Blog

  • चीजें भूलना या काम में मन ना लगना हो सकते हैं Brain Fog के लक्षण

    चीजें भूलना या काम में मन ना लगना हो सकते हैं Brain Fog के लक्षण

    Health: ​यदि आप अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस करते हैं, या मानसिक थकान का सामना कर रहे हैं, तो यह ‘ब्रेन फॉग’ (Brain Fog) का संकेत हो सकता है। ब्रेन फॉग कोई चिकित्सा स्थिति नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता की कमी की अवस्था है, जिससे सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। ​

    ब्रेन फॉग के सामान्य लक्षण:

    याददाश्त की समस्या: छोटी-छोटी बातें भूल जाना या चीजें याद करने में कठिनाई।​ ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई: किसी काम पर फोकस बनाए रखना मुश्किल।​ भ्रम की स्थिति: मानसिक अस्पष्टता महसूस करना।​ मानसिक थकान: बिना शारीरिक श्रम के भी थका हुआ महसूस करना।​ धीमी सोच: जानकारी को समझने और निर्णय लेने में सामान्य से अधिक समय लगना।​

    ब्रेन फॉग के संभावित कारण:

    जीवनशैली संबंधी कारण: पर्याप्त नींद न लेना, पोषक तत्वों की कमी, या अधिक शुगर का सेवन।​ चिकित्सीय स्थितियां: थायरॉइड समस्याएं, ऑटोइम्यून बीमारियां, अनियंत्रित ब्लड शुगर, या कुछ दवाओं का सेवन।​ मानसिक स्वास्थ्य: डिप्रेशन, एंग्जायटी, या पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD)।​

    ब्रेन फॉग से बचाव और उपचार:

    जीवनशैली में बदलाव: 7–9 घंटे की पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार का सेवन करें।​ शारीरिक गतिविधियां: नियमित व्यायाम, ध्यान, योग या माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।​ चिकित्सकीय परामर्श: यदि समस्या गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लें और दवाइयों की समीक्षा कराएं।​ यदि ब्रेन फॉग लंबे समय तक बना रहे या आपके दैनिक जीवन को प्रभावित करे, तो विशेषज्ञ से परामर्श करना आवश्यक है।
  • Punjab News: फाटक के पास गोदाम में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    Punjab News: फाटक के पास गोदाम में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    संगरूरः धूरी के दोहला फाटक के पास एक बारदाने के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं गोदाम के मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने कहा कि गोदाम के पास बिजली का ट्रांसफार्मर है। मालिक के अनुसार इस घटना से उन्हें 4 से 5 लाख का नुकसान हो गया।

    उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है। दूसरी ओर घटना को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि जब आग लगने की सूचना मिली, तो तुरंत गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। घटना स्थल पर देखा कि आग ने भयंकर रूप धारण किया हुआ था, जिसके चलते अन्य गाड़ियां मौके पर मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी, मलबे में दबी गाड़ियां

    मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी, मलबे में दबी गाड़ियां

    देहरादून: उत्तराखंड में हुई बारिश से कई पहाड़ी जिलों में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। चमोली जिले के थराली में अचानक तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार 3 घंटे की बारिश से बरसाती गदेरे और नालों में उफान आ गया। थराली देवाल मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से बंद हो गया। जबकि मुख्य बाजार थराली में दुकानों के अंदर पानी और मलबा घुसने से छह से अधिक व्यापारियों का सामान बर्बाद हो गया। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।

    बारिश से थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि 6 से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया। वहीं, थराली, केदारबगड़, राड़ीबगड़ सहित बाजारों में पानी भर गया। बारिश से कई घरों में भी पानी घुसा। तेज बारिश से त्रिकोट और भेंटा गदेरा उफान पर आ गया। वहीं थराली और गैरसैंण में ओलावृष्टि हुई। गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, महरगांव, रामड़ा मल्ला, कुंजापानी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हुई। किसान सुरेंद्र खत्री, सुरेश सिरस्वाल ने कहा कि माल्टा ,आडू, सरसों की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

    वहीं नारायणबगड़ और आदिबदरी में भी बारिश हुई। देवाल के कोठी गांव के कोठी के भुवन चंद्र, पूर्व बीडीसी मेंबर सीमा बिष्ट, पुष्कर बिष्ट ने बताया कि ओलावृष्टि से कोठी, नंदकेशरी, ऊणी व आसपास के गांवों में कद्दू, लौकी, मिर्च आदि सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव मोड पर आ गया। राहत व बचाव दल को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बारिश की वजह से हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। तहसीलदार थराली अक्षय पंकज ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया कि थराली बाजार में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

  • Punjab News: XEN गुरप्रीत सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: XEN गुरप्रीत सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    बठिंडाः नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत याचिक रद्द होने के बाद स्थानीय निकाय विभाग ने एक्सईएन गुरप्रीत सिंह को आज ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, 4 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दायर जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया है। हाईकोर्ट में विजिलेंस विभाग ने कहा था कि गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के बाद उसके पास चल व अचल संपत्ति का एक अनुमानित खुलासा हुआ है, जबकि असल संपत्ति की जांच व इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए उसकी गिरफ्तारी कर रिमांड लेकर जांच व पूछताछ करना लाजमी है। इस दौरान बैंक अकाउंट के साथ उनके व परिजनों के नाम चल व अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाना जरूरी है। इसके बाद हाईकोर्ट के जज ने मामले में दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सस्पेंड करने आदेश आज स्थानीय निकाय विभाग एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह की ओर से पत्र जारी कर जरिए कर दिए गए है। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार लिखा गया निगम एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की तरफ एफआईआर नंबर 7- 25 फरवरी 2025 में लगे गंभीर आरोपों के कारण इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है और सस्पेंड के दौरान इस अधिकारी का हेडक्वार्टर अब मुख्य दफ्तर स्थानीय सरकार विभाग चंडीगढ़ होगा। यह आदेश संबंधित अथॉरिटी की तरफ से मंजूरी लेने के उपरांत जारी किए गए है। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन उसके बारे में कोई ज्यादा स्टीक जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं, उसके रिश्तेदारों व नजदीकी लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    गौरतलब है कि बीती 25 फरवरी को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाने के मामले में केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ लंबे समय से चली आ रही शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद की गई, जिसमें जांच के दौरान उसके पास आय के स्रोतों से 1.83 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति पाई गई थी। ऐसे में हाईकोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद अब सिर्फ ही विकल्प बचे है, जिसमें एक सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर करना या फिर विजिलेंस के पास आत्मसर्मण करना ही है। कानूनी जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट भी हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने के आदेश जारी कर सकती है।

     
  • Punjab News: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को लेकर अध्यक्ष कवर इकबाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को लेकर अध्यक्ष कवर इकबाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के पेरिस के रूप में जाने जाने वाला कपूरथला जिला सुर्खियों में है। क्योंकि राणा गुरजीत सिंह और उनके पुत्र द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जहां राणा परिवार का कहना है कि उन्होंने कपूरथला का काफी विकास किया है। वहीं बेटे इंद्र प्रताप राणा सिंह द्वारा पिछले दिनों सेंट्रल से 220 करोड़ रुपये के फंड सुलतानपुर लोधी के लिए मुहैया कराने के दावे भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब दोआबा जोन के सचिव परमिंदर ढोट ने राणा परिवार के खिलाफ कहा कि कपूरथला के विकास के लिए राणा परिवार ने 23 साल की राजनीति में केवल 23 काम ही गिनाए हैं।

    कपूरथला के व्यापार मंडल के प्रधान कवर इकबाल ने भी राणा परिवार पर तीखे कटाक्ष किए और कहा कि राणा परिवार को अपनी कामों के अनुसार बात करनी चाहिए। जहां राणा परिवार द्वारा प्रारंभिक सुविधाओं को अपने विकास के रूप में बताया जा रहा है, वहीं कपूरथला के निवासियों द्वारा राणा परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कपूरथला के आम लोगों ने कहा कि राणा परिवार ने कपूरथला के लोगों को बातों के सिवा कुछ नहीं दिया। इसी तरह इंद्र प्रताप ने भी सुलतानपुर लोधी के निवासियों को सड़कों और सीवरेज में उलझाकर रख दिया है।

    उन्होंने कहा कि अगर आज सुलतानपुर लोधी के निवासियों से पूछा जाए कि उनकी सबसे बड़ी मांग क्या है, तो वे केवल यही कह रहे हैं कि सड़कों और सीवरेज की समस्या का हल कर दिया जाए। जहां लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से विकास कार्य किए जाते हैं, वहीं आम नागरिक को प्रारंभिक सुविधाएं देना सरकार का फर्ज और नैतिक जिम्मेदारी भी है। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत राणा परिवार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार के अनुसार प्रारंभिक सुविधाओं को काम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Punjab News: Bajaj करियाना Store को चोरों ने फिर बनाया निशाना, नकदी व सामान चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Bajaj करियाना Store को चोरों ने फिर बनाया निशाना, नकदी व सामान चोरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के बजाज किराना स्टोर से सामने आया है जहां, चोर दुकानों की दीवारें तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार है गए। आपको बता दें, पिछले 4 सालों में चोर 4 बार इस दुकान को अपना निशाना बना चुके हैं। इस बार चोरों ने छत तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

    जानकारी देते हुए बजाज करियाना स्टोर के मालिक ने बताया कि जब उसने रात को अपनी दुकान बंद की तो सब कुछ ठीक था और जब सुबह उसने दुकान खोली तो देखा कि दुकान की छत में बड़ा गैप था और जब उसने अपना सामान चैक किया तो उसे पता चला कि चोर एक लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पीड़ितों का कहना है कि चोर इससे पहले भी 4 बार इसी दुकान को निशाना बना चुके हैं। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, लेकिन आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

    मौका के पहुंची पुलिस टीम का कहना है कि चोरों ने अंदर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा लिया ताकि उनकी पहचान न हो सके और अब आसपास काम करने वाले चौकीदारों से भी पूछताछ की जाएगी और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि अगर पुलिस ने इस बार चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और पुलिस के खिलाफ शहर बंद कर रोष जताया जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा ताकि दुकानदार बिना किसी डर के अपना कारोबार कर सकें।

  • इस इलाके में चली गोली, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

    इस इलाके में चली गोली, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

    ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मेडिकल स्टोर के संचालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी ने कमरे में खुद को मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह उनका परेशान होना बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि उनकी बेटी ने पड़ोस के लड़के के साथ भागकर शादी की और फिर कोर्ट में भी अपने पति का सपोर्ट किया। इसके बाद पिता काफी व्यथित थे, जिसके चलते आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक की बेटी 15 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे इंदौर से बरामद किया था, लेकिन उसने पड़ोसी युवक से शादी कर ली थी।

    3 दिन पहले कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण के दौरान बेटी ने अपने पति के पक्ष में बयान दिए और उसी के साथ चली गई थी।बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अपमानित महसूस कर रहे व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब 1 बजे उन्होंने अलमारी से राइफल निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और अन्य लोग कमरे में पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वीरवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में सीएसपी हिना ख़ान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी और शादी कर ली थी। पुलिस ने उसे इंदौर से बरामद किया था, लेकिन कोर्ट में लड़की ने पति के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। इसी घटना से आहत होकर मृतक ने आत्महत्या की है।

  • कड़ी सुरक्षा में भारत लाया गया 26/11 मुंबई हमले का Mastermind आतंकी तहव्वुर राणा

    कड़ी सुरक्षा में भारत लाया गया 26/11 मुंबई हमले का Mastermind आतंकी तहव्वुर राणा

    नई दिल्लीः 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से एनआईए की 7 सदस्यीय टीम लेकर दिल्ली आ गई है। तहब्बुर राणा को एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ी में NIA मुख्यालय ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा की कई लेयर्स मौजूद रही। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो का सुरक्षा घेरा तहव्वुर के आसपास रहा। दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियां राणा के काफिले को एस्कॉर्ट किया।

    SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट मौजूद रही। जहां जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने दिल्ली में प्लेन के लैंड होते ही आतंकी तहव्वुर राणा को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा है। यहां से राणा को सीधे एनआईए कोर्ट ले जाया जाएगा। राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है।

    तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पीड़िता सुनीता ने कहा कि आतंकी हमले में मेरे पति की मौत हो गई थी। हमले के समय हम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर थे। गोलियों की आवाज सुनकर, पहले तो हमें लगा कि यह पटाखों की आवाज है। जब हमने भागने की कोशिश की, तो मेरे पति के सिर में गोली लग गई। मैं खुद को बचाने के लिए अपने बच्चों के साथ भागी। हमले में मुझे भी गोली लगी थी।

  • Jalandhar News: मनोरंजन कालिया की Security में हुई बढ़ोतरी, पूर्व CM कैप्टन Amarinder ने लिया घटना का जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मनोरंजन कालिया की Security में हुई बढ़ोतरी, पूर्व CM कैप्टन Amarinder ने लिया घटना का जायजा, देखें वीडियो

    घर पर लगाए जा रहे है नए IP कैमरे

    जालंधर, ENS: ग्रेनेड हमले के बाद भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर लगातार राजनीतिक नेता हाल जानने के लिए पहुंच रहे है। वहीं दूसरी ओर आज कालिया के घर पर IP कैमरे इंस्टाल किए जा रहे है। सूत्रो के अनुसार 10 कैमरे इंस्टाल किए जा रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद सेफ्टी के लिए अब यह कैमरे लगवाए जा रहे है। वहीं एनआईए की टीम द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है। तरनतारन में इंस्पेक्टर की रिवाल्वर छीनकर गोली मारकर हत्या करने को लेकर कालिया ने कहा कि पुलिस की अपनी सेफ्टी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। वहीं ग्रेनेड हमले को लेकर कहाकि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन के अंदर से कुछ फुटेज सामने आई है। कालिया ने बताया कि इस घटना को लेकर आज कैप्टन अमरेंदर सिंह ने फोन पर मामले की जानकारी ली है। इस दौरान केंद्र से घटना को लेकर पूछा गया। कालिया ने कहाकि उनका सेहत इशू होने के कारण वह आ नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने फोन के जरिए घटना को लेकर सारी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि मामला गृह मंत्री अमित शाह के ध्यान में मामला है और एनआईए की टीम द्वारा काम किया जा रहा है और एजेंसियों द्वारा अपना काम किया जा रहा है, लेकिन उनके साथ की जा रही कार्रवाई को लेकर कोई बात नहीं हुई है। सिक्योरिटी में बढ़ौतरी होने के लेकर कालिया ने कहाकि जिप्सी के साथ सिक्योरिटी में बढ़ौतरी की गई है।  
  • Punjab News: Motorcycle सवार बदमाशों ने घर पर की Firing, देखें CCTV

    Punjab News: Motorcycle सवार बदमाशों ने घर पर की Firing, देखें CCTV

    बटालाः बीती देर रात गांव ग्रंथगढ़ में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 ने गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवारों ने पहले घर के बाहर धावा बोला, फिर वापस लौटे और 2 लोग मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल आए और घर के सामने सड़क पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित गुरप्रीत सिंह और उसके चचेरे भाई नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बटाला के गांव ग्रंथगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनकी पुरानी रंजिश भी चल रही है। इसी के चलते ये हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने सरकार से न्याय की मांग की है। उधर, बटाला पुलिस के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि घर के बाहर बाइक सवार कुछ युवकों ने फायरिंग की है जिसके संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी भी कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।