Blog

  • फ्रिज से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    फ्रिज से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    भीलवाड़ाः शहर के राम विहार इलाके में मंगलवार रात करीब 9 बजे इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। कंटेनर में बड़ी संख्या में फ्रिज लदे हुए थे। इसी के साथ गैस सिलेंडर फटने की आशंका के चलते स्थिति बेहद गंभीर हो गई। संभावित बड़े हादसे को टालने के लिए कंटेनर को तत्काल आबादी क्षेत्र से करीब आधा किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

    थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि राम विहार इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम पर कंटेनर सामान खाली करने पहुंचा था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टच हो गया, जिससे उसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कंटेनर पूरी तरह पैक होने के कारण पानी अंदर तक नहीं पहुंच सका, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर में आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    फ्रिज में भरी गैस के फटने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया। इसके साथ ही आसपास के रास्तों पर आवाजाही भी रोक दी गई, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। आग बुझाने में आ रही परेशानी को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई गई। जेसीबी की मदद से कंटेनर की बॉडी को कई जगह से तोड़ा गया, ताकि अंदर तक पानी पहुंच सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली लाइन से संपर्क बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar में बेअदबी को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने दिए जांच के आदेश

    Jalandhar में बेअदबी को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने दिए जांच के आदेश

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने जालंधर के मलाहल गांव के गुरुद्वारा साहिब में शरारती अनसंरों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग की गई बेअदबी को लेकर सख्त नोटिस लेते हुए इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा कर कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमारे जागत ज्योति गुरु हैं, जिन्होंने हमारी मौजूदगी है, इसलिए गुरु साहिब जी के मान-सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर हर समय पहरेदारी, गुरु घर के प्रबंध मजबूत और सुरक्षित बनाने में हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधों में अभी भी ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने सिख संगत को उम्मीद दी कि अपने अपने गुरुद्वारा साहिबान में हर समय पहरेदारी, चल रही हालत में कैमरों का प्रबंधन सुनिश्चित बनाएं। दूसरी ओर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस मामले की सख्त शब्दों में निंदा की है।

    एडवोकेट धामी ने कहा कि पिछले सालों के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होना बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जालंधर के माहल गांव में पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़ना सिख भावनाओं को सीधे चुनौती है। यह घटना भी बड़ी साज़िश का हिस्सा लगती है, क्योंकि यहां गुरुद्वारा साहिब में लगे कैमरे भी बंद थे।

    एडवोकेट धामी ने इस घटना के दोषियों और इसके पीछे काम कर रही ताकतों को सामने लाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर एसजीपीसी कमेटी की तरफ से सदस्य रंजीत सिंह काहलों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री मौ साहिब और धर्म प्रचार कमेटी से अधिकारियों को भेजा गया है, जिन्हें हर स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा माहौल में गुरुद्वारा कमेटियों की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वह गुरुद्वारा साहिबान में निगरानी सुनिश्चित बनाएं।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बड़े ने किया छोटे भाई का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बड़े ने किया छोटे भाई का कत्ल

    बरनालाः जिले में धनौला के गांव कुबे में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। मृतक की लाश खेत में बरामद हुई है। मृतक की पहचान 32 साल के हरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव कुबे जिला बरनाला के रूप में हुई है, जबकि कत्ल करने वाले की पहचान मृतक के बड़े भाई गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव वासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    इस मामले संबंधी डीएसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि इलाके में एक कत्ल का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस थाना लोंगावाल द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक हरजीत सिंह और गुरदीप सिंह दो सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई और मृतक के दोस्त संदीप सिंह का आपस में झगड़ा हुआ।

    झगड़े का मुख्य कारण मृतक का बड़ा भाई गुरदीप सिंह अपने छोटे भाई को नशा करने से रोक रहा था। झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई का कत्ल कर दिया, वहीं मृतक का दोस्त घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

    मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भाई के साथ ही रह रहा था। मृतक पर पहले भी 302 समेत नशे के तहत कई मुकदमें दर्ज हैं। मृतक के चाचें के पुत्र के बयानों के आधार पर मृतक के बड़े भाई गुरदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: हथियारों सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    Punjab News: हथियारों सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमृतसरः सीमा के पास से बीएसएफ और एएनटीएफ ने 3 पिस्तौल, 6 मैगज़ीन और 150 जिंदा कारतूस बरामद किए। बीएसएए और एएनटीएफ की टीम ने 3 पिस्तौल, 6 मैगज़ीन और 150 कारतूस बरामद किए गए। टीम द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है। यह बरामदगी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भिंडी औलख गांव के नजदीक की गई।

  • खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे कर्मचारी को पड़ा दौरा, तारों में लटका, मची अफरा-तफरी

    खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे कर्मचारी को पड़ा दौरा, तारों में लटका, मची अफरा-तफरी

    हिसारः जिले के फव्वारा चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहे एक कर्मचारी को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरा पड़ते ही कर्मचारी खंभे पर ही बेहोश हो गया और तारों के सहारे लटक गया। इस दौरान नीचे खड़े अन्य बिजली कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। घटना फव्वारा चौक के पास खालसा पेट्रोल पंप के सामने की है।

    जानकारी मुताबिक, खालसा पेट्रोल पंप के सामने सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली की तार बदलने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय राजली गांव के सुमेश खंभे पर चढ़कर तार बदल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नियंत्रण खो बैठा। सुमेश बेहोशी की हालत में तारों पर ही लटक गया, जिसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। बेहोश सुमेश का पाव बिजली की तार में उलझ गया, जिसे वह जमीन पर नहीं गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद सुमेश को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते नीचे उतार लिए जाने के कारण उसकी जान बच गई।

    इस मामले में बिजली विभाग के जई राजकुमार ने बताया कि युवक संध्या कंपनी के माध्यम से कच्चा कर्मचारी के तौर पर बिजली विभाग में काम करता है। उसे काम करते समय दौर आ गया जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी की हालत स्थिर है।

  • Jalandhar में फॉर्च्यूनर और चंडीगढ़ में फॉरमेंसी शॉप पर फायरिंग मामले में पुलिस ने शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar में फॉर्च्यूनर और चंडीगढ़ में फॉरमेंसी शॉप पर फायरिंग मामले में पुलिस ने शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 32 में सेवक फॉरमेंसी शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की साबा गैंग के शार्प शूटर राहुल और रौकी के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने सुबह सेक्टर-39 जिरी मंडी के पास शूटरों का एनकाउंटर कर दिया। सुबह लगभग 6 बजे हुई इस मुठभेड़ में 2 शूटर घायल हो गए, जिनकी पहचान रवि और रौकी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन आरोपियों में से एक आरोपी ने बीते दिन जालंधर रामा मंडी में फॉर्च्यूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों पर डेराबस्सी में गाड़ी छीनने के मामले में भी इन गैंगस्टरों का हाथ बताया जा रहा है। दरअसल, डेराबस्सी में गैंगस्टर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम हो गए थे। इन्होंने राजस्थान के जयपुर में भी गाड़ी छीनने की कोशिश की थी। 3 गैंगस्टर एक कार में सवार थे। पुलिस ने जब पीछा किया तो इनकी गाड़ी पोल से टकराई और तीनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में राहुल और रौकी नामक दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा साथी कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, आज आरोपियों ने एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी और 50 लाख रुपए की मांग की थी। ये फायरिंग करने के लिए ही चंडीगढ़ आए थे और पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल थे।

    जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की गाड़ी रुकवाने का इशारा किया था, लेकिन इस दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों शूटर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही सेक्टर-46 के रहने वाले रवि बिष्ट को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि मुल्जिम रवि बिष्ट सेक्टर-32 में एक लैबोरटरी चलाता है, जिसमें उसका एक पुलिस मुलाजिम साथी (पार्टनर) भी है। दोनों ने मिलकर फार्मेसी पर फायरिंग की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय काउंटर पर बैठे दुकानदार के पुत्र टनिश ने बाल-बाल बचते हुए तुरंत अपने परिवार वालों को सूचित किया था। इसके बाद दुकानदार जगदीश, वासी सेक्टर-32, मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह से एक खाली कारतूस बरामद किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो युवा एक्टिवा पर आते और फायरिंग कर फरार होते नजर आए, जिसके आधार पर मुल्जिमों की पहचान की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार और घायल मुल्जिमों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्दी ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

  • Punjab News: लगातार दूसरे दिन मौसम साफ, धूप ने बढ़ाया तापमान, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार दूसरे दिन मौसम साफ, धूप ने बढ़ाया तापमान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में आज एक बार फिर मौसम पूरी तरह साफ रहा और धुंध न के बराबर दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया है। धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली और जनजीवन सामान्य नजर आया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    लुधियाना के साथ-साथ अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भी मौसम साफ रहा। इन जिलों में भी सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई शहरों में धुंध नहीं होने के कारण दृश्यता भी बेहतर रही। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि आने वाले 2 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अमृतसर में 50 मीटर और बठिंडा में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।
  • शेयर मार्केट में आई गिरावट, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर

    शेयर मार्केट में आई गिरावट, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन 21 जनवरी, बुधवार के दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 385.82 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,794.65 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 91.50 अंक या 0.36 फीसदी फिसलकर 25,141.00 के लेवल पर ओपन हुआ था। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद दोनों ही इंडेक्सों में सुधार देखने को मिला।

    लेकिन इसके तुरंत बाद ही ये दोबारा से लाल निशान निशान पर ट्रेड करने लगे थे। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 124 अंक की गिरावट के साथ 82,055 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 18 अंक फिसलकर 25,213 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। इस तेज बिकवाली का असर निवेशकों की जेब पर साफ दिखा। साल 2026 में अब तक बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट चुका है।

    यानी कुछ ही हफ्तों में निवेशकों की बड़ी रकम बाजार से साफ हो गई। पूरे निफ्टी पैक में गिरावट हावी रही। सिर्फ डॉ रेड्डीज, टाटा कंज्यूमर और एचडीएफसी बैंक ही ऐसे शेयर रहे, जो दिन के अंत में हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। इसके उलट अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा दबाव में रहे और दिन के बड़े लूजर साबित हुए। बाजार की कमजोरी सिर्फ कुछ शेयरों तक सीमित नहीं रही।

    सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। ये तीनों सेक्टर दिन के सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट और भी तेज रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.62 प्रतिशत टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.85 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली। इससे साफ है कि छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों की घबराहट ज्यादा रही।

  • Jalandhar News: थार में डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर युवती की गुंडागर्दी, कर्मी से की मारपीट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थार में डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर युवती की गुंडागर्दी, कर्मी से की मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के गांव राउवाली इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर थार में डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर थार सवार युवती ने युवकों को बुला पंप के कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हमले के बाद घायल गांव राउवाली के रहने वाले जतिन कपूर को पंप पर साथ काम करने वालों ने इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया और थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया। जतिन कपूर ने बताया कि वह राउवाली में स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कर्मचारी हैं, उसने कहा कि एक युवती थार गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए आई थी।

    उस समय वह गाड़ी में बैठकर फोन पर बात कर रही थी। उसने युवती से पूछा कि गाड़ी डीज़ल की है या पेट्रोल की, जिस पर युवती ने पेट्रोल बताया और इसके बाद उसने गाड़ी में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। करीब 200–300 रुपये का पेट्रोल डलने के बाद उन्हें पता चला कि वह गाड़ी डीज़ल की थी। इस पर कर्मचारी ने तुरंत गलती स्वीकार करते हुए महिला से गाड़ी वहीं खड़ी करने को कहा और बताया कि गलत तेल डाल दिया गया है, जिसे निकाला जाएगा। उसने इसके लिए माफी भी मांगी।

    जतिन के मुताबिक इसके बाद महिला गाड़ी से नीचे उतरी और गाली-गलौज करने लगी, फिर हाथापाई शुरू कर दी। बाद में महिला ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने मिलकर कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। जतिन का आरोप है कि इस दौरान महिला उसका मोबाइल फोन और नकदी भी लेकर चली गई। जिसके बाद उसके साथ काम करने वाले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां भी कुछ युवकों ने उसे धमकाया, ताकि वह मेडिकल रिपोर्ट न बनवाए और मामला आगे न बढ़े। उसने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि उसके साथ हुई मारपीट की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में बेअदबी को लेकर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में बेअदबी को लेकर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के गांव माहल में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंगों की बेअदबी की एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में भारी रोष और तनाव का माहौल बन गया है। गुरुद्वारा साहिब में मौजूद श्रद्धालुओं ने इसे आस्था पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दशमेश तरुणा दल से गुरुद्वारा साहिब में पहुँचे बावा सतीश सिंह खालसा ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि गांव माहल में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में किसी शरारती तत्व ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के छह पवित्र अंगों को फाड़कर बेअदबी की है, जिसके बाद वह जत्थेबंदी के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुँचे। उन्होंने कहा जिसने भी यह घिनौनी हरकत की है। उसे बख्शा नहीं जाएगा और वह तब तक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने वाला पकड़ा नहीं जाता तब तक मोर्चा लगाकर बैठे रहेंगे और अपनी रहत मर्यादा के हिसाब से उसका इंसाफ करेंगे।

    वहीं गुरुद्वारा साहिब में पहुँचे डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी होने की सूचना मिली थी। वह टीम सहित मौके पर पहुंचे है। उनकी टीम ने गुरुद्वारा साहिब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से एक संदिग्ध के बारे में पता लगा है और उन्होंने कैमरों की मदद से आरोपित का पता कर लिया है। पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि कमेटी से बातचीत कर सारी जानकारी ले रहे हैं और बेअदबी करने वाले को बख्शा नही जाएगा।