Blog

  • पंजाबः मजीठिया के करीबी सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है।  वहीं पार्टी को अलविदा कहकर कई चेहरे दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। इसी के बीच आज भाजपा में कई बड़े शामिल हुए हैं। मिली खबर के अनुसार श्री दरबार साहिब के पूर्व ग्रंथी कश्मीर सिंह, मजीठिया के पूर्व ओएसडी राकेश पराशर, रिटायर्ड एडीसी रणवीर सिंह सहित कई बड़े अधिकारी बीजेपी में शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर में पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने सभी को पार्टी ज्वाइन करवाई। इस दौरान भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखकर भाजपा में शामिल हुए है।

  • जालंधरः चुनाव आचार संहिता लगने के बाद DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सभी जिलों में डीसी द्वारा राजनीतिक होर्डिंग बोर्ड उतारने आदेश जारी किए जा चुके है। वहीं आज डीसी विशेष सारंगल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जालंधर में 16 लाख 42 हजार वोटर चुनाव में वोटिंग करेंगे, जिनमें से 8.5 लाख पुरुष शामिल हैं, 7 लाख 88 हजार महिलाएं शामिल है। वहीं डीसी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कहा वोटिंग के दौरान पोलिंग स्टेशन 1951 है। जबकि पोलिंग लोकेशन 1145 है। उन्होंने कहा कि वहीं इस बार 18 वर्षीय युवाओं के वोटरों की सूचि उनके पास करीब 39 हजार 800 वोटर की आई है, उन्होंने कहा कि इस दौरान अभी ओर भी युवा वोटरों की राजिस्ट्रेशन चल रही है। इस दौरान डीसी ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग करने का टारगेट है।

    वहीं उन्होंने बताया कि 7वें फेज में 1 जून को होगा और 4 जून को वोटों की गिनती की जाएंगी। डीसी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कहा कि उनके असले को लेकर कहा कि उनके पास 13 हजार 640 आर्मस है, वेपन 16 हजार 311 है। वहीं लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करने के लिए अभी 2 कंपनियां तैनात कर दी गई है, जबकि और कंपनियां जल्द तैनात कर दी जाएंगी। वहीं उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान जहां उन्हें दिक्कत आएंगी वहां पर गाड़ी मुहैय्या करवाई जा रही है। वहीं बैंकों को लेकर उम्मीदवारों के लिए निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार की बैंक की लिमिट 95 लाख निर्धारित की गई है। डीसी ने कहा कि 16 मार्च से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में 50 हजार से अधिक कैश वाले व्यक्ति के पास उसकी बैंक रसीद होना लाजमी होगी।

    इस दौरान अगर रसीद नहीं मिल रही या फिर पुलिस को लगता है कि उक्त पैसों का चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है तो उस पर कार्रवाई करते हुए पैसों को सीज कर दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिससे भी कैश बरामद होता है उसी समय उसका पंचनामा तैयार कर उसे सौंप दिया जाएगा। वहीं डीसी ने कहा कि वोटिंग के दौरान अगर किसी को व्हील चीयर की जरूरत है तो वह राजिस्ट्रर करवा सकते है, जिसके चलते उक्त वोटर को व्हील चीयर मुहैय्या करवाई जाएगी। वहीं उन्होंने वोटिंग को लेकर टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है, जहां पर कोई भी शिकायत कर सकता है। वहीं 85 की उम्र से अधिक लोगों के लिए पोस्ट बैलेट पेपर की सुविधा दी गई है, ऐसे में इस उम्र का व्यक्ति घर बैठे पोस्ट बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग कर सकता है।

    वहीं बैंक के मैनेजरों को पैसों के लेन-देन को लेकर हिदायतें जारी कर दी गई है। ऐसे में कोई भी एक लाख से अधिक की ट्रांजेक्शन करता है तो उस पर कड़ी नजर रखी जाएंगी। सुरक्षा को लेकर डीसी विशेष सारंगल ने जालंधर सिटी पुलिस के कमिश्नर स्वप्न शर्मा और रूरल पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि एरिया की सुरक्षा को लेकर उन्हें वेपन धारकों को जल्द से जल्द सभी हथियार जमा करवाने होंगे। साथ ही सिटी में 2 हजार और रूरल एरिया में 1800 के करीब पुलिस मुलाजिम सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

  • पंजाबः मूसेवाला के परिवार को मिलने पहुंचे अदाकार हॉबी धालीवाल, कही ये बात, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के घर बीते दिन बच्चे ने जन्म लिया। इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके घर नन्हें मेहमान के आने से एक बार फिर से खुशियां लौट आई है। वहीं मूसेवाला के घर लड़के के जन्म लेने के बाद लोगों का तांता लगा हुआ है। जहां अस्पताल में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग सहित कई नेता और अभिनेता पहुंच रहे है और परिवार को बधाई दे रहे है। वहीं आज पंजाबी अदाकार हॉबी धालीवाल आज अस्पताल में परिवार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें मूसेवाला के घर दोबारा खुशियां लौटी है।

    उन्होंने कहा कि शुभदीप सिद्धू का घाटा तो कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन नये जन्म में दोबारा वह परिवार में लौटा है। इस दौरान उन्होंने परिवार को हौंसला देने की अरदास की है। उन्होंने कहा कि यह परिवार की हिम्मत है कि उन्होंने इस उम्र में दोबारा मां-बाप करना बहुत बड़े हौंसले की बात है। उन्होंने कहा कि काफी समय के बाद दोबारा घर में खुशियां लौटी है। वहीं उन्होंने मूसेवाला के घर खुशियां लौटने के बाद उन पर सोशल मीडिया के जरिये तंज कसने वालों पर कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा कि भगवान उन सभी पर कृपा करें।

  • पंजाबः चुनाव आचार संहिता के बाद अब बैंकों को आदेश हुए जारी

    उल्लंघना करने पर होगी सख्त कार्रवाई 

    चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही अब बैंकों के लेनदेन पर भी चुनाव आयोग द्वारा नजर रखी जाएगी। आज से सभी बैंकों को 10 लाख रुपए से अधिक के लेनदेन से जुड़ी सारी डिटेल अपने जिले के निर्वाचन कार्यालय में देनी होगी। ताकि इस पैसे के प्रयोग को लेकर उचित पड़ताल हो सके। इसके अलावा कैश वैनों को भी तय गाइड लाइन का पालन करना होगा। सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी इस आदेश को सख्ती से लागू करवाएंगे।

    बैंक के अलावा किसी तीसरे पक्ष का कोई पैसा बैंकों की कैश वैन में नहीं जाएगा। नकदी संभालने वाली सभी आउटसोर्स एजेंसियों को कंपनी का विवरण, बैंकों द्वारा जारी पत्र और दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। इसके साथ ही इनमें तैनात कर्मचारियों के पास उचित पहचान पत्र और दस्तावेज भी होंगे। वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ाने के लिए बैंक संभावित ग्राहकों को जागरूक करेंगे।

    उम्मीदवारों के खर्च को लेकर भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। जिसमें 10 हजार रुपये से अधिक के भुगतान के लिए अभ्यर्थी के पास स्वयं या उसके एजेंट द्वारा संचालित खाता होना चाहिए। इसमें परिवार के किसी भी सदस्य का नाम शामिल नहीं होगा। व्यय बैंक खाते के माध्यम से ही किया जायेगा। सभी बैंकों और डाकघरों को ऐसे खाते खोलने होंगे ताकि उम्मीदवारों को आवश्यक सहायता मिल सके।

    इस प्रकार, उम्मीदवार को 10 हजार रुपये से अधिक का कोई भी फंड या ऋण नकद में नहीं दिया जा सकता है। इससे अधिक राशि का भुगतान चेक या ड्राफ्ट द्वारा किया जाएगा। मोहाली चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि बैंकों को सभी संदिग्ध लेनदेन की सूचना जिला चुनाव कार्यालय को देनी होगी। इस बारे में बैंकों को सूचित कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब पहुंची केन्द्रीय मंत्री ने सरकार पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कही ये बात

    लुधियानाः केन्द्रीय राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी आज लुधियाना पहुंची। जहां केंद्रिय मंत्री गुरुद्वारा और मंदिर में नतमस्तक हुई। जिसके बाद केंद्रिय मंत्री ने प्रेस वार्ता कर आप सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान केंद्रिय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाजपा की उपलब्धियां के बारें में लोगों को जागरूक किया। 

    प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रिय मंत्री ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकारों की बेरुखियों के कारण जो पंजाब देश में पहले स्थान पर था, वह आज 27वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार कहती है कि लोकसभा चुनावों में वह 13-0 जीरो के साथ जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने पंजाब के विकास के लिए काम किया है और कांग्रेस के समय जहां पूरे देश का बजट 5 लाख करोड़ था, आज अकेले पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ है।

    जब मीनाक्षी लेखी से सवाल किया गया कि पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन हो सकता है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर हाईकमान ही फैसला लेगा। मीनाक्षी लेखी के लुधियाना से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भी पार्टी हाईकमान का फैसला होगा, वही सूची तैयार करते हैं और अंतिम निर्णय वही लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी हम उस पर कायम रहेंगे। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब के मुद्दे आज उनकी नजर में आए हैं। इसके अलावा जब उनसे किसान आंदोलन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी किसान आंदोलन चल रहा है।

  • पंजाबः ट्रांसफार्म के जरिए घर में घुस रहे व्यक्ति को लगा करंट, झुलसने से उतरी चमड़ी, देखें वीडियो

    बठिंडाः विशाल नगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति ट्रांसफार्म पर चढ़कर घर में घुस रहा था। इस दौरान व्यक्ति करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में व्यक्ति के कपड़े और चमड़ी उतर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति चोरी करने के लिए ट्रांसफार्म के जरिये से घर में घुस रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेल्फेयर सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां व्यक्ति का ईलाज चल रहा है।

  • पंजाबः धारा 144 लागू, आदेश जारी 

    पटियाला: लोकसभा चुनावों का ऐलान होते ही जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं। जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी शौकत अहमद परे के आदेशों पर जहां समूह जिला के असला धारकों को अपना जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं, वहां अमन व कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। डी.सी. शौकत अहमद परे व ए.डी.सी. कंचन ने निर्देश जारी करते हुए समूह राजसी पार्टियां व संभावी उम्मीदवारों सहित चुनाव प्रचार में लगे हर व्यक्तियों को इनका पालन करने की हिदायत की है। उन्होंने कहा कि जिले में अमन कानून की स्थिति बनाए रखने सहित चुनाव शांतिमय व बिना डर भय से करवाने के यह आदेश 15 मई तक लागू रहेंगे।

    जिला मैजिस्ट्रेट शौकत अहमद परे ने पटियाला जिला के असला धारकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपना लाइसैंसी असला लोकल थाना में या लाइसैंसी असला डीलरों के पास 22 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक हर हाल जमा करवाएं। लोकसभा चुनाव अमन शांतिपूर्वक ढंग के साथ सम्पन्न करवाने के लिए फौजदारी जाब्ता संघता 1973 (1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए 15 मई 2024 तक लागू रहने वाले एक तरफा आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए यह आदेश आर्मी प्रसोनल, पैरा मिल्ट्री फोर्सिज, बावरदी पुलिस कर्मचारियों तथा बैंकों में गार्ड की नौकरी करते कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।

    डी.सी. शौकत अहमद परे ने आदेश जारी आदेशों के अनुसार कोई भी पार्टी या उम्मीदवार ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जो आपसी भाईचारे दरम्यान किसी तरह के मतभेद बढ़ाए या आपसी नफरत पैदा करे या फिर अलग-अलग जातियां, फिरकों, भाईचारों, धार्मिक या भाषा बारे दुवला तनाव पैदा करें। पार्टियां और संभावी उम्मीदवार दूसरी पार्टी या उम्मीदवारों के निजी जीवन के ऐसे पहलुओं की आलोचना से परहेज करें, जो कि उनकी सार्वजनिक गतिविधियों आदि के साथ न जुड़ा हुआ हो।

    डी.सी. शौकत अहमद परे द्वारा जारी आदेशों के तहत वोटें हासिल करने के लिए जाति या फिरकू भावनाओं की कोई अपील नहीं की जाएगी। इसी तरह धार्मिक स्थानों जिनमें गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थान आदि को भी चुनाव प्रचार आदि के काम के लिए नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। सभी पार्टियां और उम्मीदवारों को उन्होंने सभी ऐसीं गतिविधियों से बचना चाहिए जो भ्रष्ट गतीविधियां और चुनाव कानून के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आतीं हैं, जैसे कि वोटरों को पैसे या कोई कीमती वस्तु का लालच देकर भरमाना, रिश्वत देना, वोटरों को डराना और धमकाना।

    इसके बिना वोटों से 48 घंटे पहले पोलिंग स्टेशनों के 100 मीटर घेरे के अंदर चुनाव प्रचार करना, इस समय दौरान सार्वजनिक मीटिंगें करने की मनाही है जबकि चुनाव से 48 घंटे पहले तो वोटें पड़ने की प्रक्रिया बंद होने की मियाद तक वोटरों को पोलिंग स्टेशन तक छोड़ना और पोलिंग स्टेशन से लेकर जाने की भी मनाही होगी। किसी भी हालत में किसी भी व्यक्तियों के विचारों या गतिविधियों का विरोध करने के लिए उनके घरों आगे प्रदर्शन या धरने लगाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

  • पंजाबः सड़क हादसे में बाइक सवार की मौ+त

    गुरदासपुरः कलानौर कस्बे से ध्यानपुर कोटली की ओर जाने वाली सड़क पर कोटली सूरत मल्ली के पास एक अज्ञात युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह कुचल गया। लोगों का आरोप है कि  करीब एक घंटे तक उस युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा और सैकड़ों गाड़ियां वहां से गुजर रही थीं, लेकिन वहां कोई नहीं रुका और न ही कोई एंबुलेंस आई। बताया जा रहा है कि जब इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो एक घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उसे वहां से नहीं हटाया।

    इसके बाद जब पत्रकारों ने वहां पहुंचे पुलिस अधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने गाड़ी ले जाने के लिए पुलिसकर्मी भेजे हैं। लेकिन यह घटना शर्मनाक है कि आखिर हमारे प्रशासन के पास ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि पहले शव को सड़क से उठाया जा सके और उन्हें अस्पताल भेजा जाए। जिसके बाद इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जाए। हैरानी की बात यह थी कि एक घंटा बीत जाने के बावजूद सड़क सुरक्षा बल की गाड़ी भी यहां नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस के जवान शव उठाने के लिए छोटा हाथी वाहन लेकर आये। पुलिस अधिकारी के साथ दो युवक भी थे। बताया जा रहा है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि वे युवक भी वहां से भाग गये।

  • पंजाबः इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश हुई अदाकारा Neeru Bajwa, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी फिल्म अभिनेत्री नीरू बाजवा अमृतसर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने गुरु घर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इसके बाद वह अमृतसर कोर्ट पहुंचीं, जहां आज उनकी पेशी थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने मीडिया के किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया और अपनी कार में बैठकर रवाना हो गई। वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्य शिकायतकर्ता सिमरन और अमन ने बताया कि पिछले दिनों पंजाबी फिल्म बूहे बारियां रिलीज हुई थी। जिसमें बूहे बारियां के ट्रैक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस नीरू बाजवा के खिलाफ हमने विरोध प्रदर्शन किया था।

    जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसी मामले को लेकर आज अभिनेत्री की कोर्ट में पेशी थी, जिसके चलते वह कोर्ट पहुंची। इस फिल्म में नीरू बाजवा ने एससी समुदाय की बेटियों और बहनों के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म का विरोध किया और पुलिस को इसके खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। दूसरे पक्ष ने बताया कि आज अभिनेत्री ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि हमारी एकमात्र शर्त यह है कि वह उनके पवित्र वाल्मीकि तीर्थ पर आएं और वहां माथा टेकें और उनकी ओर से उन्हें माफ कर दिया जाएंगा।’
    पंजाब पुलिस के अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नीरू बाजवा बूहे बारियां फिल्म के मामले में अमृतसर कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट में पेशी के बाद वह वापस जा रहे हैं। इस मौके पर वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नीरू बाजवा और उनकी फिल्म टीम ने फिल्म ‘बूहे बारियां’ में एससी समुदाय की महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके चलते हमने नीरू बाजवा के खिलाफ समुदाय द्वारा मामला दर्ज कराया था। आज उनकी कोर्ट में पेशी थी और आज वह कोर्ट में पेश होकर राम तीर्थ पर माथा टेकेंगे, जिसके बाद उन्हें माफ कर दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि फिल्म के लेखक और निर्देशक पहले ही वाल्मीक तीर्थ पर जाकर माथा टेक चुके थे और केवल नीरू बाजवा ही माथा टेकने के लिए बची थीं। अब नीरू बाजवा भी वाल्मीकि तीर्थ पर माथा टेकने के लिए जा रही हैं। वहीं, फिल्म के लेखक ने मीडिया को बताया कि एससी भाई चारे ने हमारी फिल्म बूहे बैरियां की रिलीज पर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते हमें आज अमृतसर कोर्ट में पेशी के चलते यहां आना पड़ा और नीरू बाजवा भी यहां पहुंची। हमने एससी समुदाय से माफी मांगी है और अब से ऐसे दृश्य फिल्मों में नहीं लिए जायेंगे। जिससे उन्हें आज एससी समुदाय ने माफ कर दिया है।

  • बरसाना में ‘लड्डू मार’ होली के दौरान हुआ हादसा, कई घायल 

    मथुरा: बरसाना में ‘लड्डू मार’ होली के दौरान ‘राधा रानी मंदिर’ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच ‘राधा रानी मंदिर’ में सीढ़ी की रेलिंग टूटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए. खुद मंदिर के पुजारी ने  इस बात की जानकारी दी है.

    घटना रविवार शाम की है जब श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे. मंदिर के पुजारी के अनुसार, मंदिर में होली से पहले उत्सव का आयोजन किया गया था और जिस वक्त रेलिंग गिरी तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए थे.