Entertainmentबद्दी के वार्ड दो में हुआ राम नाम का गुणगान

बद्दी के वार्ड दो में हुआ राम नाम का गुणगान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दीसचिन बैेसल: नेपाल के जनकपुर धाम से आए बाल संत मनोज दास महाराज ने संगीतमय रामायण का बद्दी मेंं गुणगान किया। कौशल परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम मे संत मनोज दास ने बताया कि सीतामड़ी बिहार में पनौड़ा धाम  है। यहां पर सीता माता की उत्पति हुई थी। पहले इसका नाम सीता माही था। जिसका अर्थ है सीता माता धरती से पैदा हुई लेकिन बाद में इसका नाम बिगाड़ कर सीतामड़ी रख दिया है। 

 मिथला राज्य में जब आकाल पड़ गया तो संतो के कहने के बाद राजा जनक ने हल चलाया था और हल की नोक मिट्टी की हंडी में लगी जिसे  खोद कर निकला तो उसमें कन्या थी। जनक इस कन्या को अपने घर ले गए और इनका नामकरण सीता रखा। वर्तमान में इस धाम में माता सीता का भव्य मंदिर का निर्माण होना  है। यहां के लोगों ने मंदिर बनाने के लिए 22 ए$कड़ जमीन दान की है। यहां पर आयोध्या के श्री राम जैसा भव्य मंदिर बनाने की योजना है। 

उन्होंने बताया कि इस पनौड़ा धाम के कलना से शिवरात्रि के दूसरे दिन एक परिक्रमा शुरू होती है तो जनकपुरी में जाकर समाप्त होती है। इस बीच सभी स्थान आते है जहा पर भगवान श्रीराम रूके और उन्होंने वहां पर कुछ न कुछ क्रीड़ा की थी। जहां पर भगवान राम ने धनुष तोड़ा उस स्थान से होते हुए यह प्ररिक्रमा दस दिन पूरी होती है।  इस परिक्रमा कार्यक्रम में लाखों  भक्त भाग लेते है। 

16 वर्ष की आयु से 1998 से पंजाब के माछीवाड़ा की दुर्गा मंदिर से रामायण की कथा शुरू करने वाला संत मनोज दास ने अभी तक हजारों स्थानों पर रामायण की कथा कर दी है।  बद्दी में कथा के दरौान उन्होंने करो हरिनाम का सिमरन, मै  तो चली वंृदावन राणा जी समेत दर्जनों भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर विवश किया। बद्दी के विमल कुमार ने ढोलक व सचिन बैंसल ने चिमटा से उनका साथ दिया। कथा के समाप्ति पर कृष्ण कौशल, अंजलि कौशल, वंदना कौशल, कविता कौशल ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बीरबल दास, तरक्की लाल कौशल, महेश  कुमार, शिव कुमार,  रमन कौशल,चारूविंद कौशल,  अरिंदम कौशल,  शीला देवी, नीलम कौशल, भारवी, काशवी, विरेंद्र कौशल अपनी धर्मपत्नी के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...