Blog

  • जालंधर पहुंचे ब्रिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    जालंधर पहुंचे ब्रिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: ग्रीन पार्क के रहने वाले ढिल्लों भाइयों ने थाना 1 में तैनात प्रभारी नवदीप सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों से परेशान होकर गोइंदवाल साहिब की दरिया में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दोनों भाइयों में से एक भाई जशनबीर की लाश मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं इस मामले में आज एक बार फिर से मजीठिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने थाना 1 के एसएचओ रहे नवदीप सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह को या तो थाना रामामंडी, थाना 8 और थाना 1 में तैनात किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि नवदीप पहले भी डिसमिस हो चुका है। मजीठिया का कहना हैकि वह ऑस्ट्रेलिया में गया वहां पर डिपोर्ट हो गया। उनका कहना है कि कोई विधायक उसके खिलाफ नहीं बोलता। जिसके चलते वह इन बड़े थानों में तैनात रहा। ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल की 35 लाख की चोरी होती है।

    8 लाख की रिकवरी होती है, बाकी पैसे खुर्दबुर्द हो जाती है। इस मामले में एएसआई पर कार्रवाई होती है। लेकिन एसएचओ रहे नवदीप पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने 15 दिनों की लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। इस दौरान उन्होंने शराब तस्कर सोनू टैंकर के मामले के साथ संबंध के आरोप भी लगाए है। मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई मंत्रियों के साथ नवदीप सिंह के फोटो जारी कर खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि उक्त नेता और मंत्री इसलिए उसके साथ तस्वीरों में बर्थडे मना रहे है, क्योंकि वह नवदीप से हिस्सा लेते थे।
    वहीं उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मान साहिब ने एस्मा कानून तो पटवारियों पर लगा दिया।

    लेकिन नवदीप को लेकर कोई जांच के लिए कमेटी नहीं बनाई गई। वहीं उन्होंने सूर्य एंक्लेव में बनी नवदीप सिंह की कोठी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंन कहा कि नवदीप के पास सूर्य एंक्लेव में 2 करोड़ के करीब की लागत से कोठी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवदीप को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा क्योंकि नेताओं के हाथ नवदीप के साथ है। इस दौरान उन्होंने एसीपी निर्मल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नवदीप की ट्रांसफर करने के मामले में एसीपी शामिल रहे है। उन्होंने नवदीप के साथ एसीपी के संबंधों को लेकर कई निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि नवदीप को फरार हुए 25 दिन हो गए है।

    लेकिन उसकी फोटो सम्मानित किए जाने की अभी तक हटाई नहीं गई। उन्होंने ऐसे में उसकी फोटो क्यों नहीं अभी तक हटाई गई। उन्होंने कहा कि मैं जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के ऊपर विश्वास करता था कि वह इंसाफ दिलवाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा मैं अब शर्मसार हूं कि कुलदीप चहल को भी सबकुछ पता है, लेकिन पता नहीं क्यों वह नवदीप के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर चुप है। वहीं मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले अपने पति के लापता होने के मामले को लेकर कहा कि पुलिस को सबकुछ पता है कि नवदीप अपनी पत्नी के टच में है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    वहीं इस मामले को लेकर ढिल्लों परिवार ने सीएम मान से गुहार लगाते हुए कहा कि आपने कहा था कि मैं किसी से रिश्वत नहीं लूंगा। उन्होंने कहा था कि रिश्वत लेने से पहले मैं जहर खाना पसंद करूंगा। इस दौरान ढिल्लों परिवार ने कहा कि क्या अब आप नवदीप और उसके साथ मिलकर रिश्वत खाने वालों को क्या जहर नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे घर में दुखा सांझा करने के लिए सभी राजनीतिक नेताओं के लोग आए, लेकिन सीएम मान और उनके नेता नहीं पहुंचे। वहीं ढिल्लों परिवार ने नवदीप की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठ बोल रही है कि उसके पति लापता है। जबकि उनके पति काफी समय से फरार चल रहा है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें इस मामले में इंसाफ ना दिलवाया गया तो उन्हें मजबूर होकर सख्त एक्शन लेना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि अगर आज भी कोई शर्म आप पार्टी के नेताओं में है तो वह आज प्रेस वार्ता के दौरान आप परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचते है तो वह सब बातों को भुलाकर उन्हें गले लगा लेंगे। उनसे इस बात पर कोई निशाना साधा नहीं साधा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारें 5 साल बाद फिर बदल जाएगी। लेकिन डीजीपी गौरव यादव से अपील करते हुए कहा कि आप तो इस मामले में कोई कार्रवाई करें, नहीं तो फिर लोगों ने आपसे बाद में पूछना है कि उस दौरान जब ढिल्लों परिवार के साथ यह हादसा हुआ था तब आपने क्या कार्रवाई की थी? इस दौरान उन्होंने दोबारा डीजीपी गौरव यादव से इंसाफ दिलवाने की अपील की है। 

  • जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों ने किया रोड जाम, देखें Live

    जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों ने किया रोड जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: वडाला चौंक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोगों ने खुरला किंगरा रोड जाम कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों में टॉवर को लेकर रोष जताया जा रहा है। जिसके चलते लोगों ने आज रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर धरना लगाकर बैठी हुई है। महिलाओं का कहना है कि टॉवर लगाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों का आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए पैसे कोई ले रहा है, लेकिन परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर टॉवर लगाने को लेकर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन को ओर तेज करेंगे। इस दौरान महिला ने कहा कि उन्हें परेशानी झेलते हुए 2 महीने हो गए है, लेकिन उनकी टॉवर लगाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे आज परेशान होकर उन्हें धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों का आरोप है कि जब टावर का सामान मोहल्ले में पहुंचा था उसी समय उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन कंपनी वालों ने रातों-रात टावर लगा दिया।

  • गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली : घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। 2 बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का आरोपी मारा गया। देखिए CCTV फुटेज। पूरी घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर देखा जाए तो घटना 9:57 पर हुई है।

    तस्वीर में साफ दिख रहा है कि 2 बाइक पर 4 की संख्या में बदमाश पहुंचते हैं और सड़क पर खड़े राजहनी पर गोली बरसाने लगते है। वह जान बचाने के लिए भागता है लेकिन बदमाश दौड़ते हुए उसका पीछा करते है। इसके बाद राजहनी को पीछे से पीठ में छह गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर घटना के बाद मृतक राजहनी का एक दोस्त उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से पूछताछ की गई है।

    सदर एसडीपीओ ने बयान जारी करते हुए कहा कि नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पोखरी के पास बाइक सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने राजहनी को गोली मार दी। राजहनी का आपराधिक इतिहास रहा है। 2019 में मुथूट फाइनेंस से हुए सोना लूट कांड का वह आरोपी रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे पीठ में चार से पांच गोली लगी है। घटना के बाद अभी स्थिति सामान्य है। सीसीटीवी भी सामने आया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इलाके में लगातार हो रही मूसलादार बारिश के कारण बिलग्राम नगर पालिक के प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री गिर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार का काफी हिस्सा गिरने से रोड़ पर मलबा भर गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई गुजर नहीं रहा था। और ना ही कोई वाहन खड़ा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • 2 मासूमों की मौत, परिवारों में छाया मातम

    2 मासूमों की मौत, परिवारों में छाया मातम

    नई दिल्ली : महम शहर के गांव इमलीगढ़ स्थित जलघर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। रविवार को छुट्टी कारण दोनों बच्चे महम शहर के वार्ड-15 निवासी भरत (13) पुत्र हनी व उत्तर प्रदेश मुरादाबाद निवासी आरिस (10) पुत्र शराफत घर पर ही थे। हादसे के शिकार मासूम भरत 6वीं व आरिस 5वीं कक्षा के छात्र थे। इस दौरान वे साइकिल लेकर अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए इमलीगढ़ जलघर की तरफ चले गए जहां वे अज्ञात कारणों के चलते साइकिल सहित जलघर के टैंक में जा गिरे।

    बताया जा रहा है कि भरत व आरिस के पानी के टैंक में गिरते ही 11 अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे लोग मौके दौड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। भरत व आरिस के जलघर के टैंक में डूबने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों छात्रों के शवों को टैंक की तलहटी से निकाला गया।

    एम्बुलेंस से तत्काल बच्चों को स्थानीय सामान्य अस्पताल लाया गया जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक सोनू ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कार्रवाई की जा रही है। 

  • जालंधरः Civil Hospital के OPD में लगी लंबी कतारे, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः Civil Hospital के OPD में लगी लंबी कतारे, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के OPD में आज सुबह से पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारे लगी हुई है। मरीजों को पर्ची बनावाने के लिए काफी समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, आज सिविल में पंजाब रोडवेज के कर्मी मेडिकल करवाने के लिए आए हुए है। जिसके कारण सिविल में लगी लंबी कतारों से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियों में देखा जा सकता हैकि गर्मी से परेशान हुए मरीज काफी समय से लाईनों में लगे हुए है। वहीं इस मामले में मरीजों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें एक घंटा लाइन में खड़े हुए हो गया है।

    वहीं एक अन्य मरीज ने कहा कि उसे काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। वह एक घंटे से लाइन में लगी हुई है। इस दौरान महिला का कहना है कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी गरीबों की सुनवाई की जाए। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि सिविल में कहीं भी जाए तो वह उन्हें बाद में यह कहकर भेज देते है कि हमारा चाय का टाईम हो गया या लंच का टाईम हो गया है। महिला ने कहा कि हमें लाईनों में लगे रहने का कोई शौंक नहीं है। हमारे कार्ड बने हुए है। जिसके चलते हमें सिविल में रैफर किया गया और हम लाईनों में अपनी बारी का काफी समय से इंतजार कर रहे है। 

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, पूर्व पार्षद घायल

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, पूर्व पार्षद घायल

    जालंधर, ENS: उप-मंडल मुख्यालय शाहकोट में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बीडीपीओ दफ्तर शाहकोट के नजदीक रहने वाले दलजीत सिंह (48) पुत्र जगजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि इस हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान पूर्व पार्षद तारा चंद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सड़क पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण हुआ है।

    दरअसल, दलजीत पूर्व पार्षद तारा चंद को बाइक पर शाहकोट से मलसियां लेकर जा रहा था। जैसे शाहकोट ट्रक यूनियन के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दलजीत और तारा चंद बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दलजीत और तारा चंद के नजदीकी मौके पर पहुंच गए। वह दोनों को सिविल अस्पताल शाहकोट ले आए।

    शाहकोट अस्पताल में डॉ़क्टरों ने दलजीत की गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि तारा चंद वहीं पर उपचाराधीन हैं। जालंधर के निजी अस्पताल में दलजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि दलजीत सिंह शादीशुदा है और उसकी दो लड़कियां हैं। उसकी बेटियां विदेश में रहती हैं। उनके पंजाब आने पर ही शाहकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि आज शाम तक दलजीत की लड़कियों के पहुंचने की उम्मीद है।

  • हवाई हमला : 40 की मौत, दर्जनों घायल

    हवाई हमला : 40 की मौत, दर्जनों घायल

    नई दिल्ली : सूडान की राजधानी खार्तूम के एक बाजार में भीषण हवाई हमला हुआ, जिसमें में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूडान की आम जनता गृह युद्ध की आग में जल रही है। खार्तूम के एक बाजार में हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है। रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रविवार के ड्रोन हमले के पीछे कौन सा पक्ष शामिल है। लेकिन इस हवाई हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि 5 अप्रैल से सूडान में शुरू हुए गृह युद्ध के बाद नागरिकों की मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

    आरएसएफ के कब्जे वाले इलाके में हुआ है हमला

    दक्षिणी खार्तूम आपातकालीन कक्ष नामक स्थानीय स्वयंसेवकों के एक समूह द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कई महिलाएं और पुरुष घायल दिख रहे हैं और कपड़े में ढके हुए शव दिखाई दे रहे हैं. द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के हवाले से लिखा कि जिस इलाके में हवाई हमले हुए हैं, वह ख्य रूप से आरएसएफ के कब्जे में आता है।

    सूडानी सेना पर आरएसएफ ने लगाया आरोप

    रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद आरएसएफ ने एक बयान में सूडानी सेना पर हमले का आरोप लगाया। हालाँकि सूडानी सेना ने जिम्मेदारी से इनकार करते हुए आरएसएफ को दोषी ठहराय। ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्ला ने रॉयटर्स को बताया कि हमारा लक्ष्य केवल विभिन्न क्षेत्रों में दुश्मन के समूहों और स्टेशनों पर हमला करना है। 

  • दर्दनाक हादसाः खाई में टिप्पर गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

    दर्दनाक हादसाः खाई में टिप्पर गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

    शिमलाः जिले के उप मंडल रोहड़ू के चिड़गांव से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक टिप्पर के खाई में गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर थे। मृतकों की पहचान जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप मेंकी गई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया। तीन लोग मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला गया। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। 

    प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • टायर फटने से सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    टायर फटने से सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    जबलपुरः छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही पैसेंजर बस के टायर में आग लगने से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह घटना छिंदवाड़ा के चौरई चांद बाईपास के पास हुई है।दरअसल, छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी ट्रेवल्स की एक बस में सोमवार की सुबह चौरई के पास आग लग गई।

    हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे पूरी बस में भीषम आग लग गई। आग देख बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं बस में अधिकांश स्टूडेंट्स सवार थे, जो परीक्षा देने जबलपुर जा रहे थे। वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP28 P1369  SMT ट्रेवल्स में चौरई बायपास पर टायर फटने के बाद आग लग गई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुटी हुई है।