Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ 1 ਕਰੋੜ ਦੀ ਐਕਸ ਗ੍ਰੇਸੀਆਂ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਚੈਕ ਕੀਤਾ ਭੇਂਟ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੂਰ: ਪੁੰਛ ਜੰਮੂ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਆਤੰਕੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਬਟਾਲਾ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਭਰਥ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਜਵਾਨ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ ਸੀ। ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਤੇ ਅੱਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੋਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਐਕਸ ਗ੍ਰੇਸੀਆਂ ਗ੍ਰਾਂਟ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਚੈਕ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਇਕ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਨਾਮ ਦਾ ਸਟੇਡੀਅਮ, ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਗੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੜਕ ਦਾ ਨਾਮ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਰੱਖਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਉੱਤੇ ਕਰੀਬ 74 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਸਟੀਮੇਟ ਤਿਆਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਡੇ ਦੇਸ ਦਾ ਸਰਮਾਇਆ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੀ ਰਹੇਗੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ਤੇ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕੇ ਬੇਸ਼ਕ ਰਾਜਨੀਤੀ ਖੇਤਰ ਚ ਸਾਡੀ ਸੋਚ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰ ਜਰੂਰ ਵੱਖ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਇਕ ਉਘੇ ਅਤੇ ਸੁਲਝੇ ਹੋਏ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਸ ਜਹਾਨ ਤੋਂ ਰੁਖਸਤ ਹੋਣ ਦਾ ਦੁੱਖ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਦੇ ਤੁਰ ਜਾਣ ਨਾਲ ਰਾਜਨੀਤੀ ਮੈਦਾਨ ਸਮੇਤ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ।

  • ਜਲੰਧਰ: ਪਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ: ਪਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ, ਵਰੁਣ/ਹਰਸ਼: ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਦੇ ਬਾਬਾ ਬੋਹੜ ਕਹੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਬੀਤੀ ਦਿਨੀਂ ਦੇਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਂਟ ਕਰਕੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਜਪਾ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਰਾਣਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਦਲ ਸਾਬ ਅਜਿਹੀ ਸ਼ਖਸੀਅਤ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਰ ਇੱਕ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਚਾਹੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਕਿਉਂ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਸੋਢੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਦਲ ਸਾਬ ਵਾਹਦ ਮੁਖਮੰਤਰੀ ਸਨ। ਜੋ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਸਮੇਂ ਸਤਿਕਾਰ ਭਾਵਨਾ ਜਰੂਰ ਰੱਖਦੇ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਪੋਕਸਮੈਨ ਜੈ ਵੀਰ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਰਗੇ ਯੁਵਾ ਲੀਡਰਾਂ ਲਈ ਵੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸੀ। ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਦਲ ਸਾਬ ਨੇ ਦੇਹਾਂਤ ਨੂੰ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ੇਰ ਯਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਵਿਧਾ ਹੋਣਾ ਆਖੀਏ ਤਾਂ ਕੋਈ ਗਲਤ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੁਸਰੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੁਸਰੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਸੀ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕਸਬਾ ਮਮਦੋਟ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਨਾਲ ਹੋਈ। ਟਕੱਰ ਦੋਰਾਨ ਇੱਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿੰਡ ਲੱਖਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਦੋ ਨੋਜਵਾਨ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਾਲੀ ਸਾਇਡ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਮਮਦੋਟ ਸਾਈਡ ਨੂੰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਗੇਟ ਕੋਲ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵਹੀਕਲ ਤੋਂ ਓਵਰ ਟੇਕ (ਕਰਾਸ) ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਅੱਗੋਂ ਆ ਰਹੇ ਟਰੈਕਟਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਭੈਣ ਦਾ ਇਕੱਲਾ ਭਰਾ ਸੀ। ਮੋਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪਿੰਡ ਲੱਖਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਹਿਠਾੜ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਗਏ ਸਨ ਤਾਂ ਵਾਪਸੀ ਆਉਦੇ ਸਮੇਂ ਏਨਾ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਇੱਕ ਟਰੈਕਟਰ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ(18) ਪੁੱਤਰ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਨੋਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • राशन कार्ड धारकों को अनाज सहित मिलेंगे इतने गैस सिलेंडर फ्री, करना होगा ये छोटा-सा काम

    राशन कार्ड धारकों को अनाज सहित मिलेंगे इतने गैस सिलेंडर फ्री, करना होगा ये छोटा-सा काम

    नई दिल्लीः अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र राज्य सरकार राशन कार्ड धारकों की लगातार नए फैसले ले रही है। इसी बीच अब अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जिसका फायदा प्रदेश के हजारों कार्ड धारकों को होगा। 

    तीन गैस सिलेंडर मुफ्त

    अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सिलेंडर का लाभ मिलने जा रहा है। दरअसल उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। पिछले वित्तीय वर्ष की तरह इस बार भी उन्हें तीन गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। हल्द्वानी के डीएम धीराज गब्रियाल ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2023 में अप्रैल से जुलाई के मध्य पहले और अगस्त से नवंबर के मध्य दूसरे सिलेंडर का लाभ मिलेगा जबकि दिसंबर और मार्च के बीच तीसरे सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। वही सिलेंडर भरवा के समय कार्ड धारकों को पैसा देना होगा। बाद में उनके खाते में पैसे वापस किए जाएंगे।

    कनेक्शन लेना होगा जरूरी

    इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि जिले के समस्त अंत्योदय राशनकार्ड धारियों की मैपिंग की जा चुकी है। राशन कार्ड धारकों को पहले अपनी गैस एजेंसी में पैसा जमा कर सिलेंडर लेना होगा। बाद में उनके खाते में डीवीटी के माध्यम से उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। इसके साथ ही यदि अंत्योदय कार्डधारक 4 महीने में सिलेंडर रिफिल नहीं करवाते हैं तो उपभोक्ता के निशुल्क कोटा को स्वत ही समाप्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के पास गैस कनेक्शन नहीं है। उन्हें कनेक्शन लेना होगा। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।

  • पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

    अबोहर : काउंटर इंटेलिजेंस सब यूनिट देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उनकी टीम ने गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट से 3 युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ देर रात मालोट रोड स्थित गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में बस स्टैंड के पास खड़े हो गए और पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।

    जिसके बाद उक्त युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ दौरान आरोपियों की पहचान लवीश पुत्र रविंदर पाल निवासी कृष्णा नगर गली नंबर 4 मलोट, जितिंदर उर्फ ​​काला पुत्र मल सिंह गांव कोठे ठगनियां फाजिल्का और कुलविंदर उर्फ किंदू पुत्र किशन सिंह निवासी बहिकखास, फाजिल्का के रूप में हुई है। इन तीनों युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से 315 बोर के 2 देसी पिस्टल व 32 बोर की एक पिस्टल, 2 मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देखें Live

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देखें Live

    चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एंबुलेंस के चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पुष्पवर्षा की गई। पूर्व सीएम का बादल का पार्थिव शरीर अस्पताल से शिरोमणि अकाली दल पार्टी कार्यालय रखा गया। वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकाली दल के मुख्य कार्यालय में पहुंच गए है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। 

    बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा के रास्ते गांव बादल पहुंचेगी। 

  • पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में Indus Hospital के क्लीनिकल डायरेक्टर Surinder Bedi  नामजद 

    पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में Indus Hospital के क्लीनिकल डायरेक्टर Surinder Bedi नामजद 

    डेराबस्सीः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में बनाई गई एसआईटी के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इंडस अस्पताल के क्लीनिकल डायरेक्टर सुरिंदर सिंह बेदी को एसआईटी की सिफारिश पर नामजद किया गया है। डॉ एसएस बेदी किडनी ट्रांसप्लांट अस्पताल की अप्रूवल कमेटी के अहम सदस्य थे। पुलिस ने देर रात डॉ. बेदी का नाम लेने के बाद अगले दिन उनके घर पर छापेमारी की। लेकिन मोहाली स्थित उनके घर पर सिर्फ उनके पिता ही मिले, जबकि डॉ. बेदी पहले ही फरार हो चुके थे। इस संबंध में एसआईटी सदस्य एएसपी डॉ. दर्पण कौर अहलूवालिया ने बताया कि जांच में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में बेदी की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि डॉ. बेदी अस्पताल से पूरी मंजूरी देते थे। उन्होंने कहा कि एक किडनी के लिए एक जरूरतमंद मरीज से करीब 25 लाख रुपये वसूले जाते थे।

    जिसमें से डॉ. बेदी बड़ा हिस्सा खुद लेते थे। अभिषेक के बयान में अस्पताल की डॉक्टर बेदी का नाम सामने आया था। इसी के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की गई, जिसमें उनकी अहम भूमिका पाते हुए उन्हें नामजद किया गया है। बता दें कि पिछले 3 साल के दौरान अस्पताल द्वारा 35 किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं, जिसमें अब तक 19 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट के 7 मामले सामने आए हैं। जबकि 16 मरीजों के दस्तावेजों की पुष्टि होनी बाकी है।

  • बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हुई प्रेमिका

    बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हुई प्रेमिका

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया। एक दिन मौका देखकर दोनों घर से साथ भाग गए। लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था। इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी। जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी।

    धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी। इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला। लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां। थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं।

    इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया। एसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी, लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथला गुरुद्वारा साहिब में निहंगों गुटों में झड़प का मामला, एक गिरफ्तार

    कपूरथला गुरुद्वारा साहिब में निहंगों गुटों में झड़प का मामला, एक गिरफ्तार

    कपूरथला : जिले के स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब बाविया में दो दिन पहले निहंगों में झड़प का मामला सामने आया था। इस झड़प की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें दो पक्षों में तलवारे भी चली थी। जिसके बाद थाना सिटी की पुलिस ने निहंगों के 2 गुटों में हुई झड़प के मामले में गंभीर रूप से निहंग घायल हो गया था। पुलिस ने निहंग की शिकायत पर घायल निहंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 10 लोगों को इस केस में नामजद किया है। थाना सिटी की पुलिस ने कृपाण से वार कर दूसरे निहंग को गंभीर घायल करने वाले आरोपी निहंग को छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    गिन्नी बावा के बयानों पर थाना सिटी की पुलिस खुशविन्दर सिंह, परमजीत सिंह, बब्बू वालिया, कुलवंत सिंह बाजवा, रविन्दर जीत सिंह सूरी, सिमरनजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जागीर सिंह, उज्जल सिंह तथा सुरिन्दर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी निहंग सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको पुलिस ने अदालत में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी निहंग सिमरनजीत सिंह के बयानों पर गंभीर घायल निहंग गिन्नी बावा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल थाना सिटी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब बाविया में 2 निहंग गिन्नी बावा तथा सिमरनजीत सिंह के बीच तकरार हो गई थी। जिस दौरान सिमरनजीत सिंह द्वारा तलवार से किए गए हमले में गिन्नी बावा को गंभीर चोटे आई थीं, जिसको लेकर गंभीर रुप से घायल होने पर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रैफर कर दिया था। 

  • पंजाबः अकाली दल के दफ्तर लाया गया पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर, देखें Live

    पंजाबः अकाली दल के दफ्तर लाया गया पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर, देखें Live

    चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एंबुलेंस के चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पुष्पवर्षा की गई। पूर्व सीएम का बादल का पार्थिव शरीर अस्पताल से शिरोमणि अकाली दल पार्टी कार्यालय ले जाया जा रहा है। प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे है। प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटे गया है। पार्टी कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हैं। हर कोई अपने नेता के अंतिम दर्शन करना चाहता है। लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल वीरवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा।

    प्रकाश सिंह बादल के अतिंम दर्शन के लिए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब की पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌ठल, हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर के अलावा अकाली नेता पहुंचे और उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दोपहर बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बठिंडा-बादल रोड पर किन्नुओं के बाग में 2 एकड़ में जगह खाली की जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा। बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है।