Blog

  • Winter Carnival 2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    Winter Carnival 2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 300 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और माल रोड पहुंचकर उनका अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मनाली में पर्यटन को नई पहचान देने के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट विकसित करने की घोषणा की। इसके अलावा परिधि गृह मनाली में अतिरिक्त कमरे, बाढ़ सुरक्षा दीवारों, ओल्ड मनाली में पार्किंग निर्माण तथा सोलंग और कराल गांवों में भूस्खलन न्यूनीकरण कार्यों के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और अतिथि-सत्कार परंपरा के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार का लक्ष्य प्रदेश को प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक और स्वास्थ्य पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इको-टूरिज्म नीति लागू की गई है, ट्रैकिंग रूट विकसित किए जा रहे हैं और होम-स्टे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में सुधार किया गया है। साथ ही, हेलीपोर्ट निर्माण, रोप-वे परियोजनाएं और सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पर्यटन विकास पर्यावरण के अनुकूल हो, ताकि प्रदेश की प्राकृतिक संपदा सुरक्षित रह सके।

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस ढेर, DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस ढेर, DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    बुलेटप्रूफ जैकेट से बची सब-इंस्पेक्टर की जान

    अमृतसरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में राज्य को नशा मुक्त और गैंगस्टर मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर गैंगस्टर को काबू करने की कोशिश की, जहां पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ हो गई। इस मुकाबले में गैंगस्टर मनी प्रिंस उर्फ मनी सुरमा मारा गया। अमृतसर बार्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पंजाब पुलिस अपराधों को नष्ट करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। मनी सुरमा मूल रूप से तरनतारन जिले का रहने वाला था और उसके विरुद्ध हत्या (302), इरादा हत्या (307), एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत लगभग 50 अपराधी केस दर्ज थे। वह कई केसों में शामिल था और कई अन्य मामलों में पुलिस को तलाश थी। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को एक मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 14 जनवरी को वह गुरु नानक देव अस्पताल से पुलिस हिरासत से भागने में सफल हो गया था। डीआईजी ने बताया कि एसएसपी की अगुवाई में बनाई गई विशेष टीमें इस गैंगस्टर का पीछा कर रही थीं। आज झंडा थाना क्षेत्र में जब पुलिस ने उसको घेर लिया, तो उसने पुलिस पार्टी पर पीएफ-9 कैलिबर के विदेशी पिस्तौल के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सब-इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मनी सुरमा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत लोपोके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीआईजी ने मीडिया से भी अपील की कि ऐसे बदमाशों को बड़े- बड़े नाम देकर प्रसिद्ध न किया जाए, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल से उसके भागने की साजिश में शामिल व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है और दो मुलाजिमों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना वाली जगह पर फोरेंसिक टीमों द्वारा जांच जारी है।
  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में हिमाचल का दबदबा, एम-फिटनेस ऐप लॉन्च

    इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में हिमाचल का दबदबा, एम-फिटनेस ऐप लॉन्च

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क सुरक्षा, रोजगार सृजन और हरित मोबिलिटी को प्राथमिकता देकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2025 के बीच परिवहन विभाग ने 2,597.59 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछली सरकार की समान अवधि की तुलना में लगभग 73 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि मजबूत प्रवर्तन व्यवस्था और डिजिटल पहलों का परिणाम है।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश का अग्रणी राज्यों में शामिल होना राज्य सरकार की हरित परिवहन नीति और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वाहन फिटनेस को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं ई-चालान, ई-डिटेक्शन सिस्टम और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए प्रवर्तन को डिजिटल किया गया है।

    बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि ई-टैक्सी योजना, बसों पर सब्सिडी और वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों के माध्यम से रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर परिवहन विभाग की एम-फिटनेस ऐप का भी शुभारंभ किया गया, जिससे वाहन फिटनेस प्रक्रिया को डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी बनाया जाएगा।

    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नज़ीम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक निपुण जिन्दल, परिवहन आयुक्त नीरज कुमार, आईजी ट्रैफिक गौरव सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, कई वाहन चालकों को रौंदा, कॉलेज कर्मी की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, कई वाहन चालकों को रौंदा, कॉलेज कर्मी की मौत

    पटियालाः गांव सिद्धूवाल के नजदीक राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि नशे में धुत थार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारी। इस घटना में एक एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की टांगें टूट गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर कौर निवासी गांव बख्शीवाल के रूप में हुई है। वहीं जो दो लोग घायल हुए हैं वे प्रवासी मजदूर हैं।

    हादसे के दौरान थार में 3 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। जानकारी के मुताबिक मृतका सुखविंदर कौर थापर कॉलेज की कर्मचारी थी। वह पिछले 10-12 साल से कॉलेज में केयर टेकर का काम कर रही थी। हादसे के बाद लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया, जबकि घटना के दौरान थार में सवार 2 लोग मौके से फरार हो गए। काबू किए थार चालक को लोगों ने जमकर पीटा और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी थार चालक एनआरआई है। वहीं पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रखवा गया। इस मौके पर थाना इंचार्ज सुखदेव ने कहा कि युवक का मेडिकल करवाकर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • बाजार में आग लगने से 40 दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    बाजार में आग लगने से 40 दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    भुवनेश्वर: शहर के व्यस्त यूनिट-1 मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग रात करीब 2 बजे लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया, वहीं पुलिस द्वारा लोगों को आगे जाने से रोका गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 40 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग से 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं यहां मार्केट में मौजूद दुकानों में रखे सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की 13 गाड़ियां आग पर काबू पाने जुटी।

    वहीं दमकल विभाग के 70 अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग बुझाने के काम में किया गया। वहीं दमकल विभाग के 10 अधिकारी भी पूरी स्थिति की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे। आग इतनी भीषण था कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए 3 घंटे का समय लग गया। वहीं आग लगने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के आहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

  • कैबिनेट के 1,116 फैसले लागू, राजस्व मंत्री नेगी ने दी जानकारी

    कैबिनेट के 1,116 फैसले लागू, राजस्व मंत्री नेगी ने दी जानकारी

    शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक व औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।

    बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 1,116 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा चुका है। शेष बचे 44 निर्णयों को लेकर चर्चा की गई, जिनमें वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, जलशक्ति, बहुउद्देेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े निर्णय शामिल हैं।

    जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को इन निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हमें प्रदेश की जनता को नहीं भूलना चाहिए। राज्य सरकार का हर अधिकारी और कर्मचारी लोगों के प्रति जवाबदेह है।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस आशीष सिंहमार, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मनाली को मिली 63.56 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया परियोजनाओं का शुभारंभ

    मनाली को मिली 63.56 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया परियोजनाओं का शुभारंभ

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य का उद्घाटन किया।

    उन्होंने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बाशिंग, कुल्लू का शिलान्यास भी किया।

     

  • Jalandhar News: पवन टीनू की गैंगस्टवाद के खिलाफ आज से शुरू हुई मुहिम को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पवन टीनू की गैंगस्टवाद के खिलाफ आज से शुरू हुई मुहिम को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार शुरू हो गया। इस मामले को लेकर आज आप नेता पवन कुमार टीनू ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आज से गैंगस्टरों के खिलाफ आप सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के बाद अब युद्ध गैंगस्टरां के विरुद्ध ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान डीजीपी की ओर से सख्त मैसेज दिया गया है कि किसी भी गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब नए शब्द गैंगस्टरवाद, फिरौती का नाम मिटाने का संकल्प पंजाब सरकार ने लिया है।

    जिस तरह नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेलों में भेजा और उनकी काली कमाई से बनी इमारतों को धवस्त किया है, उसी तरह अब गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। ऐसे में जो गैंगस्टर जेलों में बैठकर लोगों में डर माहौल बना रहे है या विदेशों में बैठे गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग करते है, उनके खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान जिन लोगों ने गैंगस्टरों को बचाकर विदेश भेजा है उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    टीनू ने कहा कि पंजाब पुलिस देश की पहली पुलिस है, जिन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ यह मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में मॉर्डन तकनीक के मैथेड का इस्तेमाल किया जाएगा और पंजाब में गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाएगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693 946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब के लोगों ने नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस का साथ दिया है, उसी तरह अब गैंगस्टरवाद के खिलाफ भी वह सरकार और पुलिस का सहयोग करें ताकि गैंगस्टरवाद का खात्मा किया जाए।

    उन्होंने कहा कि पुलिस की 2000 से अधिक टीमें और करीब 12 हजार अफसर व कर्मचारी इस अभियान में जुटे हुए हैं। 72 घंटे तक ऑपरेशन चलेगा और गैंगस्टर पकड़े जाएंगे। पंजाब सरकार और डीजीपी चेतावनी दी कि पंजाब और पंजाब से बाहर बैठे किसी भी गैंगस्टर को छोड़ा नहीं जाएगा। गैंगस्टवाद को टीनू ने कहा कि वह अब भी सीधे रास्ते पर आ जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाहर बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘आफ्टेक’ नाम से एक नया सेल शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बाहर 60 गैंगस्टर बैठे हैं, यह सेल इन्हें भारत वापस लाने के लिए लीगल टूल इस्तेमाल करेगा। इनमें से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत अभी तक 31 527 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 42 हजार 251 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह वार ऑन गैंगस्टर है अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन गैंगस्टरों का साथ देने वाले भी सावधान हो जाएं। वहीं अवैध रूप से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंटों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

    पवन टीनू ने कहाकि पंजाब कई मामले में नबंर वन राज्य है। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश, बिहार, तामिलनाडू में क्राइम को लेकर हालात खराब है। टीनू ने कहा कि पंजाब एजुकेशन, सेहत और कानून व्यवस्था के मामले में काफी आगे है। लेकिन विरोधी पार्टियां बिना वजह से मुद्दा बना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गैंगस्टरों की मदद की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट लेता रहा था और सुखजिंदर रंधावा का करीबी रहा।

     

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में महिला को बंधक बनाकर 20 लाख नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में महिला को बंधक बनाकर 20 लाख नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

    मोगाः शहर के पॉश इलाके आरा रोड स्थित गली नंबर-1 में फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है। जहां 3 नकाबपोश युवक बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और खुद को प्लंबर बताकर घर में दाखिल हो गए। इस दौरान घर में अकेली महिला को बदमाशों ने बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि लुटेरों ने महिला पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में बाथरूम में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाश अलमारी तोड़कर करीब 20 से 25 लाख रुपये की नगदी और सोना लूट लिया। बताया जा रहा है कि यह रकम जमीन खरीदने के लिए इकट्ठा की गई थी। पूरे घर में खून फैला हुआ था।

    घटना के समय महिला की 13 वर्षीय बेटी ट्यूशन से लौटकर घर पहुंची। मां की चीख-पुकार सुनकर बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजा खोला और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित महिला किचेन में खाना बना रहे थे सीधा घर पर घुसते ही महिला के हाथ बांधकर पीटना शुरू कर दिया था विरोध करने पर जान से मारने की कशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

    पीड़िता महरूम निशा ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान तीन-चार युवक उनके घर में घुस आए और कहा कि उन्हें प्लंबर ने भेजा है। महिला ने उनसे दुकान पर जाकर उनके पति से बात करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने उनके गले पर बड़ी छुरी रखकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। आरोपियों ने उस कमरे में प्रवेश किया, जहां नकदी और सोना रखा था, और वहां से करीब 20–25 लाख रुपये नकद व सोना लूटकर फरार हो गए।

    इतना ही नहीं, एक हमलावर महिला के ऊपर बैठ गया और उनके कानों की बालियां, गले की सोने की चेन और हाथों में पहनी अंगूठियां उतार लीं। लुटेरे जाते समय महिला को बाथरूम में बाहर से बंद कर गए और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। उन्होंने महिला के हाथ-पैर कपड़ों से बांध दिए। जब महरूम निशा ने फिर से विरोध करने की कोशिश की, तो एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला ने बताया कि उनके बेटी ने ट्यूशन से आकर बाथरूम से बाहर निकाल कर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया।

    पीड़ित महिला की बेटी ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे के करीब जब ट्यूशन से वह घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। ऊपर जाकर देखा तो चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था और मां की चीखने की आवाज आ रही थी। इसके बाद उसने दूसरे कमरे की खिड़की खोलकर मां को बाहर निकाला। फिर आसपास के लोगों को बुलाया और बाद में अपने पिता को फोन कर मौके पर

    ​महिला के पति निशाद अहमद ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए घर में पैसे रखे हुए थे, जिनका भुगतान एक-दो दिन में किया जाना था, क्योंकि जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। इसी दौरान सोमवार को यह वारदात हो गई।निशाद अहमद ने कहा कि बेटी ने फोन करके बुलाया हमने तुरंद घर पहुंचे तो अपनी पत्नी को घायल अवस्था में देखा सारे कमरे में खून ही खून दिख रहे थे । जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि जमीन के लिए रखा गया पैसा, उधार के पैसे और दुकान की पूरी कमाई लूट ली गई।

    इस मामले में डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम मोगा के आरारोड स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरी गई बताई जा रही रकम की भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि घर में किस उद्देश्य से रखी गई थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • NSUI के कैंपस ड्राइव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    NSUI के कैंपस ड्राइव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई(NSUI) जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विज़न को मजबूती प्रदान करता है तथा प्रदेश में चिट्टा सहित नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राज्य सरकार के अभियान को और गति प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यन्त आवश्यक होते हैं।

    एनएसयूआई जिला मण्डी के अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के ’एंटी-चिट्टा अभियान’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, नशा विरोधी शपथ, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन एवं स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। अभियान 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले स्कूल स्तर पर तथा बाद में कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी तथा राकेश कालिया उपस्थित थे।