Blog

  • पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। राहों रोड़ स्थित गांव में बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान वहां बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके से ग्रेनेड बरामद हुआ है, जोकि काफी पुराना है, और उस पर जंग लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ऐहतियातन बम के  आस-पास मिट्टी की बोरिया रखवा दी है।

  • पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    अमृतसरः पंजाब सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अर्शदीप सिंह ने गोल्डन गेट के पास अमृतसर आने वाली और अमृतसर से जाने वाली बसों, टिप्पर व स्कूल बसों की चैकिंग की। इस कार्रवाई के बीच 9 वाहनों को जब्त किया गया।

    आरटीए विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, विभाग ने कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें प्राइवेट बसें, स्कूल बसें और टिप्पर शामिल हैं। विभाग की तरफ से टैक्स न भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कागजों की कमी और टैक्स की अदायगी न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरटीए के अधिकारी अर्शदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन मुहिम को चलाया है।

    स्कूल बसों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बस के अंदर कैमरा, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट्स, सीट के अनुसार बच्चों की गिनती आदि जरूरी नियम हैं। इनकी पालना नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आरटीए की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 4 बसें और 5 ट्रक व टिप्पर शामिल हैं। वाहनों के पास परमिट नहीं था। इतना ही नहीं, कुछ ने समय से टैक्स की अदायगी भी नहीं की थी।

  • फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः गुड़गांव के एक फाइव स्टार होटल में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी ईस्ट, बम निरोधी दस्ता फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह होटल एक मॉल में स्थित है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि होटल में बम है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • पंजाबः सतलुज दरिया पर पुलिस की रेड, अवैध माइनिंग को लेकर इलाके में की नाकाबंदी

    पंजाबः सतलुज दरिया पर पुलिस की रेड, अवैध माइनिंग को लेकर इलाके में की नाकाबंदी

    खन्ना : राज्य में अवैध माइनिंग को लेकर मान सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। ताजा मामला खन्ना से सामने आया है। जहां खन्ना की एसपी प्रज्ञा जैन द्वारा पुलिस पार्टी सहित सतलुज दरिया बांध पर रेड की गई। पुलिस ने करीब 3 घंटे तक इलाके में नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस द्वारा दरिया के आस-पास के गांव में भी चेकिंग की गई। जानकारी देते हुए एसपी प्रज्ञा जैन ने बताया की उन्हें लगातार सतलुज दरिया पर अवैध माइनिंग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि सरकार और पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    पंजाबः पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला 

    चंडीगढ़: पंजाब में पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल, पिछली सुनवाई दौरान कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 13 सितंबर तक रोक लगा दी थी। वहीं आज कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 28 सितंबर तक लगाई रोक को जारी रखने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में पंजाब सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा है।

    बता दें कि गिलजियां ने अपने खिलाफ हुई एफआईआर को रद्द करने के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी। गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को वन घोटाले में नामजद किया था, जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है। 

  • पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    लुधियानाः जिले के कस्बा खन्ना में एक महिला की दलेरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चेन छीनने आए बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया। महिला ने उनसे मुकाबला किया, लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गई, लेकिन बदमाश उसकी चेन नहीं छीन पाए। घटना खन्ना के पीरखाना रोड की है। चौधरी भीषण प्रकाश पार्क के पास स्कूटी पर आ रही टीचर गले से चेन झपटने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला ने 10 मिनट तक झपटमारों का डटकर मुकाबला किया।

    काफी खींचतान भी हुई, लेकिन महिला ने बाइक पर बैठे बदमाश को नीचे गिरा दिया। बाइक सवार जैसे ही महिला के गले से चेन झपटने लगे तो उसने पीछे बैठे युवक को दबोच लिया। बाइक सवार महिला को घसीटते हुए ले गए, लेकिन महिला ने युवक को नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोग भी घरों से बाहर आ गए। इस आपाधापी में भागते हुए महिला गिर भी गई, लेकिन बाइक सवार को उसने छोड़ा नहीं। महिला की दलेरी के सामने आखिरकार बाइक सवार बदमाश घुटने टेक गया और जान बचाकर साथी सहित भागा।

    पीड़ित टीचर मीनू ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर स्कूटी पर घर आ रही थी। बाइक सवार पहले से उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के आकर रूकी तो बाइक सवारों ने उसके गले में पहनी चेन को झपटना चाहा, लेकिन उसने तुरंत बाइक सवार को धक्का देते हुए पकड़ लिया। बाइक सवार उसे घसीटते हुए ले गए, लेकिन उसने युवक को नहीं छोड़ा।

    महिला से छुड़ाने के चक्कर में युवक भी गिर गया। इतने में महिला ने शोर मचाया तो पड़ाेसी इक्ट्ठे हो गए। लोगों को इक्ट्ठा होता देख कर बाइक सवार मौके से जान बचाकर भाग गए। बदमाशों के हाथ सिर्फ महिला की चुन्नरी ही लगी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः पाकिस्तानी आतंकवादी रिंदा का साथी गिरफ्तार 

    पंजाबः पाकिस्तानी आतंकवादी रिंदा का साथी गिरफ्तार 

    मोहालीः स्टेट स्पेशल सेल ने कथित आतंकी लखबीर लंडा के करीबी सहयोगी अनमोलदीप सोनी को खरड़ से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अनमोलदीप सोनी नशा तस्करी के मामलों में शामिल है। इस दौरान  अनमोल से 103 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। आरोपी लखबीर लांडा आतंकी रिंदा के साथ मिलकर गैंग चला रहा है। पुलिस के मुताबिक अनमोलदीप सोनी तरनतारन का रहने वाला है और फिलहाल स्टेट स्पेशल सेल की हिरासत में है।

  • पंजाबः बालटाना की फर्नीचर मार्किट में लगी भयानक आग

    पंजाबः बालटाना की फर्नीचर मार्किट में लगी भयानक आग

    जीरकपुर: जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में बालटाना की फर्नीचर मार्किट में आज सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। जहां विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से हुए जान माल के नुकसान के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

  • पंजाब सरकार को झटका, घर-घर आटा स्कीम योजना पर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाब सरकार को झटका, घर-घर आटा स्कीम योजना पर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। घर-घर आटा स्कीम योजना पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। दरअसल, एनएफएसए डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए घर-घर आटा स्कीम पर रोक लगा दी है, जिससे पूरे पंजाब में डिपो धारकों में खुशी की लहर है।

  • बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 1.5 किलो RDX किया बरामद

    बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 1.5 किलो RDX किया बरामद

    कैथल: हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार को कैथल में डेढ़ किलो आरडीएक्स बरामद हुआ जिसे बम निरोधक दस्ते ने समय रहते इसे निष्क्रिय कर गया। विस्फोटक सामग्री कैथल-जींद रोज पर गांव देवबन के कैंची चौक पर साइन बोर्ड के नीचे झाड़ियों में एक पैकेट में छिपाकर रखा गया था। पैकेट में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, मैकेनिज्म, नौ बोल्ट की बैटरी, मेगनेट लगा एक आयरन बॉक्स भी था। हरियाणा में पिछले चार महीने में तीसरी बार बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।

    इससे पहले करनालल और शाहबाद में विस्फोटक मिला था। करनाल में गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा का नाम आया था। करनाल स्थित मधुबन की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरडीएक्स को निष्क्रिय कर दिया। इसी के साथ हरियाणा में एक बार फिर आतंकी साजिश नाकाम हुई। इसी के साथ शक की सुई एक बार फिर पाकिस्तान पर जा रही है। कहा जा रहा है कि ड्रोन के जरिए विस्फोटक पदार्थ भारत भेजे जा रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब के गैंगस्टर्स का सहारा ले रही है।

    हरियाणा के अलावा पंजाब में भी ऐसे विस्फोटक लगातार मिल रहे हैं। कभी टिफिन बम के जरिए साजिश को अंजाम देने की कोशिश हो रही है तो कभी आईईडी के जरिए दहशत फैलाने का प्रयास हो रहा है। यह चार महीने में तीसरा बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने का मामला है। इससे पहले करनाल और शाहबाद में विस्फोटक मिला था। करनाल वाले मामले में हरविंदर सिंह रिंडा का नाम आया था जो कि पहले गैंगस्टर था अब आईएसआई के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। करनाल में मई महीने में साजिश का पर्दाफाश हुआ था। जब जांच एजेंसी ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में आईईडी और दूसरे हथियार मिले थे।

    जांच एजेसियों के मुताबिक, अब कैथल वाले मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा जा सकता है जहां पर मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा कोई आतंकी सरगना हो। सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि इन विस्फोटकों को देश के दूसरे राज्यों में ले जाने की तैयारी रहती है। सूत्रों के अनुसार, अभी कैथल वाले मामले में यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोटक को कहां ले जाया जा रहा था। दरअसल, आईएसआई हैंडलर या फिर मॉड्यूल एक जगह पर आरडीएक्स छोड़ देते हैं और फिर आगे किसको उठाना है ये नहीं बताते हैं। फिर किसी की ड्यूटी लगाते हैं कि आप फलां जगह पर जाइए और वहां पर बॉक्स मिलेगा उसमें यह चीज रखी है आपको उसे दिल्ली या किसी और जगह छोड़ देनी है। खालिस्तान के समय से पंजाब में यह ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में जांच एजेंसियों को विस्फोटक को असली सोर्स पता करने में मुश्किल आती है।