Blog

  • Punjab News: RTO दफ्तर में विजिलेंस ने 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को किया राउंडअप, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO दफ्तर में विजिलेंस ने 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को किया राउंडअप, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के आरटीओ दफ्तर में विजिलेंस ने आज रेड करके दस्तावेज खंगाले। इस दौरान टीम ने दफ्तर में मौजूद अधिकारियों से पूछताछ करके कुछ दस्तावेज ने कब्जे में लिए गए। जिसके बाद 3 एजेंट और 3 आउटसोर्स कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

    दरअसल, विजिलेंस विभाग द्वारा विभिन्न दफ्तरों पर रेड की जा रही है, जहां दफ्तर का रिकार्ड खंगाला जा रहा हैं, वहीं पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि 3 आउटसोर्स कर्मचारी और 3 एजेंट दफ्तर के पास घूम रहे थे। जिसके बाद हरकत में विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ अब पूछताछ की जाएगी।

    मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पूछताछ के लिए 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को अपनी हिरासत में लिया गया है, इसके साथ ही कई दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है। विजिलेंस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जाती हैं।

  • Stock market के बाद Gold और Silver में भी Crashed, इतने गिरे दाम

    Stock market के बाद Gold और Silver में भी Crashed, इतने गिरे दाम

    बिजनेसः शेयर मार्केट में सोमवार को 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी। एक किलो चांदी की कीमत ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,530 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,380 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,430 रुपए है।

  • सऊदी ने India सहित 14 देशों के Visa पर लगाई रोक, जानें मामला

    सऊदी ने India सहित 14 देशों के Visa पर लगाई रोक, जानें मामला

    दुबईः सऊदी अरब ने अस्थायी तौर पर 14 देशों के लिए वीजा देने की सर्विस को सस्पेंड कर दिया है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। उमरा, बिजनेस और फैमिली विजिट के लिए मिलने वाले वीजा पर जून महीने के मध्य तक बैन रह सकता है। इसी दौरान मक्का में हज यात्रा होगी। ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोगों को बिना पूरे रजिस्ट्रेशन के हज करने से रोका जा सके। हालांकि, जिन लोगों के पास उमरा का वीजा है वे 13 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंच सकते हैं। इस साल हज यात्रा 4 जून से 9 जून तक रहेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित यात्रियों से नए नियमों का पालन करने को कहा गया है।अगर कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो अगले पांच साल तक सऊदी अरब में उसकी एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है।

  • Market Crash पर Trump बोले- मुझे चिंता नहीं, सब Normal हो जाएगा

    Market Crash पर Trump बोले- मुझे चिंता नहीं, सब Normal हो जाएगा

    वाशिंगटनः ट्रम्प के लगाए टैरिफ के चलते दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। 6 अप्रैल को अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर और मार्केट एनालिस्ट जिम क्रैमर ने चेतावनी दी थी कि सोमवार 7 अप्रैल को बाजारों में फिर से एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

    वहीं अमेरिका और दुनियाभर में ट्रेड मार्केट्स में मची उथल-पुथल पर ट्रम्प ने कहा कि ‘बाजारों के साथ आगे क्या होगा, मैं नहीं कह सकता, लेकिन हमारा देश अब कहीं ज्यादा मजबूत है। मुझे मार्केट क्रैश से फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि ये कुछ ही समय के लिए है। फिर सब नॉर्मल हो जाएगा।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कभी-कभी किसी चीज को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है। वे फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर वॉशिंगटन लौट रहे थे। उन्होंने अपनी टैरिफ योजना से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देशों ने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, क्योंकि हमारा नेतृत्व मूर्खतापूर्ण था, जिसने ऐसा होने दिया।

    वहीं, ट्रम्प ने कहा कि 50 से ज्यादा देश टैरिफ को लेकर हमसे डील करने के लिए मरे जा रहे हैं। ट्रम्प प्रशासन में ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि 50 से ज्यादा देशों ने ट्रम्प प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन किसी भी तरह की बातचीत में समय लगेगा।

  • Jalandhar News: Robin Sampla के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों में रोष, CP Office में दी शिकायत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Robin Sampla के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों में रोष, CP Office में दी शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबा भीमराव अंबेडकर चौक पर आंतकी गुरपतवंत पन्नू की फोटो पर जूते मारने के मामले में विवादों में घिरे रोबिन सांपला की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, गुरपतवंत पन्नू की फोटो पर खंडा साहिब का निशान चिन्ह बना हुआ था। जिसको लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोबिन सांपला को लेकर रोष पाया जा रहा है। सिख जत्थेबंदियों का कहना हैकि रोबिन सांपला ने बेअदबी की है, जिसको लेकर आज सिख जत्थेबंदी सीपी दफ्तर पहुंची, जहां उन्होंने रोबिन के खिलाफ शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले को लेकर 2 दिन पहले रोबिन सांपला ने माफी मांग ली थी, लेकिन सिख जत्थेबंदियों में फिर भी रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सिख नेता का कहना है कि कुछ समय से सिख और दलित में लड़ाई करवाने की कोशिश की जा रही है। जिसको लेकर आज वह सीपी दफ्तर पहुंचे है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में धर्म को लेकर कभी मुद्दा नहीं हुआ था, लेकिन कुछ समय से धर्म को लेकर विवाद पैदा किए जा रहे है और आपसी भाईचारे को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोबिन सांपला के खिलाफ वह सीपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए आए है। दरअसल, निशान साहिब की तस्वीर को पुतला बनाकर उसे जलाने की कोशिश की। जिसको लेकर सभी सिख भाईचारे में विरोध पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर दलित भाईचारे से बात की गई और उन्होंने भी सहमति जताते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा गया। वहीं रोबिन द्वार माफी मांगे जाने को लेकर कहा कि वह किसी को माफ करने का अधिकार नहीं देते। ऐसे में प्रशासन को कानून के हिसाब से कार्रवाई की जानी चाहिए और रोबिन के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबिन सांपला द्वारा जालंधर में पन्नू के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। जिसमें रोबिन द्वारा बेअदबी किए जाने को लेकर सिख जत्थेबंदियों द्वारा शिकायत दी गई है। इस मामले में सिख जत्थेबंदियों द्वारा आज बात की गई और मामले की जांच की जा रही है। वहीं रोबिन द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के सामने कुछ सिख नेताओं के साथ मिलकर माफी मांगे जाने को लेकर कहा कि इस मामले में सिख जत्थेबंदियों से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • मौसम विभाग ने जारी की Heatwave की चेतावनी, Yellow Alert जारी

    मौसम विभाग ने जारी की Heatwave की चेतावनी, Yellow Alert जारी

    नई दिल्लीः भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अप्रैल में ही गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। इस बार अप्रैल की गर्मी ने मई-जून के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली और यूपी समेत भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हीटवेव शुरू हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले 3-4 दिनों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी है।

    आईएडी के अनुसार गंभीर लू का प्रकोप (Heatwave) देखने को मिलेगी। रविवार को बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 26 साल में बाड़मेर में अप्रैल के पहले हफ्ते में यह सबसे ज्यादा तापमान है। मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 से 42.2 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में लू चलने की संभावना है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में सोमवार को हीटवेव चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    आज पूर्वोत्तर राज्यों में ओले गिरने के आसार
    केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर) के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। कुछ राज्यों में रविवार को भी बारिश हुई है।

  • Jalandhar News: ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैक पर विजिलेंस की दबिश, हरकत में आए कर्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैक पर विजिलेंस की दबिश, हरकत में आए कर्मी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में विजिलेंस की टीम द्वारा बस स्टैंड पर ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन ट्रैक पर दबिश दी गई। इस दौरान कर्मियों द्वारा गेट को बंद कर दिया गया। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दफ्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर आए राजीव ने बताया कि पहले वह 10 चक्कर काटता रहा, जिसके बाद अब विजिलेंस के 4 अधिकारी दफ्तर में आए और दफ्तर को बंद कर दिया गया। ऐसे में उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं सरवन सिंह ने कहा कि वह ट्रैक पर ट्राई देने के लिए आया था। इस दौरान वहां विजिलेंस की टीम द्वारा दफ्तर में दबिश दी गई। जिसमें एक महिला और 3 पुरुष शामिल थे। जिसके बाद काम काम को रोक दिया गया है। वहीं सरवन सिंह ने लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट को लेकर दफ्तर के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। सरवन का आरोप है कि उसे टेस्ट में फेल कर दिया गया, जबकि वहां ट्राई फेल होने पर 1500 रुपए मांगे जा रहे है। इस दौरान व्यक्ति ने एक महिला एजेंट पर पैसे मांगने के आरोप लगाए है।

  • Punjab News: सेक्स स्कैंडल मामले में SSP, पूर्व SP और पूर्व 2 इंस्पेक्टर को हुई सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: सेक्स स्कैंडल मामले में SSP, पूर्व SP और पूर्व 2 इंस्पेक्टर को हुई सजा, देखें वीडियो

    मोहालीः मोगा में 2007 में हुए सेक्स स्कैंडल मामले में आज मोहाली में सीबीआई की विशेष अदालत में 4 पुलिस अफसरों को लेकर सुनवाई हुई। जिसमें एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टर दोषी पाए गए थे। इस मामले पंजाब के 18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व एसपी हेडक्वार्टर मोगा परमदीप सिंह संधू, पूर्व एसएचओ थाना सिटी मोगा रमन कुमार और पुलिस स्टेशन मोगा के तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल है। कोर्ट ने 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस इंस्पेक्टर रमन को एक अन्य धारा में तीन साल की सजा और एक लाख जुर्माना भी लगा है।

    उधर, मामले के शिकायतकर्ता रनजीत सिंह ने कहा कि फैसला बहुत बढ़िया आया है। उन्होंने कहा कि वह फैसले से संतुष्ट है। बता दें कि कोर्ट ने 29 मार्च को इस मामले में चारों को दोषी ठहराया गया था। अकाली नेता तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह उर्फ ​​मक्खन बराड़ और सुखराज सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। सीबीआई कोर्ट ने देविंदर सिंह गरचा और पीएस संधू को भ्रष्टाचार निवारण (PC) अधिनियम की धारा 13(1)(d) के साथ धारा 13(2) के तहत दोषी पाया था। रमन कुमार और अमरजीत सिंह को भी PC अधिनियम की इन्हीं धाराओं और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत दोषी ठहराया गया था। अमरजीत सिंह को अतिरिक्त रूप से धारा 384 के साथ धारा 511 IPC के तहत भी दोषी पाया गया था।

    बता दें कि यह मामला 2007 में उस समय सामने आया था, जब राज्य में अकाली-भाजपा सरकार थी। मोगा के थाना सिटी ने जगराओं के एक गांव की लड़की की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पीड़ित लड़की के धारा-164 के बयान दर्ज किए। इसमें उसने करीब 50 अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने इस केस की जांच में खेल ब्लैकमेलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने केस में कई व्यापारियों और राजनेताओं के नाम शामिल करने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक नेता ने पुलिस के पैसे मांगने की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। इससे यह मामला सुर्खियों में आ गया।

  • Haryana News: शादी में घुड़सवारी को लेकर हुआ विवाद, 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में हुई दुल्लन की विदाई, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी में घुड़सवारी को लेकर हुआ विवाद, 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में हुई दुल्लन की विदाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले के खंड रायपुररानी के गांव मौली में शादी के दौरान दुल्हे की गांव में घुड़ सवारी को लेकर विवाद पर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जब दुल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा तो घुड़ सवारी को लेकर एक समुदाय भड़क गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहले से इनपुट थे और पुलिस पूरे मामले को लेकर मुस्तैद थी। जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा में एक दलित की शादी संपन्न कराई गई। दरअसल, देहात के लोगों ने दलित दूल्हे की बग्घी को रोक दिया। हालत बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके बाद 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में शादी संपन्न कराई गई और दुल्हन की विदाई कराई गई। बताया जा रहा है कि रायपुररानी के मौली गांव पुलिस सुरक्षा के बीच शादी कराई गई। शादी के पहले ही जैसे ही गांववालों को पता चला कि एक दलित दूल्हा घोड़ी चढ़कर बारात जाएगा, तब गांव वालों ने विरोध किया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद गांव के लोग राजी हो गए। हालांकि जिस दिन शादी होनी थी, उस दिन दूल्हा जैसे ही बारात लेकर निकला गांव के कुछ लोग उग्र हो गए और दूल्हे की बग्घी को ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस को ख़बर दी गई। पुलिस की मानें तो जब दूल्हा गांव शहजादपुर से मौली की ओर पहुंचा तो बीच रास्ते में ही उसे रोक दिया गया था। इसके बाद करीब 300 पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस की टीम ने फिर बारात को एस्कॉर्ट किया और बग्घी को अपनी निगरानी में दोपहर करीब 1 बजे गांव में दाखिल कराया। हालांकि रास्ते में मौली गांव के लड़के बारी संख्या में खड़े थे, लेकिन पुलिस भी चप्पे चप्पे पर मौजूद रही। दूल्हे की बग्घी को देखकर कुछ लड़कों ने उत्पात मचाने के लिए शोर-शराबा भी किया, लेकिन पुलिस ने मजबूती के साथ स्थिति को संभाले रखा। बावजूद इसके कुछ युवाओं ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने युवकों को खदेड़ा। वहीं, हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई। इसके बाद विधि-विधान से शादी को संपन्न कराया गया। शाम करीब 6 बजे दूल्हा-दुल्हन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच विदाई दी गई। इस बारे में थाना रायपुररानी के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि, “गांव में दूल्हे की घुड़सवारी को लेकर विवाद था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से शादी को संपन्न कराया। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, विरोध कर रहे लोगों को समझा दिया गया।”
  • Punjab News: पूर्व पुलिस अधिकारी व कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व पुलिस अधिकारी व कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी में कबड्डी की नर्सरी के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिब्बा के कबड्डी खिलाड़ी रिटायर्ड 55 वर्षीय एएसआई सुखजीत सिंह काला का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह कबड्डी के महान खिलाड़ी रतन सिंह रत्तू के सुपुत्र थे और लंबे समय तक पंजाब पुलिस की टीम से खेलते रहे।