Blog

  • Jalandhar : अपहरण पीड़िता से सिविल अस्पताल मिलने पहुंचे सांसद चन्नी, देखें वीडियो

    Jalandhar : अपहरण पीड़िता से सिविल अस्पताल मिलने पहुंचे सांसद चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 20 वर्षीय लड़की के अपहरण और गैंग रेप की अशंका के मामले में सियासी माहौल ने तूल पकड़ लिया है।आज सुबह से ही सिविल अस्पताल में राजनितिज्ञों का तांता देखने के मिला है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी अस्पताल में परिवार से मिलने पहुंचे।

    इस दौरान चन्नी ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए अभिशाप है। पीड़िता लकड़ी का परिवार अभी भी सदमें है। चन्नी ने पीड़ित परिवार को सहयोग देते हुए कहा कि लड़की को इंसाफ दिलाने के लिये वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

  • 24 दिन पहले रांची से लापता लड़की बरामद, ट्रक ड्राइवर ने रेप कर राजधानी में फेंका

    24 दिन पहले रांची से लापता लड़की बरामद, ट्रक ड्राइवर ने रेप कर राजधानी में फेंका

    रांची। झारखंड के रांची से पिछले महीने लापता 13 वर्षीय लड़की को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बरामद कर लिया गया है। उसने बताया कि रविवार को तमार पुलिस थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह 16 अगस्त को स्कूल से वापस नहीं लौटी, जिसके बाद उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तमार थाने के प्रभारी रोशन कुमार के अनुसार, लड़की ने जांचकर्ताओं को बताया कि 16 अगस्त को एक युवक उसे बुंडू बस स्टैंड लेकर गया और बाद में एक अन्य युवक उसे पटना ले गया।

    थाना प्रभारी ने लड़की के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दूसरा व्यक्ति पटना में उसे एक ट्रक में छोड़कर भाग गया। ट्रक चालक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे लखनऊ में फेंक गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके बयान में कई कड़ियां गायब हैं। हम विभिन्न तरीकों से उन्हें जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि दुष्कर्म और मानव तस्करी के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह ने बताया, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी में पीड़िता द्वारा किए गए दावों की पुष्टि कर रहे हैं।’’ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद से मामले पर नजर रख रहे बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक चालक को बेच दिया गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘लड़की को स्थानीय पुलिस ने 20 अगस्त को लखनऊ में पाया था। इसके बाद उन्होंने बिना कोई प्राथमिकी दर्ज किए उसे लखनऊ स्थित राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया।’’

  • चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक महीने की सैलरी मिलेगी एडवांस

    चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक महीने की सैलरी मिलेगी एडवांस

    लखनऊ। यूपी में चुनाव ड्यूटी करने वाले 2217 कर्मचारियों को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। चुनाव ड्यूटी करने वाले इन कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। इसलिए सरकार की ओर से भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए सरकार पर 11 करोड़ 54 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

    प्रमुख सचिव निर्वाचन नवदीप रिणवा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को एक माह के मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। इसके तहत राज्य के 2217 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. आदेश के मुताबिक सभी 75 जिला निर्वाचन अधिकारियों को 1.2 लाख रुपये मिलेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर को जहां 60,000 रुपये मिलेंगे, वहीं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर को 50,000 रुपये मिलेंगे।

  • तेंदुए ने तीन दर्जन से अधिक जानवरों को शिकार बनाया, लोगों में दहशत

    तेंदुए ने तीन दर्जन से अधिक जानवरों को शिकार बनाया, लोगों में दहशत

    हमीरपुर। जिले के बड़सर राजस्व उपसंभाग में एक तेंदुए ने हाल के दिनों में कुत्तों सहित तीन दर्जन से अधिक जानवरों को अपना शिकार बनाया है जिससे वहां के लोगों में भय का माहौल है। प्राप्त खबरों के अनुसार सुजानपुर, भोरंज और नादौन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जंगली जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया। हाल ही में बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में शाम के समय तेंदुआ देखा गया, जिससे शाम के समय ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। तेंदुए के एक घर में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

    किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुछ स्थानीय लोगों पवन कुमार, सुधीर शर्मा, नितिन शर्मा, धीरज शर्मा और रोहित ठाकुर ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने तथा गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की दस्तक से वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने और खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में लोगों की शिकायतें मिली हैं।

    उन्होंने बताया कि तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से खेतों में जाते समय सावधानी बरतने को कहा है और विभाग ने तेंदुए पर नजर रखने के लिए एक टीम क्षेत्र में भेज दी है।

  • जानलेवा रक्त कैंसर से जूझ रही 22 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया

    जानलेवा रक्त कैंसर से जूझ रही 22 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया

    एमपी। इंदौर में रक्त कैंसर से जूझ रही 22 वर्षीय महिला ने एक सरकारी अस्पताल में दो स्वस्थ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है और चिकित्सक इसे मेडिकल जगत का दुर्लभ मामला करार दे रहे हैं। शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रक्त रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर अक्षय लाहोटी ने सोमवार को बताया कि प्रसूता ‘‘क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया’’ नाम के जानलेवा रक्त कैंसर से पहले ही जूझ रही है और इस स्थिति में उसकी सुरक्षित जचगी कराना जाहिर तौर पर चुनौतियों से भरा था।

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध है। लाहोटी ने बताया, महिला जब गर्भवती होने के बाद हमारे अस्पताल में भर्ती हुई, तब उसके शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) की संख्या सामान्य स्तर से कई गुना ज्यादा थी। इसलिए हम गर्भावस्था के दौरान उसे कैंसर की सामान्य दवाइयां और कीमोथेरेपी नहीं दे सकते थे। उन्होंने बताया कि इन हालात के मद्देनजर देश-विदेश के जानकारों से राय-मशविरे के बाद महिला को खास दवाएं दी गईं ताकि मरीज और उसकी कोख में पल रहे जुड़वां बच्चों की सेहत को कोई नुकसान न हो।

    रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्र यादव ने बताया, ‘‘जचगी से पहले महिला को नहीं बताया गया था कि उसे रक्त कैंसर है। हम चाहते थे कि गर्भावस्था के दौरान उसकी मानसिक सेहत एकदम ठीक रहे। उन्होंने बताया कि इस महिला ने सामान्य तरीके से एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया और फिलहाल जच्चा और उसके जुड़वां बच्चे, तीनों स्वस्थ हैं। यादव ने बताया कि यह महिला पहली बार मां बनी है और जुड़वां बच्चों की किलकारियों से उसके परिवार में जश्न का माहौल है।
    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों के मुताबिक दुनिया भर में क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया से पीड़ित महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के बहुत ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं।

  • लूट के आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

    लूट के आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

    ऊना/ सुशील पंडित: पिछले कल जिला ऊना के हरोली पुलिस थाना की टीम ने लूट के तीन आरोपियों को घटना के चार घंटे बाद पकड़ लिया था। आज तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ।आरोपियों से कड़ी पूछताछ अमल में लाई जा रही है । अभी तक की सूचना के मुताबिक आरोपियों ने उक्त वारदात को आपसी रंजिश के कारण अंजाम दिया था । मुख्य आरोपी मनीष का शिकायतकर्ता के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था जिसको लेकर आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था । पूछताछ में अभी और अन्य खुलासे हो सकते हैं ।  शिकायतकर्ता द्वारा लिखवाए गए कई तथ्य झूठ पाए जा सकते हैं । वहीं शिकायतकर्ता से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।

  • रक्तदान है महादान – उपायुक्त

    रक्तदान है महादान – उपायुक्त

    शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगा रक्तदान शिविर

    ऊनासुशील पंडित: महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी पत्र समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया।

    पंजाब केसरी समूह और देवभूमि फाउंडेशन ऊना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने रक्तदान को महादान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल बहुमूल्य जीवन की रक्षा करता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उनके निस्वार्थ सेवाभाव को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।

    इस मौके उन्होंने अमर शहीद लाला जगत नारायण की देश भक्ति तथा सेवाभाव को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा तथा पंजाब केसरी समूह और देवभूमि फाउंडेशन ऊना के प्रतिनिधियों समेत अनय लोग उपस्थित रहे।

  • इस इलाके में सपा विधायक के आवास पर किशोरी ने लगाई फांसी

    इस इलाके में सपा विधायक के आवास पर किशोरी ने लगाई फांसी

    भदोही। उत्तर प्रदेश के सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर 18 वर्ष को एक किशोरी नाजिया ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चल सका है। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके लिए दो डॉक्टरों की एक पैनल बनाई गई है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद विधायक के आवास और आसपास के इलाके में गहरी चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

  • उपायुक्त ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा

    उपायुक्त ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा

    सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) का दौरा कर अस्पताल भवन में चल रहे सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

    इस दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को एमसीएच सेंटर में लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीकृत एयर कंडीशनर, अग्निशमन उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, ऑपरेशन कक्ष से सीवरेज पाइप का कार्य और डाउन सीलिंग कार्यों को तीव्रता के साथ पूरा करने को कहा ताकि मरीजों को जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने सीएमओ ऊना को हर दूसरे दिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।

    इसके अलावा उन्होंने एमसीएच सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदर चाइल्ड केयर अस्पताल में माताओं और बच्चों के लिए 100 बिस्तरों की सुविधा से लोग बड़े पैमाने पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें पर्ची बनाने से लेकर उपचार तथा परीक्षण की सुविधा में सुगमता रहे।

    इस मौके पर सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • 15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक

    ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न मदों पर होगी चर्चा

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन के उद्देश्य से 15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

    हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 5 और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 9(2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए में उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन के लिए 15 सितंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक जिले में 14 सितंबर से पहली अक्तूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।

    आदेश के अनुसार, इस विशेष बैठक में गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल (खुले में शौच मुक्त प्लस मॉडल) के रूप में घोषित करने के अलावा सत्यापित गांवों के लिए प्रस्ताव पारित से जुड़े मदों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के लाभार्थियों की पहचान और मौजूदा शौचालयों की रीट्रॉफिटिंग के लिए आवश्यक कदम उठाने और पंचायतों में सार्वजनिक कचरा प्रबंधन इकाइयों तथा कचरा पृथक्करण शेड्स की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान के मदों पर चर्चा की जाएगी।