Haryana News: ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: पुलिस के द्वारा लगाए गए ड्रिंक एंड ड्राइव के नाके पर चैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ट्रक ने पुलिस कर्मी को कुचल दिया। मौके पर ही पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिपाही दीपक उम्र 25 साल के तौर पर हुई है। नाके में चैकिंग के दौरान ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन पहुंचे। उन्होंने शव को सेक्टर-6 के अस्पताल में भेज दिया। डीजीपी ओपी सिंह ने भी इस मामले में शोक व्यक्त किया है।

पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नाके के दौरान ट्रक चालक ने नाका देखकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से निकालने की कोशिश की।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक को ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *