Entertainmentबॉलीवुड अभिनेता अस्पताल में हुआ भर्ती, हो रही सर्जरी

बॉलीवुड अभिनेता अस्पताल में हुआ भर्ती, हो रही सर्जरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। उन्‍हें सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती किया गया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर के कंधे में भी फ्रैक्‍चर है। अस्‍पताल में सैफ से साथ उनकी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान भी मौजूद हैं। सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट लगी है। हालांकि, यह सब कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर है। एक्‍टर के घायल होने को लेकर खान परिवार से किसी ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। सैफ अली खान इन दिनों साउथ की फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

जूनियर NTR और जान्‍हवी कपूर की इस फिल्‍म में वह ‘भहीरा’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि शूटिंग के वक्‍त ही उन्‍हें चोट लगी है, जिसके बाद अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्‍म के सेट पर सैफ अली खान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2016 में फिल्म ‘रंगून’ के सेट पर भी उनके अंगूठे में चोट लगी थी। तब भी उन्‍हें कोकिलाबेन अस्पताल में ही एडिमट किया गया था, जहां अंगूठे की मामूली सर्जरी हुई थी।

इसके अलावा फिल्म ‘क्या कहना’ के एक सीन में भी बाइक से स्‍टंट के दौरान सैफ अली खान चोटिल हो गए थे। पूरी टीम खंडाला में स्‍टंट सीन शूट कर रही थी। उन दिनों बारिश के कारण वहां कीचड़ था, ऐसे में जब सैफ ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाई तो वह कीचड़ में फिसल गई। वह बाइक से सीधे जमीन पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़े और उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। तब स्‍थानीय अस्पताल में उन्‍हें 100 टांके लगे थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...