Entertainment2 करोड़ की लागत से चमकेगा बददी बाजार

2 करोड़ की लागत से चमकेगा बददी बाजार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे सीपीएस रामकुमार चौधरी
आप मेरा साथ दो बद्दी को चंडीगढ़ बना दूंगा : रामकुमार
बददी/ सचिन बैंसल : व्यापार मंडल बद्दी ने सीपीएस  व दून विधायक चौधरी रामकुमार के साथ मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। नव वर्ष के आगमन पर विधायक रामकुमार चौधरी बद्दी बाजार पहुंचे। जहां व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा रामकुमार चौधरी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। व्यापार मंडल बद्दी के अध्यक्ष मानसिंह कुंडलास ने चौधरी रामकुमार को हिमाचली टोपी व शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मानसिंह कुंडलस ने व्यापार मंडल की समस्याओं जैसे शौचालय की समस्या, रेडी फ़ड़ी की समस्या व सफाई को लेकर अन्य काफी समस्याओं के बारे में चौधरी रामकुमार को अवगत करवाया। चौधरी रामकुमार ने व्यापारी भाइयों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि बद्दी बाजार को चंडीगढ़ की तर्ज पर सवांरा जाएगा और जल्द ही बद्दी रेड लाइट चोंक से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौक तक बद्दी बाजार रोड को चौड़ा किया जाएगा वह डिवाइडर लगाया जाएगा।उन्होंने इस कार्य के लिए सवा सौ करोड रुपए की घोषणा की और मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को इस कार्य को करने के लिए आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे बद्दी बाजार को स्ट्रीट लाइटों से रोशन कर दिया जाएगा जिस कार्य पर 80लाख रुपए व्यय किये जाएंगे। उन्होंने कहा व्यापारी भाइयों के लिए बाजार में शौचालय बने हुए हैं उन्हें भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा और एक नया शौचालय व्यापारी भाइयों के लिए बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान न करना पड़े ।उन्होंने कहा जल्द ही एक ट्यूबवेल की योजना भी बद्दी बाजार के लिए लाई जाएगी ताकि गर्मियों में किसी भी प्रकार की पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़ा। उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए की बद्दी बाजार में पॉलिथीन की इस्तेमाल पर पूर्ण तरह रोक लगा दी जाए उन्होंने कहा कि आप सभी दुकानदारों के पास जाकर उन्हें जागरूक करें और जहां भी कहीं पॉलिथीन मिलता है पहली बार उसका चालान ना करके उसे पॉलिथीन को जप्त कर लिया जाए। अगर उसके बाद भी कोई दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल करता है तो उसका लाइसेंस जप्त किया जाए। उन्होंने रेडी फड़ी के मामले में व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बद्दी बाजार से रेडी फ़ड़ी हटा दी जाएगी और रेडी फडीयो के लिए एक स्थान चिन्हित कर दिया जाएगा जिस पर वे लोग अपनी रेडी- फड़ी लगा सके। इस मौके पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी ,उपाध्यक्ष मोहनलाल ,पार्षद सुरजीत कुंडलस, मनोनीत पार्षद रमन कौशल, राहुल बंसल, व्यापार मंडल बद्दी के उपाध्यक्ष सतीश कौशल, मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल, कपिल अग्रवाल, पंकज भंडारी, बेअंत ठाकुर, दिनेश लवाना, भजन सिंह, मामचंद गर्ग, सुभाष गर्ग ,केवल कृष्ण, सुरेंद्र कौशल, राकेश कुमार, सुशील कौशल, राजेश अग्रवाल, दलवारा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...