Blog

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं

    राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

    राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक न केवल घरों को सजाने के लिए, बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार न केवल घरों को ही बल्कि हमारे मन और समाज को भी रोशनी से आलोकित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

    उप-मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पर्व को आपसी मेल-जोल की भावना के साथ मनाएं ताकि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले।

  • Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    सेहत: आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी इस्तेमाल करती है लेकिन फिर भी चेहरे पर निखार नहीं आता लेकिन आप अपनी डेली रुटीन की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी स्किन जवां और हेल्दी बना सकते हैं। आपको कुछ आसान और देसी नुस्खे बताते हैं जिनका इस्तेमाल पुराने लोग सदियों से कर रहे हैं। इससे आपकी स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी हेल्दी बनेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    गर्म पानी और नींबू के साथ शुरु करें दिन

    नींबू पानी शरीर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है। ऐसे में आप गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकलेंगे, पाचन बेहतर होगा और मेटाबॉल्जिम भी तेज होगा। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है तो स्किन को ग्लोइंग बनाएगा और झुर्रियों से बचाएगा। यदि आपको हल्का मीठा पसंद है तो आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

    आंवला समेत खाएं ये चीजें

    किचन में ऐसे कई फूड्स हैं जो नैचुरल एंटी एजिंग के तौर पर काम करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाएंगे। आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा बादाम और अखरोट जैसे नट्स भी आपकी स्किन को सॉफ्ट और बालों को मजबूत बनाएंगे।

    पूरी नींद लें

    अच्छी नींद भी आपके लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। ऐसे में 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लें इससे स्किन रिपेयर होगी और डार्क सर्कल्स भी नहीं बनेंगे। सोने से पहले इलायची या हल्दी वाला दूध पिएं। फोन से दूरी बनाएं और अपने कमरे को शांत रखें। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और सुबह भी चेहरा फ्रेश दिखेगा।

    हल्की एक्सरसाइज करें

    योग और हल्की एक्सरसाइज सिर्फ आपके शरीर ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बहुत जरुरी है। इससे आपकी स्किन हेल्थ अच्छी रहेगी। रोज 20-30 मिनट की वॉक, सूर्य नमस्कार या हल्की स्ट्रेचिंग आपको एक्टिव रखेगी और स्ट्रेस कम करेगी। स्ट्रेस कम होने से आपके चेहरे पर भी नैचुरली ग्लो बना रहेगा।  
  • Haryana News: ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा लगाए गए ड्रिंक एंड ड्राइव के नाके पर चैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ट्रक ने पुलिस कर्मी को कुचल दिया। मौके पर ही पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिपाही दीपक उम्र 25 साल के तौर पर हुई है। नाके में चैकिंग के दौरान ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

    पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन पहुंचे। उन्होंने शव को सेक्टर-6 के अस्पताल में भेज दिया। डीजीपी ओपी सिंह ने भी इस मामले में शोक व्यक्त किया है।

    पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नाके के दौरान ट्रक चालक ने नाका देखकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से निकालने की कोशिश की।

    इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक को ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

  • दीपावली पर ऊना आवागमन करने वाली ट्रेनें खचाखच भरी, रेलवे ने मांग के बावजूद नहीं बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, यात्री परेशान

    दीपावली पर ऊना आवागमन करने वाली ट्रेनें खचाखच भरी, रेलवे ने मांग के बावजूद नहीं बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, यात्री परेशान

    हिमाचल एक्सप्रेस के छह सामान्य श्रेणी के डिब्बों में क्षमता से तीन गुणा ज्यादा यात्री कर रहे सफ़र ऊना/सुशील पंडित: दौलतपुर चौक से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई 14054 हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी में भारी भीड़ देखने को मिली। रेलगाड़ी के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही कई यात्री तो सीट मिलने की उम्मीद में प्लेटफ़ॉर्म की दूसरी तरफ़ खड़े दिखे। इस रेलगाड़ी की लगभग सारी जनरल सीटें जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर चौक और अंब अंदौरा दोनों स्टेशन से पहले ही भर चुकी थीं। यात्रियों को डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी लेकिन जैसे तैसे एक दूसरे को धक्का देकर यात्री अंदर घुसने को मजबूर हो गए। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाक़े के रहने वाले गुगन कुमार ने कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा की कोई चिंता नहीं है। वहीं ऊना से पवन, नवीन ने भी रेलवे के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि रेलवे अच्छी तरह जानता था कि दीपावली पर्व और छठ पूजा पर हज़ारों लोग अपने घर लौटते हैं। रेलवे यात्रियों को सुविधा देने में नाकाम साबित हुआ है। इस मामले में जिला ऊना से युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा दो सप्ताह पूर्व उत्तर रेलवे से हिमाचल एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने और एक सप्ताह के लिए त्योहार विशेष रेलगाड़ी चलाने की मांग उठाई गई थी। शनिवार रात्रि जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली उन्होंने ट्वीट करके पुनः रेलवे को पूरी समस्या से अवगत कराया  और रेलवे ने उसके जवाब देते हुए लिखा कि मामला संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दिवाली के शुभ अवसर पर गिफ्ट रैपिंग, लीफ़ आर्ट, फ्लावर अरेंजमेंट और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कक्षा पहली और दूसरी तक के  बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़ों ,रिबन और सजावट सामग्री का प्रयोग कर उपहारों को सुंदर ढंग से सजाया। उनकी कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया।

    स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से महक चौधरी प्रथम, स्मृति राणा, निहारिका द्वितीय, लवदीप सिंह, समृद्धि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से माण्विक शर्मा, अनायशा राणा  प्रथम,  इशिता द्वितीय, रियांश सहजपाल, लक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चों ने लीफ़ आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रकृति के रंगों को अपनी रचनाओं में उतार दिया। विभिन्न आकारों की पत्तियों से बनाए गए चित्रों में रचनात्मकता और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) से  आयुष वशिष्ट प्रथम, प्रिशा शर्मा, कृशा पुरी द्वितीय, रूही रेहल, उमा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से अकीरा दीप प्रथम, चित्राक्षी, काशवी भारद्वाज द्वितीय तथा रियांश ठाकुर, रिद्धम चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में पांँचवीं और छठी कक्षा के बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति से फूलों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की कलाकृतियांँ बनाईं।

    छात्रों ने फूलों का इस्तेमाल करके थीम आधारित सजावट की। ऑरेंज ग्रुप में से आरवी शर्मा ,अवनीत प्रथम, सेजल रासिन, परिधि शर्मा द्वितीय तथा  आयुष डडवाल, रिद्धिमा ठाकुर  तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों ,फूलों की पंखुड़ियांँ और अन्य सामग्री का उपयोग करके आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाए।मैंगो ग्रुप में से आराध्या शर्मा, अंशिका जसवाल, निष्ठा, श्रेया सैनी दिव्यांशिका शर्मा प्रथम, अक्षमा, पलक आहूजा, समृद्धि हांडा, ईशा शर्मा, अनुज राणा, बानिया जोशी, सानवीं, जिया सोहल, दीपांश शर्मा, पलक चौधरी द्वितीय, इरा, कनिष्का, अर्शिया चब्बा, अंशिका, नवनीत तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप में से कनन ठाकुर, नवदीप कौर, नंदिनी पुरी, शेफाली, राशि मन्नतप्रीत, कनिका, नयोनिका, तमन्ना साहू, समायरा सैनी प्रथम, रिधिमा, कनिष्का, श्रेया पराशर, शीतल मान, मन्नत शर्मा द्वितीय, अदिति कलसी, अमोदिता भारद्वाज, शगुन ठाकुर, हर्षदीप कौर तन्वी, धृति शर्मा, जैस्मिन धीमान, रिजुल, राधिका, बर्षा प्रियदर्शनी तृतीय  स्थान पर रहे।

    स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि दिवाली जैसे पर्व हमें सृजनशीलता, सहयोग और सकारात्मकता की प्रेरणा देते हैं। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि दिवाली केवल दीपों का नहीं बल्कि ज्ञान, कला और रचनात्मकता के प्रकाश का पर्व है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को ऐसे अवसर देता रहेगा। स्कूल के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने सभी को दीपावली के  पावन अवसर पर  शुभकामनाएं दीं।

  • Haryana News: रिटायर्ड टीचर से 57 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: रिटायर्ड टीचर से 57 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: रिटायर टीचर से 57 लाख रुपये की ठगी हुई थी। व्यक्ति ने फर्जी वीडियो कॉल, पुलिस की वर्दी और सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर झूठे आदेशों के जरिए ठगी को अंजाम दिया था। इस मामले में सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले 78 साल के बुजुर्ग ने सेक्टर-20 के साइबर थाने में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके अब एक आरोपी राजस्थान के किश्नगढ़ से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आफताब नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया था। आफताब के खाते का ट्रांजेक्शन में इस्तेामल किया गया था। शिकायतकर्ता 2005 में शिक्षा विभाग चंडीगढ़ से अध्यापक के पद से रिटायर हुए थे। 20 जून को रात में 10 बजे उन्हें एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाला व्यक्ति जज की वर्दी में था। बैकग्राउंड में पुलिस की वर्दी नजर आ रही थी। इसके बाद लगातार उसे दो और नंबरों के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल आई। अलग-अलग लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे डरा धमका कर गिरफ्तार करने की बात कही। पैसा ट्रांसफर होने के बाद जब कॉल आनी बंद हुई तो पता चला की मामला ठगी का है। अब इसी मामले में पुलिस ने एक नए आरोपी आशिफ मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके अंबाला की जेल में भेज दिया है।

    57 लाख रुपये की मांगी सिक्योरिटी

    कॉल करने वाले व्यक्ति ने टीचर को व्हाट्सएप्प पर एक फर्जी डिटेल भेजी। उन्होंने कहा कि जब तक यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के द्वारा खारिज नहीं किए जाएंगे तब तक उन्हें 57 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाने पड़ेंगे। इसके बाद उनके पैसे वापिस कर दिए जाएंगे। ऐसे में टीचर ने अगले दिन 21 जून को खुद तीन-तीन अलग ट्रांजेक्शन में कुल 57 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर किए। इसमें से 5 लाख उनके खाते से, 29 लाख उनकी पत्नी के खाते से और 23 लाख रुपये अन्य खाते से भेजे गए। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने पूरी सूझ बूझ के साथ 3 दिन में केस सॉल्व किया। 23 तारीख को शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में ठगी होने की कंप्लेंट दी थी और एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली थी। तीन दिन में ही सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने यह केस सॉल्व कर दिया था। आरोपी को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया था और अब दूसरे आरोपी को भी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।  
  • Punjab News: 2 गुटों में हुआ खूनी विवाद, समझाने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुआ खूनी विवाद, समझाने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, गांव में 2 गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान विवाद सुलझाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने व्यक्ति को ही बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, दर्शन सिंह नाम का व्यक्ति गांव में 2 गुटों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसकी चपेट में झगड़ा छुड़ाने गए दर्शन सिंह भी आ गए। इस दौरान दर्शन सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दर्शन सिंह की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

    मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आई और पुलिस ने मृतक दर्शन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखवा दिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ग्रामीण फिरोजपुर, करण शर्मा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • भारत ने बनाई पहली देसी सुपर Antibiotic दवाई, Diabetes-Cancer के मरीजों को देगी फायदा

    भारत ने बनाई पहली देसी सुपर Antibiotic दवाई, Diabetes-Cancer के मरीजों को देगी फायदा

    सेहत: भारत ने मेडिकल साइंस में कमाल कर दिखाया है। पहली बार स्वदेशी सुपर एंटीबायोटिक दवाई नेफिथ्रोमाइसिन बनाई है। यह दवाई उन बैक्टीरिया से लड़ती है जिन पर दूसरी एंटीबायोटिक्स दवाईयां काम नहीं करती हैं। डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए यह दवाई वरदान साबित होगी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह भारत की पहली देसी एंटीबायोटिक है जो पूरी तरह सुरक्षित और असरदार होगी। 14 साल की मेहनत के बाद यह तैयार हुई है और यह दवाई 97 फीसदी मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

    मरीजों पर हुआ दवाई का टेस्ट

    जब डायबिटीज के मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है या फिर कैंसर के इलाज के दौरान इंफेक्शन हो जाता है तो पुरानी दवाईयां काम नहीं करती। ऐसे में मरीज काफी परेशान हो जाते हैं लेकिन नेफिथ्रोमाइसिन ने ऐसे ही इंफेक्शन पर अब कमाल करके दिखाया है। यह दवाई खासतौर पर सांस की बीमारियों जैसे की निमोनिया के लिए बनी है। यह निमोनिया स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया निमोनिया के 33 फीसदी कैसों के लिए जिम्मेदार होता है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार यह दवाई एजिथ्रोमाइसिन से 10 गुना ज्यादा ताकतवर है और सिर्फ तीन दिन में ही गंभीर से गंभीर निमोनिया को ठीक कर देती है। इस दवाई को भारत अमेरिका-यूरोप के मरीजों पर टेस्ट भी किया गया और नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।

    2025 के आखिर तक मार्केट में आएगी दवाई

    इस दवाई को बनाने में मुंबई की वॉकहार्ट लिमिटेड ने खास भूमिका निभाई है। इसमें जैव प्रौद्गोयिकी विभाग और बीआईआरएसी ने भी साथ दिया है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत इस दवाई को बनाने के लिए वॉकहार्ट के वैज्ञानिकों ने 14 साल तक कड़ी मेहनत भी की। ऐसा माना जा रहा है कि मिकनाफ नाम से दवाई 2025 के आखिर तक मार्केट में भी आ जाएगी। इसके दाम भी कम रखे जाएंगे ताकि आम आदमी इसको खरीद पाए। सरकार इस दवाई को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का भी प्लान बना रही है।

    दवाई से होगा फायदा

    भारत में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एक बड़ी समस्या है। इसके कारण हर साल करीबन 6 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं पूरी दुनिया में करीबन 20 लाख मौतें निमोनिया के कारण होती है। अब नेफिथ्रोमाइसि जैसी दवाई से लड़ाई आसान हो जाएगी। यह मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट बैक्टीरिया पर भी हमला करती है जो पुरानी दवाईयों को बेकार बना देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये दवाई भारत की फार्मा इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित होगी।
  • Punjab News: बिजली की तारों की चपेट में आने से Security Guard की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली की तारों की चपेट में आने से Security Guard की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह एक गंभीर हादसा हो गया जिसमें सुरक्षा गार्ड जसपाल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी जानिया की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जसपाल सुबह अपनी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल का टायर सड़क पर गिरी बिजली की तारों में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

    जानकारी देते दलेत सिंह ने बताया कि उनके पिता जसपाल सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे और जब वह सुबह करीब साढ़े 5 बजे घर लौट रहे थे, तो रास्ते में बिजली बोर्ड द्वारा तार बिछाने का काम किया जा रहा था, जिस कारण तार नीचे पड़े थे और उनकी मोटरसाइकिल तारों में फंस गई, जिससे वह सड़क पर जोरदार तरीके से गिर गए और उनकी मौत हो गई। साथ ही परिवार ने आरोप लगाया कि यह पूरा हादसा बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण हुआ है, अगर तार सड़क पर न गिरे होते तो आज उनके पिता के साथ यह हादसा न होता, जिसके चलते परिवार ने न्याय की मांग की है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। परिवार और ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले को महज एक दुर्घटना न समझा जाए – इसे लापरवाही से हत्या के तहत दर्ज किया जाए और बिजली बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    भारतीय किसान यूनियन (एकता) के दलजीत सिंह खालसा ने भी अधिकारियों पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिवार गहरे सदमे में है – माता-पिता और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर रोते रहे और हालात बयां किए।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और अगर लापरवाही साबित होती है, तो पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है जब मृतक जसपाल सिंह, प्राइवेट स्कूल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था, घर लौट रहा था। परिवार के अनुसार, रास्ते में बिजली के तारों में टायर फंसने से बिली को गंभीर चोटें आईं और उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Weekend के वार पर ‘Thaama’ की कास्ट ने दी दस्तक, फरहाना और शहबाज की Family ने भेजा स्पेशल मैसेज

    Weekend के वार पर ‘Thaama’ की कास्ट ने दी दस्तक, फरहाना और शहबाज की Family ने भेजा स्पेशल मैसेज

    मनोरंजन: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है जहां कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना के एक्शन ने सब को नाराज कर दिया। वहीं अमाल मालिक ने फरहाना के साथ बदतमीजी भी कर दी जिसके लिए कल के वीकेंड के वार में अमाल के पिता डब्बू मलिक ने उन्हें समझाया और बिलो बेल्ट जाने से रोका। वहीं आज के वीकेंड के वार में काफी मजा आने वाला है, जहां पर 21 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही मूवी ‘थामा’ के कास्ट बिग बॉस के सेट पर नजर आने वाले है। यही नहीं ये कास्ट कुछ सरप्राइज भी साथ लेकर आए है।

    Thamma के कास्ट आए नजर

    बता दें कि आज के वीकेंड के वार में थामा के कास्ट नजर आने वाले है। यानि की आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज के एपिसोड में नजर आने वाले है। जिओ हॉटस्टार ने न्यू प्रोमो रिलीज किया है। जहां प्रणीत अपने फनी अंदाज में सबको हंसाते हुए नजर आए। वहीं थामा के कास्ट ने खास तोहफा देते हुए घर वालों को उनके परिवार के और से आए मैसेज दिए। बता दें कि फरहाना की माँ और शहबाज की बहन शहनाज गिल ने उनको सपोर्ट करते हुए प्यार भरा वीडियो मैसेज भेजा।

    मां की वीडियो देख रो पड़ी Farhana

    फरहाना अपनी मां की वीडियो देख इमोशनल होते रोती हुई नजर आई। मां ने वीडियो मैसेज में कहा कि वो जैसा गेम खेल रही हैं, काफी अच्छा खेल रही, वो उसे देखकर बहुत खुश हैं। इसके साथ ही उनकी मां ने बड़े प्यार से कहा – ‘फरहाना अपनी मां की शेरनी’। इस मैसेज को देख फरहाना फुट-फुट कर रोने लगी। वहीं शहबाज को सपोर्ट करते हुए शहनाज़ गिल ने भी अपना मैसेज भेजा और कहा कि उन्हें शहबाज पर गर्व है। वो काफी अच्छा खेल रहा है। प्रोमो में सिंगर शान भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए। वहीं प्रोमो नॉमिनेशन के तड़का पर खत्म हुआ। अब देखना ये होगा आज के वीकेंड के वार में आखिर कौन नॉमिनेट होकर घर से बहार जाता है।