिक्षुओं को बताया मतदान का महत्व
    गगरेट उपमंडल के तहत बनाए गए स्वीप नोडल अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत कैलाश नगर के तहत शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के बीएड व जेबीटी प्रशिक्षुओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया तथा अपने मत का सोच समझ कर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने का विकल्प चुनने की सुविधा है।

    जागरूकता मुहिम से जुड़कर एसएचजी समूहों ने दिया संदेश
    इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों(एचएचजी)ने ग्राम पंचायत झलेड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रुद्रा नंद ग्राम संगठन ने उपस्थित जनसमूह को मतदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा मतदान में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रेरित किया।