Entertainmentझाड़माजरी में कामगारों के लिए लगाया जागरूकता शिविर

झाड़माजरी में कामगारों के लिए लगाया जागरूकता शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
शिविर में ईएसआईसी ईपीएफ व श्रम विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

बद्दी/ सचिन बैंसल:  ईएसआई, ईपीएफ व श्रम विभाग का सामुहिक जागृति शिविर का  आयोजन किया गया। झाड़माजरी के हिलटाप ईनोवा केपटेप कंपनी में बुधवार को ईएसआईसी,  इपीएफ व राज्य श्रम विभाग की ओर से कामगारों के लिए एक सामुहिक कैंप लगाया गया जिसमें ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक अलोक रंजन, ईपीएफ के इनफोर्समेंट आफिसर दीपक शर्मा, श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट व  सेवा निवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बतौर विशेष अतिथि भाग लिया। शिविर में ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक अलोक रंजन ने कहा कि जो कामगार 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन पाता है। वह पहले ही दिन से स्वयं तथा उसका परिवार चिकित्सा लाभ का पात्र है।

पहले ही दिन से कामगार जब अपने निवास स्थान से ड्‌यूटी पर आता है और ड्यूटी करने के बाद जब अपने निवास स्थान पर वापस जाता है तो इस पूरी अवधि के दौरान यदि बीमित दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसे पूर्ण उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है तथा उस मामले को रोजगार चोट के रूप में माना जाता है और अंग भंग होने आजीन पेंशन मिलती है तथा मृत्यु की दशा में उनके आश्रितों को आजीवन पेंशन मिलती है। ईपीएस के इंफ्रोस्मेट आफिसर दीपक शर्मा ने कहा कि ईपीएफ में पंजीकृत कर्मचारी को मृत्यु के मामले में ईडीएलआई योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये से 4 लाख तक की राशि एक मुश्त बीमा की रूप में दी जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि कामगार को आवास निर्माण, आवास मुरम्मत, शादी, बच्चों की पढाई व बीमारी की दशा में अग्रिम राशि देने का प्रावधान है और कर्मचारी अपना ईपीएफ निकलवाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ कर दोबारा नौकरी करने के लिए प्रयास न करें। उससे उनकी पेंशन में बहुत फर्क पड़ता है। श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ठ ने कहा कि सरकार ने असगंठित मजदूरों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना चलाई है। जो कि 18 से 60 साल तक के कामगारों पर लागू है। तथा एक साल में कुल 90 दिन विभिन्न मालिकों के अधीन काम करने पर उन्हें सभी लाभ मिलेंगे। जिसमें मृत्यु हित लाभ, दुर्घटना हितलाभ,  दाह संस्कार हितलाभ, संतान शिक्षा हितलाभ, प्रसुती हितलाभ आदि मिलता है।

देवव्रत यादव ने कहा कि कोई भी कामगार जो उद्योग में काम करता है तथा ईसआईसी में पंजीकृत है। यदि वह अवकाश पर जाता है तो अवकाश का समय तथा गंतव्य स्टेशन के साथ प्रबंधन से छुट्‌टी स्वीकृत करा कर जाएं। जिससे उनके जाते समय या आते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोजगार चोट के रूप में गिना जा सके तथा  पेंशन का हितलाभ मिल सके। पीएफ बार निकलवाने से परहेज किया जाए। जिससे मजदूर को सेवानिवृति के समय मिलने वाली पेंशन पूर्ण रूप में मिल सके। भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, जिला सचिव राजू भारद्वाज, खेमराज विक्की, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक के संयुक्त सचिव राजन गोयल, भूपेंद्र, कमलेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...