Blog

  • Punjab News: 2 बसों और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    Punjab News: 2 बसों और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    बठिंडा: बठिंडा–मानसा मुख्य मार्ग पर सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्राले और 2 बसों की आपसी टक्कर से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मैसरखाना के नजदीक हुआ। एक ढाबे के पास ट्राला सड़क पर मोड़ काट रहा था, तभी अचानक घने कोहरे के कारण सामने से आ रही पीआरटीसी की बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे की ओर जा निकली, जिससे बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बस भी समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण पहली बस से जा टकराई।

    इस सिलसिलेवार टक्कर में बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा दस्ता और थाना कोटफत्ता की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंसों के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सड़क पर फंसे वाहनों को हटाकर कुछ समय बाद यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

  • Punjab News: विधायक सुखी ने कैबिनेट रैंक से दिया इस्तीफा

    Punjab News: विधायक सुखी ने कैबिनेट रैंक से दिया इस्तीफा

    नवांशहर: गांव मजारों नौ आबाद के धार्मिक स्थान नाभ कंवल राजा साहिब के पावन स्वरूपों के मामले में गुस्से के रूप में डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुखी विधायक हलका बंगला ने पंजाब सरकार द्वारा दिए गए कैबिनेट रैंक से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से उनके मन को भारी ठेस पहुंची है।

    डॉक्टर सुक्खी ने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। बीते दिनों पवित्र स्वरूपों को लेकर हुई बयानबाजी से वह आहत थे। इसी मामले के विरोध में आज डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर (रसोखाना) पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी ने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पद का त्याग कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

  • Swimming Coach ने 11वीं की छात्रा से की अश्लील हरकतें, फोन बंद कर हुआ फरार

    Swimming Coach ने 11वीं की छात्रा से की अश्लील हरकतें, फोन बंद कर हुआ फरार

    जयपुरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से उसी के स्विमिंग कोच ने अश्लील हरकतें की। पिछले दो साल से वह नाबालिग छात्रा से ज्यादती कर रहा था। घटना का पता चलने पर पीड़ित की मां ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    पुलिस ने बताया कि बजाज नगर थाने में 16 साल की लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि उनकी बेटी स्विमिंग की ट्रेनिंग ले रही है। पिछले 2 साल से स्विमिंग ट्रेनिंग के दौरान आरोपी कोच उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। ट्रेनिंग के दौरान कोच की ओर से अश्लील हरकतें की जाती है। नाबालिग स्कूल छात्रा ने आरोपी कोच की हरकत से परेशान होकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इस बारे में पीड़िता की मां की ओर से कोच के खिलाफ शिकायत दी गई।

    शिकायत के बाद भी आरोपी कोच के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी कोच ने नाबालिग छात्रा को ट्रेनिंग देना बंद कर दिया। बजाज नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज किए है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कोच मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी कोच की तलाश में दबिश दे रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में धार्मिक बेअदबी, निहंग सिंहों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में धार्मिक बेअदबी, निहंग सिंहों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के बटाला रोड पर स्थित सन सिटी के बाहरी इलाके में हनुमान मंदिर के पास बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने गुरु साहिब की तस्वीरों, माता रानी की मूर्तियों और शिवलिंग का अपमान किया। ये धार्मिक निशान मंदिर परिसर में लावारिस और आपत्तिजनक हालत में मिले, जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही अलग-अलग निहंग सिख संगठन मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ा विरोध जताया। निहंग सिंहों ने कहा कि जैसे ही उन्हें गुरु साहिब की तस्वीरों की बेअदबी के बारे में पता चला, वे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने उन तस्वीरों को वहां से पूरी इज्जत और सम्मान के साथ ले जाकर उनका संस्कार किया। संगठनों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दूसरी ओर, पिछले 30-40 सालों से मंदिर में सेवा कर रहे सेवादार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि मंदिर की दीवारें छोटी होने की वजह से कोई शरारती तत्व अंदर घुसकर मंदिर की छवि खराब करने और उस पर कब्जा करने के इरादे से ऐसी घिनौनी हरकतें कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी ने जानबूझकर वहां तस्वीरों को फैंका है। उन्होंने संगत से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और उनका इरादा किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था।

    सेवादार के सबके सामने माफी मांगने के बाद निहंग संगठनों ने बड़ा दिल दिखाया और मामले को शांत किया। उन्होंने कहा कि अगर सेवादार अपनी गलती या लापरवाही के लिए माफी मांग रहा है, तो वे उसे माफ कर देते हैं, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

    वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV कैमरों और दूसरे सबूतों के आधार पर शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Phagwara National Highway पर कई वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Phagwara National Highway पर कई वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब में घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। शहर में आज सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। वहीं घने कोहरे के कारण फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक एक करके करीब 5 से 6 गाड़ियों आपस में भिड़ गईं। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।

    घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आप्रेशन शुरू किया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम द्वारा वाहनों को हाईवे से हटाने का काम किया जा रहा है। हादसे का कारण कोहरे में गाड़ी चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे के स्पष्ट कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Start होते ही अचानक बेकाबू हुई EV Car, व्यक्ति को कुचला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: Start होते ही अचानक बेकाबू हुई EV Car, व्यक्ति को कुचला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    मोहालीः घर के बाहर खड़ी कार स्टार्ट होते ही अचानक बेकाबू होने और एक व्यक्ति के कुचले जाने का मामला सामने आया है। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने घायल दामाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

    उधर, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। परिवार के मुताबिक, यह कार इलैक्ट्रिक थी, जो स्टार्ट करते ही बेकाबू हो गई और ये हादसा हो गया। ड्राइवर की पहचान अश्वनी शर्मा (65) के रूप में हुई, जबकि घायल 42 वर्षीय मनदीप कुमार है। मनदीप अश्वनी का दामाद बताया जा रहा है।

    सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो के मुताबिक, अश्वनी शर्मा के घर के बाहर 7 कारें खड़ी हैं। गली के एक साइड चार और उसके सामने तीन कारें खड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा आई-20 इलैक्ट्रिक कार से हुआ। 65 वर्षीय अश्वनी शर्मा घर से बाहर निकल कर कार को स्टार्ट करते है। इस कार के ठीक सामने दो कारें खड़ी है, जिनके बीच में उनके दामाद मनदीप खड़ा है। एक महिला भी अश्वनी शर्मा की कार के पास खड़ी दूसरी कार के निकट खड़ी है। जैसे ही अश्वनी शर्मा ने कार को स्टार्ट किया तो वह बेकाबू हो गई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कार स्टार्ट होते ही सामने खड़े मनदीप से जा टकराई। इसके चलते वह बोनट के आगे फंस गया। ससुर ने किसी तरह अपनी कार को रोकते है, लेकिन तब तक दामाद मनदीप दो कारों के बीच फंस कर नीचे गिर जाता है। वे कार के नीचे आने से तो बच गया, लेकिन नीचे गिरते ही वे बेहोश हो जाता है। हादसा होते ही बाहर खड़ी महिला शोर मचाते हुए तुरंत मनदीप के पास पहुंचती है। दो और महिलाएं भी बाहर आ जातीं हैं और मनदीप को उठाने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। इसी बीच परिवार के लोग और पड़ोसी भी आ जाते है और तुरंत ही मनदीप को उठाकर जीरकपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल ले जाते है। यहां डाक्टरों ने तुरंत उनका उपचार शुरू करते है।

    जीरकपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एमआरआई और एक्स-रे जांच के बाद मनदीप कुमार के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और उन्हें लंबे इलाज की आवश्यकता होगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेपी हॉस्पिटल से छुट्टी देकर आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं कहीं न कहीं इस घटना से ईवी कार व सवालियां निशान लग रहे हैं। हालांकि मामले की जांच जारी है कि आखिर कार स्टार्ट होते ही अनियंत्रित कैसे हो गई।

  • Jalandhar News: धुंध का कहर, ट्रक से टकराई संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 की मौत

    Jalandhar News: धुंध का कहर, ट्रक से टकराई संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 की मौत

    जालंधरः जालंधर–भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और संगत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान ट्रक चालक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को समय रहते नहीं देख सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे सर्विस लाइन पर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया जा सका।

    घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Punjab News: भारत-पाक बॉर्डर पर कंटीली तार का बढ़ेगा दायरा, विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-पाक बॉर्डर पर कंटीली तार का बढ़ेगा दायरा, विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के बॉर्डर एरिया से जुड़े किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जानकारी देते आम आदमी पार्टी पंजाब के चीफ स्पोक्सपर्सन और कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के दौरान बॉर्डर के किसानों का एक बहुत पुराना और गंभीर मुद्दा उठाया है।

    धालीवाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगी कंटीली तार की वजह से हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन तार के दूसरी तरफ चली गई थी, जहां किसानों को खेती करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। खेती के लिए कम समय, सख्त चेकिंग, फसल की ऊंचाई पर रोक और महिलाओं की चेकिंग जैसी समस्याएं किसानों के लिए एक बड़ा दर्द थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने गृह मंत्री से साफ मांग की थी कि या तो बाड़ के सामने की जमीन का मुआवजा दिया जाए या फिर इंटरनेशनल बॉर्डर के 200 मीटर के अंदर कंटीली तार लगाई जाए। इस मांग को केंद्रीय गृह मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है और अगले 15 दिनों में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इस फैसले से पंजाब के करीब 532 km लंबे बॉर्डर पर हजारों एकड़ जमीन फिर से किसानों को मिल जाएगी, जिसे बॉर्डर इलाकों के लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। वहीं कुलदीप धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अजनाला दौरे के दौरान बॉर्डर के किसान खास तौर पर सम्मानित करेंगे।

    इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बिना सोचे-समझे बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा क्योंकि लोग अब खोखले बयानों पर नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के बॉर्डर इलाकों के किसानों, मजदूरों और लोगों के हक के लिए लगातार लड़ रही है और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Sector-63 में Office की Building को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Sector-63 में Office की Building को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    नोएडाः सेक्टर-63 स्थित एक निजी ऑफिस की बिल्डिंग में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    जानकारी के अनुसार, आग बिल्डिंग के एक हिस्से में लगी थी, जिससे वहां धुआं भर गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग ने आग बुझाने के लिए 2 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। आग बुझाने के दौरान आसपास के इलाके को भी एहतियातन सुरक्षित किया गया।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने बिल्डिंग प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab में धुंध और शीतलहर का कहर, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

    Punjab में धुंध और शीतलहर का कहर, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियानाः पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि आज दोबारा पंजाब में घनी धुंध का कहर देखने को मिला। जालंधर सहित कई इलाकों में घनी धुंध देखी गई। जालंधर में रात 9 बजे से छाया कोहरा रविवार सुबह 10 बजे तक नहीं छंटा। पंजाब-चंडीगढ़ में लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे अलावा जला रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में घना कोहरा दिनभर छाया रहेगा।

    धुंध के चलते पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों को देखते हुए पुलिस महकमे ने लोगों को कोहरे में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक हो गया है। श्री आनंदपुर साहिब में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं लुधियाना में भी लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सड़कों पर वाहन भी रेगते दिखाई दिए जिनकी गति सामान्य से कम रही।