Blog

  • कार में आए चोर Axis Bank की ATM मशीन काटकर कैश लेकर हुए फरार

    कार में आए चोर Axis Bank की ATM मशीन काटकर कैश लेकर हुए फरार

    पंचकूलाः पिंजौर के ईश्वर नगर में चोरों ने एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन को निशाना बनाया। जहां चोर देर रात गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर मशीन से कैश चोरी करके ले गए। लोगों की सूचना पर 112 पर पुलिस को दी। वहीं मौके पर पीसीआर और पिंजौर पुलिस छानबीन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काट डाला और कैश का बॉक्स लेकर भाग गए। पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि चोरी करने वाले कार से आए थे।

    इसके बाद एटीएम में लगे कैमरे में केमिकल छिड़क दिया। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने बताया कि देर रात कार से आए चोरों में सिर्फ कार दिखाई दे रही है। कार से आने वाले आरोपियों की संख्या की पता नहीं चला है। साथ ही एटीएम से कैश कितना चोरी हुआ है, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

    लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पिंजौर में चोरों ने कई शराब के ठेकों को भी निशाना बनाया था। अब उन्होंने एटीएम को टारगेट कर पुलिस और प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। कालका के एसीपी आशीष नेहरा ने कहा कि गैस कटर से एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश चोरी होने के मामले में गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। एटीएम के पास लगे से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़ चोर LED व Battery चुराकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़ चोर LED व Battery चुराकर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। एक नया मामला पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला। जहां चोर खड़ी कार से एलईडी औऱ बैटरी चुराकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि उसे किसी काम से अमृतसर जाना था और अपनी कार स्टेशन के बाहर खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और कार से एलईडी और बैटरी गायब थी। जिसके बाद उनसे पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि उसका काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मांग की कि ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जाए, ताकि लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।

  • Punjab News: पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    नवांशहरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव गोसलां में देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर गोलियां चलाई गईं। सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने पहले उनके गेट पर गोलियां चलाई, उसके बाद घर के सामने खाली जगह पर हवाई फायर किए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पूर्व सब इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस को गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

  • Punjab News: गंदे पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदे पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर: संधू कॉलोनी क्षेत्र में गंदे पानी से परेशान लोगों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न इलाकों में गंदे पानी की समस्या सामने आ रही है, और लोगों के घरों में नलों के जरिए सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है, जिससे शहरवासी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते संधू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में लोगों के घरों में लगे नलों के माध्यम से सीवरेज का पानी आने से रोष पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पानी की बोतलें हाथ में लेकर अमृतसर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

    लोगों ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर वह लगातार प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे मजबूरन उन्हें गंदा पानी पीना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने घर में पानी के फिल्टर भी लगवाए हैं, लेकिन पानी इतना गंदा है कि अब फिल्टर भी पानी को साफ नहीं कर पा रहे हैं।

    दूसरी ओर, इस संबंध में बातचीत करते हुए नगर निगम के कमिश्नर ने कहा कि लोगों के घरों में सीवरेज का पानी मिलकर जा रहा है। इस संबंध में उनके पास कई शिकायतें आई हैं। वे अब अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं जो सीवरेज सिस्टम को अलग कर सकें, जिसके लिए लुधियाना से भी कंपनियों का बुलाया जा रहा है। इसको लेकर एक रिपोर्ट भी बनाई जा रही है और जल्द ही इस पानी की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।

  • घर में घुस युवती से 6 लड़कियों ने की मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा

    घर में घुस युवती से 6 लड़कियों ने की मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा

    रायपुरः एक युवती से उसके घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने उसकी जमकर मारपीट की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़कियां एक युवती को उसके घर में घुसकर सोफे में बैठाकर थप्पड़ मार रहीं है। लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं। पीड़िता के मुताबिक लड़कियों ने उसका आईफोन तोड़ दिया और घर से 5 गोल्ड रिंग, सोने की चेन और 30 हजार कैश गायब होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। सभी लड़कियां अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गई हैं। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

    पीड़िता ने बताया कि वह बीते 7 साल से रायपुर में फैशन डिजाइनर का काम कर रही है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी आरोपी लड़कियों से बीते 4 सालों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल नाम की सहेली का फोन आया। उसने कहा कि वह कुछ काम से उसके घर आ रही है। शाम करीब 6 बजे नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के भीतर घुस गए।

    उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूत्रों के मुताबिक लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल में जांच कर रही है।

  • China डोर का कहरः 8 वर्षीय भतीजी सहित चाचा गंभीर रूप से हुए घायल, देखें वीडियो

    China डोर का कहरः 8 वर्षीय भतीजी सहित चाचा गंभीर रूप से हुए घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 19 फ्लाईओवर पर चाईना डोर का कहर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर स्कूटी पर जाते समय चाचा और भतीजी चीनी डोर से घायल हो गए। घायलों की पहचान एंजल(8) और चाचा शनी निवासी मन्नत एनक्लेव जीरकपुर के तौर पर हुई है। घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि चाइना डोर से लड़की के चेहरे पर कई जगह गहरे कट लगे हैं और उसके चाचा की बाजू में गहरा कट लगा है। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर चीनी मांझा किधर से आया था और कौन पतंगबाजी कर रहा था इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूटी से जा रहे चाचा-भतीजी अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि स्कूटरी चल रही थी, इस कारण चालक की बाजू को काटते हुए डोर स्कूटी पर खड़ी बच्ची का चेहरा फाड़ते हुए निकल गई। जिसके बाद वह स्कूटी समेत गिर गए। इस वजह से चेहरे से लेकर गले तक गहरे कट लगने से हड्डियां तक दिखने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 की पुलिस  मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    मृतक के शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन मृतक की तालाशी के दौरान व्यक्ति की जेब में सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 55 साल बताई जा रही है। सुसाइड नोट बरामद करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    पटियालाः पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा आज वरिष्ठ सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) को सूओ मोटो नोटिस जारी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला आयोग ने गांव जनसूहा में हुई घटना को लेकर नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। दरअसल, जिला देहात में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों संबंधी महिला आयोग ने एसएसपी को 7 अप्रैल यानी आज तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों का स्वयं नोटिस लेते हुए आयोग ने एसएसपी रैंक के अधिकारी को इस मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

    इसके साथ ही आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस अधिकारियों से तुरंत जवाब मांगा है। दरअसल, गांव में लड़का किसी लड़की को भगाकर ले गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर युवक की मां को खंभे से बांधकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले को लेकर नोटिस जारी करते हुए चेयरमैन राज लाली गिल ने कहा कि जांच के परिणामों के आधार पर महिला को परेशान करने या अनुचित दबाव डाले जाने की सुरत में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    चेयरमैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी वचनबद्धता पर दृढ़ है और आयोग द्वारा किसी भी तरह की धमकी, परेशानी या महिलाओं के अधिकारों की उल्लंघना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज लाली गिल ने कहा कि यदि जांच में यह साबित होता है कि पीड़िता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है या उस पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को धमकाना, डराना, या उनके अधिकारों का उल्लंघन करना बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: 350 साल पुराने गढ़ वाली माता के मंदिर में छिपे है कई इतिहास, देखें वीडियो

    Punjab News: 350 साल पुराने गढ़ वाली माता के मंदिर में छिपे है कई इतिहास, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला पठानकोट जो अपने अंदर कई ऐतिहासिक स्थलों को छुपाए हुए है फिर चाहे वो रातो रात बना हुआ जंगल हो या फिर 5500 साल पुरानी पांडव गुफाएं। इन्हीं ऐतिहासिक स्थलों में से एक है गढ़ वाली माता का मंदिर जो अपने अंदर 350 साल का इतिहास छुपाए हुए है। आज दूर-दूर से लोग इस मंदिर में पूजा करने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

    अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शहीद राम सिंह पठानिया भी इसी मंदिर में आकर माता काली की पूजा करते थे। यह शहीद वही है जिसने बिना किसी हथियार के सिर्फ पानी पीकर एक गढ़वी से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर अंग्रेजी सेना के कई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था और आज भी इस शहीद को याद किया जाता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर करीब 350 साल पुराना है और शुरू से ही इस मंदिर का बहुत मान-सम्मान है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में देवी, जो कि देवी काली का प्रतीक है, के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाएं मांगने आते हैं। इस मंदिर में जहां श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है, वहीं अन्य लोगों के अलावा अंग्रेजों के खिलाफ डटकर लड़ने वाले शहीद राम सिंह पठानिया भी इस मंदिर में माथा टेकने आते हैं। जहां आम दिनों में लोग यहां माथा टेकने आते हैं, वहीं नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस मंदिर में पहुंचकर देवी के दरबार में माथा टेकते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

  • Punjab News: फिर विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सेंट्रल जेल लगातार विवादों में रही है। वहीं देर रात जेल में हवालियों में झड़प हो गई। पता चला है कि पहले दोपहर को भी हवालाती किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। जिसके बाद देर रात जब बैरक में सोने के लिए गए तो दो कैदियों ने एक हवालाती से पैरों की तरफ सोने के लिए कहा। उसके मना करने पर गुस्से में आए दो कैदियों ने उसके सिर पर गिलास मार दिया।

    वैसे तो जेल की बैरक में गिलास ले जाने पर पाबंदी है अब गिलास वहां तक कैसे पहुंचा यह किसी को भी नहीं पता। सिर पर गिलास लगने से हवालाती घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पहले जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल लाया गया, जहां घायल कैदी के सिर पर टांकें लगे। जानकारी देते हुए हवालाती कमलजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले करीब 2 महीने से जेल में बंद है। बीती रात वह बैरक में जब सोने गया तो उसकी एंटी पार्टी के 2 युवक वहीं मौजूद थे।

    उन दोनों ने उसे पैरों की तरफ सोने के लिए कहा। उसने उन्हें पैरों की तरफ सोने के लिए मना कर दिया। इसी बात से गुस्साएं दोनों युवकों ने उसके सिर पर गिलास मार दिया। बता दें पता चला है कि कमलजीत डकैती के केस में जेल में बंद है। कमलजीत को उपचार करवाने आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया जाएगा।