वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दिवाली के शुभ अवसर पर गिफ्ट रैपिंग, लीफ़ आर्ट, फ्लावर अरेंजमेंट और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कक्षा पहली और दूसरी तक के  बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़ों ,रिबन और सजावट सामग्री का प्रयोग कर उपहारों को सुंदर ढंग से सजाया। उनकी कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया।

स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से महक चौधरी प्रथम, स्मृति राणा, निहारिका द्वितीय, लवदीप सिंह, समृद्धि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से माण्विक शर्मा, अनायशा राणा  प्रथम,  इशिता द्वितीय, रियांश सहजपाल, लक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चों ने लीफ़ आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रकृति के रंगों को अपनी रचनाओं में उतार दिया। विभिन्न आकारों की पत्तियों से बनाए गए चित्रों में रचनात्मकता और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) से  आयुष वशिष्ट प्रथम, प्रिशा शर्मा, कृशा पुरी द्वितीय, रूही रेहल, उमा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से अकीरा दीप प्रथम, चित्राक्षी, काशवी भारद्वाज द्वितीय तथा रियांश ठाकुर, रिद्धम चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में पांँचवीं और छठी कक्षा के बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति से फूलों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की कलाकृतियांँ बनाईं।

छात्रों ने फूलों का इस्तेमाल करके थीम आधारित सजावट की। ऑरेंज ग्रुप में से आरवी शर्मा ,अवनीत प्रथम, सेजल रासिन, परिधि शर्मा द्वितीय तथा  आयुष डडवाल, रिद्धिमा ठाकुर  तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों ,फूलों की पंखुड़ियांँ और अन्य सामग्री का उपयोग करके आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाए।मैंगो ग्रुप में से आराध्या शर्मा, अंशिका जसवाल, निष्ठा, श्रेया सैनी दिव्यांशिका शर्मा प्रथम, अक्षमा, पलक आहूजा, समृद्धि हांडा, ईशा शर्मा, अनुज राणा, बानिया जोशी, सानवीं, जिया सोहल, दीपांश शर्मा, पलक चौधरी द्वितीय, इरा, कनिष्का, अर्शिया चब्बा, अंशिका, नवनीत तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप में से कनन ठाकुर, नवदीप कौर, नंदिनी पुरी, शेफाली, राशि मन्नतप्रीत, कनिका, नयोनिका, तमन्ना साहू, समायरा सैनी प्रथम, रिधिमा, कनिष्का, श्रेया पराशर, शीतल मान, मन्नत शर्मा द्वितीय, अदिति कलसी, अमोदिता भारद्वाज, शगुन ठाकुर, हर्षदीप कौर तन्वी, धृति शर्मा, जैस्मिन धीमान, रिजुल, राधिका, बर्षा प्रियदर्शनी तृतीय  स्थान पर रहे।

स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि दिवाली जैसे पर्व हमें सृजनशीलता, सहयोग और सकारात्मकता की प्रेरणा देते हैं। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि दिवाली केवल दीपों का नहीं बल्कि ज्ञान, कला और रचनात्मकता के प्रकाश का पर्व है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को ऐसे अवसर देता रहेगा। स्कूल के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने सभी को दीपावली के  पावन अवसर पर  शुभकामनाएं दीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *