Punjab News: 2 गुटों में हुआ खूनी विवाद, समझाने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, गांव में 2 गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान विवाद सुलझाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने व्यक्ति को ही बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दर्शन सिंह नाम का व्यक्ति गांव में 2 गुटों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसकी चपेट में झगड़ा छुड़ाने गए दर्शन सिंह भी आ गए। इस दौरान दर्शन सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दर्शन सिंह की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आई और पुलिस ने मृतक दर्शन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखवा दिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ग्रामीण फिरोजपुर, करण शर्मा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *