इस इलाके में चली गोली, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Written by

in

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मेडिकल स्टोर के संचालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी ने कमरे में खुद को मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह उनका परेशान होना बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि उनकी बेटी ने पड़ोस के लड़के के साथ भागकर शादी की और फिर कोर्ट में भी अपने पति का सपोर्ट किया। इसके बाद पिता काफी व्यथित थे, जिसके चलते आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक की बेटी 15 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे इंदौर से बरामद किया था, लेकिन उसने पड़ोसी युवक से शादी कर ली थी।

3 दिन पहले कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण के दौरान बेटी ने अपने पति के पक्ष में बयान दिए और उसी के साथ चली गई थी।बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अपमानित महसूस कर रहे व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब 1 बजे उन्होंने अलमारी से राइफल निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और अन्य लोग कमरे में पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वीरवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में सीएसपी हिना ख़ान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी और शादी कर ली थी। पुलिस ने उसे इंदौर से बरामद किया था, लेकिन कोर्ट में लड़की ने पति के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। इसी घटना से आहत होकर मृतक ने आत्महत्या की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *