Entertainmentबद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन हुआ रिलीज

बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन हुआ रिलीज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जुझते आम आदमी की कहानी है कॉमन मैन 

गाने को लिखने और गाने का बस इतना मकसद सरकार के कानों तक पहुंचे आम आदमी की आवाज : जस्सी 


बददी/ सचिन बैंसल : इस मुलख दे माड़े सिस्टम दी नित आम बंदे नु मार पेंदी, न कोई फर्क हकूमत नु एह किथे साडी सार लेंदी। कुछ ऐसे ही बोलों के साथ साल के आखरी दिन 4 बजे बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। सिस्टम की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुदों के बीच पिसते आम आदमी के दर्द को जस्सी का गाना कॉमन मैन बयान करता है। आम आदमी, गरीब मजदूर के दर्द को लिखकर सन्तुष्टि मिलने की सोच रखने वाले जस्सी इससे पहले भी अपने गानों के माध्य्म से सिस्टम पर हमला बोल चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए लेखक व गायक जस्सी ने बताया कि उनका गाना कॉमन मैन आम आदमी की दुख दर्द की बयान करता है। वह आम आदमी जो आजादी के 76 साल बाद भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों का गुलाम है और इस गुलामी से उसे न तो कोई सरकार बाहर निकाल रही है और न ही कोई राजनेता। जस्सी ने कहा कि आज भी हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। 2 वक़्त की रोटी के लिए आम आदमी को जदोजहद करनी पड़ती है। उनका ये ऑडियो गाना कॉमन मैन उसी आम आदमी को समर्पित है जो रोज इस गंदे सिस्टम की वजह से कहराता है और उसके इस दर्द इस तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं। सड़क पर पड़े गड्ढों से हादसे में अपनों को खोने का दर्द, महंगाई की मार से परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी न जुटा पाने का दर्द, रिश्वत न पैसे न होने पर काम न होने का दर्द, ऐसे दर्द रोज कहीं न कहीं दम तोड़कर रह जाते हैं जिनकी दर्द की टीस सरकारों तक पहुंच ही नहीं पाती। 

जस्सी ने कहा के इस गाने को लिखने और गाने बस यही मकसद है के आम आदमी की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। जस्सी ने बताया के कॉमन मैन गाने को मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों से गुहार लगाई है के इस गाने को एक बार जरूर सुने ओर शेयर करें। कहीं न कहीं इस गाने के बोल आम आदमी को अपनी आवाज अपना दर्द लगेगा। जस्सी ने कहा के इससे पहले भी लोगों ने उनके गानों को प्यार दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है के उनका यह गाना कॉमन मैन लोगों के दिलों को छुएगा और आम आदमी की दर्द की टीस सरकार के कानों तक पहुंचेगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...