Blog

  • Punjab News: चन्नी के दलितों वाले बयान को लेकर पूर्व मंत्री डा. राजकुमार वेरका ने दी सफाई, देखें वीडियो

    Punjab News: चन्नी के दलितों वाले बयान को लेकर पूर्व मंत्री डा. राजकुमार वेरका ने दी सफाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः हाल ही में कांग्रेस के पूर्व सीएम चन्नी का मीटिंग में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह दलितों को बड़े पद न देने की बात कह रहे थे। अब इस मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि जिस मीटिंग की बात हो रही है, वह कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी मीटिंग थी और उसमें दलित मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई, पार्टी के अंदर हर नेता को अपनी बात कहने का पूरा हक है, जो बातें चरणजीत सिंह चन्नी ने कही हैं, वही बातें राहुल गांधी भी पहले कह चुके हैं। सोशल इंजीनियरिंग के आधार पर समाज के हर वर्ग को उसका हक मिलना चाहिए और जहां भी कोई कमी है, उसे दूर किया जाना चाहिए। ये विचार सिर्फ चन्नी के नहीं हैं, बल्कि राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा भी यही कह रहे हैं कि जो लोग पीछे रह गए हैं या जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला, उन्हें साथ लेकर चलना चाहिए।

    35 कांग्रेस नेताओं द्वारा हाईकमान को लिखे गए लेटर पर बोलते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि इससे पार्टी में किसी तरह की फूट का सवाल ही नहीं उठता। हाईकमान से बात करना और अपनी राय रखना कांग्रेस की परंपरा का हिस्सा है और वह हाईकमान को मिल सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि वे इस लेटर में शामिल नहीं हैं और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, उड़ी मकान की छत, सामान जलकर राख

    Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, उड़ी मकान की छत, सामान जलकर राख

    लुधियानाः जिले के जनकपुरी के पास कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। दरअसल, धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। धमाका इतना ज्यादा था कि इस घटना में क्वार्टर की छत मलबे में तब्दील हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    दरअसल, घटना से पहले ही परिवार के सदस्य बाहर निकल आए थे। दूसरी ओर इस हादसे में छत गिर गई और घर का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे कोई बम फटा हो।

    जिसके बाद हादसे की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में इसे गैस लीकेज होने के कारण हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।

  • Punjab News: HSGPC के फाउंडर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे, बलजीत दादूवाल पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: HSGPC के फाउंडर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे, बलजीत दादूवाल पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGPC) के फाउंडर और सीनियर लीडर जगदीश सिंह झिंडा आज श्री अकाल तख्त साहिब के सेक्रेटेरिएट पहुंचे। उन्होंने सिंह साहिब को एक डिटेल्ड लेटर सौंपकर हरियाणा कमेटी में चल रहे विवाद को सुलझाने की मांग की और बाबा बलजीत सिंह दादूवाल पर गंभीर पॉलिटिकल और इकोनॉमिक आरोप लगाए।

    जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि उन्होंने 22 साल तक मेहनत करके और अपना कारोबार रिस्क में डालकर हरियाणा के लिए एक अलग कमेटी बनाई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीधा निशाना साधते हुए कहा कि गुरदासपुर (पंजाब) से आए बलजीत सिंह दादूवाल ने हमेशा हरियाणा कमेटी में झगड़ा करवाया है। झिंडा ने आरोप लगाया कि दादूवाल ने कमेटी की मीटिंग के दौरान सदस्यों के साथ बदतमीजी की और मां-बहनों को गालियां तक दीं, जो एक धार्मिक नेता को शोभा नहीं देता।

    बड़ा खुलासा करते हुए झिंडा ने कहा कि 2014 से 2026 तक धार्मिक प्रचार के नाम पर इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपये के फंड का कोई हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पैसे से प्राइवेट जमीनें खरीदी गईं, महंगी गाड़ियां खरीदी गईं और पर्सनल बैंक अकाउंट भरे गए, जबकि यह पैसा हरियाणा कमेटी के अकाउंट में जमा होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दादूवाल की इन्हीं हरकतों की वजह से हाउस के 33 सदस्यों ने उन्हें धर्म प्रचार कमेटी की मेंबरशिप और चेयरमैनशिप से बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया है।

    झिंडा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब से अपील की कि वे इस मामले में दखल दें और हरियाणा के सिखों को इस मुसीबत से बचाएं। अकाल तख्त साहिब सिखों के लिए सबसे बड़ी अदालत है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सिंह साहिब सच का साथ देंगे। झिंडा ने पंजाब के संगठनों से भी अपील की कि वे ऐसे लोगों को अपने इलाकों में वापस बुलाएं ताकि हरियाणा के गुरुद्वारों का मैनेजमेंट आसानी से चल सके।

  • विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई पूर्व सीएम Atishi ने किए खुलासे, देखें Live

    विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई पूर्व सीएम Atishi ने किए खुलासे, देखें Live

    नई दिल्लीः आप की महिला नेता व दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के वायरल वीडियो पर बवाल लगातार जारी है। हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली फोरेंसिक लैब में जांच करवाकर इसे फेक करार दिया था। जिसमें दावा किया गया था कि आतिशी ने कहीं भी गुरू शब्द नहीं बोला। वहीं इस मामले में पहली बार आतिशी मीडिया के सामने आई है, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा पर जमकर निशाने साधे है। आतिशी ने दिल्ली में क्राइम को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाने साधे। उन्होंने कहा कि जहां हम खड़े है, इस जगह के पास कुछ दिन पहले दिन दहाड़े महिला का मर्डर हुआ। हैरानी की बात यह है कि पुलिस स्टेशन भी कुछ दूरी पर है, लेकिन 2 घंटे तक कोई पुलिस कर्मी शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए लेने नहीं आता है।

    आतिशी ने कहाकि यह वह महिला था जो अपने पति के 3 साल पहुले हुए मर्डर की मुख्य गवा थी। वह गैंगस्टर के खिलाफ खड़े होकर कोर्ट और पुलिस के समक्ष गवाही दे रही थी। लेकिन आज कानून व्यवस्था ऐसी हो गई है कि उसी महिला का मर्डर कर दिया गया। आतिशी ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया है। दिल्ली में रोजाना मर्डर की घटनाएं सामने आ रही है। लाल किले पर बम धमाके हुुए। आतिशी ने कहा कि पूरी दुनियां दिल्ली को देख रही है और दिल्ली देश की राजधानी है। उन्होंने कहा कि वह देश के गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहते है कि वह कहां पर है और दिल्ली की मुख्यमंत्री कहां पर है।

    आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अपनी विधानसभा है। अगर यहां पर लोग सुरक्षित नहीं है और आरडब्लयू की प्रधान सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक राज्य में कैसे सुरक्षित होगा। आतिशी ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है, ऐसे में अगर वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने की ध्यान देंगे तो वह उन्हें मिलने का समय देंगे। वहीं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को लेकर कहा कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है और उनकी वीडियो को एआई के तैयार किया गया है। आतिशी ने कहा कि उन्होंने एक शब्द भी गुरुओं के खिलाफ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा को झूठ बोलने की पुरानी आदत है और उन्हें इस मामले में माफी मांगनी पड़ेंगी।

  • Punjab News: Petrol Pump में कार चालक पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने तानी पिस्तौल, देखें CCTV

    Punjab News: Petrol Pump में कार चालक पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने तानी पिस्तौल, देखें CCTV

    मोहालीः डेराबस्सी के नजदीक स्थित एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर तड़के करीब 5 बजे पिस्टल दिखाकर कार लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा पर सवार 3 लुटेरों ने पेट्रोल भरवाने आए एक कार चालक को निशाना बनाया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता के चलते वारदात टल गई। घटना वहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह कार चालक पेट्रोल भरवाने के लिए एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर रुका था। उसी दौरान उसके पीछे एक्टिवा पर सवार 3 युवक तेल भरवाने पहुंचे।

    कार में तेल भरवाने के बाद जैसे ही चालक गाड़ी में बैठने लगा, तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और उन्होंने पिस्टल दिखाकर कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद कार चालक ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद करीब 5 कर्मचारी तुरंत एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को ओर आते देख लुटेरे घबरा गए और वारदात को अंजाम दिए बिना ही एक्टिवा पर सवार होकर डेराबस्सी की ओर फरार हो गए।

    इसी दौरान अंदर सो रहे अन्य कर्मचारी भी जाग गए, जिससे लुटेरों को भागने में मजबूर होना पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। लुटेरों की एक्टिवा की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, ताकि पहचान न हो सके। बताया गया कि कार चालक ने टंकी फुल करवाई थी, जबकि लुटेरों ने एक्टिवा में मात्र 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया था।

    घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिकों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, कार चालक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी की जा सकती है।

  • Jalandhar News: गांधी वनिता आश्रम में बच्ची की मौत मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    Jalandhar News: गांधी वनिता आश्रम में बच्ची की मौत मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधर, ENS: गांधी वनिता आश्रम स्थित चिल्ड्रन होम में रह रही 17 वर्षीय किशोरी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फिरोजपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की 19 नवंबर 2025 को चिल्ड्रन होम पहुंची थी। दो दिन बाद, 21 नवंबर की रात, वह आश्रम के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब किशोरी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी के शरीर पर कुल 21 चोटों के निशान पाए गए हैं। इनमें 5 जख्म 11 खरोंच और कई गंभीर नीले निशान शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के बाएं आंख, पैर, जांघ, पेट, पीठ, कंधे, बाजू और कमर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं।

    रिपोर्ट में उंगलियों, पैर और हाथ पर कट के घाव तथा जांघ और पेट के हिस्से में गहरे नीले निशान दर्ज किए गए हैं।रिपोर्ट में मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रासायनिक जांच की रिपोर्ट खरड़ से और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 23 नवंबर को जांच के आदेश दिए थे।

    यह जांच एसडीएम जालंधर को सौंपी गई है, जो अभी लंबित है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिस कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 (अप्राकृतिक मौत) के तहत कार्रवाई शुरू की है।

    डिवीजन नंबर-2 थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आश्रम प्रशासन ने मौत की सूचना दी थी, लेकिन परिजनों की शिकायत के बिना मामला दर्ज नहीं हो सका। वहीं, जांच अधिकारी एसडीएम शायरी मल्होत्रा ने कहा कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। पोस्टमॉर्टम में सामने आई चोटों के बाद अब इस मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

     

  • Punjab News: 5 बेटियों के बाप को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 बेटियों के बाप को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इन कुत्तों के हमलों से एक के बाद एक इंसान की मौत की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में गुरुहरसहाय में एक नौजवान को कुत्तों ने काटकर खा लिया था और अब फिरोजपुर के चंगाली जदीद गांव में आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग को काटकर खा लिया, जिनकी मौत का पता परिजनों को सुबह चला। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी देते रजू ने बताया कि उनका पिता 65 वर्षीय जागीर चौधरी चंगाली जदीद गांव का निवासी हैं। वह 5 बेटियों का पिता हैं और वह अपनी बेटियों को लोहड़ी देकर अपने गांव लौट रहे थे। अंधेरे और कोहरे की वजह से आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया और पूरी रात उसे नौचते रहे। कुत्तों ने उनके शव को बुरी तरह खा लिया और केवल चेहरा ही कुछ हद तक बचा है। सुबह होने पर राहगीरों ने उनका शव खेतों में पड़ा देखा तो उन्हें सूचित किया।

    वहीं घटना के बारे में सुनते ही आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल फैल गया। हर कोई कुत्तों से अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान लग रहा था और कुत्तों पर लगाम कसने की मांग की है।

     

  • Punjab News: पेट्रोल पंप के बाहर पलटा धागे से भरा ओवरलोड ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल पंप के बाहर पलटा धागे से भरा ओवरलोड ट्रक, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में पेट्रोल पंप के बाहर धागे से ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गाड़ी को क्रेन की मदद से हटाने का काम करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दिलबाग सिंह ने बताया टांसपोर्ट नगर में 30 नबंर प्लाट से ट्रक में धागा भरकर ले जाया जा रहा था। दिलबाग ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण हादसा हो गया। घटना के दौरान चालक बाल-बाल बच गया।

    चालक ने बताया कि सुबह 5 से 6 बजे यह हादसा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि ट्रक में ड्राइवर के साथ कोई कंडक्टर मौजूद नहीं है। दिलबाग ने बताया कि वह गाड़ी भरकर अमृतसर लेकर जा रहा था, इस दौरान पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक पलट गया। जिसके बाद उसने मालिक को घटना की सूचना दी। इस घटना में दिलबाग को मामूली चोटें आई है। दिलबाग के अनुसार फैक्टरी मालिक ने आकर 100 देकर उसे दवाई दिला दी और उसके बाद चला गया।

  • Punjab News: जमीन को लेकर विवाद, महिला पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर विवाद, महिला पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के गांव झुग्गा हसन सिंह वाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में बैठे एक परिवार पर विपक्षियों ने हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो पक्ष आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते बलविंदर कौर निवासी हजारासिंह वाला ने बताया कि विपक्षी पार्टी उनकी 12 कनाल जमीन पर कब्जा करना चाहती है। जब उनकी लड़की घर में अकेली थी, तो विपक्षी पार्टी कब्जा करने की नीयत से आ गई और जब लड़की ने विरोध किया, तो हमलावरों ने गुस्से में आकर लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब परिवार के दूसरे लोग आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, जब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • Olympic पदक विजेता साइना ने किया सन्यास का एलान

    Olympic पदक विजेता साइना ने किया सन्यास का एलान

    नई दिल्लीः भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और देश में इस खेल की सबसे पहचान बनाने वाली शख्सियतों में शामिल साइना नेहवाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं साइना नेहवाल के एलान से बैडमिंटन में एक युग की समाप्ति हो गई। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी समस्या और गंभीर चिकित्सीय स्थितियों के कारण उनके लिए खेल की कड़ी चुनौतियों का सामना करना अब संभव नहीं रह गया था। दरअसल, लंबे समय से चली आ रही घुटने की गंभीर समस्या और रिकवरी न हो पाने की स्थिति ने आखिरकार उन्हें ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: 

    ਲੰਡਨ ਓਲੰਪਿਕ ਕਾਂਸੀ ਤਗਮਾ ਜੇਤੂ ਸਾਇਨਾ ਨੇਹਵਾਲ ਨੇ ਖੇਡ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਅਲਵਿਦਾ

    साइना नेहवाल ने अपने फैसले के पीछे की दर्दनाक सच्चाई को साझा करते हुए बताया कि उनके घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति ऐसी है कि उनके घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे। साइना ने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे आगे खींचना मुश्किल है।’

    बता दें कि लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, लेकिन उस समय उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फैसले पर खुलकर बात की। साइना ने कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपने दम पर इस खेल में कदम रखा और अपने ही फैसले से बाहर आई, इसलिए अलग से संन्यास की घोषणा करने की जरूरत नहीं समझी।’

    साइना का करियर रियो ओलंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की गंभीर चोट से काफी प्रभावित हुआ। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता, लेकिन घुटने की समस्या बार-बार उनके रास्ते में आती रही। 2024 में साइना ने खुलासा किया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।