फिरोजपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर आज फिरोजपुर से बसपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कंबोज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें मतदान केंद्र पर वह मशीन का बटन दबाते दिखाई दे रहे है। मशीन की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन द्वारा सुरेंद्र कंबोज पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एवं डीसी राजेश धीमान ने दी है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र ने मतदान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सुरेंद्र कंबोज आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता है।
Blog
-

Punjab: Amritpal के माता-पिता ने किया मतदान, देखें वीडियो
अमृतसर : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ रहा है। हलका खडूर साहिब से आजाद चुनाव लड़ रहे भाई अमृतपाल सिंह के माता-पिता ने अमृतसर के बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव जालूपुर खेड़ा में वोट डाला।
-

Punjab: E-Rickshaw में मतदान करने निकले BJP सीनियर नेता, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिए खास प्रबंध किए है। इसी के चलते जिले में प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिए भीषण गर्मी में ई-रिक्शा का खास प्रबंध किया है। ऐसे में वोटर ई-रिक्शा के जरिए मतदान केंद्र पर वोटिंग करने के लिए जा सकेंगे। वहीं ई-रिक्शा में सवार होकर आज भाजपा के सीनियर नेता अमरजीत सिंह टिक्का मतदान करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने वोटिंग के लिए प्रशासन द्वारा मुहैय्या करवाई गई ई-रिक्शा को लेकर चुनाव आयोग का धन्यावाद किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदान करने आ रहे लोगों के लिए भीषण गर्मी में यह खास प्रबंध किया गया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की हैकि भले ही गर्मी ज्यादा है, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रंबध की गई ई-रिक्शा का वह इस्तेमाल करके मतदान केंद्र पहुंचे और अपनी वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है और इस चुनाव में वोटिंग करके एक बार फिर से पीएम मोदी के सत्ता में लाएं।
-

Jalandhar: चुनावों को लेकर डोल के साथ लोकगीत गाकर वोटरों का किया स्वागत, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को आज जालंधर प्रशासन द्वारा त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन द्वारा वोटरों को वोटिंग करने के लिए कई तरह के उपहार भी रखे गए है। जिसमें फिल्म की टिकट, रेस्टोरेंट में 25 प्रतिशत छूट सहित कई स्कीमें शामिल है। वहीं वोटरों के स्वागत के लिए प्रशासन द्वारा बूथों पर डोल बजाकर और लोकगीत गाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के नेल पॉलिश लगाने के लिए भी प्रशासन द्वारा स्टाल लगाया गया है। वहीं आज सुबह ही जालंधर के भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के उम्मीदवारों ने मतदान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है। वहीं 12 बजे के बाद सड़कों पर सनाटा पसर गया है।
-
Jalandhar: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर के अधीन आते पट्टी सरीं के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 69 वर्षीय सुरिंदर के रूप में हुई है। सड़क हादसे में गंभीर चोटे आने के कारण देर रात निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को आज सुबह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
-

पंजाबः कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाजपा नेता हंस राज हंस ने डाला वोट, देखें वीडियो
आनंदपुर साहिबः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण की वोटिंग चल रही है। पंजाब में वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी बड़े नेता अपने परिवार के साथ अपने वोट का इस्तेमाल कर रहै है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपनी वोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने वोट डालकर पंजाब के लोगों को भी वोट डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का भी सेदेश दिया।
वहीं मशहूर पंजाबी गायक व भाजपा के नेता हंस राज हंस ने भी अपनी वोट का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्र पर अपनी वोट डालने के बाद वहां लोग हंस राज हंस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नज़र आए।
-

Punjab: वोटिंग मशीन खराब होने के चलते लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग जारी है। वहीं लुधियाना में पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीने खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों ने परेशान होकर बूथ के बाहर धरना लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए वचन थापर ने कहा कि वह सुबह से वोट डालने के लिए आए हुए थे। काफी समय तक प्रशासन द्वारा मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। व्यक्ति ने कहाकि काफी समय बीत जाने के बाद परेशान होकर सभी लोगों द्वारा धरना लगाया गया।
व्यक्ति ने कहा कि धरना लगाने के 5 मिनट बाद ही नई मशीनें मौके पर पहुंच और दोबारा से वोटिंग शुरू की गई। वहीं दूसरे व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि मशीने प्रशासन के कर्मियों के हाथों में ही थी। व्यक्ति का आरोप है कि 5 मिनट में ईवीएम मशीने कहां से आ गई। व्यक्ति का कहना है कि मशीन में कोई खराबी नहीं थी। आरोप है कि बिना बात के लोगों को सुबह से परेशान किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने आप पार्टी पर खराब मशीनों को लेकर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा कि आज 7वें चरण में हो रही वोटिंग में सबसे ज्यादा पंजाब में वोटिंग होगी।
-

Jalandhar: लोगों में वोटिंग को लेकर कम दिख रहा रूझान, 12 बजे के बाद सड़के हुई खाली, देखें Live
जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं 11 बजे तक जालंधर में 24.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार चुनावों को लेकर भले प्रशासन द्वारा वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक करवाने के लिए चुनाव को त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है। लेकिन 12 बजे के बाद लोगों में वोटिंग को लेकर रूझान कम दिखाई दे रहा है। इसकी वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोगों में सुबह ही वोटिंग को लेकर रूझान दिखाई दिया था। वहीं वोटों को लेकर पोलिंग बूथ पर भी लोग की संख्या में कमी आई है।
-

Punjab : इस जिले के लोगों ने लोकसभा चुनावों का किया बहिष्कार, देखें वीडियो
अमृतसर: आम आदमी पार्टी के नेता दीप इंद्र सिंह दीपू लखूवालिया की गत रात गांव लखूवाल में 2 मोटरसाइकिलों पर आए नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद आज गांव के कुछ लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।
बता दें कि पुलिस जिला एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह ने कहा कि दीपिंद्र सिंह उर्फ दीपू लखूवालिया अपने गांव हेवील के पास अपने अन्य साथियों के साथ बैठे थे और 2 मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी कर दी, जिस कारण दीपिंद्र सिंह दीपू की मौत हो गई। इस संबंध में अजनाला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
जिसके बाद पूरे गांव में विरोध हो रहा है और आज लोकसभा चुनाव के दिन पूरे गांव ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। गांव के सरपंच जगतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के गुरुद्वारों में यह घोषणा भी कर दी गई है कि गांव का कोई भी व्यक्ति आज वोट नहीं डालेगा। उधर जिला प्रशासन ने वोटों को लेकर स्कूल में पर्याप्त व्यवस्था की है। लेकिन सुबह से किसी भी मतदाता ने वोट नहीं डाला है।
-

Jalandhar: इस पोलिंग बूथ पर हुई खून झड़प, देखें Live
जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग सुबह 7 बजें से हो रही है। वहीं वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है, लेकिन उसके बावजूद आदमपुर में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव मंसूरपुर बटाला में पोलिंग बूथ पर खूनी झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। घटना में घायल हुए तेजिंदर सिंह ने बताया कि वह पोलिंग एजेंट है। उन्होंने आरोप लगाए है कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। हादसे में तेंजिदर के सिर और पीठ पर चोटें आई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस प्रशासन ने एक को काबू कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में भूपिंदर सहित कई कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। आरोप है कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं धक्का किया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम सिविल अस्पताल में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने पहुंच गई है।
