Home Breaking News नदी में मिला 10 दिन पुराना शव, मचा हड़कंप

नदी में मिला 10 दिन पुराना शव, मचा हड़कंप

0

राजसथानः राजस्थान के करौली ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। करौली के हिंडौन रोड स्थित पांचना नदी से एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस खबर से आस पाल के इलकों में  सनसनी फैल गई। शव के बारे में जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस और करौली सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। टीम ने शव को नदी से निकालकर करौली अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचा दिया है। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। 

जानकारी देते हुए करौली सदर थाना अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शनिवार की सुबह पांचना नदी में किसी के डूबने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और नदी के आसपास जायजा लिया। टीम ने महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि नदी में मिला शव करीब 10 दिन से अधिक पुराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here