Blog

  • पंजाबः दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर वारदात को दिया अंजाम, लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर वारदात को दिया अंजाम, लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में चोरी ओर लूटपाट की वारदातों रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला मोगा ज़िला के कस्बा बाघा पुराना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहड़े एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह सार घटना वहां लहे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक बाघा पुराना में एक युवक एक्टिवा स्कूटी से जा रहा था तभी कुछ नौजवानों ने उसे घेर लिया ओर पिस्तौल दिखाकर उससे एक्टिवा स्कूटी छीनकर वहां से फरार हो गए। वही पीड़ित युवक भरपुर सिंह (मानी कुमार) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है ओर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

  • Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    लुधियाना – खाना बनाने में मां की मदद कर रही 11 साल की बच्ची के ऊपर सब्जी से भरा कुक्कर गिर गया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान सजदा पुत्री बबलू निवासी गोबिंदपुरा विश्वकर्मा चौक के तौर पर हुई है। परिवार ने घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए बच्ची की मां खुशबू ने बताया कि उसके चार बच्चे है।

    जोकि मदरसे में ही पढ़ाई करते है और उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि रात के समय वह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी भी उसके साथ मदद करने लगी, चूल्हे पर रखा सब्जी वाला कुक्कर में उबाल आ जाने से कुक्कर उछल कर बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गई।

    इस दौरान टांगे एक बाजू व सिर के बाल भी चपेट में आ गए। वह बच्ची को लेकर घर के नजदीक ही अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने इलाज के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।

  • Punjab: सोसायटी चुनाव को लेकर हंगामा, अकाली दल के पूर्व नेता ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: सोसायटी चुनाव को लेकर हंगामा, अकाली दल के पूर्व नेता ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बाघापुरानाः गांव गिल में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की सोसायटी के चुनाव के समय मौजूदा सरकार के नुमाइंदों ने सोसायटी की कमेटी पर अपना कब्जा कर लिया। जिसके कारण काफी हंगामा हुआ, वही अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान तीर्थ सिंह माल्हा जो की अकाली दल की बाघापुराना से नुमांइदगी कर रहे है ने अपने सैकड़े साथियों सहित धरना लगा दिया और नारेबाजी भी की।

    वहीं खबर भेजे जाने तक अभी धरना चल रहा था और अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा। वही इस धरने में आम आदमी पार्टी के भी कुछ वर्कर इस धरने में शामिल हो गए और उन्होंने भी सरकार की नीतियों को गलत बताया।

  • किसानों को लेकर सरकार ने किया बड़ा एलान, बनेगी Unique Kisan ID

    किसानों को लेकर सरकार ने किया बड़ा एलान, बनेगी Unique Kisan ID

    नई दिल्ली: किसानों को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार किसानों का पंजीकरण शुरू करेगी ताकि उन्हें आधार के समान एक विशिष्ट पहचान पत्र दिया जा सके जा सके। ऑउटलुक एग्री-टेक समिट और स्वराज अवार्ड्स के मौके पर बात करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया के लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे, जिसका कार्यान्वयन अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा।

    कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने आउटलुक-एग्रीटेक समिट में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘‘हमारा लक्ष्य अगले साल मार्च तक पांच करोड़ किसानों को पंजीकृत करना है।’’ उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के 2,817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन का हिस्सा है जिसे हाल ही में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि किसानो को एक विशेष पहचान पत्र दिया जाएगा जिसके माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के लिए आवेदन करते समय सत्यापन की जटिलता को कम करने में भी मदद मिलेगी।

     

  • Truck ने bike सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    Truck ने bike सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली – दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के ट्रक ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। इस हादसे में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब सूचना मिली कि पुल प्रहलादपुर इलाके में शिव मंदिर क्रॉसिंग के पास एक मोटरसाइकिल को एमसीडी ट्रक ने टक्कर मार दी है। पुलिस की टीमे मौके पर पहुंची। जिसके बाद कुलदीप और उसकी बेटी अंशिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गईं। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।आरोपी ट्रक डाइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 10 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 10 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज संतान सप्तमी का व्रत किया जाएगा। आज रात 8 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा।

    वृष राशि: आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा, इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे। लवमेट का आज रिश्ता तय हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं,उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कर्क राशि: आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आप पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है। सिंह राशि: आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढ़ेगा। आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें ,इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें।जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। कन्या राशि: का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा। वृश्चिक राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है।आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे और उनके लिए खरीदादरी करने का मन बनायेंगे। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग आपको मिलेगा। धनु राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए खुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा। मकर राशि: आज का दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है।जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। कुंभ राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, ऐसा कोई मौका ही न दें। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। मीन राशि: आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। किसी बात को लेकर भाई से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं हो सकती है।
  • शराबी पति को पत्नी ने दी खौफनाक सजा

    शराबी पति को पत्नी ने दी खौफनाक सजा

    नई दिल्ली: पटना के फुलवारी शरीफ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपनी शराब पीने की आदत से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मो. जहांगीर के रूप में की गई है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर लगाया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, मो. जहांगीर की पहली पत्नी के बेटे श्मशाद ने बताया कि उसकी सौतेली मां शराब की आदत से परेशान थी। इस वजह से उसने अपनी बहन के बेटों, हलीम और जफर, को बुलाकर मो. जहांगीर को घर से खींच लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मो. जहांगीर की बेरहमी से पिटाई की और सड़क पर फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मो. जहांगीर की मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने झूठ बोलकर टीम को यह कहकर लौटा दिया कि मो. जहांगीर घायल हैं, मृतक नहीं। सुबह मो. जहांगीर की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फिर से मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

    फूलवारी शरीफ के डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मो. जहांगीर की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मृतक मो. जहांगीर की पहली पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी, और यह घटना उसकी दूसरी शादी के बाद हुई है।

  • Jalandhar: Grand Mall में Videsh Yatra के Office में हुआ हंगामा, जानें मामला

    Jalandhar: Grand Mall में Videsh Yatra के Office में हुआ हंगामा, जानें मामला

    जालंधर, ENS: BMC चौक के पास स्थित ग्रैंड माल में विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रैंड माल की पांचवीं मंजिल पर 513 नंबर दफ्तर के बाहर ट्रेवल एजेंट से वीजा लगवाने आये व्यक्ति से ठगी हुई है।

    बरनाला निवासी रेशम ने बताया कि उसने फेसबुक पर विदेश यात्रा की वीडियो देखकर दफ्तर के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जिसके बाद उसने जालंधर आकर 1.40 लाख रुपए ट्रैवल एजैंट को दे दिए।

    पैसे लेने के बाद उक्त ट्रेवल एजेंट ने पीड़ित को वीजा दिखाकर टिकट बुक करवाने का दिलासा दिया। लेकिन उसके बार बार आग्रह करने पर भी टिकट बुक नहीं करवा कर दी। जिससे आहत होकर रेशम ने दफतर के बाहर मीडिया और पुलिस को बुलाकर आप बीती सुनाई। यदि ट्रेवल एजेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • Punjab: AAP नेता पर चली गोलियां, मौत

    Punjab: AAP नेता पर चली गोलियां, मौत

    लुधियाना। शहर से एक AAP नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां, आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार की शाम को जब अपने खेत से घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद उनका बेटा गांव उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने तरलोचन को मृत घोषित कर दिया।

  • पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 लोगों की मौत

    पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 लोगों की मौत

    अबुजा। नाइजीरिया के नाइजर में हाईवे पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में 48 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अब्दुल्ला बाबा-आराह ने रविवार को राज्य की राजधानी मिन्ना में संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल से भरे टैंकर की बीदा-अगाई-लापई राजमार्ग पर मवेशियों से लदे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके कारण गैसोलीन टैंकर में विस्फोट हो गया।

    बाबा-आराह ने बताया कि आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। जिससे 48 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 मवेशी भी मारे गए।

    उन्होंने बताया कि वाहनों में फंसे अन्य पीड़ितों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।