नई दिल्ली: ताइवान स्टॉक मार्केट ने भारत को दुनिया के टॉप-5 सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट से बाहर किया था। वहीं अब एक अन्य एशियाई इकोनॉमी साउथ कोरिया भारत से आगे निकल गई है। भारत लिस्ट में एक पायदान और नीचे आ गया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों पर नजर डालें। साउथ कोरियाई मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस साल 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। जबकि इसकी तुलना में भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू कम होकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।
दलाल स्ट्रीट के लिए ये बेहद बहुत कम समय में दूसरा बड़ा झटका है। पहले से ही विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली रुपये में तेज गिरावट, बढ़ती एनर्जी कॉस्ट और धीमी इनकम ग्रोथ से जूझ रही है। शेयर बाजार की वैल्यू का ये अंतर इसलिए भी साफ रुप से दिखाई पड़ता है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था साउथ कोरिया की अर्थव्यवस्था से दोगुनी से भी बड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी की आईएमएफ के अनुमानों को देखें तो भारत की अर्थव्यवस्था इस साल लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है जबकि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था के लिए अनुमान 1.93 ट्रिलियन डॉलर है।

भारत के लिए बुरी खबर, दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में छा गए Indian Store
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.